Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: कलेक्टर ने रात में लगाई गांव में चौपाल : सुनी गांववासियों की समस्याएं

Sagar: कलेक्टर ने रात में लगाई गांव में चौपाल : सुनी गांववासियों की समस्याएं



तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी 2025
 
सागर : पानी बचाने के लिए सभी ग्रामवासी आगे आएं एवं अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने मालथौन विकासखंड के दुरुस्थ ग्राम रोड़ा में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर ही हरकत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री मुनव्वर खान, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

कलेक्टर संदीप जी आर सोमवार की रात मालथौन विकासखंड के ग्राम रोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामवासियों की रात्रि चौपाल में समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण करने की निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने मौके पर मौजूद स्कूली छात्र-छात्राओं, वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं अन्य ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सर्वप्रथम रात्रि ग्राम चौपाल में शासन की विभिन्न लोक हितकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और उनको प्राप्त करने के संबंध में बताया। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी अभिभावकों से कहा कि सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी अपने बच्चों को भेजें। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगीन रोटी एवं पौष्टिक भोजन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और प्रतिदिन पौष्टिक भोजन वितरण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने मौके पर मौजूद महिलाओं, बहनों से कहा कि आप सभी अपने स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहें एवं जो ग्राम की महिलाएं गर्भवती हैं उनकी समय-समय पर पूरी जांच एवं टीकाकरण कराएं और उनको पौष्टिक भोजन दें। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासी संपर्क ग्रुप के माध्यम से व्हाट्सएप से जोड़ें और जो भी समस्या होती है वह व्हाट्सएप पर शेयर करें। उनका निराकरण तत्काल किया जाएगा।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्कूली छात्राओं से कहा कि आप क्या बनना चाहते हैं तब किसी ने कहा कि मैं डॉक्टर तो किसी ने कहा मैं इंजीनियर एवं शिक्षक बनना चाहती हूं। मौके पर मौजूद छात्रों ने कलेक्टर श्री संदीप जी आर से कहां कि ग्राम में हाई सेकेंडरी स्कूल में गणित एवं विज्ञान विषय नहीं है उनको शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि नए सत्र से अवश्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने हाई सेकेंडरी भवन में कक्षाओं की कमी की भी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भवन स्वीकृत कराया जाएगा।

 कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने राजस्व महाअभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सभी ग्राम वासियों को राजस्व महाअभियान के माध्यम से उनके नामांतरण, बंटवारा, फौती सहित अन्य कार्य भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बी 1 भी कराये और कहा कि इसमें जिन व्यक्तियों की फौती नहीं उठी है उनके 7 दिवस के अंदर फौती उठाने का कार्य किया जाए।  उन्होंने पटवारी के कार्यों पर आप प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा में किए जाएं।

 कलेक्टर से संदीप जी आर ने सभी ग्रामवासियों से अपील भी की कि ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन न करें और उन्होंने मौजूद महिलाओं, बहनों से कहा कि आप सभी इसका समर्थन करें और अपने घर में किसी को भी गुटखा, तंबाकू, पान, बीड़ी, सिगरेट न पीने दे। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित अन्य ग्राम वासियों से आंगनबाड़ी केंद्र पर 20 मुनगा के पौधे लगाने के लिए कहा।


कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी ग्रामवासियों से राशन की उपलब्धता, खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी के 70 प्लस वरिष्ठजन अपने आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि जो की तो व्यक्ति ग्राम से बाहर है उनके कार्ड अभी नहीं बने हैं शीघ्र ही उनके ग्राम में आते ही कार्ड बन जाएंगे। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि आप सभी अपने ग्राम में मौजूद तालाब एवं नदी में पानी की बचाव के लिए उसकी डीशेल्टिंग करें और इसके माध्यम से प्राप्त होने गाद को अपने-अपने खेतों में उपयोग करें।

स्कूल शिक्षक से ली स्मार्ट बोर्ड की जानकारी

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने ग्राम रोड़ा की प्राथमिक माध्यमिक शाला पहुंचे जहां उन्होंने रात्रि चौपाल के दौरान विद्यालय के शिक्षक श्री अविनाश दुबे से विद्यालय में लगी स्मार्ट टीबी के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और उनके से पूछा कि किस प्रकार से शैक्षणिक कार्य करते हैं तब शिक्षकों ने बताया कि हम सभी शिक्षक अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं केवल ग्राम के व्यक्ति अभिभावकों अपने बच्चों को प्रतिदिन शाला भेजें जिससे कि हम सभी उनको अच्छे से अच्छा शिक्षण कार्य कर सके। उन्होंने विद्यालय में नवीन किचन शेड एवं नवीन बालिका शौचालय बनाने की भी निर्देश दिए।


 नवनिर्मित अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने ग्राम रोड़ा में रात्रि चौपाल के बाद देर रात ग्राम्र रोड़ा में 16 बिस्तरीय का नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि भवन तत्काल शुरू की जाए एवं जिसमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल के स्टाफ की पूर्ति के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए की अस्पताल भवन में सभी दरवाजों पर श्लोक का कार्य किया जाए। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने नवनिर्मित भवन में जो भी कमी रह गई है उसको 10 दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए और तत्काल प्रारंभ करें।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



Share:

महापौर ने बस दुर्घटना में मृतक यादव के परिवार को 1 लाख 12 हजार रूपये की सहायता राशि सौंपी: ▪️नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ परिवार को शीघ्र दिलाया जायेगा : महापौर

महापौर ने बस दुर्घटना में मृतक यादव के परिवार को 1 लाख 12 हजार रूपये की सहायता राशि दी : 

▪️नगर निगम द्वारा संचालित  योजनाओं का लाभ परिवार को शीघ्र दिलाया जायेगा :  महापौर


तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी ,2035

सागर:  विगत दिनों कृष्णगंज वार्ड निवासी भगवानदास उर्फ बल्लू यादव एवं उनके पुत्र गोपाल यादव की बस दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर महापौर श्रीमती संगीता सुषील तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुशील तिवारी, एम.आई.सी.सदस्य श्री राजकुमार पटैल, पार्षद षिवषंकर यादव, पार्षद प्रतिनिधि  नरेष यादव ने कृष्णगंज वार्ड में भगवानदास उर्फ बल्लू यादव के निवास पर पहुॅचकर उनकी मॉं श्रीमती काषीबाई, भाई मनोज यादव एवं पत्नि श्रीमती रष्मि उर्फ निधि यादव को सांत्वना दी। इस अवसर पर महापौर ने स्वयं एवं शहर के विभिन्न समाजसेवियों द्वारा दी गई 1 लाख 12 हजार रूपये की सहायता राषि परिवार को सौंपी।


इस अवसर पर महापौर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरे शहर की संवेदना है तथा सभी आपके साथ है। शहर के विभिन्न समाजसेवियों द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुये यह सहायता राषि प्रदान की है इसके बाद जो भी नागरिकगण सहायता राषि देने के लिये आगे आयेंगे वह राषि भी आप लोगों के पास पहुॅचा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह अंतिम सहायता राषि नहीं है। नगर निगम द्वारा संचालित शासन की योजनाआंे जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, कल्याणी पेंषन योजना, संबल योजना का लाभ भी शीघ्र दिलाया जायेगा।
महापौर प्रतिनिधि श्री सुषील तिवारी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि मृतक भगवानदास उर्फ बल्लू यादव जो पुट्टी एवं पुताई का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, बस दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो जाने से उनके परिवार पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, नगर निगम परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर शासन की योजनाओं का लाभ परिवारजन को दिलाया जायेगा तथा भविष्य में बेटी की षिक्षा के समय भी सहयोग करेंगे।

पार्षद षिवषंकर यादव ने कहा कि महापौर द्वारा एवं समाजसेवियों के माध्यम से जो सहायता राषि मृतक भगवानदास के परिवारजन को दी गई है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूॅ तथा भविष्य में जो भी सहायता होगी समाज के लोग सहायता करने के लिये प्रयास करेंगे। पार्षद प्रतिनिधि श्री नरेष यादव ने कहा कि महापौर जी एवं नगर के समाजसेवियों द्वारा सहायता राषि मृतक के परिवारजनों को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यादव समाज ऐसी विपत्ति के समय सहायता हेतु फण्ड बनायें जिससे पीड़ित परिवार की सहायता की जा सकें। इसके लिये मैं अपनी ओर से 21 हजार रूपये देने के लिये तैयार हूूॅ।
इनके द्वारा दी गई सहायता राशि
श्री शरद अग्रवाल संगम बिल्डर्स रू. 21 हजार, श्री पारंग शुक्ला समाजसेवी रू. 21 हजार, श्रीमती संगीता सुषील तिवारी महापौर रू. 11 हजार, श्री राजकुमार पटैल एम.आई.सी.सदस्य एवं पार्षद बाघराज वार्ड रू. 11 हजार, श्री उमेष यादव बिल्डर्स रू. 11 हजार, श्री पुरूषोत्तम चौरसिया (कल्पधाम) रू. 11 हजार, श्री प्रकाष चौबे समाजसेवी (सीताराम रसोई) रू. 11 हजार, श्री अनुराग सोनी आभा कंसल्टेंसी रू. 10 हजार एवं श्री एन.एस.यादव समाजसेवी भोपाल रू. 5 हजार।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी, सूर्यांश तिवारी, श्री गोपीलाल यादव, श्री रामकृष्ण यादव,  उमेष यादव, गोपाल यादव, निहाल यादव, मोंटी यादव, बब्बू यादव, चूरामन यादव, चतुर्भुज यादव, जुगल यादव, राजेन्द्र यादव, संदीप यादव सहित यादव समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

बसंत पंचमी पर संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित


 बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी रिशांक तिवारी ने वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा, हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, यही हमारा संकल्प है। समाज के हर वर्ग के बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के इस अभियान में आप सभी का सहयोग आवश्यक है। मिलकर हम एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।


इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प फाउंडेशन ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है।
Share:

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस कार्यक्रम डोंगरगढ़ में : 6 फरवरी को होगा : गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस कार्यक्रम डोंगरगढ़ में : 6 फरवरी को होगा : गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे


तीनबत्ती न्यूज : 03 फरवरी ,2025

सागर:  समाधि सम्राट, संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज की पावन समाधिस्थली श्री चंद्रगिरी महातीर्थ, डोंगरगढ़ (छ.ग.) में गुरुदेव के महाप्रयाण समाधि के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 1 फरवरी से 6 फरवरी तक भव्य धार्मिक अनुष्ठान्न सहित अन्य कार्यक्रमो का आयोजन शुरू हो गया है। आचार्य भगवान का प्रथम समाधि स्मृति महामहोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 06 फरवरी को निर्यापक मुनि श्री समता सागर महाराज सहित कई मुनि और आर्यिका संघों के सानिध्य एवं भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा।

मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि 18 फरवरी कि ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 2:30 बजे हुई थी। तिथि के हिसाब से प्रथम समाधि दिवस 6 फरवरी को पड़ेगा। उस हिसाब से मुख्य कार्यक्रम चंदगिरी डोंगरगढ़ में हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत भर से लोग समाधि स्थल पर पहुँच रहे हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य नवीन जैन इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों के कार्यक्रम में पहुँचने की स्वीकृति हो चुकी है।

प्रदेश में कई जगह कार्यक्रम

सतना में आचार्य श्री समय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में प्रथम समाधि दिवस हजारों भक्तों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। राजधानी भोपाल में मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज के सान्निध्य में 6 फरवरी को  कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और अन्य राजनेता शामिल हो रहे है जबकि जहां जहां मुनि संघ और आर्यिका संघ विराजमान हैं। वहां पर भी यह कार्यक्रम होंगे।

सागर जिले की राहतगढ में मुनि श्री योग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 6 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उधर 6 फरवरी को डोंगरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सागर से भाग्योदय के सभी ट्रस्टी और पदाधिकारी जा रहे हैं। सागर में समाधि दिवस का कार्यक्रम 16 से 18 फरवरी के बीच में भाग्योदय तीर्थ में होगा।

Share:

Sagar : यात्री बसों की चेकिंग : 40 बसों की जांच में मिली कमियां : एक लाख रुपए का वसूला जुर्माना

Sagar : यात्री बसों की चेकिंग : 40 बसों की जांच में मिली कमियां : एक लाख रुपए का वसूला जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज :  03 फरवरी 2025 
सागर :  सागर में  बस हादसे से हुई मौत के बाद अब प्रशासन जागा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करती हुई बसे सड़कों पर दौड़ रही है। दो दिन पहले सागर शहर में बस के कुचलने से पिता पुत्र की मौत के बाद आरटीओ की कार्यक्रणाली पर भी खूब आरोप लगे। आज प्रशासन ने बसों की फूटने आदि की जांच की और करीब एक लाख का जुर्माना भी किया ।


कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग आरटीओ  सुनील शुक्ला, डीएसपी ट्रैफिक मयंक सिंह द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालनार्थ बसों में सुरक्षा-सुविधाओं एवं लाइसेंस संबंधी जांच की गई। इस अवसर पर तहसीलदार  प्रवीण पाटीदार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद था। 


कलेक्टर  संदीप जी आर ने जिले वासियों को वाहनों में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और सुगम एवं सुलभ परिवहन उपलब्ध हो इसके लिए यात्री वर्षों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपेक्ष में आज सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग ने अधिकारियों के साथ यात्री बसों की चेकिंग की जिसमें प्रमुख रूप से बस का फिटनेस, ड्राइवर का लाइसेंस, बस की फायर सेफ्टी उपकरण सहित अन्य सुविधाओं की जांच की गई साथ में ड्राइवर, कंडक्टर की गणवेश न होने पर भी कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बस संचालकों से कहा है कि बसों को निर्धारित बस स्टॉप पर ही रोके बीच में रोकने पर  कार्रवाई की जाएगी। आज 40 बसों की जांच में एक लाख रूपये से अधिक जुर्माने की राशि वसूली गई।
Share:

श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय का 122 वां स्थापना दिवस : साहित्यकार डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया साहित्य सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित

श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय का 122 वां स्थापना दिवस : साहित्यकार डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया साहित्य सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज : 03 फरवरी, 2025

सागर : समाज के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बिंदु में हमेशा से साहित्य रहा है और सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय साहित्यकारों को सम्मानित कर एक प्रशंसनीय कार्य कर रही है। यह बात रानी अबंती बाई राजकीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनोद मिश्रा ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो मिश्रा ने कहा कि मेरा जन्म और शिक्षा नर्मदा किनारे हुई है और जिस तरह नर्मदा सागर में जाकर विलय हो जाती है ऐसा ही अब में  सागर का निवासी होकर सागर में विलय होना चाहता हूं उन्होंने उपस्थित अतिथियों से कहां कि आप सबके मार्गदर्षन से विश्वविद्यालय को नई उचाईयां प्रदान करने का प्रयास करूगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने कहां कि सरस्वती वाचनालय ट्रस्ट की साहित्य सेवा उल्लेखनीय है। साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए साहित्य सरस्वती पुरस्कार की परंपरा विगत तीन वर्षों से जारी है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए ट्रस्ट के सचिव शुकदेव प्रसाद तिवारी ने बताया कि 122 वर्श की वाचनालय की यात्रा गौरवशाली है वर्तमान में संस्था नियमित त्रिमासिक पत्रिका प्रकाशन के अलावा साप्ताहिक कवि गोश्ठियों का निरंतर संचालन कर रही है। सरस्वती साहित्य पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ साहित्यकारों को प्रषस्ति पत्र के अलावा एक लाख रूपये की राषि दी जाती है। संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता केके सिलाकारी, साहित्य सरस्वती पुरस्कार के चयन समिति के संयोजक प्रो सुरेश आचार्य, डॉ लक्ष्मी पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
चौथे साहित्य सरस्वती पुरस्कार 2025 से सम्मानित डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया ने कहां कि उन्होंने अपने जीवन में पूरे देश में विभिन्न सम्मान अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा प्राप्त किया है लेकिन जो खुशी मुझे आज अपने गृहनगर की संस्था द्वारा सम्मानित करने पर मिली है इसके लिए शब्द नहीं है अपने लोगों के बीच अपनी संस्था जब किसी व्यक्ति के काम की प्रशंसा करती है तो सही मायने में व्यक्ति का आकलन होता है। उन्होंने श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय द्वारा उन्हे साहित्य सरस्वती पुरस्कार से नबाजे जाने पर हृदय से आभार माना ।
कार्यक्रम का संचालन कवि हरिसिंह ठाकुर ने एवं आभार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जीएल छत्रसाल ने किया। सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ने राजकीय विश्वविद्यालय को अपने त्रिमासिक पत्रिका साहित्य सरस्वती के 11 वर्षो के 44 अंक सहित मां सरस्वती की प्रतिमा विश्वविद्यालय को सप्रेम भेंट दी।
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर ख्यातिनाम वैज्ञानिक प्रो एसपी व्यास, सचेतक एवं पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, संपादक हरी चौबे, डा लक्ष्मी पाण्डेय, सुश्री शरद सिंह, मुकेश तिवारी, ममता भूरिया, हरगोविंद विश्व, डॉ गजाधर सागर, टीकाराम त्रिपाठी, मणिदेव सिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह चावला, आर एस यादव, जगदीष महेष्वरी, कपिल बैसाखिया, डॉ चंचला दुबे, डॉ आषीश द्विवेदी, डॉ रामानुज गुप्ता, डॉ वंदना गुप्ता, रमेष दुबे, उपस्थित थे।

Share:

अटल जी ने अपने शब्दों और कार्यों से जन-जन को जोड़ने का कार्य किया : मेयर संगीता तिवारी ▪️पुस्तक सदा अटल के द्वितीय संस्करण का हुआ अनावरण

अटल जी ने अपने शब्दों और कार्यों से जन-जन को जोड़ने का कार्य किया : मेयर संगीता तिवारी

▪️पुस्तक सदा अटल के द्वितीय संस्करण का हुआ अनावरण

तीनबत्ती न्यूज .03 फरवरी ,2025

सागर। अटल फाउंडेशन इकाई सागर एवं श्यामलम् परिवार के सह-आयोजन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक " सदा अटल" (संपादक श्री अभिषेक तिवारी इंदौर) के द्वितीय संस्करण का अनावरण बसंत पंचमी पर्व पर श्यामलम् कार्यालय गोपालगंज में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे ध्रुव तारा थे जिन्होंने अपने शब्दों और कार्यों से जन-जन को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा मंच है। पुस्तक का दूसरा संस्करण प्रकाशित होने पर हर्ष व्यक्ति करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अटल जी के कवि हृदय और उनके कुशल नेतृत्व को समझने के लिए मार्गदर्शिका का कार्य करेगी। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वक्ता डॉ. आशीष द्विवेदी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता में रहकर भी मोह से दूर रहे। उन जैसा व्यक्तित्व अब विरल है।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ.सुशील तिवारी ने अटल जी के सागर प्रवास पर उनके घर आने का जिक्र करते हुए अन्य महत्वपूर्ण संस्मरणों का उल्लेख किया तथा उनके साथ अपने आत्मीय संबंधों को अभिव्यक्त किया। पुस्तक सदा अटल को उन्होंने संग्रहणीय ग्रंथ बताया।

स्वागत भाषण देते हुए अटल फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ.चंचला दवे ने कहा कि अटल जी सत्ता को साध्य नहीं साधना समझते थे ।ओजस्वी ,विराट व्यक्तित्व के धनी  वाजपेयी जी धरा से उठकर शिखर को छूने वाले दैदीप्यमान प्रमाण नक्षत्र हैं ।जो ईष्र्या द्वेष से परे सामाजिक षड्यंत्रों से दूर शांत, निष्कलुष और कर्मवीर योद्धा थे।

पुस्तक मुद्रण विषय पर बात करते हुए सह-संपादक उमा कान्त मिश्र ने कहा कि यथाशीघ्र पुस्तक पर चर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का विधिवत संचालन अटल फाउंडेशन सागर के संयोजक रमा कान्त शास्त्री ने किया और सचिव डॉ. विनोद तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बुंदेली गायक शिव रतन यादव, पाठक मंच संयोजक आरके तिवारी, हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद यादव, पीएन मिश्रा, श्यामलम् सचिव कपिल बैसाखिया, कवि मुकेश तिवारी, सत्यम संग्रहालय अध्यक्ष दामोदर अग्निहोत्री, अभिनंदन दीक्षित, कवि अशोक तिवारी अलख, तुलसी अकादमी अध्यक्ष कवि अरुण दुबे, कवि पुष्पेंद्र दुबे, सौरभ दुबे, शिवनारायण सैनी, पंडित गौतम प्रसाद नायक,पं. सुरेश तिवारी, पंकज मिश्रा, सूर्यांश तिवारी सहित ऋषिकुल विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



Share:

सीपीआर देकर शिक्षक की जान बचाने वाली छात्राओं का कलेक्टर ने किया सम्मान

सीपीआर देकर शिक्षक की जान बचाने वाली छात्राओं का कलेक्टर ने किया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज :  03 फरवरी 2025 
सागर : सागर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनिया चिखली की दो साहसी छात्राओं, निशिका यादव और प्रतीक्षा विश्वकर्मा, ने त्वरित समझदारी और साहस का परिचय देते हुए सीपीआर देकर अपने शिक्षक की जान बचाई। उनकी इस बहादुरी और जागरूकता को सम्मानित करते हुए कलेक्टर संदीप जी आर ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन, अरुण दुबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। छात्राओं के सम्मान के दौरान कलेक्टर ने दोनों छात्राओं से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की।
_______

________

कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि छात्राओं का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिससे न केवल एक शिक्षक की जान बची। उन्होंने कहा कि ऐसी जागरूकता और तत्परता सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। कलेक्टर  संदीप जी आर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की स्वास्थ्य के संबंध में सभी विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाए।
यह था मामला

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली की छात्रा निशिका यादव व प्राची विश्वकर्मा ने मिलकर शिक्षक महिपाल ठाकुर प्राथमिक शिक्षक की सीपीआर देकर जान बचाई। शालेय कार्यक्रम के पश्चात शिक्षक को शाला में ही हार्ट अटैक आ गया। इस पर स्कूली छात्रा निशाका और प्राची ने शिक्षक महिपाल ठाकुर को सीपीआर दिया।


शिक्षक की रुकी थी सांसे

स्कूली छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षक को देखा तो ना तो उनकी नाड़ी चल रही थी और न ही वे सांस ले रहे थे। तब छात्राओं ने सीपीआर दिया सीपीआर देने की पश्चात शिक्षक की सांस पुनः चलने लगी। जब तक एंबुलेंस आई और एंबुलेंस आने के बाद शिक्षक को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। पूरे
    
Share:

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन



तीनबत्ती न्यूज :  02 फरवरी 2025
सागर : सुरखी क्षेत्र के छोटे-छोटे गांव आज स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं कम समय में तेज विकास कार्य करके सुरखी क्षेत्र ने नया इतिहास रचा है यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर तथा कल्याणपुर में करोड़ों के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर अपने संबोधन में कहीं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही है सभी के आशीर्वाद से सुरखी क्षेत्र में महानगरों जैसी व्यवस्थाएं की जा रही है । मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम बहादुरपुर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र तथा 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी का भूमि पूजन करते हुए 15 लाख की पुलिया निर्माण की क्षेत्र वासियों के लिए घोषणा की।


 पटेल कुर्मी समाज का हर व्यक्ति सरदार है

 ग्राम कल्याणपुर में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कुर्मी पटेल समाज के लिए 55 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया एवं पटेल कुशवाहा समाज के लिए एक एकड़ करोड़ों की जमीन जहां सामुदायिक भवन बनाने के लिए दी गई। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कुर्मी पटेल समाज का हर व्यक्ति सरदार है।
क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया है और आप सभी उन के वंशज है आप सभी में प्रतिभा है तथा आपकी समाज ने हल चाल कर देश को पाला है भले ही हम अधिक संपन्न न हो लेकिन देश के निर्माण में पटेल समाज का बहुत योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाकर यह बता दिया कि सरकार ने पटेल साहब के द्वारा किए गए राष्ट्रीय निर्माण तथा सेवा के लिए याद किया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के द्वारा किए गए कार्यों का बिगुल बजाकर उनकी सेवा जन जन तक पहुंचाई है इस सामुदायिक भवन का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल रखा जाएगा तथा मेरी ओर से यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राहतगढ़ की स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है यह हमारी सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और आप लोगों के प्रति समर्पण है ।

ये रहे मोजूद

 इस अवसर पर श्री प्रियंकर तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी, गोविंद सिंह बटयावदा ,शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद ओसवाल, अमित राय ,कमल कुर्मी , विजय पटेल ,अरविंद सिंह टिंकू राजा ,रामबाबू, सीताराम कुर्मी, शालिग्राम पटेल , पार्षद प्रवीण गोस्वामी, राहुल तिवारी, जहीर खान ,इंद्रपाल सिंह, अनुराग पाठक शैतान सिंह, अनिल पिपरा ,सिद्धार्थ पचौरी ,कपिल ठाकुर, नरेंद्र जैन विशाल खटीक सहित सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
   
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive