Editor: Vinod Arya | 94244 37885

साप्ताहिक राशिफल : 26 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

साप्ताहिक राशिफल : 26 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक 

▪️पंडित अनिल पांडेय

तीनबत्ती न्यूज : 25 फरवरी,2024

#astrologyforecast 
#horoscopeweekly 
#साप्ताहिकराशिफल 
#TeenbattiNews

जय श्री राम
सभी मित्रों को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार । आज मैं आप सभी से 26 फरवरी से 3 मार्च 2024 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी  तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में चर्चा करूंगा । 
इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा । 26 तारीख को 7:15 से कन्या राशि में प्रवेश करेगा । 28 फरवरी को 6:40 सायं काल से तुला राशि में गोचर करेगा  ।  1 मार्च को 4:21 रात अंत से वृश्चिक राशि में पहुंच जाएगा । 
इस पूरे सप्ताह सूर्य , बुध और शनि कुंभ राशि में रहेंगे ।  मंगल और शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे  ।  गुरु मेष राशि में रहेगा तथा राहु  मीन राशि में भ्रमण करेगा । 

इस सप्ताह 26 , 27 , 29 फरवरी तथा 1  2 और 3 मार्च को विवाह मुहूर्त है  ।  मुंडन  , उपनयन और गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है । 26 फरवरी को गृहारंभ  का , 29 फरवरी को अन्नप्राशन का तथा 26 और 29 फरवरी को नामकरण का मुहूर्त है  ।  3 मार्च को व्यापार मुहूर्त है । 
पूरे सप्ताह में सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं है ।
आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
_______________
________________

मेष राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  जीवनसाथी के पेट में समस्या हो सकती है । अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी   ।  अगर आप व्यापार करना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह आपके लिए अच्छा अवसर है । इस सप्ताह आपके पास  धन आने की मात्रा में कमी होगी ।    संतान को लाभ होगा ।  दुर्घटना हो सकती है । 29 फरवरी और 1 मार्च आपके लिए  आनंददायक है ।  दो और तीन मार्च को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं  ।  26 , 27 और 28 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

वृष राशि
इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि होगी ।  गलत ढंग से धन आ सकता है  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है  ।  भाग्य आपका प्रबल रूप से साथ देगा  ।  भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं  ।  संतान  का आपको थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  पिताजी को थोड़ी सी मानसिक समस्या हो सकती है   ।  कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद कम रहेगी ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह कोई भी कार्य पूरी सावधानी के साथ करें  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें   ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

___________________
YOUTUBE: देखे : हैलो, मैं मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव बोल रहा हू...

_________________

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी  ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपका प्रभाव अपने कार्यालय में बढ़ेगा  ।  आपको अपने अधिकारियों से व्यर्थ में नहीं उलझना चाहिए ।  भाग्य से मिलने वाले लाभ में कमी होगी । दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए  ।  पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है  ।  माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  संतान से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी  ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है  ।  इस सप्ताह 26 , 27 और 28 फरवरी आपके लिए उत्तम है  ।  दो और तीन मार्च को आपको अपने शत्रुओं से राहत मिल सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कर्क राशि
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  व्यापार उत्तम चलेगा  ।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  आपको ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की बीमारी हो सकती है  ।  पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा  ।  माताजी के स्वास्थ्य थोड़ी समस्या है  ।  भाग्य आपका साथ नहीं देगा ।   वर्तमान समय में आप पर शनि की अढ़ैया  चल रही है । अढ़ैया की परेशानियों में कमी आएगी । इसके अलावा  दुर्घटना हो सकती है । शासन के साथ संपर्क ठीक हो सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 29 फरवरी और 1 मार्च अनुकूल है  ।  दो और तीन मार्च को आपके पुत्र को कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं  ।   सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा  ।  भाग्य आपका साथ देगा  ।  व्यापार ठीक-ठाक चलेगा  ।  शत्रु शांत हो जाएंगे   ।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । आपको नसों के संबंध में कोई बीमारी हो सकती है । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 26 , 27 और 28 को धन आने का योग है  ।  दो और तीन मार्च को आपके सुख में कमी आ सकती है  ।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मोती की माला धारण करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

कन्या राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है । गुप्त शत्रु नुकसान कर सकते हैं । उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है । इस सप्ताह आपके संतान की उन्नति हो सकती है  ।  आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  ।  छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी  ।  आपके खर्चों में वृद्धि होगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 26 , 27 और 28 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है  ।  दो और तीन मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि 
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है  ।  आपके पास धन के आने की मात्रा में वृद्धि होगी  ।  भाई बहनों के साथ ठीक-ठाक संबंध रहेंगे  ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी  ।  संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा  ।  शत्रु शांत रहेंगे  ।  कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है  ।   इस सप्ताह आपके लिए 29 फरवरी और 1 मार्च शुभ और लाभदायक हैं  ।  दो और तीन मार्च को आपके पास धन आ सकता है  ।  26 , 27 और 28 फरवरी को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा  ।  परंतु माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है  ।  आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके सुख में थोड़ी कमी आएगी  ।  भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे  ।  इस समय आप शनि की अढ़ैया के प्रभाव में हैं ।  जिसके कारण आपको कई परेशानियां हो रही होंगी  । उनमें कमी आएगी  ।   समाज में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी । इस सप्ताह आपके लिए 26 , 27 और 28 थोड़ा लाभदायक होगा  ।  सप्ताह के बाकी सभी दिन आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि
आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  धन आने की मात्रा में वृद्धि होगी  ।  आपके संतान को सुख प्राप्त होगा  ।  संतान का आपको उत्तम सहयोग मिलेगा  ।  छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी  ।  भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध होंगे  ।  भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा  ।  आपके पराक्रम में कमी आएगी  । इस सप्ताह आपके लिए 26 , 27 और 28 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ है  ।  दो और तीन तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में  लाभ प्राप्त हो सकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

मकर राशि
आपका  स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा  । अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे  ।  धन आने का योग है  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी  ।  भाग्य आपका साथ देगा  । दूर देश में की यात्रा हो सकती है  ।  भाई बहनों के साथ संबंध में दुराव आएगा ।  आप की आंख में कष्ट भी हो सकता है ।  आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उसके प्रभाव में काफी  कमी आएगी।  जिसके कारण आपकी परेशानियां कम होगी । इस सप्ताह आपके लिए 29 फरवरी और 1 मार्च उत्तम है  ।  दो और तीन मार्च को आपके पास धन आने का योग है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

कुंभ राशि
इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं  ।  धन आने में बाधा है  ।  भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे  ।  भाग्य साथ दे सकता है ।  इस समय आप  पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है । उसके बुरे प्रभाव में कमी आएगी  । आपको कई मानसिक परेशानियां हो सकती हैं  । उनका ध्यान रखें  ।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा  ।  इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सतर्क  रहकर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

मीन राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है  ।  कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी  ।  भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी  ।  आपके पेट में समस्या हो सकती है  ।  इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है । इस सप्ताह शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी आएगी ।  इस सप्ताह आपके लिए 26, 27 और 28 जनवरी उत्तम है  ।  सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए ।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षर मंत्र का प्रतिदिन जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।
मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
 निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 
सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

गौर विवि के फार्मेसी विभाग के सन्नी राठी को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

गौर विवि के फार्मेसी विभाग के सन्नी राठी को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

तीनबत्ती न्यूज :24 फरवरी,2024
सागर : डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के फार्मेसी विभाग के शोधार्थी सन्नी राठी को माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर में 21 से 23 फरवरी, 2024 तक आयोजित 39वे एम पी यंग साइंटिस्ट सम्मलेन में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सन्नी राठी को उनकी रिसर्च “इन सीटू हाइड्रोजल सिस्टम फॉर द मैनेजमेंट ऑफ़ रूमेटाइड अर्थराइटिस” विषय पर रिसर्च के लिए मध्य प्रदेश विज्ञान एवं तकनीकी काउंसिल के डायरेक्टर जनरल, डॉ अनिल कोठारी द्वारा उक्त पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस तीन दिवसीय सम्मलेन में राज्य के विभिन्न संस्थानों के 205 शोधकर्ताओं द्वारा अलग अलग स्ट्रीम में शोधपत्र प्रस्तुत किये गये। इस सम्मेलन में   फार्मास्यूटिकल विषय के 27 शोधार्थियों को चयनित कर शोध प्रस्तुत करने अवसर दिया गया था। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के जन्तु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं अन्य विभागों के शोधार्थियों ने भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये।
सन्नी राठी ने यह शोध अध्ययन डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में पीएचडी के दौरान प्रोफेसर संजय के. जैन और प्रोफेसर उमेश के. पाटिल के निर्देशन में किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता, विभागाध्यक्ष एवं विभाग के समस्त शिक्षकों व अपनी माता श्रीमती सरोज बाला और पिता श्री जय नारायण सिंह राठी को दिया।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

SAGAR : महिला की हत्या के दोनो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

SAGAR  : महिला की हत्या के दोनो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

तीनबत्ती न्यूज : 24 फरवरी,2024
 सागर : सागर जिले के देवरी थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या   के आरोपियो को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस के मुताबिक दिनेश कुर्मी द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि आपसी विवाद में 
जानकी बाई उर्फ जनकरानी पति अन्नीलाल कुर्मी उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम सुना बीजागौर के बाल पकड़कर आरोपियों द्वारा  उसकी छाती में मुक्का मारकर जान से मारने की नियत से धक्का दे दिया जिससे मृतिका को आई चोटो से मृत्यू हो गई । पुलिस ने धारा 294,323,302,34 ताहि. का अपराध कायम किया।  थाना प्रभारी देवरी द्वारा टीम बनाकर समस्त प्रयास करते हुए हत्या में नामजद दोनो आरोपी रज्जू उर्फ राजेन्द्र कुर्मी और सरमन कुर्मी निवासी ग्राम सुना को 24 घंटे के भीतर दिनांक  गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया । 


इसमें थाना देवरी से थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित  डोंगरे उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह आरक्षक आरक्षक आशीष गौतम आरक्षक राजीव तोमर  आरक्षक वीरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।  हत्या के आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा 25 फरवरी को▪️जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मेहनत से कार्य करें: भूपेंद्र सिंह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा 25 फरवरी को
▪️जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मेहनत से कार्य करें: भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज : 24 फरवरी,2024
ग्वालियर :  केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह जी का हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्री अमित शाह जी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसलिए बैठक में पूरी तैयारी के साथ जाएं। गृहमंत्री जी का ग्वालियर की धरती पर भव्य स्वागत होना चाहिए। यह प्रबंधन समिति की बैठक कामकाजी बैठक है। आप लोग लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी मेहनत से करें जिसको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी मेहनत से कार्य करें। यह बात ग्वालियर-चंबल के क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मुखर्जी भवन में आयोजित जिला प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
 श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कल 25 फरवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ग्वालियर पधार रहे हैं। होटल आदित्याज में हम सभी को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में करीब 400 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। संगठन में अनुशासन की परंपरा है इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखें। इस बैठक में लोकसभा क्षेत्र सहित क्लस्टर के सभी दायित्ववान आपेक्षित कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। हमारे कार्यकर्ता सतत् चलते रहते हैं। हम सब चुनावों के समय ही कार्यक्रम नहीं करते। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने और श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता आगामी 100 दिनों तक पार्टी के कार्यों में समर्पण भाव से जुटें। इसके लिए आप सब जिला प्रबंधन समितियों के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें कि वह घर-घर जाकर जनता से संपर्क करें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के कार्यां से अवगत कराएं।

हम सौभाग्यशाली हैं कि श्री अमित शाह जी का हमें मार्गदर्शन मिलेगा- विजय दुबे

   संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे ने कहा कि हम सब प्रबंधन समिति के सदस्य सौभाग्यशाली हैं जो कि इस बैठक में बैठे हुए हैं। हम सभी को केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज समय बदल चुका है, पहले जब प्रत्याशी घोषित होता था तब समितियां घोषित होती थीं, लेकिन अब पहले से ही पूरी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह नए युग की भाजपा है, जो 365 दिन काम करती है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में देश में 146 क्लस्टर बनाए गए हैं, प्रदेश में सात क्लस्टर हैं और हर क्लस्टर में चार संसदीय क्षेत्र आते हैं। जिस कार्यकर्ता को संगठन ने जो कार्य दिया है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाए।

ग्वालियर में हमारी परम्परा सदैव विजय की रही है- अभय चौधरी

   महानगर के जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का कल ग्वालियर आगमन हो रहा है। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश के चुनावों के लिए श्री अमित शाह जी ग्वालियर में बैठक ले रहे हैं। यह जो प्रबंधन समिति बनी है उन कार्यकर्ताओं को अपना काम पूरी मेहनत से करना है। हमारी परंपरा ग्वालियर में सदैव विजय की रही है। इस परंपरा को हमें कायम रखना है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, चुनाव हम सब पूरी मेहनत से लड़ेंगे और ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में भाजपा की विजय का एक नया इतिहास रचेंगे।

   बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री विनय जैन ने एवं आभार श्री राजू पलैया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक श्री श्रवण व्यास, महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विवेक जोशी, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मीना सचान, श्री किशन मुद्गल, श्री कनवर मंगलानी, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, रामेश्वर भदौरिया, सुधीर गुप्ता, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री धर्मेन्द्र सिंह तोमर, जिला मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, श्री अमित जादौन, श्री सतेन्द्र शर्मा, श्री महेंद्र सोलंकी, श्री रमेश सेन, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री राघवेंद्र कुशवाहा, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री अशोक जादौन, श्री राजेश दुवे, श्री अभिनंदन त्यागी, श्री प्रतीक तिवारी, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्री राकेश बाथम, श्री विवेक चौहान, श्री हरीश यादव, श्री जगत सिंह कौरव, राजेन्द्र जैन, श्री धर्मेन्द्र नायक, श्री सुसेंद्र परिहार, श्री भारत शाक्य, श्री गौरव वाजपेयी, श्री सुनील भदौरिया, श्री उदय अग्रवाल, श्री अन्नू करोसिया, श्री जनवेद चौरसिया, श्री राजा खटीक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

संत रविदास मंदिर व संग्रहालय : गुणवता और समय सीमा में काम करने के निर्देश दिए मंत्री गोविंद राजपूत ने

संत रविदास मंदिर व संग्रहालय : गुणवता और समय सीमा में काम करने के निर्देश दिए मंत्री गोविंद राजपूत ने

तीनबत्ती न्यूज : 24 फरवरी,2024
सागर: खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर सागर में बना रहे 100 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर एवं संग्रहालय स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर दीपक आर्य सहित अन्य अधिकारी मोजूद रहे। 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर सागर के वर्तमान में बना रहे 100 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर एवं संग्रहालय स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित इंजीनियरों से को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सागर ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए यह भव्य एवं दिव्या मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर एवं संग्रहालय बन जाने के बाद यहां संत शिरोमणि रविदास जी की अनुयाई सहित संपूर्ण भारतवर्ष के लोग यहां आकर उनके संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे एवं उनके विचारों से अवगत होंगे। 

उन्होंने कहा कि मंदिर एवं संग्रहालय बन जाने से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मंत्री श्री राजपूत में मंदिर स्थल पहुंचकर वहां मौजूद इंजीनियरों से मंदिर के संबंध में सूक्ष्मता से जानकारी ली और बगैर आयरन के तैयार हो रहा 65 फीट ऊंचा गर्भ ग्रह के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर परिसर में बना रहे विशाल का एक कुंड का भी अवलोकन किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, डॉ अनिल तिवारी, श्री नितेश गुप्ता, श्री नरेंद्र अहिरवार सहित अन्य  अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।





एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________




Share:

SAGAR : जमीन के लिए बूढ़े मां बाप से मारपीट करने वाला फरार कलयुगी बेटा गिरफ्तार

SAGAR : जमीन के लिए  बूढ़े मां बाप से मारपीट करने वाला फरार कलयुगी बेटा गिरफ्तार

तीनबत्ती न्यूज : 24 फरवरी 2024
सागर : जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करने के लिए बुजुर्ग मां बाप को मारने पीटने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मां बाप ने पुलिस में शिकायत की थी। 

बिनायका पुलिस  के अनुसार  18 दिसंबर 2023 को शिकायतकर्ता अर्जुन पिता स्व. मुण्डे यादव उम्र 75 साल निवासी ग्राम पाटन ने थाना में अपने लडका छोटू यादव के द्वारा जमीन की रजिस्ट्र न करने पर से कुल्हाडी के बेट से पत्नी जानकी यादव एवं स्वमं की मारपीट किये जाने की रिपोर्ट लेख कराई थी ।शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर थाना विनायका में धारा 327, 294, 323, 506 ता.हि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

___________________
YOUTUBE: देखे : हैलो, मैं मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव बोल रहा हू...

_________________
आरोपी छोटू यादव घटना करके फरार हो गया था। पुलिस ने  जिसे आज शनिवार को आरोपी के घर के पास के ग्राम पाटन से गिरफ्तार कर घटना में उपयोग की गई कुल्हाडी को जप्त कर लिया। उसे बण्डा न्यायालय जे. आर. पर पेश किया गया।
इनका कार्य सराहनीय
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विनायका उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत, प्र.आर. बादल यादव, आर प्रमोद, आर. चतुर्भुज, सैनिक दुखराज का विशेष योगदान रहा।

___________




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

MP :राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अफसरों के तबादले : ▪️देखे : अपर कलेक्टर / संयुक्त कलेक्टर/ डिप्टी कलेक्टर की ट्रांसफर सूची

MP :राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अफसरों के तबादले : 
▪️देखे : अपर कलेक्टर / संयुक्त कलेक्टर/ डिप्टी कलेक्टर की ट्रांसफर सूची

तीनबत्ती न्यूज : 24 फरवरी,2024
भोपाल : सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों के प्रशासकीय आधार पर तबादला आदेश जारी किए है। 

देखे :सूची






संजय श्रीवास्तव बने उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी


___________________
YOUTUBE: देखे : हैलो, मैं मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव बोल रहा हू...

_________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

स्मार्ट सिटी के अफसर और ठेकदार को लगाई बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने फटकार▪️एक सड़क का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी का काम शुरू करें, नहीं तो FIR करूंगा

स्मार्ट सिटी के अफसर और ठेकदार को लगाई बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने फटकार

▪️एक सड़क का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी का काम शुरू करें, नहीं तो FIR करूंगा 

तीनबत्ती न्यूज : 23 फरवरी,2024
सागर : सागर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रहीं सड़क निर्माण में हो रही लेटलतीफी और जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से राधा तिराहा की ओर बनने वाली सड़क का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को लेटलतीफी करने और निर्माण कार्य ठीक से न करने को लेकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि और स्मार्ट सिटी के इंजीनियर को सख्त हिदायद दी है कि एक सड़क का काम जब तक पूरा नहीं कर लेते, तब तक दूसरी सड़क का काम शुरू नहीं करें। अगर ऐसा करते है कि मैं एफआईआर करूंगा।
___________________
YOUTUBE: देखे : हैलो, मैं मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव बोल रहा हू...

__________________


लोग हो रहे है परेशान
विधायक जैन ने निरीक्षण करते हुए इंजीनियर और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि से कहा कि आप लोग एक साथ अलग-अलग सड़कों का काम शुरू कर देते है, जिससे आम लोगों परेशान होते हैं। इसलिए जब तक डॉ. भीम राव अंबेडकर प्रतिमा से राधा तिराहे तक की सड़क का काम पूरा नहीं कर लेते, दूसरी सड़क का शुरू नहीं करें। निर्माण एजेंसी को उन्होंने यहां ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने, खुली हुई पुलिया पर मजबूत जाली लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीलीकोठी सड़क के बचे हुए हिस्से को भी पूरा करने के लिए कहा है।

पटवारी से कराएं सीमांकन
इस सड़क में आ रहे बाधक निर्माण के संबंध में उपस्थित लोगों ने बताया कि सड़क की सेंट्रल लाइन अगर दूसरी ओर जाती है तो कई मकान टूटेंगे। जबकि वह पहले भी अपने मकान सड़क के लिए दे चुके हैं। विधायक जैन ने इंजीनियर को निर्देश दिए है कि एक बार वह पटवारी से सड़क का सीमांकन करा लें। ताकि बाधक निर्माण की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने निश्चित चौड़ाई की ही सड़क बनाने के निर्देश संबंधितों को दिए।

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के सामने वाला फाउंटेन हटेगा

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के सामने स्थित फाउंटेन के संदर्भ में विधायक जैन ने कहा कि इसे कहीं और शिफ्ट करें। ताकि सड़क पर ट्रैफिक सुव्यवस्थित हो सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी इंजीनियर से कहा कि फाउंटेन के संदर्भ में पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार से चर्चा करें और अन्य स्थान पर जहां इस फाउंटेन के लगाया जा सकता है कि वहां स्थापित करें।

नाली का काम बंद मिले, जमकर फटकारा
डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से होते हुए भगवानगंज की ओर जाने वाली सड़क की नालियों के संबंध में जब पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार ने बताया तो विधायक जैन वहां भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए की सड़क बना दी और नालियों को अधूरा छोड़ दिया। मुझे सड़क के दोनों ओर की नालियों का कार्य समय पर पूरा चाहिए। अन्यथा कार्रवाई करूंगा। आज ही इसका काम शुरू करें।
कलेक्टर से की मुलाकात
विधायक शैलेंद्र जैन ने शुक्रवार को कलेक्टर दीपक आर्य से मुलाकात करते हुए चर्चा की। उन्होंने स्मार्ट सड़कों के निर्माण में हो रही लेटलतीफी और जनता को हो रही परेशानियों के बारे में बताया। विधायक जैन ने कलेक्टर आर्य से कहा कि एजेंसी जब तक एक सड़क का कार्य पूरा नहीं कर लेती, तब तक दूसरी सड़क का काम शुरू नहीं कराएं। इसके साथ ही जहां जहां सड़कों का कार्य अधूरा है, उनका कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं।





एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive