Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द : विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका: वाटर कैनन से खदेड़ा प्रदर्शनकारियों को

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द : विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका: वाटर कैनन से खदेड़ा प्रदर्शनकारियों को


तीनबत्ती न्यूज: 13 जून,2026

सागर। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में सागर जिला युवा कांग्रेस ने शनिवार को भगवानगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल और वॉटर कैनन की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले दहन कर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।





--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द : विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका: वाटर कैनन से खदेड़ा प्रदर्शनकारियों को

--------------

यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया था। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लगातार दो पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: सागर में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर मंत्री गोविंद राजपूत का बड़ा एक्शन : सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटाया ,अन्य दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की अधिकृत राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले ऐसे निर्णयों का कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एडवोकेट निखिल चौकसे ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर ही सवाल उठने लगें तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।


प्रदर्शन के दौरान सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र राजे, पंडित रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित, सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, सुरखी विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट प्रणव प्रताप सिंह राजपूत, रहली विधानसभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी, खुरई विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन व पुतला दहन में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय एड.वीरेंद्र राजें, पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, सुरखी विधान सभा अध्यक्ष एड.प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,रहली विधान सभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,खुरई विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी आदि ने भाजपा सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव, राकेश राय,जतिन चौकसें, आर. आर पाराशर, विजय साहू,शरद राजा सेन,राशिद खान, पुरुषोत्तम शिल्पी,श्रीमती रेखा सोनी,पार्षद रिचा सिंह,मनोज राय,ऋषभ जैन, हरिश्चंद्र सोमवार, जाहिद ठेकेदार, कुंदन जाट,आनंद हेला,कोमल सिंह,श्रीदास रैकवार,प्रियंकर तिवारी, एड.वीरेंद्र चौधरी,पवन जाटव,परमसुख कुर्मी,राहुल कुशवाहा, समीर मकरानी,सुदीप पटैरिया,इंजी. सत्यम सिंह,सत्यम रोहित,शिवम तिवारी, जयदीप तिवारी,नरेश राय,रोहित सिंह, दीपेन्द्र सिंह राजपूत,दिनेश यादव, राजेश श्रीवास, आलोक जैन, जीवन अहिरवार,रोहित लारिया, कमल चौधरी,विजय पारासर, साजिद राईन, पवन यादव,विशाल बाबू,लकी रजक,आई.एम खान, मंगल पटेल,गणेश ठाकुर,सुनील चौधरी, राजा अहिरवार,हर्षित कुर्मी,अजय चौधरी, अजय बमदेले, गुलाब अहिरवार,जसवंत अहिरवार,कल्याण अहिरवार, सुनील पंजवानी, नरेश टेलर, सिकंदर राईन,फहीम अंसारी,कन्नू कोरी,महेंद्र पटेल,मयंक ठक्कर, लक्ष्मी अहिरवार, मोहित रजक, विपिन कुर्मी,आनंद अहिरवार, रोहित चौधरी,विक्रम सिंह यादव, प्रीतम अहिरवार,पंचम लाल,पवन राय, अजय अहिरवार,नफीस राइन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।  

 

Share:

सागर में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर मंत्री गोविंद राजपूत का बड़ा एक्शन : सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटाया ,अन्य दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

सागर में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर मंत्री गोविंद राजपूत का बड़ा एक्शन : सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटाया ,अन्य दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही 


▪️लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा: मंत्री गोविंद राजपूत


तीनबत्ती न्यूज: 13 जून,2026
सागर: जिले में गेहूं खरीदी के दौरान गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभाकर हाउस में गंभीर अनियमितताओं और किसानों के हितों से खिलवाड़ के मामले को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले प्रभार से हटा कर भोपाल मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा कलेक्टर को निर्देशित किया गया की खाद्य विभाग के अतिरिक्त उपार्जन हेतु जिम्मेदार अन्य विभाग के कर्मचारियों की घटना में भूमिका की जांच भी की जावे और दोषी होने पर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाये। मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपार्जन प्रक्रिया में यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी, संस्था या समूह लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


बोरियों में गेहूं के साथ मिट्टी मिलाने का मामला 

हाल ही में जिले के एक वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में भारी मात्रा में मिट्टी मिलने का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में कुछ बोरियों में गड़बड़ी दिखाई दी थी,बोरियों में गेहूं के स्थान पर अत्यधिक मात्रा में मिट्टी पाए जाने की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार कुछ बोरियों में मिट्टी की अधिक मात्रा पाई गई। मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।




प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध 

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही न हो, इसके लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने, उनकी आय बढ़ाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी किसानों के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा, किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी मेहनत और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। गेहूं खरीदी में हुई गड़बड़ी अत्यंत गंभीर मामला है। मैंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कदम उठाए हैं। जांच में जो भी अधिकारी, कर्मचारी, संस्था या अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत की जाएगी।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


  


Share:

सीएम डॉ. यादव केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित 14 जून को ▪️केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात

सीएम डॉ. यादव केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित 14 जून को

▪️केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात



तीनबत्ती न्यूज: 13 जून,2026 
सागर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगें। इसमें एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ रूपये अंतरित किये जायेंगे। साथ ही देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 122.02 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्यों का भूमि-पूजन और 68.83 करोड़ रूपये की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण होगा।



देवरी के विकास को मिलेंगी सौगाते

देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षेत्र के विकास को गति देने वाले सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इन विकास कार्यों से देवरी एवं केसली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि सीएम डॉ यादव के स्वागत की जोरदार तैयारिया की गई है। देवरी क्षेत्र के जनता में मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। 


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाखों पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 37 वीं किश्त की राशि का अंतरण भी करेंगे।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

एम्स भोपाल में कैंसर पीड़ित 3 साल के मासूम को दवा की जगह लगा दिया 'शवों को सुरक्षित रखने वाला' इंजेक्शन ▪️ बीना के बालक की मौत

एम्स भोपाल में कैंसर पीड़ित 3 साल के मासूम को दवा की जगह लगा दिया 'शवों को सुरक्षित रखने वाला' इंजेक्शन

▪️ बीना के बालक की मौत



तीनबत्ती न्यूज: 13 जून ,2026

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल से चिकित्सा जगत को झकझोर देने वाला एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। अस्पताल स्टाफ की घोर लापरवाही के चलते ब्लड कैंसर से पीड़ित एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चे को दवा देने के बजाय गलती से 'फॉर्मेलिन' रसायन इंजेक्ट कर दिया गया था। फॉर्मेलिन वही खतरनाक केमिकल है, जिसका उपयोग मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में बायोप्सी सैंपल या शवों (Dead Bodies) को सड़ने से बचाने के लिए किया जाता है।




यह भी पढ़ेंSagar: सनसनीखेज खुलासा; कलयुगी बेटे ने खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, गांजा तस्करी के नुकसान की भरपाई के लिए पिता से मांगी 2 लाख की फिरौती

​इस मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने एम्स की आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दो नर्सिंग ऑफिसर्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

 देखने क्लिक करे : देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे

पिता तीन बार चिल्लाते रहे, लेकिन नर्स ने अनसुनी कर दी चेतावनी

​मृतक बच्चे की पहचान सागर जिले की बीना तहसील के ग्राम कौरजा निवासी सार्थक यादव (3 वर्ष) के रूप में हुई है। सार्थक ब्लड कैंसर से पीड़ित था और उसे 15 दिसंबर 2025 को गंभीर हालत में एम्स भोपाल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें : Sagar Crime : फांसी के फंदे पर झूलते युवक की डायल-100 ने बचाई जान: पेड़ से फांसी के फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल

​घटना के वक्त मासूम के पिता ने सिरिंज को देखकर ड्यूटी पर मौजूद नर्स को तीन बार टोकते हुए चेतावनी दी थी कि इसमें सही दवा नहीं है। इसके बावजूद उनकी बात को पूरी तरह अनसुनी कर दिया गया और बच्चे की नस में वह घातक रसायन इंजेक्ट कर दिया गया।



बेड के पास ही छोड़ दिया था खतरनाक केमिकल

​जांच रिपोर्ट के मुताबिक, बायोप्सी के सैंपल को सुरक्षित रखने के लिए एक सिरिंज में फॉर्मेलिन भरकर वार्ड में रखा गया था। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर अनुका गुजराती ने अस्पताल के कड़े प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए इस खतरनाक केमिकल को सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय मरीज के बेड के पास ही छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

​एम्स की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में यह स्पष्ट तौर पर प्रमाणित हुआ है कि बच्चे की मौत का सीधा और मुख्य कारण नस (Intravenous) के जरिए शरीर में फॉर्मेलिन का पहुंचना था।

यह भी पढ़ें: CCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा

दो नर्सिंग ऑफिसर्स पर एफआईआर (FIR) दर्ज

​बागसेवनिया थाना पुलिस ने 11 जून को एम्स की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों दोषी नर्सों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है:

  • नर्स मधुबाला शर्मा: घोर लापरवाही बरतते हुए बच्चे की मौत का कारण बनने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • नर्स अनुका गुजराती: खतरनाक और जानलेवा रसायन को असुरक्षित तरीके से मरीज के बेड के पास छोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

Sagar Crime : सनसनीखेज खुलासा; कलयुगी बेटे ने खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, गांजा तस्करी के नुकसान की भरपाई के लिए पिता से मांगी 2 लाख की फिरौती

Sagar Crime : सनसनीखेज खुलासा; कलयुगी बेटे ने खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, गांजा तस्करी के नुकसान की भरपाई के लिए पिता से मांगी 2 लाख की फिरौती


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून ,2026

सागर । सागर जिले की देवरी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहरण और फिरौती के एक ऐसे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने गांजा तस्करी में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए अपने ही साथियों के साथ मिलकर खुद के ही अपहरण का षड्यंत्र रच डाला और अपने पिता से 2 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। पुलिस ने इस मामले में कथित अपहृत बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फिलहाल फरार है।

देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे



यह भी पढ़ेंSagar Crime : फांसी के फंदे पर झूलते युवक की डायल-100 ने बचाई जान: पेड़ से फांसी के फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल

मित्र का जन्मदिन मनाने निकला था बेटा, फिर आया फिरौती का कॉल

​मामले की शुरुआत 12 जून की रात को हुई, जब ग्राम डोंगर सलैया निवासी फरियादी राजेश जाटव ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा पवन जाटव 9 जून को दोस्त का जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसी बीच राजेश के मोबाइल पर अज्ञात बदमाशों के फोन आने लगे, जिन्होंने पवन का अपहरण करने का दावा करते हुए उसे छोड़ने के एवज में ₹2 लाख की फिरौती मांगी। रकम न देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी जा रही थी।

----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

गांजा तस्करी में हुआ था नुकसान, पिता को ठगने की बनाई योजना

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (DIG) सागर रेंज शशीन्द्र चौहान के मार्गदर्शन और एसपी अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी की, तो चितौरा टोल के पास से एक ऑल्टो कार (MP-15-CA-7570) को रोका गया। कार में कथित अपहृत पवन जाटव अपने साथियों के साथ सही-सलामत बैठा मिला।

यह भी पढ़ें: CCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा

​जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई:

  • ट्रेन से फेंका था गांजा: पवन जाटव और उसका साथी बलजीत सिंह, फरार आरोपी सुनील पटेल के कहने पर ओडिशा से करीब 8 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। कटनी के पास पुलिस चेकिंग के डर से उन्होंने गांजे का पैकेट और मोबाइल ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
  • नुकसान की भरपाई के लिए साजिश: गांजा नष्ट होने से हुए आर्थिक नुकसान और सुनील पटेल द्वारा ऑनलाइन दी गई रकम की भरपाई के लिए इन सभी ने मिलकर पवन के ही अपहरण का नाटक रचा, ताकि डरा-धमकाकर पिता से ₹2 लाख ऐंठे जा सकें।

चार आरोपी गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

​पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अरविंद दुबे, बलजीत सिंह, शुभम पटेल और खुद कथित पीड़ित (कलयुगी बेटे) पवन जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल ऑल्टो कार और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। मुख्य साजिशकर्ता सुनील पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि बलजीत और सुनील पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में गाडरवारा जेल में साथ रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) का बयान

एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा और सीएसपी ललित कश्यप के निर्देशन में देवरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस झूठे अपहरण कांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब आरोपियों के मादक पदार्थों की तस्करी के पूरे नेटवर्क और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की बारीकी से जांच कर रही है।


सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी: ऑल्टो कार और मोबाइल के साथ बेटा समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुनील पटेल फरार

सराहनीय भूमिका

प्रकरण के शीघ्र खुलासे में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक हरिराम मानकर, उप निरीक्षक समरथ सीनम, आरक्षक  लवकुश, आरक्षक समीर, आरक्षक  इमरान, थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत एवं उनकी टीम, सूचना संकलन तंत्र के आरक्षक  आशीष गौतम, आरक्षक  मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार तथा आरक्षक हेमेन्द्र, साइबर सेल सागर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।





Share:

जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ, कलेक्टर प्रतिभा पाल भी पहुंचीं

जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम:  पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ, कलेक्टर  प्रतिभा पाल भी पहुंचीं


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून,2026

खुरई/मालथौन। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत खुरई व मालथौन में तीन दिवसीय अनुविभाग स्तरीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है। 

-----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जनसमस्या निवारण में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। प्रधानमंत्री ने योजनाओं की लास्ट माइल डिलीवर यानि अंतिम छोर तक पहुँच को  सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। जनकल्याण शिविर उनके इसी संकल्प का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए प्रसिद्ध महारानी अहिल्याबाई होल्कर अपने खुले दरबार में बिना किसी मध्यस्थ के सीधे अपनी जनता की फरियाद सुनती थीं। लोकतंत्र और सत्ता केवल सेवा का एक साधन है। जब नेता स्वयं को शासक के बजाय सेवक मानता है। श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि वे देश के प्रधान सेवक हैं। उन्होंने लालबत्ती और वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और प्रत्येक  नागरिक को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने


पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कि श्रद्धेय अटल जी के सुशासन की नींव पर खड़े होकर, मोदी जी के लास्ट माइल डिलीवरी के संकल्प को पूरा करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में यह तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एक ठोस कदम है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमेशा सुशासन को लोकतंत्र की आत्मा माना। उन्होंने कहा कि जब फाइलें दफ्तरों में धूल खाने के बजाय खुले मैदान में चंद मिनटों में निपटाई जाती हैं, तो यह अटल जी के उसी पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील सुशासन का जीता-जागता उदाहरण बन जाता है।


जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि इस शिविर में दो तरह के आवेदक आए हैं। उनमें से जितने भी हितग्राही हैं, पेंशन आदि के आवेदन लेकर आए हैं उनके लिए दो स्टाल लगाए गए हैं वहां पहुंच कर आवेदन फार्म धैर्य पूर्वक भरवा लें। जो अन्य तरह की समस्याएं लेकर आए हैं वे सीधे आकर अपनी समस्याएं अधिकारियों बताएं। उन्होंने कहा कि तीन दिन यहां शिविर चलेगा जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी आपके आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना निराकरण के यहां से कोई नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

खुरई जनकल्याण शिविर में शिविर के उद्देश्य की रूपरेखा प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने रखी। मालथौन शिविर में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना कश्यप ने उदेश्य पर प्रकाश डाला। नपं सीईओ खरे ने शिविर का महत्व बताया।


सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन


सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में 35 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य किया जायेगा। स्कूल परिसर में शौचालय, पार्क का निर्माण कार्य किया जायेगा। पार्क में बैठने हेतु बेंच का स्थापना कार्य, बच्चों के खेल हेतु ओपन जिम सामग्री स्थापना कार्य, पार्क में पाथवे का निर्माण कार्य किया जायेगा। स्कूल परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग शेड एवं साइकिल स्टेण्ड का निर्माण कार्य भी किया जायेगा।

स्वागत में मिले कूलर, पंखे और छाते, 5 कूलर सरस्वती शिशु मंदिर को भेंट किए


देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे

स्वागत परंपरा को फूल मालाओं के स्थान पर वितरण योग्य जनोपयोगी सामग्री से कराने के संकल्प के अनुसार जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का राहुल जी ने 10 कूलर और 10 सीलिंग फेन से स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी ने 5 पंखों से, हेमंत राज ने 100 छतरियों से, बाबी चावला ने 50 छातों से उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इनमें से 5 कूलर सरस्वती शिशु मंदिर खुरई को, एक पंखा पार्षद देशराज सिंह यादव के सुझाव पर मां बीजा सेन मंदिर किलाप्रांगण को, राजू चंदेल के सुझाव पर एक पंखा शनिदेव मंदिर खुरई को तथा नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार के सुझाव पर संत रविदास मंदिर को भेंट कर दिए। उन्होंने मालथौन में पांच महिलाओं को पंखे लिए। दो सौ से अधिक लोगों को जाते व छतरियां वितरित कर दिए गए। अन्य सामग्री भी जरूरतमंदों को वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वागत में मिले बड़ी मात्रा में स्कूली बच्चों के उपयोग की स्टेशनरी, बेग, वाटर बाटल आदि सामग्री को स्कूलें खुलने पर विद्यार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा। मालथौन में भी पंखों, छात्रों, साड़ियों, स्टेशनरी आदि सामग्री से स्वागत करने वालों में जयंत सिंह बुंदेला, बलवीर सिंह राजपूत, जमना, सीमा राय, रमन यादव, रामगोपाल पटेरिया, राजपाल परमार, बृजेंद्र सिंह राजपूत, रामभरत चचोदिया, हाकम सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह तोमर, गोलू राजा बुंदेला, सुल्तान सिंह, श्रीमती मालती अहिरवार, मीना देवी बरोदिया न.पा अध्यक्ष, वीर सिंह यादव, जाहरलाल सिंह, भरत तिवारी, मनोज कुर्मी शामिल रहे।

ये रहे उपस्थित 

खुरई जनकल्याण शिविर में जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, रवीन्द्र सिंह, राजपाल सिंह राजपूत, जिला पदाधिकारी हरीशंकर कुशवाहा,  तहसीलदार रितु राय, सीएमओ राजेश मेहतेल, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत बजाज, विजय जैन बट्टी, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, बलराम यादव, अजीत सिंह अजमानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष एस पी खरे एस एळ साहू , डा नीतेश दुबे, राम शास्त्री, राघवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य नारायण धर्मपुरी, आचार्य गण, सभी अनुविभागीय अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


मालथौन जनकल्याण शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, बरोदिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, प्रभारी तहसीलदार कमलेश सतनामी, सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, नपं सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ बरोदिया संजय समुद्रे, बादाम सिंह सिसौदिया, सिरनाम सिंह, गोविंद सिंह खिरिया, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, सीमा राय, नपं उपाध्यक्ष मालती धर्मेंद्र अहिरवार, कोमल यादव, दयाराम चैरसिया, बलराम राजपूत, रमन यादव तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

Sagar Crime : फांसी के फंदे पर झूलते युवक की डायल-100 ने बचाई जान: पेड़ से फांसी के फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल

Sagar Crime : फांसी के फंदे पर झूलते युवक की डायल-100 ने बचाई जान: पेड़ से फांसी के फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल



तीनबत्ती न्यूज:  12 जून 2026

सागर: सागर पुलिस की डायल 100/112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और बहादुरी का परिचय देते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जान बचाकर उसे नया जीवन दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली गई।

-----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

पेड़ पर चढ़ा था सुसाइड करने

जानकारी के अनुसार, 11 जून की रात करीब 10:55 बजे डायल-100/112 कंट्रोल रूम को एक कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले राम भरत आदिवासी ने भावुक और मानसिक तनाव की स्थिति में बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह जामुन के पेड़ पर फांसी लगाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CCTV: सागर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खुद को लगाई आग; मैनेजर भी झुलसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम ने तत्काल एफआरवी-12 को मौके के लिए रवाना किया। एफआरवी पर तैनात आरक्षक विशाल प्रजापति और पायलट भूपेंद्र यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को लगातार फोन पर बातचीत में व्यस्त रखा, ताकि वह कोई आत्मघाती कदम न उठा सके। इसी बीच चौकी प्रभारी बराज, थाना शाहगढ़ और आरक्षक लखन गंधर्व भी मौके के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

पुलिस टीम ने बातचीत के माध्यम से युवक की सटीक लोकेशन हासिल कर ली और तेजी से घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिस दल वहां पहुंचा, तब युवक करीब 15 से 20 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक चुका था। स्थिति बेहद गंभीर थी और हर पल महत्वपूर्ण था।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में पुलिस जवानों ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए पेड़ पर चढ़कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। नीचे उतारने पर उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे एफआरवी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

चिकित्सकों के अनुसार यदि युवक को अस्पताल पहुंचाने में कुछ मिनटों की भी देरी हो जाती, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे


इस साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एफआरवी-12 के पायलट भूपेंद्र यादव, आरक्षक विशाल प्रजापति, चौकी प्रभारी बराज और आरक्षक लखन गंधर्व सहित पूरी टीम की प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें: शहडोल में CBI की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या किसी भी कठिन परिस्थिति में आत्मघाती कदम उठाने के बजाय अपने परिजनों, मित्रों या डायल-100/112 से संपर्क करें। पुलिस हर समय सहायता और सुरक्षा के लिए उपलब्ध है।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive