Editor: Vinod Arya | 94244 37885

तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग : खटीक समाज सागर ने दिया ज्ञापन

तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग : खटीक समाज सागर ने दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च ,2026

सागर: समस्त 360 गोत्रीय खटीक समाज सागर मध्य प्रदेश द्वारा महामहिम द्रोपति मुर्मू जी राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय सागर के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय सागर में  अमन मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा गया। 

______________

खबर देखने क्लिक करे

तरुण खटीक हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग : खटीक समाज सागर ने दिया ज्ञापन

____________


होली के रंग फेंकने पर हुई थी हत्या

ज्ञापन में बताया गया कि विगत दिनों नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी निर्दोष तरफ फटी की होली के समय बच्चों द्वारा रंग डालने पर एक समाज विशेष के लोगों द्वारा पीठ पीठ का निर्मम हत्या कर दी गई थी खटीक समाज सागर मध्य प्रदेश महामहिम से मांग करता है कि तरुण खटीक हत्याकांड में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ फास्ट्रेक कोर्ट में समय सीमा में मामला चलकर सभी दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए हत्याकांड में सहयोगी रहे आरोपियों की भी को कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जावे एवं परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जावे। यह मांग समस्त 360 गोत्री खटीक समाज सागर ने आज ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति  से की । 

______________

खबर का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

--------------------

ये रहे शामिल

इस अवसर पर विशेष रूप से  अरविंद तोमर , हरेंद्र खटीक (अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ )धर्मेंद्र खटीक पार्षद विशाल खटीक पार्षद जितेंद्र खटीक पार्षद मुकेश तोमर महेंद्र खटीक माथे शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर कुलदीप खटीक देवेंद्र चौधरी धर्मेंद्र खटीक महेंद्र तोमर रवि भोजक राजू आबिदl डॉ नितिन तोमर किशोरी लाल खटीक रवि शंकर खटीक दीपक घनघोरिया धर्मेंद्र तोमर संतोष खटीक राजू खटीक विशाल तोमर सुनील तोमर शुभम तोमर आदित्य तोमर सुनील खटीक मदन खटीक संजय खटीक राजेश तोमर संजीव तोमर पंकज तोमर राजकुमार खटीक रामसागर तोमर पवन खटीक मिथुन खटीक राजुल खटीक मनोज खटीक बलवंत खटीक सचिन खटीक महेश खटीक राकेश खटीक प्रशांत खटीक विवेक खटीक अंकित खटीक आयुष खटीक निखिल खटीक रविंद्र भूरे खटीक रोशन खटीक हर्ष तोमर शिवम खटीक देवेंद्र खटीक दीपांशु तोमर आशीष खटीक श्रीकांत खटीक संतोष खटीक ऋषि खटीक अंकित खटीक रितेश खटीक अभिनय तोमर आदि सैकड़ समाज जन उपस्थित थे l

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

Share:

Sagar News: एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sagar News : एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की


तीनबत्ती न्यूज: 12 मार्च ,2026

सागर: सागर जिले में  मानवता को एक झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर को सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी के खमरिया गांव की है। इस हादसेके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

______________

खबर का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

एक साथ पांच मौते : मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की

_______________


चारो मासूम 7 साल से कम उम्र की

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सविता बाई लोधी पति चंद्रभान लोधी (28) और बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) और मनीषा (05 माह ) के रूप में हुई है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से सभी शव कुएं से निकाले लिए गए है। 



पति मजदूरी के लिए गया था बाहर

परिजनो के मुताबिक महिला सविता बाई  का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था। उसकी सास और ननद घर पर थी । सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। और दरवाजा तोड़ा तो सविता की लाश फंदे से लटकी थी। और उसकी चारो बच्चियां घर पर नहीं थी। 

Sagar News : अनियंत्रित होकर कार पलटी : दो युवकों की मौत, चार घायल : एक युवक की थी अगले महीने शादी ▪️शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

कुएं से मिली मासूमों की लाशें

बताया जाता है कि सविता ने अपनी चारों बेटियों को हरपाल घोसी के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया। पानी में डूबने से सभी बच्चियों की मृत्यु हो गई। सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र 7 वर्ष थी। बच्चियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने घर के अंदर फांसी लगा ली।  पड़ोसियों और पुलिस की मदद से कुएं से चारों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस कारणों का पता लगा रही है


नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि केसली में  सविता लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके चारों बच्चियों के शव कुएं से मिले है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  घटना के कारणों का पता कर रही है। 



Share:

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक

प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक


तीनबत्ती न्यूज: 11 मार्च, 2026

सागर : जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कोर कमेटी की बैठक प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कोर कमेटी बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विषय प्रस्तावना प्रस्तुत की। बैठक में विधानसभा वार संगठनात्मक विषयों एवं आगमी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ये रहे शामिल

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्‍द्र पाराशर,केबीनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सागर विधायक शैलेन्द्र जैन,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत,शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया शामिल हुए।

Share:

बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : सीएम डॉ मोहन यादव ▪️राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : सीएम डॉ मोहन यादव

▪️राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात


तीनबत्ती न्यूज:  11 मार्च 2026

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर प्रवास के दौरान बुंदेलखंड की वीर भूमि को नमन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। यह बात सीएम डॉ यादव ने सागर के जेरई में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उदघाटन और रोजगार मेला को संबोधित करते हुए व्यक्त की । 

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उदघाटन और रोजगार मेला में।

------------



मुख्यमंत्री ने महाराजा छत्रसाल और चंदेल राजाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड महावीरों की धरती है। ‘‘छत्ता तेरे राज में धक-धक धरती होय‘‘ की पंक्तियों के साथ उन्होंने महाराजा छत्रसाल के स्वाधीनता संघर्ष और संस्कृति संरक्षण के संकल्प को दोहराया। कठिन चुनौतियों के बीच भी इस धरा ने अपनी पहचान बनाई है।


मुख्यमंत्री ने शिक्षा को पीढ़ियों के निर्माण का आधार बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का मंदिर बनाकर पीढ़ियों तक योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके सुपुत्रों द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में स्थापित शैक्षणिक संस्थान की सराहना करते हुए कहा, माता-पिता का आशीर्वाद ही विकास की असली पूंजी है।


डॉ. हरीसिंह गौर के त्याग और सागर विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यहाँ रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के नए द्वार खोले हैं।बुंदेलखंड के आर्थिक और ढांचागत विकास पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों क्षेत्र के विकास के लिए बुन्देलखंड कैबिनेट के माध्यम से 27 हजार करोड़ रुपये के कार्यों की मंजूरी दी गई। अंत में उन्होंने कहा कि विकास का यह कारवां निरंतर जारी रहेगा ताकि बुंदेलखंड का युवा आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आप खूब पढ़ें, भविष्य के सपने बुनें और अपनी सफलता से देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।श्री आकाश सिंह राजपूत द्वारा आयोजित 6 माह लंबी क्रिकेट प्रतियोगिता (10,000 खिलाड़ी) को उन्होंने अद्भुत बताया। 

राहतगढ़ जैसीनगर में पुस्तकालय

उन्होंने राहतगढ़ और जैसीनगर में भव्य और आधुनिक पुस्तकालय (ग्रंथालय) खोले जाने को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही देवरी और नरयावली पहुँचकर नए विकास कार्यों को गति देगे। अभी हाल ही में भारत की टीम ने क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीत कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में हमारे खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं।


सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान अविस्मरणीय मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दिन को सागर के लिए ऐतिहासिक बताते हुए विकास के कई महत्वपूर्ण पड़ावों को रेखांकित किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज का दिन बेहद सौभाग्यशाली है। उन्होंने याद दिलाया कि ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की फाइल पर डॉ. मोहन यादव ने तभी हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत कराई थी, जब वे प्रदेश के शिक्षा मंत्री थे।

सागर अब उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जहाँ केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ राजकीय विश्वविद्यालय (स्टेट यूनिवर्सिटी) और मेडिकल कॉलेज की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष धन्यवाद किया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्रीय विकास की कड़ी में मुख्यमंत्री के समक्ष सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ एवं जैसीनगर में आधुनिक पुस्तकालय (लाईब्रेरी) खोलने की मांग रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी और मंच से घोषणा की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री आदित्य सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण देते हुए विश्वविद्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, रहली विधायक  गोपाल भार्गव, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, देवरी विधायक  ब्रज बिहारी पटेरिया, बण्डा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी,बीना विधायक श्रीमति निर्मला सप्रे, जि.पं.अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर, नगर निगम सागर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी श्री आदित्य राजपूत, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, श्री गौरव रणदिवे, लोकेंद्र पाराशर प्रभारी, श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी, श्रीमती सविता सिंह राजपूत, श्री आकाश सिंह राजपूत, संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने लिया बुंदेली स्वाद का आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के पारंपरिक खान-पान संस्कृति की सराहना करते हुए इसे सेहत के लिए भी उत्तम बताया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बुंदेलखंड के पारंपरिक मोटे अनाज (Millets) से बने व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, मक्का की रोटी न केवल ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि हमारी प्राचीन आहार पद्धति का गौरव भी है।


थाली में परोसा गया बुंदेलखंड का वैभव


मुख्यमंत्री की थाली में बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से मेथी और चने की भाजी, कड़ी पकौड़ा, दही बड़े, पारंपरिक स्वाद के साथ बिजोरे, कचरिया, बरी की सब्जी और प्रसिद्ध महेरी, खीचला, पापड़, मंगोड़ी और गुजराती नमकीन, चिरौंजी की बर्फी, आम-नींबू का अचार और ताजगी से भरपूर आम का पना शामिल थे।  उन्होंने कहा कि बुंदेली व्यंजन केवल स्वाद में ही बेमिसाल नहीं हैं, बल्कि यह पाचन की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है। ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य का आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना ’’वोकल फॉर लोकल’’ के संकल्प को मजबूत करता है। बुंदेलखंड के ये व्यंजन इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाजी का प्रतीक हैं।


बुंदेली कलाकारों एवं वाद्य यंत्र की प्रस्तुति की मुख्यमंत्री ने की सराहना, गले लगा थपथपाई पीठ


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर जिले के प्रवास के दौरान बुंदेली संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींच लिया। स्थानीय बुंदेली कलाकारों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कलाकारों ने राई, बधाई एवं अन्य लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें ढोलक, नगड़िया, बांसुरी, मंजीरा और अन्य पारंपरिक बुंदेली वाद्य यंत्रों की धुनें गूंज उठी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मन मोह लिया। उन्होंने कलाकारों को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर सराहना की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जेरई में हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उपमुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार का सागर जिले के ग्राम जेरई स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, बण्डा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी,बीना विधायक श्रीमति निर्मला सप्रे, जि.पं.अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी श्री आदित्य राजपूत, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।



मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की लोकार्पण के अवसर पर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से मेडल पहनाकर सम्मानित किया ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्री आदित्य सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय की मेधावी छात्राओं को आज मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें आयुषी अग्रवाल, अनुजा गर्ग, ताईबा खान को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर जेरई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन : 1306 आवेदकों का प्राथमिक चयन



मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर जिले के जेरई में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर जेरई में युवा संगम वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित इस मेले में देश एवं प्रदेश की 23 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 1728 आवेदकों ने पंजीयन कराया, जिनमें से प्राथमिक रूप से 1306 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। मेले में युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।

जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों—प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. उज्जैन, आई डिजिटल प्रा. लि. नई दिल्ली, क्वेसकॉर्प लिमिटेड, सीआईआई गुड़गांव, विलिंकिट हैदराबाद, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. नोएडा, सन्डेन विकास इंडिया प्रा. लि. फरीदाबाद, यूनाइटेड ऑफिस सिस्टम प्रा. लि. वलसाड (गुजरात), वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्रा. लि. वलसाड, मोटोरोला नोएडा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, पेटीएम, टेस्ला ट्रांसफॉर्मेशन इंडिया प्रा. लि. भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना, फोर्स मोटर्स पीथमपुर, जीवनदान ग्रुप फाउंडेशन सागर, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, स्किल विजन ऑर्गनाइजेशन, मित्ता इंडिया प्रा. लि. देवास, रिलायनवल फर्स्ट प्रा. लि. मदरसन पीथमपुर, साई कॉलनेट नोएडा, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लि. राजकोट, के.के. इंटरप्राइजेज राजकोट तथा बीना रिफाइनरी से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


Share:

Sagar News : अनियंत्रित होकर कार पलटी : दो युवकों की मौत, चार घायल : एक युवक की थी अगले महीने शादी ▪️शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

Sagar News : अनियंत्रित होकर कार पलटी : दो युवकों की मौत, चार घायल : एक युवक की थी अगले महीने शादी

▪️शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा



तीनबत्ती न्यूज: 11 मार्च ,2026

सागर: सागर जिले के बीना के आगासौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। इस सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। ये सभी शादी समारोह से लौटे थे।हड़कल खाती गांव के पास तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का इलाज जारी है।

----------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 



शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा


प्राप्त जानकारी के अनुसार  कार (MP04ZP6805) में सवार सभी लोग बीना रिफाइनरी के पास एक होटल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे।हड़कल खाती गांव के पास एक मोड़ पर तेज गति के कारण कार ड्राईवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।

यह भी पढ़ेंकांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित ▪️जिला कार्यकारिणी के गठन पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

एक युवक की थी अगले महीने शादी

मृतकों की पहचान बीना के भीम वार्ड निवासी सैफ खान (30) और यश अहिरवार (27) के रूप में हुई है। हादसे में प्रियांश, श्रेयांश, अमन और विशाल घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायल युवक भोपाल के रहने वाले हैं। मृतक सैफ अली खान की आगामी 10 अप्रैल को शादी होने वाली थी। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।उधर पुलिस ने शवो का पंचनामा बनाकर पीएम कराया है। 


Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को सागर में : बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत ▪️ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का करेंगे उद्घाटन

सीएम डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को सागर में : बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत 

▪️ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का करेंगे उद्घाटन


तीनबत्ती न्यूज : 10 मार्च 2026 

सागर: ज्ञानवीर विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव 11 मार्च को सागर आ रहे हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशेष रूप से इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगें। कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई भी असुविधा न हो। साथ ही लोगों के आने के लिए मुख्यद्वार देखते हुए उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण किया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार कि पार्किंग व्यवस्था की जाये। खासतौर से उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव एवं सभी अतिथियों का बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में इस शिक्षा के मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथि दोपहर लगभग 12ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं का रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगें। 

  जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिसे देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। 

ये रहे शामिल

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नीरज सिंह, पार्षद रूपेश यादव, छुट्टन तिवारी, युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, मनीष चैबे, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, प्रदीप राजौरिया, सुधीर गुरहा सहित प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी.आर., एस.पी.विकास सहवाल सहित शासकीय अधिकारियों के साथ ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

Share:

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित ▪️जिला कार्यकारिणी के गठन पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित

▪️जिला कार्यकारिणी के गठन पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी



तीनबत्ती न्यूज : 10 मार्च ,2026

सागर : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू को अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस नेता विजय साहू ने जिला शहर कांग्रेस कमेटी की सूची आने पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इसको लेकर कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने नोटिस भी जारी किया था। जिसका जवाब अनुशासन समिति में रखा गया था।

यह भी पढ़ेंSagar News: अनुशासनहीनता के चलते भाजपा कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को पद से हटाया

________________



यह लिखा निलंबन पत्र में

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और संगठन महासचिव राम कुमार पचौरी द्वारा  विजय साहू को जारी पत्र के मुताबिक " विगत दिनों आपके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी जिला पदाधिकारियों की सूची को लेकर टिप्पणियां की गई थी । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे अनुशासनहीनता मानकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश संगठन महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया था। 

----------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 

पत्र में लिखा कि आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और प्राप्त उत्तर को जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर की अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया था अनुशासन समिति ने जो निर्णय लिया उससे आपको अवगत कराया गया था और उसके परिपालन हेतू पत्र जिला कांग्रेस कमेटी शहर सागर के मध्यम से भेजा गया था। आज दिनांक तक आपने अनुशासन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार कोई पहल नहीं की है।जिलाशहर कांग्रेस कमेटी सागर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता निलंबन के कार्यवाही का निर्णय करती है।



Share:

साल के अंत तक पूर्ण होगा आयुष महाविद्यालय व अस्पताल : विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण

साल के अंत तक पूर्ण होगा आयुष महाविद्यालय व अस्पताल : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 10 मार्च ,2026

सागर।बुंदेलखंड को आयुष एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। वर्ष के अंत तक आयुष महाविद्यालय एवं 100 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। मंगलवार को सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि परम पूज्य, समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बुंदेलखंड का पहला 100 सीटर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और अब तक लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और परियोजना को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वर्ष के अंत अथवा दीपावली तक मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए गति बढ़ाने को कहा।

----------------- 

वीडियो देखने नीचे क्लिक करे

सागर में पूर्व विधायक के आवास और अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शन नियम विरुद्ध मिले : नगर निगम ने काटे कनेक्शन: जुर्माना सहित वसूली जाएगी राशि

----------------- 

उन्होंने बताया कि इसके बाद बॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल एवं फैकल्टी क्वार्टर्स का निर्माण कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिन्हें सितंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह महाविद्यालय लगभग 7.50 एकड़ भूमि (तिली माफी क्षेत्र) में विकसित किया जा रहा है। प्रस्तावित संस्थान में 14 अकादमिक विभाग स्थापित किए जाएंगे तथा 100 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल भी संचालित होगा, जहां पंचकर्म सहित विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रारंभिक चरण में यहां बीएएमएस सहित अन्य स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और आगे चलकर स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाने की योजना है।

विधायक श्री जैन ने कहा कि यह संस्थान सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इसके माध्यम से आयुष शिक्षा, अनुसंधान और आयुर्वेदिक उपचार को नई दिशा मिलेगी तथा क्षेत्र के जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive