Sagar : कलेक्टर कार्यालय में देरी से आने पर 42 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
_______________
Sagar : कलेक्टर कार्यालय में देरी से आने पर 42 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
_______________
बुंदेलखंड में फिल्म शूटिंग का जो वादा किया वो निभाया : इश्तियाक खान
▪️हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं, सही मंच मिले तो ये भी बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं : आकाश सिंह राजपूत
तीनबत्ती न्यूज : 23 जनवरी 2025.
सागर : बुंदेलखंड में फिल्म शूटिंग के वादे को पूरा करते हुए निर्देशक और अभिनेता इश्तियाक खान ने अपनी नई यूट्यूब सीरीज की शूटिंग सागर में पूरी कर ली है। यह सीरीज कृपया ध्यान दें प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई है। पिछले वर्ष इश्तियाक खान और आकाश सिंह राजपूत ने एक प्रेस वार्ता में यह घोषणा की थी कि वे बुंदेलखंड में फिल्म या सीरीज बनाएंगे। इसी वादे को निभाते हुए निर्देशक और अभिनेता इश्तियाक खान ने सागर में शूटिंग की और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। इस सीरीज को लेकर गुरूवार को होटल रॉयल पैलेस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
" कृपया ध्यान दीजिए " एक क्राइम सीरीज है। जिसमें अलग-अलग 10 कहानी हैं। इस सीरीज में मयंक विश्वकर्मा, राम, राघवेंद्र, शुभम शरण, अश्विनी सागर, कपिल नाहर समेत बुंदेलखंड के पन्ना, छतरपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़ से करीब 100 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। स्क्रीनप्ले सिद्धार्थ रत्नम का है। यह पूरी तरह से सागर और बुंदेलखंड के कलाकारों के साथ बनाई गई है, जो क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। पूरी शूटिंग सागर की खूबसूरत लोकेशनों पर हुई है।
आकाश सिंह राजपूत ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और लोकेशन उपलब्ध कराए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि एक हीरा आपके बुंदेलखंड के पन्ना से आया है, जिनका कद भले ही छोटा है, लेकिन इनका किरदार काफी बड़ा है। मैं अभिनेता और निर्देशक इश्तियाक खान की बात कर रहा हूं, जिन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया है। पहले बुंदेलखंड के कलाकारों को अच्छा मंच नहीं मिलता था लेकिन अब इश्तियाक खान ने यहां के कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए मंच तैयार कर दिया है। हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। अगर इन्हें सही मंच और अवसर मिले तो ये भी बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।
बुंदेलखंड के कलाकारों ने भाषा के साथ किरदार को भी जीवंत किया है
मध्यप्रदेश में पहले भी कई फिल्मों और सीरीज की शूटिंग हो चुकी है। अब सागर में भी नई लोकेशनों के कारण फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित हो रहा है। इश्तियाक खान ने कहा कि मैं यहां आकाश सिंह राजपूत के कारण आया हूं, जिन्होंने अपने वादे को निभाते हुए शूटिंग के लिए पूरी मदद की। इस सीरीज को बनाने का उद्देश्य न केवल बुंदेलखंड की सुंदरता को दर्शाना है, बल्कि क्षेत्रीय कलाकारों को मुख्यधारा में लाना भी है। कम बजट में तैयार की गई इस वेब सीरीज को बुंदेली भाषा में ही तैयार किया गया है। ताकि मुंबई तक इस भाषा को पहचान मिल सके। हालांकि कई नाटक व फिल्में ऐसी भी हैं, जिनमें बुंदेलखंड के कलाकारों ने बुंदेली भाषा के साथ किरदार को भी जीवंत कर दिया। निर्देशक का मानना है कि इस प्रयास से सागर और आसपास के क्षेत्र में फिल्म इंडस्ट्री का विकास होगा और कलाकारों को काम के बेहतर अवसर मिलेंगे। बुंदेलखंड में यह पहल क्षेत्रीय सिनेमा और स्थानीय प्रतिभाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
60 प्रतिशत से कम आयुष्मान प्रगति वाले अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
स्वागत और सम्मान-संघर्ष से शिखर का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, पलक पावड़े बिछाकर हुआ स्वागत
▪️जब जो भी कार्यकर्ता पुकारेगा जिला अध्यक्ष के नाते हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहूंगा - श्याम तिवारी
सागर। मोतीनगर चौराहे से बड़ा बाजार तीनबत्ती राधा तिराहा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली निकली। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत रैली में बुंदेली परंपरा का समावेश रहा। रैली में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे।
यह भी पढ़े : बोर्ड परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले 9 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकी सागर कमिश्नर ने
स्वागत रैली का विभिन्न मार्गों में कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर जिला अध्यक्ष पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से कार्यकर्ताओं व आमजनों ने पुष्पों की वर्षा की। इस दौरान शहर में 70 से अधिक स्वागत मंच व जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। स्वागत रैली का विभिन्न समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष का आत्मीय अभिनन्दन किया। स्वागत मार्ग पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों, शहरवासियों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी व अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत रैली में डीजे और बैंड बाजों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते दिखे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे से शहर गुंजायमान हुआ। रैली में पांच रथों के साथ सैकड़ों चार पहिया वाहन और हज़ारों कार्यकर्ता रैली के साथ अंबेडकर चौराहे आयोजित सभा स्थल के मंच पर पहुंचे। जहां बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माल्य अर्पित कर सभा शुरू की गई
यह भी पढ़े : दमोह में कार से भारी विस्फोटक बरामद : पुलिस ने 600 डायनामाईट सेल के साथ सागर जिले के दो आरोपी गिरफ्तार किए
आभार रेली हुई
आभार सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया ने संबोधित करते हुए कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम भैया के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और कार्यकर्ताओं को उनके कुशल नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलएगा।विधायक जैन ने कहा की हमारे लाडले और परम स्नेही नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी लंबा सफर तय करके आये हैं। इसलिए आप सभी नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का जोरदार तालियों से स्वागत कीजिये। उन्होंने कहा कि मप्र का नहीं बल्कि पूरे देश का यह एक मात्र जिला होगा। जहां निव्रित्तमान जिला अध्यक्ष ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष की स्वागत रैली के लिए प्राण प्रण से जुटकर भव्य एवं अद्भुत तैयारियों का सैंयोजन किया है। श्याम तिवारी जी हम सभी के नेताभइन जिनके नेतृत्व में हम सभी एक साथ मिलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़े : MP : मध्यप्रदेश में 69 पुलिस अधिकारियों के तबादले : DSP, SDOP और CSP आदि बदले
मंत्री गोंविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि श्याम तिवारी जी ने छोटी उम्र में ही पार्टी का काम करना शुरू किया। स्वर्गीय हरनामसिंह राठौर जी के समय से उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा की और आज वह हमारे अध्यक्ष हैं। यह भाजपा की नीति रीति है। आज जो स्वागत हुआ कोई अध्यक्ष का स्वागत नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता का स्वागत हुआ और शाम होते होते हम आज भगवान गंज चौराहे पर जहां बाबा साहब की मूर्ति के सामने हम सब लोग खड़े हैं मैंने अपने पूरे स्वागत के दौरान महसूस किया जिन लोगों ने श्याम तिवारी जी का स्वागत किया बहुत ही दिल से किया क्योंकि श्याम तिवारी जी ने छोटी सी उम्र से कार्यकर्ताओं के रूप मे काम किया है। पुराना फोटो देख रहा था। जब भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हो रही थी उस समय के भाजपा के अध्यक्ष स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर जी के साथ बहुत छोटी सी उम्र मैं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने राजनीतिक सफर शुरू किया था। लेकिन ये भारतीय जनता पार्टी है यहां देर है अंधेर नहीं है हर कार्यकर्ता को परिश्रम का परिणाम मिलता है। आज हम सब को बहुत ही गर्व है कि एक कार्यकर्ता को लंबे संघर्ष के बाद अध्यक्ष के रूप सम्मान प्रदान किया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप जहां कहेंगे जिला अध्यक्ष होने के नाते जो कार्यकर्ता मुझे पुकारेगा में उसके साथ वहां खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि जब निवरित्तमान अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी के साथ हम भोपाल गए तो प्रदेश अध्यक्ष जी हमारी फोटो ले रहे थे। उन्होंने कहा कि एक निवरित्तमान जिला अध्यक्ष और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ खडा है। ऐसा ही मुख्यमंत्री जी के समक्ष पहुंचने पर हुआ। उन्होंने मिठाई हम दोनों कजनक साथ खिलाई। यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं। हमारी भाजपा सरकार सेवा का काम कर रही है और करते रहना है। आपके स्नेह और प्यार के लिए अभिभूत हूँ।
कर्यक्रम का संचालन विक्रम केसरवानी एवं आभार निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया।जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि सभा से पूर्व सभा स्थल पर अयोध्या मे श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड का आयोजन किया जिसमें नेताओं सहित उपस्थित जन समूह ने सुंदर कांड पाठ किया!वही स्वागत रैली के तीन बत्ती पहुंचने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने हनुमान मंदिर मे दर्शन कर डॉ. हरिसिंह गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । बड़ाबाजार छात्र संघ के संयोजक नरेंद्र चौबे ने बड़ाबाजार में अपने साथियो के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम मे सभी पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि पूर्व पदाधिकारी वरिष्ठ जन सहित जिले भर से कार्यकर्ता शामिल हुए!
बापू की विचारधारा और अंबेडकर के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है : देश और कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी : रवि सक्सेना,प्रवक्ता
▪️जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान
तीनबत्ती न्यूज : 22 जनवरी , 2025
सागर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका के मुख्य आतिथ्य, देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जन्मस्थली महूं से "जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान" रैली के समापन किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संभागीय मुख्याल सागर में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना द्वारा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी व डॉ आनंद अहिरवार के सहयोग से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी सुनील बोरसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी तथा आभार प्रदर्शन अवधेश तोमर ने किया।
देश का संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचारों की अभिव्यक्ति :-
उन्होंने कहा कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है। बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति, विश्वास की अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसमें बैठे मंत्री और पूरी भाजपा संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विगत दिनों देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में अंबेडकर जी का जिस तरह अपमान किया गया, वह अपमान देश के दलित, शोषित, आदिवासी, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं, अपितु देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है। क्योंकि संविधान से ही देश चलता है, न कि भाजपा और गोड़सेवादी विचारधारा से।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान और आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं लड़ाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को शिरोधार्य कर भारत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह देश में पंजाब से लेकर मणिपुर तक अलगांववाद की आग से झुलस रहा है, ऐसे समय राहुल गांधी ने देश की जनता में मोहब्बत और विश्वास पैदा करने के लिए भारत जोड़ों यात्रा की, लोगों की भावनाओं को काफी नजदीक से समझा, उनकी तकलीफों को समझा उससे भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा और संघ से जो भारत गणराज्य के लिए खतरा मइराया हुआ है, जनता की लड़ाई, उनके अधिकारों के लिए राहुल गांधी जी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ खड़े होकर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया :-
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसम्बर 2024 को संसद में जाति भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुये बाबा साहेब का अपमान किया, जिससे करोड़ों की भावनाएं आहत हुई जो अंबेडकर जी को अपना भगवान मानते हैं और उन्हें पूजते हैं। सामाजिक, आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया, उनके चित्रों को जलाया गया, फाड़ा गया। भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है, नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया।कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी
इस मौके पर शैलेन्द्र तोमर, दीनदयाल तिवारी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, शाहरुख खान, विजय साहू, राजा सेन, वीरू चौधरी, रमाकांत यादव भी उपस्थित रहे।
_______________
बोर्ड परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले 9 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकी सागर कमिश्नर ने
![]() |
_______________
दमोह में कार से भारी विस्फोटक बरामद : पुलिस ने 600 डायनामाईट सेल के साथ सागर जिले के दो आरोपी गिरफ्तार किए
दमोह : दमोह की कोतवाली पुलिस ने सीता बावली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की।पुलिस ने 600 डायनामाईट सेल के साथ सागर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दमोह पुलिस ने गणतंत्रता दिवस के मद्देनजर चेकिंग लगा रखी थी।इसी दौरान यह विस्फोटक बरामद हुआ है। इतनी मात्रा में विस्फोटक को देखते हुए पुलिस के भी होश उड़े है।
यह भी पढ़े : MP : मध्यप्रदेश में 69 पुलिस अधिकारियों के तबादले : DSP, SDOP और CSP आदि बदले
सीएसपी प्रभारी भावना दांगी ने बताया कि टीआई आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक कार MP 15 CA 5159 से सागर जिले के गढ़ा कोटा के रोन कुमरई निवासी नीलेश विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 600 डायनामाइट सेल, 3 डोरी के बंडल, एक ब्लास्टिंग मशीन, 10 कैप, 2 बिट और एक लोहे की रॉड ड्रिल बरामद की। जब्त सामग्री की कीमत करीब 48,600 रुपए है।
पुलिस को नहीं मिले वैध दस्तावेज
जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास विस्फोटक सामग्री रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 52 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक कुओं और खदान में विस्फोट करने के इस्तेमाल के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ नहीं बता रही।
MP : मध्यप्रदेश में 69 पुलिस अधिकारियों के तबादले : DSP, SDOP और CSP आदि बदले
तीनबत्ती न्यूज : 21 जनवरी ,2925
MP Police DSP Transfer List:
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने थोकबंद तबादला आदेश पुलिस अधिकारियों के जारी किए है। एमपी पुलिस के 69 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग ने मंगलवार, 21 जनवरी की रात आदेश जारी किए। आदेश में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और प्रदेश के कई शहरों के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और एसडीओपी भी इधर से उधर किए गए हैं। इनमें डीसीपी,एसडीओपी, सीएसपी और कार्यवाहक डीएसपी शामिल है।
देखे पूरी सूची
_______________
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...