भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं स्थापना वर्ष पर सागर में आयोजन
_______________
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं स्थापना वर्ष पर सागर में आयोजन
_______________
इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने मालथौन गौरव दिवस में समां बांधा
_______________
तीन दिवसीय डोहेला खुरई महोत्सव-2025 का रंगारंग शुभारंभ, मोनाली के गीतों पर झूमे लोग
_______________
जल्द होगी सागर जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा : संवाद व समन्वय से जिला संगठन पर्व पूर्ण हुआ:- सीमा सिंह
तीनबत्ती न्यूज : 14 जनवरी ,2025
सागर। संगठन पर्व की शुरूआत बूथ समिति से हुई थी, इसके बाद मंडल और अब जिला संगठन के चुनाव भी संपन्न होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की एक पद्धति है। उसी पद्धति के तहत परस्पर संवाद व समन्वय से मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हुआ और जल्द ही जिला संगठन पर्व भी संपन्न हो जाएगा यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह ने संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,सह निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेंद्र पाठक, डॉ.विनोद पंथी,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कच्छवाहा उपस्थित रहें। बैठक को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐतिहासिक रूप से उमंग व उत्साह के साथ जिला संगठन पर्व के कार्य को पूर्ण किया हैं। पार्टी की पद्धति के अनुसार संवाद व समन्वय से जिलों में जिला संगठन पर्व संपन्न हुआ है मैं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे प्रदेश के सबसे बड़े जिले सागर में निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया। सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने पूर्ण अनुशासनात्मक तरीके से शांतिपूर्ण संगठन पर्व प्रक्रिया को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया। सभी के लिए संविधान पवित्र एवं सर्वोच्च है तब से प्रत्येक वर्ष संविधान के सम्मान में संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संसद के दोनों सदनों में विगत माह व्यापक चर्चा हुई। संविधान निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में पंचतीर्थ के निर्माण के साथ-साथ अनेकों प्रेरणात्मक कार्य माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुए हैं। गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेकों ऐतिहासिक कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि "हमारा संविधान, हमारे वर्तमान एवं हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है विकसित भारत का निर्माण।" माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संसद में दिया गया भाषण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे आम जनता तक पहुंचाना चाहिए।.राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे!साथ उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों से कहा कि आगामी 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर प्रसारित हो जिसमें पार्टी कार्यकर्ता व आमजन शामिल हो।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे ने व्यक्त किया।बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि व आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें!
नेत्र चिकित्सा शिविर में 157 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण एवं 47 मरीजों की हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
तीनबत्ती न्यूज : 14 जनवरी, 2025
सागर : चना टोरिया स्थित नर्मदा इंडस्ट्रीज परिसर में श्री रामानुज ग्रह दास जी महाराज छोटे सरकार अजब धाम की प्रेरणा से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट एवं बंसल हॉस्पिटल सागर द्वारा विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह ठाकुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सागर एवं सुनीता उपाध्याय के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि आज के शिविर में पांच विधानसभा के लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया है। शिविर में डॉक्टर शुभम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 157 मरीजों का नेत्र परीक्षण चित्रकूट से पधारे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया जिसमें 74 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया जिसमें से आज 43 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया शेष को अगले महीने की 14 तारीख को चित्रकूट भेजा जाएगा तथा 47 मरीजों के ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की जांच बंसल हॉस्पिटल की डॉ स्निग्ध सुप्रिया राव द्वारा की गई । पिछले महीने जिन मरीजों का ऑपरेशन हुए थे उनकी जांच उपरांत निःशुल्क चस्मा का वितरण किया गया और प्रत्येक महीने इसी तारीख को नर्मदा इंडस्ट्रीज परिसर में फिर शिविर का आयोजन होगा।
_______________
डोहेला में खुरई महोत्सव व गौधा धाम में मालथौन गौरव दिवस के आयोजन 14 जनवरी को
मध्यप्रदेश का सबसे बडा नौरादेही टाइगर रिजर्व में प्रवासी पक्षियों से गुलजार, यूरोप और एशिया के गिद्धों और पक्षियों का जमावडा
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...