Sagar: शीतलहर के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों की 18 जनवरी को छुट्टी
_______________
Sagar: शीतलहर के चलते नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों की 18 जनवरी को छुट्टी
_______________
Sagar: लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
सागर: लोकायुक्त पुलिस सागर ने जिले के बंडा तहसील के एक पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने एक जमीन के सीमांकन के एवज में रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लोकायुक्त में की शिकायत पीड़ित ने
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर संभाग योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई सागर ने ट्रैप की कार्रवाई की है।
बहरौल के रमपुरा निवासी फरियादी भगवानसिंह लोधी ने 15 जनवरी को लोकायुक्त एसपी कार्यालय सागर में पहुंचकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन का बंटवारा हुआ था। जमीन अलग-अलग होने के बाद बेनामा के आधार पर सीमांकन कराना था। इसके लिए पटवारी मुन्नालाल अहिरवार के पास गया।पटवारी ने सीमांकन करने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इसके बाद रिश्वत की राशि में से 5 हजार रुपए वह पहले ले चुका था। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की। जिसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए बंडा रवाना हुई।
लोकायुक्त पुलिस ने बंडा पहुंचकर ने फरियादी भगवानसिंह को रिश्वत की राशि लेकर पटवारी के पास भेजा। पटवारी ने भगवान सिंह को बंडा के बरा तिराहे के पास स्थित अपने निजी कार्यालय पर बुलाया। जहां पहुंचकर फरियादी ने रिश्वत के 10 हजार रुपए पटवारी को दिए। तभी इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और पटवारी मुन्नालाल को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा ने बताया किसी मांकन के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी मुन्नालाल अहिरवार को पकड़ा है। उनके खिलाफ भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
ये रहे ट्रैप दल में
लोकायुक्त पुलिस टीम ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक अभिषेक वर्मा और सदस्य उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी,प्रधान आरक्षक सफीक खान, आरक्षक आदेश तिवारी, आशुतोष व्यास,राघवेन्द्र सिंह, गोल्डी पासी एवं दो स्वतंत्र पंचसाक्षी शामिल रहे।
डॉ गौर विश्वविद्यालय और ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया के बीच एमओयू साईन
▪️शांति, सहयोग एवं समन्वय की भारतीय दृष्टि से ही वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना साकार होगी
तीनबत्ती न्यूज : 16 जनवरी 2025
सागर. डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर और ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया के बीच विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गये. इस साझेदारी का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शांति निर्माण और नेतृत्व विकास जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है. समझौते पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और जीपीएफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. मार्कंडेय राय ने हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही ‘शांति और नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ भी किया गया, जो 15 और 16 जनवरी 2025 तक आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शांति निर्माण और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित करना है.
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मार्कंडेय राय (जीपीएफ इंडिया, चेयरपर्सन) ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शांति निर्माण के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पूरी दुनिया को दिशा प्रदान की है. मानवीय संकट के समय विश्व हमेशा भारत की तरफ देखता है. भारत की युवा आबादी क्षमता से परिपूर्ण है और उसे आगे बढकर नेतृत्वकारी भूमिका में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और भारतीय दार्शनिकों, विचारकों और चिंतकों ने हमेशा पूरे विश्व में शान्ति का ही सन्देश दिया. उन्होंने कहा कि शांति, सहयोग एवं समन्वय की भारतीय दृष्टि से ही वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना साकार होगी.
डॉ. सुरेंद्र पाठक (वरिष्ठ शिक्षाविद) ने नेतृत्व विकास के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में शांति निर्माण के मूल सिद्धांतों पर चर्चा, नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहयोग आदि पर चर्चा रही. दूसरे दिन का सत्र इंटरएक्टिव सेशन था जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दिए गए विषय पर अपने सकारात्मक विचार रखे. प्रो. वंदना सोनी (कार्यक्रम समन्वयक) ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये.
सुरखी विधानसभा का युवा रचेगा इतिहास, 3 महीने में खेलेंगे 10 हजार खिलाड़ी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
तीनबत्ती न्यूज : 16 जनवरी ,2025
सागर : जिले की सुरखी विधानसभा में आज से क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट बैट थामकर उनकी हौसला-अफजाई की। एक तरफ कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि मोनू सिंह मोकलपुर ने बॉलिंग की तो पिच पर बल्लेबाजी कर रहे मंत्री सिंह ने उनकी दूसरी बॉल पर चैका जमा दिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी लिया।
यह शानदार आयोजन और खेल भावना का उत्सव है: मंत्री राजपूत
सुरखी के चक्र मैदान में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह युवाओं को एकजुट करने का भी माध्यम है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस क्रिकेट स्पर्धा को महाकुंभ का नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि इस आयोजन में करीब 550 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। जबकि कई प्रतियोगिताएं कुछ दिन तक सीमित रहती है। युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पहले भी विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। इस तरह के आयोजनों से नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। अब वह दिन दूर नहीं है जब सुरखी विधानसभा के युवा आईपीएल जैसे मैचों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे स उन्होंने कहा कि मैच में जितनी भी टीमें हिस्सा ले रही हैं, उनको किट खरीदने के लिए 2500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उधर मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में मंडल विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रूपए और मैन आॅफ द मैच 5 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। मंडल स्तर से जीती हुई टीमें महाकुंभ प्रतियोगिता में शामिल होंगी, जिसमें विजेता टीम को 1 लाख रुपए, उप विजेता टीम को 51 हजार और मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। मंत्री सिंह ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा शक्ति संगठन ने इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वह सराहनीय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान पर उतरने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अपील की।
युवा शक्ति संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह आयोजन केवल सुरखी विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में अपना नाम दर्ज करा चुका यह क्रिकेट महाकुंभ सुरखी विधानसभा के युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने में युवा शक्ति संगठन की मेहनत और समर्पण है। जिनके बगैर इस भव्य आयोजन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। यह टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है साथ ही यह खेल और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श पहल है। उन्होंने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई है। जिसमें मेरा सपना है कि बुंदेलखंड की टीम भी लेदर बॉल से अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस टीम में बुंदेलखंड के साथ ही सुरखी विधानसभा के होनहार खिलाड़ी भी शामिल हों जो इस मंच से निकाल कर आएं हैं और आगे जाकर यही खिलाड़ी आईपीएल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएं। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के तौर पर मोनू सिंह मोकलपुर, नगर पालिका अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत, नर्मदा सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह बरकोटी, बुंदेल सिंह, अवध किशोर मिश्रा, पुष्पेंद्र दुबे, गोविंद सिंह मोकलपुर, श्रीकांत दुबे, विजय भान सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, रानू राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत, शिवम हीरो, जॉन्टी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सुरखी विधानसभा के चक्र मैदान पर आयोजित क्रिकेट महाकुंभ में पहला मैच सुरखी महाकाल क्रिकेट क्लब और खेर माता क्लब के बीच खेला गया। जिसमें खेर माता क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाएं। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए और की महाकाल क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में 92 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हरिशंकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान सुरखी विधानसभा के अलग-अलग मंडलों मे भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ के तहत मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहेंगे।
मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं हेमंत कटारेः पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह
वरिष्ठों के साथ युवाओं ने भी एक सुर से गुंजायमान किया भाजपा कार्यालय कहा अबकी बारी श्याम तिवारी
▪️भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
तीनबत्ती न्यूज : 15 जनवरी ,2025
सागर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को देर सायं सागर जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा सागर जिले को संगठनात्मक रूप से दो भागों में विभाजित किया है जिसमें सागर एवं सागर ग्रामीण दो जिले बनायें है जिनमें श्याम तिवारी को सागर एवं रानी कुशवाहा को सागर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्षों की घोषणा उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों में उत्साह व्याप्त है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के साथ बुधवार को सर्वप्रथम पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं के विशाल हुजूम के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं रानी कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, इंजी. प्रदीप लारिया, जिला पंचायत हीरा सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र पाठक, युवा भाजपा नेता अभिषेक(दीपू) भार्गव, जिला महामंत्री अमित कछवाहा, जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह मंचासीन रहे।
स्वगत कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि विगत कई वर्षो से पार्टी के लिये लगातार संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता श्री श्याम तिवारी को पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। इस नियुक्ति से प्रत्येक कार्यकर्ता के मन मस्तिष्क में नवीन उर्जा का संचार हुआ है जो संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिये मील का पत्थर साबित होगी। वहीं रानी कुशवाहा को दूसरे जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया हैं।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने परिवार के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुये पूर्ण समन्वय एवं सामंजस्य के साथ जिले में संगठन को नई उंचाईयों तक पहुंचाया है। उनका कार्यकाल पार्टी के लिये नितांत शुभंकर एवं अविष्मर्णीय रहा। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की कार्य दक्षता से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। कई अवसरों पर उन्होंने अपनी कार्यशैली से स्वयं को साबित किया है जिसके परिणाम स्वरूप शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी की कमान उन्हें सौंपी गई है।
विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मैदानी कार्यकर्ता को जिले की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर कर्म और भाग्य का अनोखा संगम हमें देखने मिला है जहां एक ओर 25 वर्षो से अधिक के संघर्ष के बाद भाई श्याम तिवारी को पार्टी ने सम्मान प्रदान किया है वहीं युवा नेत्री जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा को नवीन जिले की कमान सौंपकर मातृशक्ति को सशक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सागर जिले के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठजनों के इच्छा के अनुरूप पार्टी ने जिला अध्यक्ष के फैसले पर मुहर लगाई है। श्याम तिवारी अनुभवी नेता है जिसका लाभ निश्चित रूप से संगठन को प्राप्त होगा।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के कार्यो का मूल्यांकन करती है आप लगातार पार्टी में पूर्ण निष्ठा एवं प्रामाणिकता के साथ कार्य करते रहेंगे एक न एक दिन उसके सुखद परिणाम आपको अवश्य मिलेंगे जिसके परिणाम स्वरूप हमारे जिला अध्यक्षों की नियुक्ति है। श्री श्याम तिवारी जी ने लगातार सभी कार्यो में कंधे से कंधा मिलाकर हमारा सहयोग किया है उनके अनुभव एवं अद्भुत कार्यशैली से पार्टी नये आयामों को छुयेगी। वहीं हमारी दूसरी युवा जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा जी पूरी उर्जा और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से संगठन को गढ़ने का कार्य करेंगी। पिछले 4 साल 8 माह में जिला अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठजनों का अभूतपूर्व आशीर्वाद व मार्गदर्शन साथियों का सहयोग छोटे से छोटे कार्यकर्ता से अपार स्नेह प्राप्त हुआ जिसके कारण निरंतर सक्रिय रहकर मैने संगठन के लिये काम किया। जिसमें साथी पदाधिकारियों व सभी जनप्रतिनिधियों अविष्मरणीय सहयोग मुझे मिलता रहा जिसके लिये मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निरंतर पार्टी के लिये काम करता रहूंगा।
नवनियुक्त सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने कहा यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है एक छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी मिल सकती है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं।
सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुये उन्हें नमन करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी में देर से ही सही लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके कार्यो का सुखद परिणाम अवश्य मिलता है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक सामान्य परिवार के सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंप सकती है। मैंने कभी अभाव को कमजोरी नहीं बनने दिया उसे ताकत बनाकर लगातार आगे बड़ता रहा। कार्यकर्ताओं का परिश्रम एवं मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाता पार्टी स्वयं उसका मूल्यांकन करती है। मेरा पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वह कभी निराश न हों लगातार पार्टी के लिये कार्य करें निश्चित ही उसके सुखद परिणाम पार्टी आपको देगी। उन्होंने कहा सत्ता और संगठन के सामंजस्य के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प को हम निरंतर आगे बढ़ायेगें। बूथ स्तर पर प्रवास कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान होगा। मेरा प्रतिपल प्रतिक्षण संगठन को मजबूत करने के लिये एवं भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिये समर्पित रहेगा।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया की स्वागत कार्यक्रम उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने संभागीय भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया! स्वागत कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिलेभर से पधारे कार्यकर्ता शामिल रहे।
डा कुमार विश्वास की काव्य धारा में बह गयी खुरई डोहेला की आडिएंस
![]() |
श्याम तिवारी सागर और रानी पटेल बनी ग्रामीण की अध्यक्ष : श्याम तिवारी 51 साल और रानी 31 साल उम्र में बनी बीजेपी की अध्यक्ष
तीनबत्ती न्यूज : 14 जनवरी ,2025
सागर : मध्यप्रदेश में भाजपा के जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची में सागर जिला की घोषणा हो गई । सागर में दो जिला अध्यक्षों की शुरुआत हुई। भारी गुटबाजी के बीच श्याम तिवारी को सागर और सागर ग्रामीण में जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल को कमान सौंपी गई। इनमें श्याम को संगठन का लंबा अनुभव है वहीं रानी पटेल इस मामले में कमजोर है। सागर में मंगलवार को संगठन की आखिरी बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुई, जिसमें सागर जिले में शहर और ग्रामीण दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सहमति बनी है।
दो जिलों में बंटा बीजेपी का संगठन
सागर में चल रही खींचतान के चलते बीजेपी ने संगठन के लिहाज से अध्यक्ष बनाना तय किया। जिले में दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं, जिसमें जिले की रहली, बंडा और देवरी विधानसभा दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है। शेष पांच विधानसभा सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी सागर लोकसभा सीट में शामिल है।पा र्टी ने दमोह लोकसभा सीट की विधानसभा रहली, बंडा और देवरी के लिए अलग कर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, सागर लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।_________________
सागर के अध्यक्ष बने श्याम तिवारी
बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सागर में श्याम तिवारी को अध्यक्ष घोषित किया। वे वर्तमान में जिला महामंत्री श्याम तिवारी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह जिला उपाध्यक्ष के साथ ही पार्टी की कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। एमए , एल एल बी पास श्याम तिवारी का जन्म 28 अगस्त 1993 का है। सन 1993 में विद्यार्थी परिषद से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्याम युवा मोर्चा के दो दफा जिलाध्यक्ष और जिला बीजेपी में महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके है।इसके अलावा संगठन से मिले अनेक दायित्वों का सफल निर्वाहन कर चुके है। श्याम तिवारी की विधानसभा और लोकसभा में दावेदारी को लेकर भी चर्चा रही है। उनकी पत्नी का मेयर के लिया भी नाम सामने आया था।
रानी पटेल बनी ग्रामीण की अध्यक्ष
प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सागर जिले की तीन विधानसभाओं रहली, देवरी और बंडा को मिलाकर बनाए ग्रामीण का रानी पटेल को अध्यक्ष बनाया है। रहली के वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के खेमे की हैं। पूर्व मंत्री भार्गव के कहने पर ही रानी को अध्यक्ष बनाया गया।
रानी पटेल कम्प्यूटर की पढ़ाई के साथ समाजशास्त्र से एमए किया है। 30 जून 1993 में जन्मी रानी पटेल को 31 साल की उम्र में ही बड़ा पद मिल गया। वे रहली मंडल में मंत्री और महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इसके अलावा सामाजिक संगठन से जुड़ी है।
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...