Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मंत्री विजय शाह के बयान से भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता उजागर: रघु ठाकुर ▪️मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गड़बड़ियां करने वालो पर कार्यवाई हो

मंत्री विजय शाह के बयान से भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता उजागर: रघु ठाकुर 

▪️मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गड़बड़ियां करने वालो पर कार्यवाई हो


तीनबत्ती न्यूज : 15 मई ,2025

सागर . लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा किमंत्री विजय शाह के बयान से एक बार फिर भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई है. श्री ठाकुर आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.

 उन्होने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी बहादुर महिला है जिसने देश का नाम गौरान्वित किया है. वह सच्ची भारतीय है. राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री विजय शाह के द्वारा की गई टिप्पणी शर्मनाक है. होना तो यह चाहिए था कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सीधे बर्खास्त कर देना था. इस्तीफा देना तो अपराध को बचाने जैसा है.

कुकृत्य शब्द से बदनाम सागर

श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा शुरु से ही महिला विरोधी रही है. महिला विरोधी मानसिकता का यह कोई पहला प्रमाण नहीं है, इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती और कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी पर भी टिप्पणी कर चुके है. सागर तो कुकृत्य शब्द को लेकर बदनाम हो रहा है। 

युद्ध विराम पर कई सवाल

श्री ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद जनता पाकिस्तान से निर्णायक युद्ध के पक्ष में थी और आज भी बड़ा तबका युद्ध विराम के निर्णय से सहमत नहीं है. पाक अधिकृत कश्मीर आतंकियों का प्रवेश द्वार है. श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह उन कारणों का खुलासा करें जिसके कारण भारतीय सेना को अचानक रोक कर युद्ध विराम का निर्णय लेना पड़ा है. उन्होंने कहा कि हमारी बहादुर सेना हमेशा जीतती है। लेकिन समझौता हो जाते है। 





मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गड़बड़ी करने वालो पर कार्यवाही हो

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने सबसे पहले सामूहिक विवाह की शुरुआत की थी उस समय संसाधन नहीं थी। फिर सीएम शिवराज सिंह ने उसे शासकीय बनाया। यह एक अच्छा कार्य है। लेकिन इसमें भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने लगी है। लोग दुबारा शादियां करने लगे। सिरोंज में बिना शादी किए लाखों रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है उनके खिलाफ FIR दर्ज होना चाहिए। जिन अधिकारियों ने लापरवाही उनको  पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज की मान्यता को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं. मप्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई समय पर करने की अपेक्षा करते हुए बीएमसी की मान्यता सुरक्षित रखी जा सके.

Share:

डॉ गौर विवि: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: NET-JRF 2025 और IIT-JAM 2025 में शानदार प्रदर्शन

डॉ गौर विवि: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: NET-JRF 2025 और IIT-JAM 2025 में शानदार प्रदर्शन


तीनबत्ती न्यूज : 14 मई, 2025

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के व्यावहारिक भूविज्ञान (एप्लाइड जियोलॉजी) विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के एम.टेक. के 11 छात्रों ने NET-JRF 2025 एवं बी.एससी. के 10 छात्रों ने IIT-JAM-2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. यह परीक्षाएं भारत के प्रतिष्ठित विज्ञान संस्थानों में पीएचडी, एम.एससी., एम.एस., जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश तथा लेक्चरशिप के लिए आयोजित की जाती है.




इन छात्रों में प्रिया पटेल (JRF AIR-17), शुभ्रा वर्मा (JRF AIR-94), अंशकिता सेजल (NET AIR-52), साक्षी पंजवानी (NET AIR-54), आकाश चौबे (NET AIR-80) ने NET-JRF, तथा देव उत्कल मिश्रा, प्रियंगषु देब, निहाल सिंह, अनुरूपा मिश्रा, अभिषेक कुमार, मोहित शिवाने ने पीएचडी में प्रवेश हेतु परीक्षा उत्तीर्ण की. JAM-2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में माही अग्रवाल (AIR-18), विधात्री राजे परमार (AIR-19) , रिया मिश्रा (AIR-254), प्रतीक्षा साहू (AIR-261), मयंक मिश्रा (AIR-312), नीरज ब्योहार (AIR-387), लिपिका यादव (AIR-410), काजल बानो (AIR-604), दीपेश सेन (AIR-631), वर्षा यादव (AIR-676) ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया. 

विभागाध्यक्ष प्रो. ऐ.के. सिंह  ने इस उपलब्धि पर सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रो. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभाग के शैक्षणिक परिवेश का प्रतिफल है. इन छात्रों की यह उपलब्धियाँ निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य तय करने और प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने वाली है तथा यह विभाग की शैक्षणिक पहचान को और सशक्त करेगी. यह सफलता विश्वविद्यालय तथा विभाग के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है.

Share:

SAGAR : 52 स्कूल वाहनों की चौकिंग की आरटीओ ने: 15 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश

SAGAR : 52 स्कूल वाहनों की चौकिंग की आरटीओ ने: 15 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश 


तीनबत्ती न्यूज : 14 मई, 2025

सागर
:  ग्वालियर स्थित परिवहन आयुक्त के निर्देश और सागर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के आदेश के अनुपालन में सागर जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत 14 मई 2025 को विभागीय जांच दल ने उप पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से दून पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, खुरई रोड स्थित स्कूल परिसरों में खड़े वाहनों की जांच की।



इस दौरान लगभग 52 स्कूल वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों में परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र , आपातकालीन द्वार, सीसीटीबी कैमरा, जीपीएस (वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस), पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर डिवाइस, तथा वाहन पर विद्यालय का नाम अंकित होने आदि जैसे जरूरी बिंदुओं की जांच की गई।

15 दिन में दूर करे कमियां

अधिकारी ने बताया कि कई वाहनों में दस्तावेजी या तकनीकी कमियां पाई गईं। ऐसे वाहन स्वामियों को 15 दिनों की समयावधि में कमियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नए सत्र के प्रारंभ होने पर यदि उक्त कमियों वाले वाहन पुनः संचालन में पाए गए, तो उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही स्कूल प्रबंधन से अपील कि वह अपने स्कूल में छात्र/छात्राओं को लाने व ले जाने वाली समस्त स्कूल वाहनों का ब्यौरा रखे, कि कौन सा विद्यार्थी किस वाहन से स्कूल आ रहा है, अथवा स्कूल से जा रहा है। स्कूल प्रबंधन स्कूल लाने ले जाने वाले समस्त वाहनों के आवश्यक दस्तावेज की एक प्रति स्कूल में आवश्यक रूप से रखे। स्कूल प्रबंधन यह भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक वाहन में निर्धारित संख्या में बच्चों का परिवहन किया जाये, एवं छात्रों को स्कूल परिसर के किसी सुरक्षित स्थान पर ही सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में उतारा व चढ़ाया जाये।




बस संचालकों को दी हिदायत

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वे स्कूल बसों का संचालन उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप करें, तथा वाहन में सीसी टीव्ही कैमरा, व्हीएलटीडी, स्पीड गर्वनर, पैनिक बटन, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं चालक निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही विद्यार्थी को बैठायें। यदि चौकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो मोटरयान अधिनियमों के तहत् नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





 


Share:

षड्यंत्र के तहत एक शासकीय कर्मचारी महिला की छवि धूमिल करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश: गांधाली कदम, जिलाध्यक्ष , तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

षड्यंत्र के तहत एक शासकीय कर्मचारी महिला की छवि धूमिल करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश: गांधाली कदम, जिलाध्यक्ष , तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ




तीनबत्ती न्यूज : 14 मई, 2025

सागर। सागर जिले के तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष गांधाली कदम ने आज मीडिया के सामने अपने ओर लगे आरोपों झूठा बताते हुए इसे षड्यंत्र बताया और दोषियों पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी।

पटवारी संजय जैन के निलंबन से उपजा विवाद

उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से ग्राम पथरिया हाट, हल्का नंबर 47 में कुछ दिनों पहले तक पदस्थ रहे और निलंबित पटवारी संजय जैन द्वारा कुछ लोगों के साथ मिलकर ग्रामवासियों को बरगला कर बीते दिन सागर कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामवासियों से एक आवेदन दिलवाया है। इस आवेदन में गांधाली कदम और उनके मामा मोरेश्वर राव के विरुद्ध किसी जमीन को हड़पने या कब्जा करने का आरोप लगाया है। 


जमीन के वारिसानो का नाम दर्ज कराने दिया है आवेदन

अध्यक्ष गांधाली कदम ने बताया कि जिस जमीन के बारे में उन पर यह आरोप लगाया गया है, यह जमीन हमेशा से उनके परिवार की है, इस जमीन के सभी कागज भी उनके पास उपलब्ध हैं। 90 के दशक में उस समय गांधाली कदम की नानी सावित्री बाई इस जमीन पर मालिकाना हक रखती थीं।  उस समय जब अचानक उनकी तबियत बिगड़ी तो लंबे समय के लिए उनके भाई के पुत्र मोरेश्वर राव उन्हें लेकर ग्वालियर चले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसी बीच गांव में कुछ लोगों द्वारा षडयंत्रपूर्वक इस जमीन के नाम एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसकी जानकारी हमें लगते ही हमनें न्यायालय का रुख किया। इस मामले में ADM न्यायालय ने आदेश दिया था कि कलेक्टर प्रबन्धक यथावत रखा जाए और वारसानों के नाम चढ़ाएं जाएं। जो कि अब तक नहीं चढ़ाए गए हैं।इसको लेकर हमने sdm महोदय के पास वारसानों के नाम चढ़वाने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ेछत्तरपुर : टीआई और दो आरक्षक सस्पेंड : युवक से मारपीट करने और रिश्वत मांगने का मामला

इसी हल्का के पटवारी संजय जैन हुए सस्पेंड

यह कि इसी हल्का में कुछ दिनों पहले तक पदस्थ पटवारी संजय जैन पर भ्रष्टाचार करने के कारण मैने उनकी शिकायत संघ की ओर से कलेक्टर और कमिश्नर के यहां करी थी, जिसके बाद उन पर कार्यवाही हुई। इस कार्यवाही से नाराज होकर संजय जैन अब इस जमीन के मामले में गांववालों  को बरगलाकर जिनके नाम अमित मिश्रा,देवेंद्र घोषी,शैलेन्द्र पटेरिया,अनिल अहिरवार,तेज सिंह ठाकुर मिलकर मेरे विरुद्ध षडयंत्र कर रहे हैं। जिससे मेरी और मेरे संगठन छवि धूमिल हो रही है। संभवतः इस प्रकार के प्रयास करके मुझ पर अनर्गल दबाव बनाकर मुझे ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया जा रहा है।मेरे खिलाफ झूठी शिकायत करने वाले इन सभी लोगो पर मैं कानूनी कार्यवाही करूंगी। इन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगी।


______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

शादी प्रेम और अपनत्व का बंधन है, इसे समर्पण के साथ निभायें: मंत्री गोविंद राजपूत ▪️राहतगढ़ में 750 नवयुगल बंधे परिणय सूत्र में

शादी प्रेम और अपनत्व का बंधन है, इसे समर्पण के साथ निभायें: मंत्री गोविंद  राजपूत

▪️राहतगढ़ में 750 नवयुगल बंधे परिणय सूत्र में 


तीनबत्ती न्यूज : 13 मई, 2025

सागर : शादी प्रेम, अपनत्व का बंधन है इसे  समर्पण के साथ निभायें ताकि जीवन में कभी कोई परेशानी न आये। एक-दूसरे का साथ हर परेशानी में दें। ताकि आपका जीवन सुख और समृद्धि से भरा रहे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बेटियों के पिता की चिंता खत्म हुई, यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में 750 से अधिक मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह कार्यक्रम के दौरान कही ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह योजना के माध्यम से बेटियों की शादी में अब सीधे 49000 की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाने लगी है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा की शादी का बंधन प्रेम अपनत्व का बंधन होता है इसे प्रेम के साथ निभाना। आज इतनी शादियों में हजारों की संख्या में बाराती इकट्ठे हुए हैं और कार्यक्रम को भव्य बनाया गया है उन्होंने कहा कि आपका पूरा जीवन सुखमय हो मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सभी नव दंपति आज दी जाने वाली राशि से अपनी गृहस्ती का सामान खरीदना या घूमने जाना किंतु अपना जीवन पूरे प्रेम के साथ जीना। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना के कारण प्रभावशाली बन गया है। पाकिस्तान ने भारत पर आंख उठाने की गुस्ताखी की जिस पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना ने करारा जवाब देकर उनका उनको सबक सिखाया।


जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के माध्यम से हमारी गरीब मध्यम वर्ग की बेटियों की शादी की जा रही है जिसमें मंत्री,नेता अधिकारी एवं हजारों की संख्या में बाराती उपस्थित है। श्री राजपूत ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज बड़ा शुभ दिन है जब एक ही पंडाल में हिंदुओं की बेटियों की शादियां हो रही है वहीं मुस्लिम बेटियों का निकाह भी हो रहा है। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मंत्री श्री गोविंद राजपूत की पत्नी श्रीमती सविता राजपूत ने कहा कि सभी दूल्हे राजा हमारी बेटियों को कोई कष्ट ना देना उनका कष्ट हमारा कष्ट है आप उनका पूरा ध्यान रखना और प्रेम से अपना जीवन जीना। श्रीमति सविता सिंह राजपूत ने अवसर पर बुंदेली गीत बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी की प्रस्तुति दी तो बेटियों के परिजनों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम में बुंदेली गायिका कविता शर्मा की बुंदेली मांगलिक गीतों से पूरा विवाह स्ािल, विवाह की मस्ती में सराबोर हो गया।



 

पुष्प वर्षा कर नव दांपत्य जोड़े को दी शुभकामनाएं 

राहतगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा उनकी पत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत सहित मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने सभी जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। श्रीमति सविता सिंह राजपूत ने सभी बेटियों को अपनी तरफ से उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट की तथा चैक वितरित किये गये। आयोजन में बुंदेली व्यंजन परोसे जा रहे थे वहीं गर्मी से बचने के लिए ठंडी छाछ एवं पना कुल्फी का आनंद भी लिया जा रहा था इसी प्रकार नव जीवन साथी के साथ नव दंपति अपने-अपने मोबाइल से स्टेज पर बैठे बैठे सेल्फी लेकर शादी की मस्ती में डूब रहे थे।

ये रहे मोजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सुखदेव मिश्र, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार पप्पू तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, प्रियंक तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, भाजपा नेता विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, रामकुमार यादव, प्रवीण गोस्वामी, संध्या जैन, हेमेष टीला, अरविंद सिंह टिंकू राजा, आकाश सिंह राजपूत, जहीर कुरैशी सुरेंद्र रघुवंशी, एसडीएम श्री अशोक सेन सीईओ सुरेश प्रजापति सहित अन्य जनपद प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में घराती बाराती मौजूद थे।

Share:

29 मई को भव्यता से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती : लखन सिंह

29 मई को भव्यता से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती : लखन सिंह


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई,2025

बीना/खुरई। महासभा सागर के ज़िला अध्यक्ष  लखन सिंह ने 29 मई को “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जन्म जयंती के आयोजन व सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर सामाजिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी आने वाली 29 मई को इस वर्ष सागर जिले के हर कस्बे में महाराणा प्रताप जयंती पर गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली जायेगी। महाराणा प्रताप जी के जीवन पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा जिससे हमारी युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप जी के जीवन से प्रेरणा मिले। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती भव्यता से मनाई जाएगी इसके लिए सभी वरिष्ठ जन और युवाओं को मिलकर इस वर्ष मिसाल कायम करनी है, उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को शौर्य और साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी ने समाज का कल्याण किया। उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा प्रदान करने की आवश्यकता है। 



ठक को संबोधित करते हुए लखन सिंह बामोरा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा निर्माण हेतु सिटी स्टेडियम के सामने स्थल चयन करने और सिटी स्टेडियम का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर करने के निर्णय लेने पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 16 ,से 19 मई को चार दिवसीय विशाल रक्तदान का आयोजन होटल दीपाली परिसर में आयोजित होगा। इसके लिए सभी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन, व युवा साथी इस आयोजन में सम्मलित होकर रक्तदान करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
बैठक को महिला विंग अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा प्रीति सिंह, युवा अध्यक्ष राहुल चौरा ने भी संबोधित किया। औैर कहा कि आज हम सभी यहां एकत्रित हुए है ताकि अपने क्षत्रिय समाज, अपने देश, अपनी बहनों का कल्याण कर सकें ।




ये रहे मोजूद

इस अवसर पर खुरई बैठक में वीरसिंह, शेरसिंह जी सिमरधान, नारायण सिंह दरैया, एम.एस ठाकुर, सौभाग्य सिंह, नत्थु सीग इमलियां, कुंवर सींग रारोन, माधव सिंह सिलौधा, कृष्ण गोपाल कनऊ, जितेन्द्र सिंह धनौरा, रहीरा सिंह बिलैया, रामशरण सिंह, शैलेन्द्र चौहान, खलक सिंह रेगुवां, रघुराज सिंह, महेश नगदा बादल सिंह ललोई, प्रेम सीग मूडरी, वीरेन्द्र सिंह सुमरेडी, प्रेमसींग बागथरी, विशाल सिंगुपर, भारत रघुवंशी नारपा, धर्मेन्द्र सिंह निर्तला, इन्द्राज नगदा, संतोष सिंह, विनीता राजपूत, संगीता भदोरिया, नेहा सिंह, रितुल ठाकुर, नंदनी सिंह,ऋचा राजपूत सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे। इस अवसर बीना बैठक में राहुल चौरा, महिला विंग अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा प्रीति सिंह राजपूत, निकिता सिंह, साक्षी सिंह, श्रृद्धा सिंह, कुंवर सिंह जी, मदन सिंह राजपूत, रघुवीर सिंह राजपूत, डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, शिवकुमार सिंह ठाकुर देहरी, दादाभाई ठाकुर, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, राजाभाई सिंह ठाकुर दुरूआ, इंदर सिंह ठाकुर, धनौरा, तिलक सिंह ठाकुर, दुरूआ, थान सिंह ठाकुर सिरचौपी, निर्भय सिंह ठाकुर, तिलक सिंह ठाकुर,संतोष सिंह ठाकुर नौगांव, अनुराग, आकाश गोदना, अनुराग सिंह, समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share:

डीपीएस सागर और डीपीएस मकरोनिया का सीबीएसई दसवी - बारहवी का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा

डीपीएस सागर और डीपीएम मकरोनिया का सीबीएसई दसवी - बारहवी का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा 



तीनबत्ती न्यूज : 13 मई ,2025

सागर :  मंगलवार को आखिरकार सीबीएसई ने सत्र 2024 - 2025 का दसवी बारहवी की बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर और दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया (सागर) की कक्षा दसवी व बारहवी का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।

डीपीएस स्कूल मकरोनिया की कक्षा दसवी में अध्ययनरत वि‌द्यार्थी जनक पटेल ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, नैतिक पटेल ने 93.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा भूमि जैन ने 91% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डीपीएस सागर की कक्षा दसवी में अध्ययनरत विद्यार्थी तान्या गर्ग ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आर्यन चौधरी ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा माही राजपूत ने 92% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा बारहवी से मानसी जैन ने 94.20% प्राप्त कर प्रथम, शुभ साह ने 92.60% अंक प्राप्त कर ‌द्वितीय तथा तनिष्का दीक्षित ने 92.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। तो वहीं डीपीएस मकरोनिया की कक्षा बारहवी से शिवानी पाण्डेय ने 96% प्राप्त कर प्रथम, हर्षप्रीत कौर ने 77.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अस्मित सिंह ठाकुर ने 77.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बारहवी की छात्रा मानसी जैन ने अपनी कामयाबी को लेकर बताया, कि मैं अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर हूँ। मेरे परिजनों व शिक्षिकों ने हर मोड़ पर मेरी सहायता की मैं अपनी सफलता का श्रेय इन्हीं को देना चाहूँगी। आगे मैंने नीट का टेस्ट दिया है, मैं डॉक्टर बन जन सेवा करना चाहूँगी। तो तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तनिष्का दीक्षित ने बताया, कि वह अभी अपने ज्ञान में वृ‌द्धि कर रहीं हैं, इसके लिए वह अच्छे से महावि‌द्यालय की तलाश कर रहीं हैं। आगे चलकर वह अपने ज्ञान को राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहेंगी।

वहीं दसवी में प्रथम स्थान प्राप्त कर करने वाले छात्र जनक पटेल ने अपनी सफलता को लेकर बताया, कि मेरे माता पिता तथा मेरे शिक्षकों का मार्ग दर्शन ही मुझे परीक्षा में सफल करा पाया। अब उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की बारी मेरी है। आगे मैं इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा हूँ। मैं गणित विषय लेकर इंजीनियरिंग की तैयारी करूँगा।

तो, वही दद्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नैतिक पटेल ने बताया, कि वह वाणिज्य विषय से सीए करना चाहता है, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली भूमि जैन ने बताया, कि वह कला संकाय से अध्ययन कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं।

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाईयां

विद्यालय के परीक्षा परिणाम को लेकर वि‌द्यालय के प्राचार्य डॉ. रविकान्त बाजपेयजुला खुश नजर आए। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर बधाई दी तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, कि सभी विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर पढ़ाई करते हैं। परीक्षा उनके जीवन की सबसे गंभीर परिस्थिति होती है। इसके लिए सभी विद्यार्थी एड़ी चोटी का जोर भी लगाते हैं। इसमें कोई शिखर पर पहुँचता है, तो कोई चूक जाता है। परन्तु यह किसी की हार - जीत का प्रतीक नहीं है। यह जीवन का एक पड़ाव है, जो हमें पुनः खड़े होकर अधिक परिश्रम करने की शिक्षा देता है।

परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के निदेशक इंजी. राहुल सराफ भी गद्‌गद् नजर आए। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व को, शिक्षकों के पठन पाठन व वि‌द्यार्थियों की कड़ी मेहनत को सफलता का आधार मानते हुए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है, कि डीपीएस स्कूल बालक के सर्वांगीण विकास पर बल देता है। यहाँ पठन पाठन के साथ खेलकूद पर भी जोर दिया जाता है।
वहीं डीपीएस स्कूल मकरोनिया के निदेशक रितुल सराफ ने सभी उत्तीर्ण हुए वि‌द्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा, कि जीवन रुकने का काम नहीं हैं। वृत्ताकार पृथ्वी पर आज जो पीछे है कल वही आगे होगा। अतः प्रयास जारी रखें और आगे बढ़ें।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

रक्तदान हमारा सामाजिक दायित्व, मैं रक्तदानियों का आजीवन ऋणी : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरो पर

रक्तदान हमारा सामाजिक दायित्व, मैं रक्तदानियों का आजीवन ऋणी : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह


▪️चार दिवसीय रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरो पर

तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2025

सागर। रक्तदान शिविर किसी महायज्ञ से कम नहीं है। यह जान के संकट में पड़े किसी मनुष्य के लिए जीवन दान देने का महायज्ञ है। रक्तदान हम सभी का सामाजिक दायित्व है। मैं निमित्त मात्र हूं और रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का मैं आजीवन ऋणी हो जाता हूं। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 16, से 19 मई तक दीपाली होटल परिसर में आयोजित हो रहे चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में व्यक्त किए। लगातार दसवें वर्ष हो रहे मेगा रक्तदान शिविर की तैयारियों के लिए यहां दो बैठकें आयोजित हुईं।


पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह रक्तदान शिविर गैर राजनैतिक पवित्र उद्देश्य से पिछले दस वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मात्र एक ही उद्देश्य है कि अपने माध्यम से किसी का जीवन बच सके। उन्होंने बताया कि पहले शिविर में 246 यूनिट रक्त आया था जो उस वर्ष भी प्रदेश का अपनी तरह का रिकार्ड था। गत वर्ष मेरी अनुपस्थिति में यह शिविर आयोजित हुआ था जिसमें 1478 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ जो सागर से उठने वाले एक संदेश की तरह था। संदेश साफ था कि रक्तदान के प्रति झिझक, भ्रांतियां दूर हो रही हैं और जागृति बढ़ते हुए एक अभियान का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से मिला रक्त सागर व प्रदेश के शासकीय अस्पतालों को सौंपा जाता है जहां इसका आधुनिक उपकरणों से सेपरेशन होता  है, रक्त से पृथक किए चार तरह के हिस्सों से चार अलग-अलग मरीजों की जान बचाई जा सकती है। विगत 9 वर्षों में 11500 यूनिट ब्लड से हजारों जिंदगियां बचाई जा सकीं।



पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में ही एक 14 वर्षीय अहिरवार समाज की बेटी को दुर्लभ एबी नैगेटिव ग्रुप की व्यवस्था भोपाल के रक्त बैंक से कराना पड़ी। उसका हीमोग्लोबिन खतरनाक हद तक गिर चुका था और उसके प्राण संकट में थे। ग्राम इटवा में आंधी तूफान में घर की दीवार गिरने से दब कर मृत हुए एक व्यक्ति की बुरी तरह घायल पत्नी की जान बचाने कई यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई जा सकी। ऐसे उदाहरण सभी अस्पतालों में प्रतिदिन सामने आते हैं लेकिन सागर जिले के रक्त बैंकों में वर्ष भर के लिए रक्त की आपूर्ति इसी रक्तदान शिविर से होती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा पुण्य कार्य है जो इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान देने वाले रक्त वीरों के त्याग से संभव हो पाता है। जो लोग रक्तदान का महत्व समझते हैं वे इस रक्तदान शिविर की प्रतीक्षा करते हैं और उत्साह से रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सागर की महापौर श्रीमती संगीता तिवारी और उनका पूरा परिवार स्वयं प्रतिवर्ष रक्तदान करता है। महापौर श्रीमती तिवारी आपके सामने हैं जो पूर्णतः स्वस्थ व निरोगी हैं।




बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि  मैं अनेक तरह के कार्यक्रमों में जाता हूं लेकिन भूपेंद्र भैया के जन्मदिन पर होने वाले रक्तदान शिविर जैसा आयोजन से ज्यादा महत्वपूर्ण मैं किसी आयोजन को नहीं मानता। जन्मदिन तो सभी मनाते हैं और उनमें फूहड़ता से धन का अपव्यय भी करते हैं। लेकिन जन्मदिन पर होने वाला यह रक्तदान शिविर सामाजिक दायित्व बोध से भरा होता है। मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर यह बन गया है। हम सभी पूरे उत्साह से इस आयोजन को करेंगे और पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ेंगे।



बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि मुझे ज्ञात नहीं कि किसी नेता के जन्मदिन पर इतने बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता है। श्री भूपेंद्र सिंह की सोच विकास के साथ मानव कल्याण और सेवा की भी है यह पवित्र सोच उन्हें सबसे अलग बना देती है। वे हमें ईश्वर और आध्यात्म से भी जोड़ते हैं। उन्होंने जन्मदिन मनाने की संस्कृति को सकारात्मक रूप देकर समाज को बड़ा संदेश दिया है। 20 मई को इस रक्तदान शिविर से पहुंचे रक्त से सागर जिला चिकित्सालय और बीएमसी का ब्लड बैंक साल भर समृद्ध और आत्मनिर्भर रहता है। उन्होंने कहा कि जो लोग आयु के कारण स्वयं रक्तदान नहीं कर सकते वे अपने परिजनों, परिचितों को प्रेरित कर रक्तदान के लिए भेज सकते हैं।

बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लक्ष्मण सिंह ने किया। आभार युवा समाज सेवी संतोष दुबे ने व्यक्त करते हुए बताया कि 62 वर्षीय श्री चंदन सेंगर और उनकी पत्नी लगातार 9 वर्षों से रक्तदान कर रहे हैं और यह उनका दसवां वर्ष होगा। मंच पर उक्त जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त सागर नगर निगम के एमआईसी मेंबर पार्षद नरेश यादव, राजकुमार पटेल, संगीता जैन, शैलेंद्र ठाकुर, शैलेष केसरवानी भी उपस्थित थे। बैठक में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive