Editor: Vinod Arya | 94244 37885

विश्वविद्यालय में गौर उत्सव मेले में उमड़ी भीड़, लोगों ने खरीदी मनपसंद वस्तुएं

विश्वविद्यालय में गौर उत्सव मेले में उमड़ी भीड़, लोगों ने खरीदी मनपसंद वस्तुएं


तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्टूबर ,2024

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय,सागर के महिला क्लब द्वारा विश्वविद्यालय के आचार्य शंकर भवन में गौर उत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला 21 से 22 अक्टूबर तक चलेगा. मेला दोनों दिन 11 बजे से 06 बजे तक चलेगा. 


यह भी पढ़ेतेंदुए ने किया हमला : दबोची एएसआई की गर्दन, युवती की खोपड़ी नोंची: कई जख्मी, तीन गंभीर

मेले में दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री, सजावट के सामान, मधुबनी पेंटिंग, लकड़ियों से बने हुए मंदिर, कोसा सिल्क साड़ी, हैंडमेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स, डिजाइनर आभूषण, शॉल, महिलाओं के वूलेन कपड़े, वाल डेकोरेशन की सामग्री, इन्डियन एवं वेस्टर्न एथनिक वीयर, मिट्टी के दीपक एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री के स्टाल लगे हैं. पहले दिन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के परिवार जनों एवं शहरवासियों की अच्छी खासी भीड़ रही.  


इस अवसर पर महिला क्लब की अध्यक्ष ओमिका सिंह, सरोज आनंद, अनुराधा उपाध्याय, अंजली भागवत, डॉ. कल्पना शर्मा, त्रिवेणिका रे, अभिलाषा दुर्गवंशी, देवांशी उपाध्याय, सहित महिला समाज की सभी सदस्य उपस्थित रहे.

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

अपेक्षाओं के अनुरूप बीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा और विस्तार ▪️मंत्री गोविंद राजपुत ने किया औचक निरीक्षण

अपेक्षाओं के अनुरूप बीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा और विस्तार 


▪️मंत्री गोविंद राजपुत ने किया औचक निरीक्षण 


तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्टूबर, 2024

सागर : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेंद्र जैन के साथ सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के उपरांत विभिन्न डिपार्टमेंट के एचओडी के साथ बैठक कर समीक्षा की।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में और भी आवश्यक डिपार्टमेंट खोले जाएंगे। उन्होंने सफल कार्निया प्रत्यारोपण पर खुशी जताते हुए कहा कि सागर में ऐसी सुविधाएं मिलना शुरू हो गईं हैं जो संपूर्ण क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पहले जिन सुविधाओं का अभाव था वह धीरे-धीरे अब पूरी हुई हैं। यहां नए डिपार्टमेंट भी खुले हैं और जिन डिपार्टमेंट्स की आवश्यकता है वह भी पूरी की जाएगी। खासकर यहां कैंसर की मशीन आना है, हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में यहां कैंसर अस्पताल खोला जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर उनकी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा हुई है और स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।  


मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सागर मेडिकल कॉलेज में जिन-जिन चीजों की आवश्यकता है उनकी जल्द ही पूर्ति किये जाने के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से लोगों की बहुत सी अपेक्षाएं हैं। यहां आ रहे मरीजों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं की पूर्ति हो यह हमारा प्रयास रहेगा।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब न्यूरो विभाग खोलने के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित की गई है शीघ्र ही यह विभाग कार्य करना शुरू करेगा।


इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉक्टर पीएस ठाकुर ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बताया कि प्रसूति विभाग में डॉक्टरों की कमी है उसको तत्काल पूरा किया जाए अभी यहां प्रत्येक माह 1100 से अधिक प्रसव हो रहे हैं। महिला प्रसूति वार्ड विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर शीला जैन ने बताया कि डॉक्टरों की पूर्ति हो जाए तो हम लोग 2000 तक प्रसव कराने में सक्षम है। डॉक्टर सुनील सक्सेना ने सर्जरी विभाग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्जरी विभाग के साथ-साथ महिलाओं के स्तन कैंसर की भी जांच की जाती है एवं ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नाक कान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रीमा गोस्वामी ने मंत्री श्री राजपूत को बताया कि नवजात बच्चों के बहरेपन की जांच प्रथम दिन से ही की जाती है एवं स्पीच थेरेपी भी की जा रही है। इसी प्रकार नेत्र विभाग के डॉ प्रवीण करें ने बताया कि यहां नेत्र प्रत्यारोपण होने से लोगों में कॉलेज के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमें कॉलेज को नेत्रदान करने वाले दानदाता भी मिल रहे हैं। जिससे की आवश्यकता अनुसार व्यक्तियों का नेत्र प्रत्यारोपण किया जा रहा है। 
इस अवसर पर  सुखदेव मिश्रा, रुपेश यादव, डॉ राजेश जैन, डॉक्टर रमेश पांडे, डॉक्टर सौरभ जैन, डॉक्टर सुशील गौर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे।

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

Sagar: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौतः पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

Sagar: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौतः पुलिस ने ट्रक को पकड़ा


तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्टूबर, 2024

सागर : सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा बायपास पर रविवार की देर रात ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों का पंचनामा बनाया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े तेंदुए ने किया हमला : दबोची एएसआई की गर्दन, युवती की खोपड़ी नोंची: कई जख्मी, तीन गंभीर

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात सागर-गढ़ाकोटा बायपास पर बाइक को 12 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर घटना के बाद वाहन लेकर भाग निकला। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ेSagar: महंगी कार सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे युवक को टक्कर मारते हुए चली गई : पुलिस जुटी गाड़ी की तलाश में : घटना का सीसीटीवी आया सामने :हिट एंड रन का मामला

भाग रहे ट्रक की घेराबंदी की गई। जिसे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर रहली अस्पताल में रखवाया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच है। पहचान के लिए पुलिस ने जिले के थानों में फोटो भेजी हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल की गई हैं।

रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताय कि ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मामले में ट्रक को पकड़ लिया गया है। शवों को अस्पताल में रखवाया गया है। पहचान होने के कारण पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

तेंदुए ने किया हमला : दबोची एएसआई की गर्दन, युवती की खोपड़ी नोंची: कई जख्मी, तीन गंभीर

तेंदुए ने किया हमला : दबोची एएसआई की गर्दन, युवती की खोपड़ी नोंची: कई जख्मी, तीन गंभीर


तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्टूबर, 2024

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल में पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें कुछ लोग घायल हुआ गए। शहडोल रेज के खतौली बीट में सोन नदी के किनारे शहडोल से काफी लोग  पिकनिक मनाने गए हुए थे। तभी वहां पर तेंदुए का मूवमेंट दिखा लोग ।तेंदुए का वीडियो बनाने लगे तभी तीन लोगों के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया । जिससे दो पुरुषों सहित एक युवती घायल हो गई है जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है । 

यह भी पढ़ेडा गौर विश्वविद्यालय छात्रावास की सड़क पर दिखा तेंदुआ : वन विभाग और प्रबंधन हुआ अलर्ट

______________

देखे : हमले का वीडियो

_______________

हमले में ASI घायल

पिकनिक स्पॉट पर तेंदुए को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले में पुलिस विभाग के एएसआई नितिन समदरिया, शहडोल की पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाहा (23) और खतौली गांव की नंदिनी सिंह (25) को गंभीर हाल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आकाश कुशवाहा ने बताया कि 'हम लोग करीब 50 लोग पिकनिक मनाने खतौली के शोभाघाट गए थे। जब सभी शाम को खाना पीकर वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता नजर आया। लगा कि तेंदुए इतनी बड़ी संख्या में लोगों देखकर भाग जाएगा। वह कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो भी गया। इसके बाद वह दूसरी ओर से अचानक आया।सबसे पहले मेरे ऊपर अटैक किया। किसी तरह मैं जान बचाकर भागा। इसके बाद एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया।

यह भी पढ़े : Sagar: महंगी कार सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे युवक को टक्कर मारते हुए चली गई : पुलिस जुटी गाड़ी की तलाश में : घटना का सीसीटीवी आया सामने :हिट एंड रन का मामला

हमला तेंदुआ सामने आया, तो कुछ लोग बेखौफ होकर वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान तेंदुआ लोगों पर हमला करने लगा, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया भी अपने साथियों के साथ शोभाघाट घूमने गए थे। लोगों को किनारे करते समय तेंदुआ ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया।एएसआई नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए का वीडियो बनाने और शोर मचाने लगे, जिसके बाद तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। शहडोल जिले में पिछले दो दिन में जंगली जानवरों के हमले से छह लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन लोग बाघ के हमले से और तीन तेंदुए के हमले से घायल हुए हैं।


__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

श्री रसिक देव की जन्मस्थली मंदिर गढ़ाकोटा में होगा 5 दिवसीय संत समागम : श्री महंत स्वामी किशोर दास देव जू महराज ▪️व्यास पीठ की गरिमा और मर्यादा का पालन करना संत की पहचान

 श्री रसिक देव की जन्मस्थली मंदिर गढ़ाकोटा में होगा 5 दिवसीय संत समागम : श्री महंत स्वामी किशोर दास देव जू महराज

▪️व्यास पीठ की गरिमा और मर्यादा का  पालन करना संत की पहचान


तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर ,2024

सागर : श्री महंत स्वामी किशोर दास देव जू महराज ने बताया कि बुंदेलखंड अंचल संतों और महापुरुषों की भूमि है। ठाकुर जी के भक्त हरिदास जी रसिक देव महाराज की पुण्य जन्मस्थली गढ़ाकोटा में आगामी 6 दिसंबर से पांच दिवसीय संत समागम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने आज मीडिया से चर्चा में बताया कि पूर्व मंत्री भार्गव जी के सहयोग से यह स्थान धर्मस्थली बन गया गया है। मंदिर निर्माण भी हो चुका है। वृंदावन की रज यहां है। करीब 300 साल पुराना इतिहास जन्मस्थली का है। 


उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि  धार्मिक स्थानों पर सरकार का सीधा हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।  वीआईपी और टिकिट आदि की व्यवस्था में बदलाव हो । उन्होंने कहा कि वर्तमान मे वयास पीठ से हंसने हंसाने की कहानियां सुनाई जाती है यह ठीक नही है। व्यास पीठ की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि संत भगवान स्वरूप होते है। उन्होंने कहा कि संतो की वाणी तो भक्त सुनते है लेकिन उनकी वाणी को अंगीकार नहीं करते ।जिसकी वजह से अनैतिकता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि श्री मद भागवत कथा और भक्तमाल कथा एक ही है। दोनो में चरित्र वर्णन है। मानव कल्याण के लिए यह बने है। 



पंडित अनुराग प्यासी के निवास पर आयोजित चर्चा के दौरान महापौर  संगीता तिवारी, सुशील तिवारी, अनिल तिवारी, प्रभात मिश्रा , प्रमोद उपाध्याय शैलेंद्र ठाकुर अनिल दुबे , पराग शुक्ला ,कपिल उपाध्याय,सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे। महराज जी द्वारा श्री भक्तमाल कथा एवं रास रस चर्चा का श्रवण श्री देव अटल बिहारी जी मंदिर प्रांगण बड़ा बाजार में किया जा रहा है। 

__________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे








Share:

www.Teenbattinews.com

Archive