वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू: पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन
तीनबत्ती न्यूज: 27 सितम्बर, 2026
सागर। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर सागर जिला युवा कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत नरयावली विधानसभा क्षेत्र से की। जिला ग्रामीण कांग्रेस के निर्देशन में युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में रजाखेड़ी बजरिया के समीप से मकरोनिया चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर तथा हाथों में जंजीर बांधकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने, उनके कार्यकाल और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने साधा भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और नियोजित तरीके से की गई कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो और उनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
उन्होंने नरयावली विधानसभा सहित सागर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में जोड़े और हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत की पवित्रता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक चुनाव की बुनियाद है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री एवं युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ खान ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आंदोलन सागर जिले में प्रभावी रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जवाबदेही और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
युवा कांग्रेस ने कहा—चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा आंदोलन
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मैदान में उतरी है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन के माध्यम से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच और जवाबदेही की मांग जनता के बीच रखी जाएगी।
युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि नरयावली विधानसभा से आंदोलन की शुरुआत की गई है।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, रवि उमाहिया, आर.आर. पारासर, जतिन चौकसे, एडवोकेट राजेश दुबे, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, पुरुषोत्तम शिल्पी, मनोज राय, राजा बुंदेला, साहित्य पांडेय, समीर मकरानी, दुर्गेश अहिरवार, जय पारासर, विजय पारासर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, देवेंद्र पटेल, अशोक कुशवाहा, अनिल कुर्मी, हरगोविंद कुर्मी, कोमल सिंह, अरविंद मिश्रा, मोतीलाल पटेल, विक्रम सिंह, कमल रैकवार, संजय रोहिदास, प्रेम नारायण अहिरवार, राम बहादुर कुर्मी, पार्षद मोहन अहिरवार, अजय अहिरवार, गौतम चंद, कदम सिंह, कल्याण सिंह, मजहर हाशमी, अफजल खान, समीर काजी, महेश सेन, अजय बुंदेले, नरेंद्र रैकवार, अमित बाल्मीकि, सुभाष रोहित, अंकुर यादव, अन्नू घोषी, रेवाराम रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें