Sagar : नेत्र चिकित्सालय में कलेक्टर ने किया निरीक्षण : प्रभारी डॉक्टर सहित 9 कर्मचारियों मिले गैर हाजिर : सभी को कारण बताओ नोटिस :
______________
Sagar : नेत्र चिकित्सालय में कलेक्टर ने किया निरीक्षण : प्रभारी डॉक्टर सहित 9 कर्मचारियों मिले गैर हाजिर : सभी को कारण बताओ नोटिस :
______________
कांग्रेस पार्टी संविधान नहीं एक परिवार के हिसाब से चलती है : लाल सिंह आर्य, अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा
▪️ डॉ अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सागर में संगोष्ठी
तीनबत्ती न्यूज : 25 अप्रैल ,2025
सागर! बाबा साहब का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश के लिए ऐसा संविधान दिया, जिसमें कोई भेदभाव नहीं था। आज पहलगाम में जिन आतंकियों ने मासूमों की जान ली है, वे बाबा साहब के संविधान के अपराधी हैं। जब कोई भारत मुर्दाबाद के नारे लगाता है और तिरंगा जलाता है, ऐसे अपराधियों को कांग्रेस गले लगाने का काम करती है। यह बाबा साहब के संविधान का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब के विचारों एवं उनके बनाएं संविधान का परित्याग किया है। अगर कांग्रेस 65 सालों में ईमानदारी से गरीबों-दलितों के लिए काम करती तो आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों के लिए घर, 80 करोड़ लोगों को राशन और न ही अन्य जनहितैषी योजनाएं चलाने की जरूरत पड़ती। कांग्रेस पार्टी संविधान के हिसाब से नहीं चलती बल्कि एक परिवार के हिसाब से चलती है। पूरी कांग्रेस पार्टी का हमेशा से देश का माहौल खराब कर वोट बैंक की राजनीति करने का एजेंडा रहा है। लेकिन अब देश की जनता सब जान चुकी है कि गरीबों-दलितों के उत्थान के लिए किसने काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा सरकारें बाबा साहब के विचारों को साकार करने का काम कर रही है। यह बात भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने सागर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
संगोष्ठी को वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, मंत्री गोविन्द सिंह, सांसद लता वानखेडे, विधायकप्रदीप लारिया,शैलेन्द्र कुमार जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जिला महामंत्री अमित कछवाहा, मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार, पूर्व महापौर अनीता अहिरवार मंचासीन रहीं।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि बाबा साहब एक महान विचारक और विद्वान व्यक्ति थे। कांग्रेस पार्टी बाबा साहब की विद्वत्ता को कभी स्वीकार नहीं कर पाई और उनको राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने के लिए कांग्रेस एवं जवाहरलाल नेहरू ने अनेकों कुप्रयास किये थे। जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को चुनाव हराने के लिए कई हथकंडे अपनाए और बाबा साहब को लोकसभा चुनाव में पराजित करवा दिया। यहां तक की मरणोपरांत बाबा साहब की अंत्येष्टि के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार और जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं दी।
वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हजारों साल भारत गुलाम था। गुलामी के दौरान हमारी संस्कृति व सभ्यता को नष्ट करने का कार्य दुश्मनों ने किया। लाखों लोगों के बलिदान के बाद भारत आजाद हुआ और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने एक श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के साथ संविधान की रचना की। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर बाबा साहब के संविधान का गला घोटने का कार्य किया। कांग्रेस ने एक बार नहीं अनेकों बार संविधान का दुरूपयोग कर देश की चुनी गईं गैर कांग्रेसी सरकारों को गिराने का पाप किया है। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाती वर्ग के प्रबुद्ध जन,युवा,पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें!
______________
Sagar : घर के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात ने पत्थर मार कर कांच तोडा,थाने मे शिकायत
तीनबत्ती न्यूज : 25 अप्रैल ,2025
सागर ; कोतवाली थाना अंतर्गत कटरा नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तम्भ के सामने खड़ी चार पहिया वाहन कार पर पत्थर मारकर कांच तोड दिया गया । कटरा वार्ड निवासी संतोष मेडीकल स्टोर के सामने खड़ी कार क्रमांक एमपी 15 सीसी 2922 घर के बाहर खड़ी थी।गुरुवार शुक्रवार की रात मे एक बजे से तीन बजे के बीच अज्ञात बदमाश ने ईंट पटक कर कार के पीछे का कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वाहन मालिक संतोष जैन रांधेलीय ने कोतवाली पुलिस थाने मे लिखित मे शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एक अन्य वाहन वैगन आर कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू एल 3887 के फ्रंट का कांच क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है।
______________
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सौंपा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन: जल्द होगा समस्याओं का निराकरण
तीनबत्ती न्यूज : 25 अप्रैल ,2025
सागर : संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ सागर द्वारा शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लागू 1 अप्रैल 2025 संविदा नीति 2025 में संशोधन किया जाए इस मांग के साथ ही ज्ञापन में कहा गया विभाग में रिक्त 50 फ़ीसदी पदों पर संविदा से संविलियन किया जाए ,जैसी आठ मागों को लेकर कर्मचारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा
जिस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और जल्द से जल्द आपकी मांगों को लेकर निराकरण किया जाएगा।
______________
PWD: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान, कई जिलों में मिली अनियमितताएं
▪️निरीक्षण में दोषी पाए गए अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने से लेकर ब्लैकलिस्टिंग तक की कार्रवाई
▪️सागर के तीन मामलों में नोटिस और ठेकेदार पर कार्यवाई के निर्देश
तीनबत्ती न्यूज : 24 अपील, 2025
भोपाल - लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार हेतु माह में दो बार औचक निरीक्षण का अभियान चलाया रहा है। निरीक्षण की कार्ययोजना के अंतर्गत 7 मुख्य अभियंताओं की टीमों ने प्रदेश के विदिशा, छिंदवाड़ा, दतिया, इंदौर, मंदसौर, सागर और अनुपपुर सहित अन्य जिलों में कुल 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्य रेंडम आधार पर चयनित परियोजनाओं पर किया गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, म.प्र. सड़क विकास निगम, भवन विकास निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित कार्य शामिल थे।
निरीक्षण के पश्चात प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध संचालक म.प्र. सड़क विकास निगम श्री भरत यादव, प्रमुख अभियंता (बीएनआर) श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) श्री एस.आर. बघेल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। समीक्षा बैठक में निरीक्षणकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर अनेक स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विदिशा जिले के अंतर्गत महामायी मंदिर पहुंच मार्ग व्हाया पाटन कमालिया के निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक मापदण्ड के अनुसार नहीं पाई गई। इस पर ठेकेदार मेसर्स इन्फा डेव्हलपर्स विदिशा के पंजीयन को कालीसूची में दर्ज किये जाने हेतु संबंधित मुख्य अभियंता भोपाल परिक्षेत्र को निर्देश दिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, विदिशा जिले के ही शमशाबाद में 50 सीटर विमुक्त जाति प्री-मेट्रिक बालिका छात्रावास भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण पाए जाने पर ठेकेदार और अधिकारियों की प्रशंसा की गई।
दतिया जिले के अंतर्गत इंदरगढ़-पढोकर-समथर मार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. मिश्रा की एक वेतन वृद्धि रोकी गई, उपयंत्री श्री संतोष शर्मा को निलंबित किया गया तथा श्री रविकांत सरस्वत उपयंत्री की एक वेतन वृद्धि भी रोकी गई। साथ ही ठेकेदार मेसर्स प्रेस्टीजियर्स स्कोर्स प्रायवेट लिमिटेड ग्वालियर के पंजीयन को कालीसूची में दर्ज करने हेतु संबंधित मुख्य अभियंता ग्वालियर परिक्षेत्र को निर्देश दिए गए। इसी जिले के सेवढ़ा-स्टेट हाईवे पर शोल्डर का कार्य ठीक नहीं पाए जाने पर एम.पी.आर.डी.सी. के असिस्टेंट जनरल मैनेजर को नोटिस देने हेतु संबंधित मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।
सागर जिले के जरुआखेड़ा आर.ओ.बी. एवं सागर-खुरई-बीना कार्य में अत्यधिक विलंब पर ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने और कार्यवाही करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र भोपाल को दिए गए। वहीं रहली सी.एम. राइज स्कूल के कार्य को असंतोषजनक पाए जाने पर भवन विकास निगम के उपयंत्री और अनुविभागीय अधिकारी को नोटिस तथा ठेकेदार व कंसल्टेंट पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मंदसौर जिले में मनासा-रमपुरा-भानपुरा-झालावाड़ा राज्य मार्ग निर्माण में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई हेतु एम.पी.आर.डी.सी. के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए। इंदौर जिले में एम.पी.आर.डी.सी. द्वारा किए जा रहे सत्य साई फ्लाय ओवर निर्माण में अत्यधिक विलंब पाए जाने पर ठेकेदार मेसर्स नारायणदास कंपनी पर कार्रवाई हेतु भी संबंधित मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।
______________
जैन मंदिरों में तोड़फोड़ और मुनियों पर हमले की घटनाओं के खिलाफ सकल दिगम्बर जैन समाज सागर ने दिया ज्ञापन
▪️सागर सहित देशभर की घटनाओं पर जताई चिंता
तीनबत्ती न्यूज : 24 अप्रैल ,2025
सागर : मध्यप्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों में जैन मंदिरों में तोड़फोड़ और जैन मुनियों पर हमले की घटनाओं पर सागर की जैन समाज ने चिंता जताते हुए दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है। आज सकल दिगम्बर जैन समाज सागर के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री ,अल्पसंख्क आयोग ,मुख्यमंत्री गुजरात ,मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री झारखंड के नाम से ज्ञापन कलेक्टर महोदय सागर को सौपा हैं। जिसमें विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए मांग की गई है।
इन मामलों में जताई चिंता
▪️ मुबई के विले पार्ले पूर्व में सिथित 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर' को, जो 30 वर्षों से अधिक समय से जैन श्रद्दालुओं का पवित्र तीर्थ रहा है, को महानगरपालिका (बीएमसी) ने 16 अप्रैल 2025 को क्ररता से 'ध्वस्त कर दिया। यह घटना केवल एक मंदिर का विध्वंस नहीं, 'बल्कि लाखों जैन श्रद्दालुओं की आस्था, उनके विश्वास और उनकी आत्मा पर प्रहार है। जैसा कि संज्ञान में आया है कि यह विध्वंस एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उदे्य एक होटल समूह को अनुचित लाभ पहुंचाना था। जब जैन समाज ने इस अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध किया, तो पुलिस ने न केवल उनकी आवाज को दबाया, बल्कि हमारी श्राविकाjओं के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई की। हमारे पवित्र धार्मिक ग्रंथों को सड़कों पर फेंक विया गया और हमारे पूज्य तीर्थकरों की मूर्तियों का अपमान किया गया, जिनका जीवन त्याग, अहिंसा और करुणा का सर्वोच्च प्रतीक है। इस घटना के वीडियो और चित्र पूरे देश में वायरल हो रहे हैं, और प्रत्येक जैन हृदय दुख, क्रोध और निराशा से कराह रहा है।
▪️नीमच में विश्राम कर रहे जैन साधुओं पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहू लोहान कर दिया गया
▪️ जबलपुर में एक पार्टी के दो लोगों का ऑडियो जारी हुआ जिसमें उनके द्वारा जैन धर्म के बारे में अपशब्द कहे गए एवं जैन व्यक्तियों की तुलना रावण और मुसलमान से की गई उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल पार्टी के पदों से बर्खास्त किया जाए
▪️ रांची में पद विहार करते हुए जैन साध्वियों एवं जैन अनुयायियों का रोड दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होना दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए एवं पद बिहार कर रहे जैन साधु एवं साध्वियों के लिए पूरे भारत में पुलिस बल प्रदान किया जाए
▪️ कुछ माह पूर्व सागर मध्य प्रदेश में जैन मंदिरों पर रात्रि के समय पथराव एवं तोड़फोड़ की गई सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा जैन धर्म जैन मुनियों एवं जैन समाज के प्रति अपशब्द कहे गए एवं गालियां दी गई उन व्यक्तियों द्वारा जैन धर्म के विरुद्ध घृणा एवं वैमनस्य फैलाया गया दोषी व्यक्तियों पर सक्त से सख्त कार्यवाही की जाए
▪️ श्री गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र गुजरात में जैन क्षेत्र पर अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा करना एवं जैन व्यक्तियों को वहां पूजन अर्जन नहीं करने देना
▪️गोम्मटगिरी क्षेत्र इंदौर पर जैन मंदिर की जमीन पर अनाधिकृत कब्जा करना
▪️ शिखरजी सिद्ध क्षेत्र गिरिडीह झारखंड में जैन समाज को उनके पवित्र धार्मिक स्थल शिखरजी पर उनका पूर्ण अधिकार दिलाना
▪️चंडीगढ़ अंबाला में जैन मुनि के पद बिहार करने पर विरोध करने वालों पर कार्यवाही करना
▪️ शत्रुंजय सिद्ध क्षेत्र पालीताना में गिरिराज पर अवैध अतिक्रमण एवं गुंडागर्दी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई कर जैन समाज के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करना अतिक्रमण करने वाले मना भरभांड के खिलाफ कार्रवाई कराना
ज्ञापन में लिखा कि एक ओर आपके नेतृत्व में हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरव बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक शांति प्रिय जैन समाज पर इस प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं यह विरोधाभास मेरे हृदय को कचोट रहा है। प्रधानमंत्री जीआप हमारी आशा और विश्वास के केंद्र हैं। हम आपसे करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि इन अमानवीय कृत्य को गंभीरता से लेनें की कृपा करें और 'कार्यवाहियों का निर्देश देकर जैन समाज के आहत हृदय को न्याय और सांत्वना प्रदान करें।
इनकी रखी मांग
ज्ञापन में दोषी अधिकारियों का तत्काल निलंबन और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई ।
▪️मंदिर के पुनर्नि्माण हेतु त्वरित और प्रभावी कदम उठाया जाए
▪️ जानलेवा हमला करने वालों पर सख्त से सक्त कारवाही की जाए
▪️ जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं को पार्टी से बर्खास्त किया जाए
▪️ साध्वियों को रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल करने वाले व्यक्तियों पर करवाई
▪️ जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एवं जैन समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से घृणा एवं वैमनस्य फैलाने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए
▪️ गिरनार जी क्षेत्र पर जैन समाज को पूर्ण अधिकार दिया जाए एवं उन्हें पूजन अर्जन करने के लिए पुलिस बल की सुरक्षा प्रदान की जाए
▪️ गोम्मटगिरी क्षेत्र इंदौर से अनाधिकृत कब्ज हटवाया जाए
▪️ शिखरजी सिद्ध क्षेत्र को जैन समाज कपावित स्थल घोषित कर अन्य समाज का प्रवेश वर्जित करना
▪️ अम्बाला में जैन मुनि विरोधी लोगों पर कार्यवाही करना
▪️ शत्रुंजय सिद्ध क्षेत्र पालीताना में गिरिराज पर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराना
▪️ अनूप मंडल द्वारा जैन समाज एवं जैन धर्म को को निशाना बनाना किसी भी प्राकृतिक आपदा को जैन धर्म की क्रिया बताना और जैन साधुओं पर जानलेवा हमला करना
▪️ साधुओं के बिहार हेतु राष्ट्रीय और राज्य मार्ग पर एक सफेद रंग पट्टी बनाई जाए जो साधुओं के विहार मार्ग कहलाए
▪️आजाद भारत देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी जैन साधु की हत्या कर दी (कर्नाटक में मुनि कम कुमार नंदी जी की हत्या होना) गई इस तरह के कृत्य पर तथा संतों के बचाव हेतु विशेष कानून बनाया जाए।
▪️प्राचीन जैन मंदिर जो कि पुरातत्व के अंतर्गत आते हैं उनके रख रखाव हो या जैन समाज पूजन के लिए सौंप दिया जाए जिस से उनका संरक्षण हो सके अनादर न हो और भारतीय पूरा संपदा संरक्षित भी रहे।
▪️ उत्तर प्रदेश बागपत में लकड़ी के पुल ढह जाने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी राज्य सरकार द्वारा कुंभ में हुई लोगों की जान माल की हानि पर मुआवजा दिया गया पर जैनियों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया अल्पसंख्यक जैन समाज के साथ भी समान व्यवहार होना चाहिए।
ये रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक सुनील जैन चक्रेश सिंघई (पूर्व पार्षद), विनीत ताले वाले , कमलेश जैन धन्नू ,अनिल जैन नैनधरा ,सुमित मोदी ,आलोक जैन ,मोनू जैन, संदीप बहेरिया,राजीव जैन ,प्रसन्न जैन,प्रदीप प्रियंका, नेमी चंद मामा जी आदि शामिल है।
______________
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...