Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बंडा शराब कांड: 30 हजार का इनामी शराब माफिया मनीष लोधी का शार्ट इनकाउंटर साथी आशीष साहू भी पकड़ा गया

बंडा शराब कांड: 30 हजार का इनामी शराब माफिया मनीष लोधी का शार्ट इनकाउंटर साथी आशीष साहू भी पकड़ा गया


तीनबत्ती न्यूज: 23 सितम्बर, 2026

सागर। बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को सागर पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ मालथौन क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड की घाटी पर करीब 3 बजे हुई।

यह भी पढ़ें: सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बण्डा में नकली शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 37 आरोपी गिरफ्तार • 11 हजार खाली और 900 भरे क्वार्टर जब्त, डाई मशीनें आदि बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगी। उसका साथी आशीष साहू भी भागने के प्रयास में घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस और बेसबॉल का डंडा बरामद किया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

तीसरा शॉर्ट एनकाउंटर

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ सागर पुलिस की यह तीसरी मुठभेड़ बताई जा रही है। इससे पहले पुलिस ने रवि लखेरा और शिवांजय राजपूत को भी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।


जहरीली शराब कांड में बड़ी जनहानि


बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत होने की बात सामने आई है,प्रशासन ने 20 मौतों की पुष्टि की है। जबकि बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए और 50 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई थी। मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive