Editor: Vinod Arya | 94244 37885

‘अमृत महोत्सव में आजादी के गीत’’, डॉ गौर विवि के संगीत विभाग का आयोजन


'अमृत महोत्सव में आजादी के गीत'',
डॉ गौर विवि के संगीत विभाग का आयोजन
               
सागर। संगीत विभाग डॉ. हरीसिंह गौर विष्वविद्यालय के द्वारा ''आजादी का  अमृत महोत्सव'' के अंतर्गत दिनांक 15 अगस्त 2021 को स्वर्ण जयंती सभागार में ''देषभक्ति गीत '' सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन  कुलपति प्रो.जनक दुलारी आही एवं  कुलसचिव संतोष सहगोरा ने किया। संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ललित मोहन, सहायक प्राध्यापक डॉ. अवधेष प्रताप सिंह तोमर एवं डॉ. राहुल स्वर्णकार के संयोजन में कार्यक्रम संचालित हुआ।
कार्यक्रम में सबसे पहले विभाग के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं गौर गीत प्रस्तुत किया। कौषल मैहरा, कु. तृप्ती सेन, अपूर्वा भदोरिया ,सुप्रिया सरवैया, आषीश मैहरा द्वारा प्रस्तुत किये गये। इसके बाद कु. तृप्ती सेन ''वंदे मात्रभूमि वंदे'' देषभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। ''ऐ मेरे प्यारे वतन'' कु. सुप्रिया सरवैया द्वारा प्रस्तुत किया गया, पंकज खरारे द्वारा ''राग देष '' में वासुरी वादन प्रस्तुति किया गया। कु. अपूर्वा भदोरिया द्वारा ''अनोखा देष है मेरा'' प्रस्तुत किया गया। कु. साक्षी पटेरिया द्वारा ''सारे जहॉं से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा'' देषभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कु. हर्शिता मिश्रा द्वारा ''ऐ मेरे प्यारे वतन के लोगो'' देषभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। श्री आलोक मिश्रा के द्वारा ''अपने वतन का सम्मान कीजिए'' देषभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कु. स्तुति खम्परिया द्वारा राग देष  में ''सितार वादन'' प्रस्तुत किया। श्री अंषुल आठिया द्वारा ''जहॉं डाल डाल पर सोने की चिडियां करती है बसेरा'' देष भक्ती गीत प्रस्तुत किया गया। कौषल मैहरा एवं आषीश मैहरा द्वारा ''सजदा करें हिन्द का'' देषभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद दो समूह गीतों की प्रस्तुत हुई ''ऐ वतन आबाद रहे'' और '' देष की स्वाधीनता पर ऑच तुम आने न देना''। कार्यक्रम में तबले पर संगत श्री षैलेन्द्र सिंह राजपूत (तबला संगतकार), श्री आषुतोश श्रीवास्तव ने की, हारमोनियम पर श्री अतुल पथरोल, ढोलक पर श्री संजय कोरी ओैर हेंडसोनिक पर श्री तेजस पटेल ने संगत की।
विभाग के इन्ही छात्रों द्वारा गाया गया ''राश्ट्रगान'' वीडियो रूप में भी विष्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक राश्ट्रगान के रूप में प्रकाषित एवं प्रचारित किया गया है।  इन सभी कार्यक्रमों का संयोजन डॉ. अवधेष प्रताप सिंह तोमर एवं डॉ. राहुल स्वर्णकार ने किया। आयोजन समिति में अतिथि व्याख्याता डॉ. स्मृति त्रिपाठी एवं षैलेन्द्र सिंह राजपूत थे। मात्र तीन दिन में संपूर्ण कार्यक्रम तैयार होने पर माननीय कुलपति महोदया प्रो. जनक दुलारी आही एवं मान. कुलसचिव संतोश सहगोरा ने सभी प्रतिभागी छात्र -छात्राओं एवं उनके षिक्षकों को बधाई दी। विष्वविद्यालय की ओर से उन्हें इस राश्ट्रीय आयोजन में सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र दिये जाने की घोशणा की गई है। अंत में विभागाध्यक्ष एवं अधिश्ठाता डॉ. ललित मोहन ने इस आयोजन को विभाग के इतिहास के सफलतम आयोजन में से  एक मानते हुए सभी का आभार माना। डॉ. ललित मोहन ने सभी प्रषासनिक अधिकारी एवं इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग का आभार माना। विभागीय सहयोग श्री अरूण  कुमार रैकवार, श्री सुरेन्द्र गर्ग एवं श्री कमलेष प्रजापति का रहा। 

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------


Share:

विचार समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर 1133 जगह झंडावंदन कराया

विचार समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर 1133 जगह झंडावंदन कराया

सागर। विचार समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर सागर में 1133 जगह झंडावंदन का आयोजन किया। झंडा वंदन कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम को सुसज्जित सुव्यवस्थित एवं रचनात्मक तरीके से सम्पन्न हुआ। बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं ने बताया कि उन्हें झंडावंदन करने मौका पहली बार मिला जिससे वे बहुत उत्साहित हैं। विचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने सभी झंडावंदन करने वालों का आभार व्यक्त किया। 

 ---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

सागर शहर में कैसी परिवहन सुविधाएं चाहते हैं बताये , ट्रांसपोर्ट 4 ऑल के लिए हो रहे ऑनलाइन सर्वे में

सागर शहर में कैसी परिवहन सुविधाएं चाहते हैं बताये , ट्रांसपोर्ट 4 ऑल के लिए हो रहे ऑनलाइन सर्वे में 

सागर।  हमारे सागर  शहर में कैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं होना चाहिए? इस परिवहन को सुरक्षित, आरामदायक, सस्ता और विश्वसनीय कैसे बनाया जा सकता है? अभी आपको परिवहन के दौरान किन समस्याओं का सामना करना पड़ता  है? किस तरह की परिवहन सुविधा की शहर में जरूरत है? इन सब सवालों के जवाब आप दीजिए। आपके सुझावों के आधार पर ही इस व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए आपको ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज के तहत हो रहे सर्वे में शामिल होकर सिर्फ ऑनलाइन फाॅर्म भरना है। शहर के जितने ज्यादा नागरिक इसमें शामिल होंगे, उतने ज्यादा सुझावों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं हो सकेंगी। 
भारत सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज लॉन्च किया है। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज में शामिल होने की अपील सभी नागरिकों से की है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विकसित करने में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस विभाग, शैक्षणिक संस्थान, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन, सिटी बस सर्विस अथॉरिटी, गैर सरकारी संगठन सहित सागर के लोगों की सहायता उनके बहुमूल्य सुझाव के रूप में मिलेगी। इससे सागर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विकसित किया जा सकेगा और सागर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करते हुए यातायात को व्यवस्थित किया जा सकेगा। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने परिवहन और विकास नीति संस्थान के सहयोग से ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, आरामदायक, सस्ता और विश्वसनीय बनाने के लिए शहरों, स्टार्टअप्स और नागरिक समूहों को एक साथ लाना है, जो सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। सुरक्षित और किफायती परिवहन को बढ़ावा देने के प्रयास में यह पहल है। यह चैलेंज सभी स्मार्ट शहरों, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राजधानी शहरों और पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए है। चुनौती के पहले चरण के अंत में 11 शहरों को चुना जाएगा।

आप कैसे शामिल हो सकते हैं
सागर के नागरिक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाई गई ऑनलाइन लिंक


या क्यूआर कोड स्कैन करें। इससे ऑनलाइन सर्वे फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपने सुझाव देना है।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

नर्मदा जल से तुलसी फाउंडेशन ने किया शिव अभिषेक


नर्मदा जल से तुलसी फाउंडेशन ने किया शिव अभिषेक


सागर। श्रवण मास में तुलसी फाउंडेशन सागर के तत्वाधान में सागर में निकाली जाने वाली विशाल कावड़ यात्रा कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते निरस्त कर शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मोटरसाइकिलो से बरमान पहुंचकर नर्मदा जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर वहां से नर्मदा जी का जल सागर लाकर सागर में रामबाग मंदिर में नर्मदा जल से शिवजी का अभिषेक किया गया l इस संबंध में तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा सागर के अध्यक्ष प्रदीप राजोरिया ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए कावड़ यात्रा ना निकालकर शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मोटरसाइकिल से बरमान पहुंचकर मां नर्मदा जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर वहां से नर्मदा जी का जल लाकर सागर में रामबाग मंदिर में पंडित मनोज व्यास द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से शिव जी का अभिषेक कराया गया l इस अवसर पर श्री हरिराम सिंह ठाकुर, तुलसी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप राजोरिया, अमित रामजी दुबे, पुरुषोत्तम उपाध्याय, ब्रज मोहन पाठक, जुगल किशोर पचौरी, सिंटू कटारे, प्रहलाद प्यासी, बंटू महेश्वरी, सुरेंद्र रिछारिया, रोहित ठाकुर, विकास ठाकुर, रोहित तिवारी, सचिन साहू, दीपू तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, अजय सोनी, कमलेश प्रजापति, राजू पांडे, गोलू अग्रवाल आदि ने रामबाग मंदिर में शिव जी का नर्मदा जल से अभिषेक किया l
 
Share:

स्वतंत्रता दिवस : निगमायुक्त ने नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस :  निगमायुक्त ने नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया
सागर।  स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर निगम परिसरमें निगमायुक्त श्री आर.पी.अहिरवार ने ध्वजारोहण तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्र्यापण किया और समस्त उपस्थित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आजादी की यह 75 वीं वर्षगांठ हम सब देशवासी आजादी का अमृत महोत्वस के रूप में मना रहे है जिनमें नगर निगम और स्मार्टसिटी जिनका उद्देश्य जनता को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराना है इसलिये हम संकल्प लें कि टीम वर्क से काम करते हुये जनता को बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराये और शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार लाने के प्रयास करें। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्माानित किया। कार्य्रम का संचालन का श्री शैलेन्द्र जड़िया ने किया।
इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ.श्री राहुलसिंह, उपायुक्त डाॅ.प्रणय कमल खरे, श्री के.पी.श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्रीमति साजिदा कुरैशी, कार्यपालन यंत्री श्री विजय दुबे, श्री लखनलाल साहू, श्री पूरनलाल अहिरवार,  श्री रमेश चैधरी, सहायक यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, श्री संजय तिवारी, उपंयत्री दिनकर शर्मा, श्रीमति आयुशी श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, दीपक श्रीवास्तव, संयम चतुर्वेदी, श्री कृष्णकुमार चैरसिया, सिटी मैनेजर श्री सचिन मसीह, फायर अधिकारी श्री सईद उद्दीन कुरैशी, कार्यालय अधीक्षक श्री आर.बी.जोशी,  निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, लेखापाल श्री शरद बरसैंया, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, श्री महादेव सोनी, श्री मनोज चैबेश्रीमति जया श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, प्रहलाद रैकवार, अशोक संगतानी, राजेन्द्र सेन, किशोरीलाल सेन, नंदलाल अहिरवार, सुरेश विश्वकर्मा, अरविंद सोनी, संजय सोनी, राजकुमार गुप्ता, कुलदीप बाल्मीकि, राजेन्द्र सनकत, बाबू मंछदर, सविता दुबे, नीता वर्मा, राजेश नापित सहित अन्य अधिकारी कर्मचाररीगण उपस्थित थे।



Share:

जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर राजेन्द्र वायकर निलंबित

 
जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर राजेन्द्र वायकर निलंबित


सागर । कमिश्नर  मुकेश कुमार शुक्ला ने सागर के जिला आपूर्ति नियंत्रक  राजेन्द्र वायकर को पदीय कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यविमुखता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कमिश्नर श्री शुक्ला ने उक्त कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के तहत की है।
निलंबन अवधि में श्री वायकर का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला, पन्ना नियत किया गया है। श्री वायकर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सागर कलेक्टर द्वारा इस संबंध में कमिष्नर को प्रस्ताव भेजा गया था।
उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत जिले के सभी विभागों में सर्वाधिक लंबित षिकायतें खाद्य विभाग की है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री वायकर द्वारा इनके निराकरण में कोई रूचि नहीं ली गई। 
Share:

अंबेडकर विश्वविद्यालय में मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद शोध पीठ की स्थापना ,मानद आचार्य सुनीता पाठक नियुक्त

अंबेडकर विश्वविद्यालय में मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद शोध पीठ की स्थापना ,मानद आचार्य सुनीता पाठक नियुक्त 

महू। डॉ बी आर अंबे डकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू ने मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद पर शोध पीठ की स्थापना की है। इस शोध पीठ पर मानद आचार्य के रूप में श्रीमती सुनीता पाठक को नियुक्त किया गया है। सुनीता पाठक मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद की विगत 23 वर्षों से अध्येता हैं। वे सोमैया विद्या बिहार मुंबई में जीवन विद्या अध्ययन केंद्र में शोध अधिकारी और गांधी विद्या मंदिर में मूल्य शिक्षा प्रकोष्ठ की ओएसडी थीं और आई ए एस ई मान्य विश्वविद्यालय सरदारशहर में चेतना विकास मूल्य शिक्षा विभाग में मूल्य शिक्षा अध्यापन कार्य करती रही है। इससे पूर्व बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में महिला अध्ययन केंद्र में शोध सहायक के रूप में 'स्त्री एक मानव' शोध परियोजना में कार्यरत रही है। उन्होंने देशभर में अनेक राज्यों में जीवन विद्या शिविरों का प्रबोधन किया है।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट


मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद की उद्गम स्थली मध्य प्रदेश नर्मदा नदी के उद्गम अमरकंटक है। श्रद्धेय श्री ए नागराज जी ने 1950 से 2016 तक अस्तित्व मूलक मानव केंद्रित चिंतन के रूप में मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्व वाद का प्रतिपादन किया और गहन साधना के द्वारा विभिन्न वांग्मयों की रचना की। 
मध्यस्थ दर्शन  सह अस्तित्ववाद के प्रणेता श्रद्धेय ए. नागराज जी हैं  जिन्होंने आदर्शवाद और भौतिकवाद के विकल्प में अस्तित्व मूलक मानव केंद्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन  सह अस्तित्ववाद का प्रतिपादन किया।

उन्होंने द्वंदात्मक भौतिकवाद के विकल्प में समाधानात्मक भौतिकवाद, संघर्षात्मक जनवाद के विकल्प के रूप में "व्यवहारात्मक जनवाद" और रहस्यात्मक अध्यात्मवाद के विकल्प के रूप में "अनुभवात्मक अध्यात्मवाद" का प्रतिपादन किया। 
इसी प्रकार भोगोन्मादी समाजशास्त्र के विकल्प के रूप में "व्यवहारवादी समाजशास्त्र", कामोन्मादी मनोविज्ञान के विकल्प के रूप में "मानव संचेतनावादी मनोविज्ञान" और लाभोन्मादी अर्थशास्त्र के विकल्प में "आवर्तनशील अर्थशास्त्र" वांग्मय मानव जाति को लोग अर्पित किए।
श्रद्धेय श्री ए  नागराज जी ने मानव अनुभव दर्शन, मानव व्यवहार दर्शन, मानव अभ्यास दर्शन, मानव कर्म दर्शन भी अमूल्य निधि के रूप में मानव जाति को अर्पित किए। उन्होंने परंपरागत आचार संहिता के विकल्प के रूप में मानवीय आचार संहिता रूपी मानवीय संविधान मानव जाति को लोकार्पण किया। 
उपरोक्त सभी दर्शन, वाद, और शास्त्र के आधार पर परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था की अवधारणा को व्यवस्था के विकल्प के रूप में प्रस्तुत  है जिसमें वर्तमान सभी तंत्रों की समस्याओं का समाधान दिखता है। 
मध्यस्थ दर्शन से अस्तित्ववाद के आधार पर शिक्षा के मानवीकरण के प्रयोग देश में अनेक शैक्षणिक संस्थाओं में किए जा रहे हैं यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू के रूप में एआईसीटीई ने स्टूडेंट इंडक्शन प्रोगाम और अनेक तकनीकी विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज में एक क्रेडिट कोर्स के रूप में पढ़ाया जा रहा है छत्तीसगढ़ सरकार और दिल्ली सरकार ने व्यापक रूप में जीवन विद्या मध्यस्थ दर्शन के आधार पर शिक्षकों को  मूल्य शिक्षा प्रशिक्षण का कार्य किया है।
यह शोध पीठ नागराज जी के अनुसंधान के निष्कर्षों को शिक्षा वस्तु, पाठ्यक्रम निर्माण और अन्य अकादमिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करेगा।
उनकी नियुक्ति श्री ए नागराज की पुत्री डॉक्टर शारदा शर्मा की अनुशंसा और विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के अनुमोदन से की गई है।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

साप्ताहिक राशिफल : 16 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक ★ पण्डित अनिल पांडेय

साप्ताहिक राशिफल : 16 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक

★ पण्डित अनिल पांडेय

आप सभी को नमस्कार। मैं अनिल पांडे आपका अपना ज्योतिषी और वास्तु शास्त्री आपके समक्ष 16 अगस्त से 22 अगस्त 2021 अर्थात विक्रम संवत 2078 शक संवत 1943 श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी से श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक का साप्ताहिक राशिफल बताने जा रहा हूं। वर्तमान में गुरु और शनि  दोनों ग्रह वक्री है। इन दोनों ग्रहों के वक्री होने के संबंध में राशि वार फल के संबंध में मैंने अलग से दो वीडियो बनाए हैं । जो कि आसरा ज्योतिष चैनल में देखे जा सकते हैं । इनका लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिया हुआ है।
 आसरा ज्योतिष के इस राशिफल में आपको अच्छे दिनों के बारे में बताया जाएगा । इन दिनों में आप द्वारा किए गए कार्यों में सफलता की उम्मीद 80% लेकर 100% तक रहेगी । यह बात किसी अन्य राशिफल में नहीं बताई जाती है आपसे अनुरोध है कि कृपया राशिफल पढ़ने के उपरांत हमें यह बताने का कष्ट करें कि राशिफल में की गई भविष्यवाणी आपके लिए कितनी सही या गलत रही जिससे मैं अपनी भविष्यवाणी को आपके लिए और बेहतर बना सकूं।
 आइए अब हम इस सप्ताह के राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं।

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने संतान से बहुत सुख मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई बहुत उत्तम चलेगी ।नीच का शुक्र आपके गोचर में नीच भंग राजयोग बना रहा है । जिसके कारण शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी ।कचहरी संबंधी कार्य बहुत अच्छे ढंग से निपटेंगें। इस सप्ताह आपके गोचर में धन प्राप्ति योग बन रहा है । जिसके कारण इस सप्ताह आपको थोड़े बहुत धन की प्राप्ति होगी। 20 और 21 अगस्त आपके लिए अत्यंत शुभ हैं । आपको इन दिनों का अच्छा उपयोग करना चाहिए। इस सप्ताह आपको दूसरों के मामले में नहीं पड़ना चाहिए। अन्यथा आप को हानि होगी। आपको जल और वायु के रोग हो सकते हैं । संतान से आपको सुख प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिदेव का विशेष पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप का पराक्रम तेजी से बढ़ेगा । अतः आपको संयम रखना चाहिए तथा व्यर्थ के वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके सामने कोई व्यक्ति टिक नहीं पाएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । अगर आप जन प्रतिनिधि हैं तो आपका सम्मान बहुत तेजी से बढ़ेगा । आपको कोई पद या प्रतिष्ठा मिल सकती है । पांचवें भाव में नीच का शुक्र है जोकि नीच भंग राजयोग बना रहा है । जिसके कारण आपको इस सप्ताह संतान सुख बहुत अच्छा मिलेगा । अधिकारियों से आपके संबंध सामान्य रहेंगे । आप एक उत्साही व्यक्ति हैं जिसके कारण लोग आपको पसंद करेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 22 तारीख अति उत्तम है । 16 और 17 तारीख भी उत्तम है। शेयर बाजार में आपको इस सप्ताह घाटा लग सकता है अतः सोच समझ कर के ही रकम को इन्वेस्ट करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन प्राप्ति योग है । जिसके कारण इस सप्ताह आप को  धन की अच्छी प्राप्ति होगी । आपका पराक्रम भाव भी  इस सप्ताह बहुत मजबूत है । जिसके कारण आपके सामने आपके प्रतिद्वंदी ठहर नहीं पाएंगे ।आपकी इन सब पर विजय होगी । कोई भी शत्रु इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में में बन रहे शत्रुहंता योग के कारण आपसे परास्त होकर समाप्त हो जाएंगे। अगर आप जनप्रतिनिधि है तो आपको जनता से बहुत सारी समस्याएं प्राप्त होंगी । शासन पर आप का प्रभाव ठीक रहेगा । भाग्य आपका मामूली साथ देगा । इस सप्ताह आपको बिजली लोहा या अन्य किसी वस्तु से दुर्घटना हो सकती है । इससे सावधान रहें । 18 और 19 अगस्त आपके लिए अत्यंत फलदाई है । इन दोनों दिनों में आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे । आपका और आपके जीवनसाथी के बीच में अच्छा संबंध रहेगा । किसी तरह के टकराव की उम्मीद नहीं की जा सकती है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन धान्य लेकर आ रहा है । आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह अति उत्तम रहेगा । बुरे रास्तों से भी धन आने का योग है । आपके  भाई बहनों से आप की दूरी बढ़ सकती है । इस सप्ताह आपको सफलता हैं अपने परिश्रम से मिलेंगी । आप  जिनसे मिलेंगे वे आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो जाएंगे। आपके जीवन साथी का स्वास्थ खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके मन में सुस्ती रहेगी । संतानों से इस सप्ताह आपको सहयोग कम मिलेगा । इस सप्ताह 20 और 21 तारीख आपके लिए लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें। इस सप्ताह का शुभ दिन शनिवार  है ।

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल 

स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। सिंह राशि के जातकों के जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा । आपके खर्चे में कमी आएगी । दूसरे भाव में बैठा शुक्र नीच भंग राजयोग बना रहा है । जिसके कारण आपके पास धन आ सकता है । अधिकारियों से आपके संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 22 तारीख अति उत्तम है । इस तारीख को किए गए आपके सभी कार्य सफल होंगे ।  16 17 18 और 19 तारीख भी ठीक है । अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपनी बातें कहने का यह बड़ा अच्छा समय है । गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव को का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार  है।

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शत्रुहंता  योग बन रहा है । परंतु यह योग प्रबल नहीं है । अतः आपको शत्रु को परास्त करने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा । आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह धन प्राप्ति योग भी है । जिसके कारण आपके पास काफी पैसा आ सकता है । आपको इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा । आपके सभी कार्य परिश्रम से ही संपन्न होंगे । संतान से आपको मदद नहीं मिलेगी । छात्रों की पढ़ाई लिखाई ठीक-ठाक ही चलेगी । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें या किसी ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं । इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में नीच के शुक्र के कारण सफलता का योग है । इस सप्ताह आपको सामान्य धन प्राप्ति भी होगी आपको संतान से सुख मिलेगा । जनता में आपकी प्रतिष्ठा मैं थोड़ी कमी आ सकती है। अगर आप कोई नया स्किल सीखते हैं वह आपके लिए फायदेमंद होगा कार्यालय में आपकी मान प्रतिष्ठा बहुत ज्यादा  बढ़ेगी । सामाजिक क्षेत्र में आपकी किसी से टकराहट भी हो सकती है । 20 और 21 तारीख आपके के लिए अत्यंत शुभ है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चींटियों को शक्कर दें। आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि होगी । कोई एडिशनल चार्ज भी मिल सकता है । जनता में आपकी मान प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी । आपके पराक्रम में कमी आएगी । भाग्य आपका साथ देगा । आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । नया वाहन खरीदने की संभावना भी है । घर में शुभ कार्य हो सकते हैं । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है । संतान से प्राप्त सुख में कमी आएगी । इस सप्ताह आपके लिए  22 तारीख का अति उत्तम है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से बाहर निकलने के पहले अपने माता पिता जी का आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें। आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जिन जातकों कीअभी शादी नहीं हो पाई है उनके विवाह तय होने का समय पास है । अगर आप प्रेम संबंधों में लगातार असफल होते रहे हैं तो भी यह आपके लिए उपयुक्त समय है। इस सप्ताह भाग्य आपका अत्यंत साथ देगा । कम परिश्रम करने पर भी आपको सफलताएं मिल सकती हैं । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है । इस दिन आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें और गुरुवार को रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें । इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मकर राशि वालों को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा । उनको अपने हर काम  को करने में अधिक परिश्रम लगेगा । मकर राशि वालों को अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहना होगा । दुर्घटना हो सकती है ।परंतु इस बात की पूरी संभावना है उनको ज्यादा चोट ना लगे । मकर राशि के जातकों के लिए 20 और 21 तारीख अति लाभदायक है । उनको अपने महत्वपूर्ण कार्य 20 और 21 को ही करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल सूर्य भगवान को तांबे के पात्र में जल चावल और लाल पुष्प डालकर जल अर्पण करें। इस सप्ताह आपके लिए शनिवार का दिन शुभ है ।

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

आपको और आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ है । आप दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपको कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है । जनता में आपका मान सम्मान स्थिर रहेगा । कार्यालय में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । पिता का प्यार आपको मिलेगा । अधिकारियों से आपके संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह 16 और 17 अगस्त आपके लिए ठीक हैं । इसके अलावा 22 अगस्त आपके लिए अत्यंत लाभदायक है । आपको अपने सभी कार्य जो महत्वपूर्ण हैं जिनकी कामयाबी आवश्यक है उन्हें 22 तारीख को करने का प्रयास करें । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना चुगायें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको सफलताएं आराम से मिलेंगी। सफलताएं प्राप्त करने में आपको कम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । पैसे की आवक थोड़ी कमजोर होगी । आपके जीवन साथी को  कष्ट हो सकता है ।आपके दुश्मन आपके सामने इस सप्ताह नतमस्तक हो सकते हैं । इस कार्य मेंआपको बहुत कम परिश्रम करना पड़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है। आपको अपने कार्यों को सफल करने के लिए इन तारीखों का बेहतर उपयोग करना चाहिए । आपके बच्चों को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है । आपके बच्चे अपनी समस्याओं के लिए आप पर अधिक निर्भर रहेंगे । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें ।  मंदिर में जाकर विष्णु भगवान या उनके किसी  अवतार की पूजा अर्चना करें । इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
साथियों वर्तमान में कोरोनावायरस के रोग के बारे में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है । यह रोग 30 सितंबर तक भारतवर्ष के सभी हिस्सों से करीब-करीब समाप्त हो जाएगा । परंतु पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा । जनवरी 2022 और फरवरी 2022 में तीसरी वेब की आने की संभावना है । इस रोग से बचने का उपाय सतर्कता ही है । मास्क सदैव लगाएं ,भीड़ से बचें, और सामाजिक दूरी बनाए रखें । मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ एवं समृद्धि रहे हैं।

निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी मकरोनिया
 सागर।
 Mob:- 7566503333

 यूट्यूब लिंक


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive