Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में लॉक डाऊन में सुबह से पुलिस ने दिखाई सख्ती, खदेड़ा लोगो को ,कलेक्टर -एसपी सुबह से निकले

सागर में लॉक डाऊन में सुबह से पुलिस ने दिखाई सख्ती, खदेड़ा लोगो को ,कलेक्टर -एसपी सुबह से निकले

★पुलिस ने इतवारा बाजार को कराया बन्द, वाहनों पर सवार लोगो को खदेड़ा

सागर। लॉक डाऊन  में लोगो की आवाजाही बरकरार है । वही सब्जी और  जरूरी वस्तुयों को खरीदने भीड़  उमड़ रही है । इससे निपटने प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। वही सोसल डिस्टेंस का ध्यान में रखकर  इसे व्यवस्थित करने प्रयास कर रही है।
सागर में प्रसासन सब्जी मंडी की बजाय हाथ ठेलों पर पूरे शहर में सब्जी बिकवाने का प्रबंध कर रही है ।वही किराना सामग्री  होम डिलीवरी और सोशल डिस्टेंस के साथ खरीदी का एलान भी निर्धारित समय  ही किया है। व्यवस्थाएं बनाने आज कलेक्टर प्रीति मैथिल, एसपी अमित सांघि और निगमायक्त आर पी अहिरवार ने कजलिवन मैदान और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। यहां से थोक सब्जी बिकवाने और हाथ ठेलों पर मुहल्लों में बिकवाने का प्रबंध किया । 

पढ़े:शराब के धोखे में पिया सेनेटाईजर ,कैदी की मौत, नीचे क्लिक करें

सागर के प्रमुख बाजार इतवारा बाजार में पिछले दो दिनों से लॉक डाऊन में  लोग सब्जी और अन्य सामान खरीदने भारी भीड़ उमड़ी। इस बाजार में सब्जी ,डेयरीऔर किराना की सर्वाधिक दुकाने है । घना इलाका भी है।एक फोटो भी खूब मीडिया में उछला। आज सुबह भी यही हाल दिखे।पुलिस ने दुकान ही नही खुलने दी।  आज जिस इलाके में भीड़ थी आज वह बाजार में सन्नाटा पसरा है। वही सब्जी खरीदने उमड़ी भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने लोगो को मारने की वाहनों पर लाठियां मारी । यह राहत भी दिखी। 
7
★तीनबत्ती न्यूज़. कॉम  ★ 94244 37885

Share:

शराब समझकर पिया सेनिटाइजर कैदी की मौत

शराब समझकर पिया सेनिटाइजर कैदी की मौत

केरल। गलती से शराब समझकर कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने वाले एक कैदी की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। जेल अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी से रिमांड कैदी के तौर पर यहां जेल में बंद रमनकुट्टी को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जेल में बेहोश हो गया था।

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, 'हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सेनिटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाये जाता है।' अधिकारियों ने कहा कि वह मंगलवार रात को सामान्य था लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया।
जेल अधिकारी हाथों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सेनिटाइजर के तौर पर मुख्य रूप से आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा
Share:

कोरोना वायरस । आकाशवाणी भोपाल से सुबह का समाचार बुलेटिन स्थगित ,दो अन्य कार्यक्रम भी

कोरोना वायरस । आकाशवाणी भोपाल से सुबह  का समाचार बुलेटिन स्थगित ,दो अन्य कार्यक्रम भी

भोपाल।कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग की सलाह के मद्देनजर आकाशवाणी भोपाल के प्रादेशिक समाचार एकांश भोपाल द्वारा  प्रसारित सुबह 7.05 बजे का बुलेटिन आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है । कोरोना संकट निपटते ही  उसका पुनः प्रसारण शुरू किया जाएगा।

आकाशवाणी के समाचार प्रमुख  श्री संजीव शर्मा ने बताया कि केवल कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग की सलाह के मद्देनजर कारण  हम अपनी सुबह की शिफ्ट बंद करने के लिए मजबूर हैं। इसलिए सुबह 07.05 बजे से प्रसारित होने वाला समाचार बुलेटिन अगले आदेश तक प्रसारित नहीं होंगे। इसीतरह प्रति सोमवार रात्रि 08.00 बजे से प्रसारित होने वाला "प्रादेशिक समाचार दर्शन" और 08.20 बजे से प्रसारित होने वाला "आजकल" भी फिलहाल प्रसारित नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से प्रसारित होने वाले बुलेटिनों में मध्यप्रदेश के समाचार प्रमुखता से रहेंगे। इसके साथ ही भोपाल से प्रतिदिन प्रसारित होने वाले दोपहर और शाम के बुलेटिन नियमित रहेंगे। श्री शर्मा ने  आकाशवाणी के सभी श्रोताओं से आग्रह किया है कि  लॉक डाऊन के नियमो का पालन करे और घर पर ही रहे स्वस्थ्य रहे।
Share:

सागर में थोक सब्जी मिलेगी निगम स्टेडियम एवं कजली वन मैदान में,सोशल वॉलिंटियर्स हो रहे है अधिकृत

सागर में थोक सब्जी मिलेगी निगम स्टेडियम एवं कजली वन मैदान में,सोशल वॉलिंटियर्स हो रहे है  अधिकृत 

सागर । निगम स्टेडियम एवं कजली वन मैदान में थोक सब्जी विक्रेता खेरची या फुटकर विक्रेताओं को सब्जी विक्रय करेंगे। इस हेतु नगर निगम सागर द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। दोनों स्थलों को सैनिटाईजर किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस रखने की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शिव प्रकाश कौशिक डिप्टी कमिश्नर सहकारिता ने बताया कि सागर जिले की उचित मूल्य दुकानों पर शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सोषल डिस्टेंस का पालन कराते हुए राशन वितरण की व्यवस्था कराई जा रही है । 
   
पढ़े:सागर की अदालतों में बंद रहेगा कामकाज सिर्फ होगा जमानती सम्बन्धी काम


सोशल डिस्टेंसिग कार्य हेतु वालेंटियर्स को किया जा रहा है अधिकृत
सागर । नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम करने के लिये यह आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक सोशल डिस्टेंसिग का पालन करे । इसी उद्देश से यह आवश्यक है कि दैनिक उपयोग की वस्तुएँ कय करने के लिये किराना दुकानो पर भी सोशल डिस्टेंसिग रहे एवं प्रत्येक नागरिक, उपभोक्ता इसका पालन करे । अतः वार्डवार दुकान के सम्मुख वालेंटियर्स को इस कार्य हेतु अधिकृत किया जा रहा है । वॉलेंटियर्स दुकान खुलने के पूर्व पहुचेंगे । दुकान के सामने 4 - 4 फीट की दूरी पर चिन्ह लगवायेंगे एवं इसी दूरी पर उपभोगताओं को खडा करायेंगे । उपभोगताओं की भीड़ नही लगने देगें । प्रत्येक उपभोक्ता एवं दुकानदार, विकेता मॉस्क लगाकर रखेंगे ।  यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उपयोग लायक ही सामग्री कय की जाये । जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी सागर उक्त व्यवस्था के नोडल अधिकारी रहेंगे । वे अपने अधिनस्त खाद्यान्न निरीक्षको एवं सहकारिता निरीक्षको को वार्डवार अधिकृत करने का आदेश जारी करे ।                                        ★तीनबत्ती न्यूज़.कॉम★www.teenbattinews.com        
Share:

लॉक डाऊन। न्यायालयों रहेगा अकार्य दिवस ,सिर्फ जमानती आवेदनों का होगा निराकरण,सागर में

लॉक डाऊन :न्यायालयो में रहेगा अकार्य दिवस,सिर्फ जमानती आवेदनों का होगा निराकरण,सागर में
सागर। कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा दिनांक 24 मार्च 2020 को रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 14 अप्रैल 2020 तक के देशव्यापी लॉक डाउन किया गया ।जिसके संबंध में  उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश अनुसार  जिला एवं सत्र न्यायाधीश सागर के ज्ञापन, दिनांक 25.03.2020 के अनुपालन में दिनांक 26.03.2020 से 14.04.2020 तक न्यायालयो का अकार्य दिवस घोषित करते हुए न्यायालय बंद रहने के आदेश जारी किए गए। उक्त अकार्य दिवस मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सागर के द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में  अकार्य दिवस  अवधि में जमानत आवेदनों के  निराकरण हेतु न्यायालय में उनके समक्ष दिनांको को 3:00 से 5:00 पीएम के बीच जमानत आवेदनों पर सुनवाई की जावेगी। 
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय सागर द्वारा जारी संशोधित आदेश में वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी को अभियोजन के संचालन हेतु अधिकृत किया गया है। सागर न्यायालय में माननीय  डीके नागले विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट सागर, श्री रामविलास गुप्ता प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री मुकेश कुमार विशेष न्यायाधीश, श्री मनोज कुमार सिंह द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती दीपाली शर्मा तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, श्री पंकज यादव चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती नीतू कांता वर्मा पंचम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री विवेक शर्मा  अपर सत्र न्यायाधीश, श्री नवनीत कुमार वालिया सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती नीलू संजीव श्रृंगी ऋषि नवम अपर सत्र न्यायधीश जिसमे क्रमशः अभियोजन अधिकारी श्री राजीव रूसिया जिला अभियोजन अधिकारी, श्री अनिल कुमार कटारे उप-संचालक (अभियोजन), सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्री सौरभ डिमहा, श्रीमती बृंदा चौहान, श्री दिनेश सिंह चंदेल, श्रीमती प्रियंका जैन, श्री बृजेश दीक्षित, श्री शिव संजय अति. जिला अभियोजन अधिकारी उक्त अकार्य दिवसों में  दोपहर 3:00 बजे से शाम  5:00 बजे तक न्यायालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगे।

पढ़े:कोरोना से निपटने कितने वेंटिलेटर है सागर सम्भाग में,नीचे क्लिक करे

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायाधीश निर्धारित दिनांक को उपस्थित होंगे। इसी प्रकार तहसील न्यायालयों में भी जमानत आवेदनों के  निराकरण हेतु न्यायालय में उनके समक्ष दिनांको को 3:00 से 5:00 पीएम के बीच जमानत आवेदनों पर सुनवाई की जावेगी। न्यायालय में संबंधित न्यायाधीश के साथ स्टेनो, रीडर की उपस्थिति रखकर इस प्रकार से की जावेगी की कि जमानत से संबंधित पक्षकार न्यायालय कक्ष से बाहर रहे और एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। न्यायाधीश द्वारा आवश्यकतानुसार बुलाए जाने पर ही संबंधित व्यक्ति न्यायालय कक्ष में प्रवेश करें लोक अभियोजक अपर लोक अभियोजक एवं अधिवक्तागण भी कम से कम 1 मीटर की दूरी से तर्क प्रस्तुत करेगे।
Share:

जबलपुर में कर्फ्यू के दौरान काँग्रेस पार्षद की हत्या ,पुरानी रंजिश के चलते

जबलपुर में कर्फ्यू के दौरान काँग्रेस पार्षद की हत्या ,पुरानी रंजिश के चलते
जबलपुर। कोरोना वायरस के चलते जबलपुर में कर्फ्यू के दौरान एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गया। इस घटना से  पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हनुमानताल थाना क्षेत्र में  भान तलैया क्षेत्र में  दोपहर गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी। पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला किया गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिये उसे सिटी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला उस समय हुआ जब वह घर के बाहर स्थित मंदिर में बैठा हुआ था। और लोगों से बातचीत में व्यस्त था तभी पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही बदमाश मोनू सोनकर द्वारा अचानक उन पर गोली चला दी जिसके बाद धर्मेन्द्र घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए है।
छाती और पेट में लगी गोली
हमले के दौरान धर्मेन्द्र के गोली सीने और कमर में लगी है, गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा,सूचना मिलने पर परिजन भी तत्काल वहां पहुंच गए और घायल धर्मेन्द्र को वाहन द्वारा सिटी अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई थी और उसे पकडऩे टीम को सतर्क कर दिया गया था जिसके बाद तत्काल ही पुलिस द्वारा मोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया।
Share:

लॉक डाऊन/सेवाभाव :ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को खाना पानी की सेवा में जुटे लोग

लॉक डाऊन/सेवाभाव  :ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को खाना पानी की सेवा में जुटे लोग

सागर। लॉक डाऊन में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बेहद थकाने वाली है । दिनभर लोगो को रोकने टोकने और भगाने में पुलिस मशक्कत कर रही है । इनकी सेवाओं की तारीफ भी हो रही है । ऐसे में कुछ लोग ईंन पुलिस कर्मियों की सेवा करने का भी जिम्मा लिए है ।

पढ़े। सागर में निर्धनों को खाना मिल रहा है,सम्पर्क करें इस नम्बर पर,नीचे क्लिक करे


सागर के  होटल व्यवसायी कमलेश साहू अपने बेटे सोमू के साथ खाना के पैकेट और पानी लेकर निकलते है और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बढ़िया भोजन कराते  है । रास्ते मे पुलिस वाहनों को रकोकर उनको खाना के पैकेट बाटते नज़र है। तीन बत्ती पर निर्भया रुकी तो तत्काल भोजन पैकेट दिया। वही मेडिकल व्यवसायी विंनोद जैन, नंदू गुप्ता आदि लगातार यहां पुलिस की भी मदद कर रहे है।

Share:

निर्धनों को भोजन बाटने में जुटा प्रशासन,पुलिस को बांटा भोजन ,इस नम्बर पर करे सम्पर्क

निर्धनों को भोजन बाटने में जुटा प्रशासन,पुलिस को बांटा भोजन ,इस नम्बर पर करे सम्पर्क

सागर।जिला प्रशासन द्वारा  निर्धन बेसहारा लोगो को भोजन उपलब्ध कराए जाने के अनुक्रम में आज दिनांक 26 मार्च को श्यामगाय में उत्तरप्रदेश बाँदा के 32 व्यक्तियों को भोजन वितरण किया गया जो यहां रुके हुए हैं। इनके अलावा रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, पीली कोठी, परेड मंदिर, शनि मंदिर और राह चलते में जहां कही भोजन की आवश्यकता वाले लोग मिले उन्हें पैकेट दिए गए। कलेक्टर  प्रीति मैथिल नायक  की इस पहल को अब स्थानीय स्वमसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, इन संस्थाओं के द्वारा लगातार सरोकार अभियान के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी से संपर्क करते हुए इस पुनीत कार्य मे भागीदारी के लिए चर्चा की जा रही है, उन्होंने बताया कि विगत 04 दिवस से दोनों टाइम पैकेट वितरण किया जा रहा है। सभी जागरूक लोगो से अनुरोध है कि यदि आपके आसपास ऐसा कोई व्यक्ति जिसे लॉक डाउन के समय वास्तव में भोजन नही मिल रहा है, तो मोबाइल नंबर  8829704839 पर इसकी जानकारी भेज दें हमारी सरोकार टीम उसे वही  पैकेट उपलब्ध कराएगी।भोजन वितरण में समन्वयक श्री नीलेश चौबे, श्री सजय श्रीवास्तव, श्री लोकमन अहिरवार भी उपस्थित रहे।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive