Editor: Vinod Arya | 94244 37885

International Day of Yoga : 2025 अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी हुए शामिल

International Day of Yoga : 2025 अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व  योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी हुए शामिल



" Yoga For One Earth One Health "

तीनबत्ती न्यूज: 19 जून ,2025

सागर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून (International Day of Yoga : 2025 ) के पूर्व आज गुरुवार को योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान के योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पद्माकर सभागार परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं शहर की विभिन्न योग संस्थाओं से जुड़े महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में योगाचार्य आर्य ने लोगों को योग अभ्यास कराया। 

_____________

सामूहिक योगाभ्यास से जुड़ा वीडियो देखने क्लिक करे

https://www.facebook.com/share/v/15dbh8NHNy/

__________





इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की है। हमारा उद्देश्य सागर को योग नगरी बनाना है। यह तब बनेगा जब घर-घर योग की अलख जगे। तभी हमारा जीवन स्वस्थ और बेहतर बनेगा। उन्होंने योग दिवस पर सभी से शामिल होने की अपील की।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है योग मानवता को भारत का अनूठा उपहार है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है. बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए, योग आज और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ेसागर को योग नगरी बनाने के लिए हमें सबको संकल्प लेना होगा - विधायक शैलेंद्र जैन स्व प्रेरित होकर योग प्रतिदिन करें: योग करें स्वस्थ रहें: कलेक्टर संदीप जी आर ▪️11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक संपन्न







योगाचार्य विष्णु आर्य ने योगाभ्यास कराते हुए आसन, ध्यान प्राणायाम कराते हुए इनके लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीमारियां बढ़ रही हैं। खानपान बिगड़ रहा है। मानसिक तनाव से लोग परेशान हैं। इसलिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहेगा। जिससे सभी काम अच्छे से कर पाएंगे। घर-घर योग किया जाना चाहिए। इस मौके पर पतंजलि पीठ के योगाचार्य भगतसिंह ने योग दिवस पर  21 जून को सभी लोग योगाभ्यास में शामिल हो और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प ले। योगाभ्यास कार्यक्रम में शहर की अलग-अलग संस्थानों और स्कूलों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

नशामुक्त सागर की शपथ दिलाई विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने



इस मौके पर नशा मुक्त भारत अभियान (1-26 जून 2025) के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्त सागर बनाने जन जागरण हेतु विधायक श्री शैलेंद्र जैन के  अतिथ्य मे नशा मुक्ति शपथ दिलाई। इसमे विभाग से संयुक्त संचालक डॉ. डी. एस. यादव  एवं अन्य कर्मचारीगण अमित नेमा, शानु हर्शे, प्रहलाद राय, पुष्पेंद्र अहिरवार, अभिषेक साहू, पुरनलाल, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।

ये हुए शामिल





इस मौके पर बीजेपी उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, रविशंकर स्कूल के प्राचार्य महेंद्र प्रताप तिवारी,  बी, डी,साहू ,सदस्य जिला योग समिति सागर, संयोजक सुबोधआर्य , अध्यक्ष राम नारायण यादव ,महेश नेमा, डा दशरथ मालवीय ,राजेश जड़िया ,संजय पाठक , रविशंकर स्कूल की अर्चना कुशवाहाआकाश चौरसिया रिंकी राठौर ,शुभा मिश्रा ,महेश साहू,पी, एल  सोनी,राजेश जंडिया, बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी, ,डॉक्टर गोस्वामी जी, रामकिशन कोरी,संदीप सोनी स, विनोद कुमार सोनी ,अमित गुप्ता  महामंत्री,शिवांस आर्य ,अशोक सोनी, अनुराग दुबे ,आरती ताम्रकार योग टीचर आई , पी , एस, स्कूल, ज्योति शर्मा, दिलीप साहू सर भूपेंद्र पराशर, आकाश पटेल रियल कोचिंग क्लासेस, मनोहर लाल सोनी,, पुरुषोत्तम सोनी, नंदकिशोर नामदेव,सविता मेहता, मुन्ना लाल जैन, सुशील राधाचरण तिवारी, बेनीप्रसाद कोरी, पूजा पटेल, प्रदीप नामदेव, कमलेश नामदेव, पवन विश्वकर्मा आदि शामिल हुए।


______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

सागर को योग नगरी बनाने के लिए हमें सबको संकल्प लेना होगा - विधायक शैलेंद्र जैन स्व प्रेरित होकर योग प्रतिदिन करें: योग करें स्वस्थ रहें: कलेक्टर संदीप जी आर ▪️11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक संपन्न

 सागर को योग नगरी बनाने के लिए हमें सबको संकल्प लेना होगा - विधायक शैलेंद्र जैन

स्व प्रेरित होकर योग प्रतिदिन करें: योग करें स्वस्थ रहें:  कलेक्टर  संदीप जी आर

▪️11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 18 जून, 2025

सागर : सागर को योग नगरी बनाने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा। उक्त विचार विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने 21 जून को आयोजित होने वाले 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर  संदीप जी आर, वरिष्ठ योगाचार्य  विष्णु आर्य, वरिष्ठ योगाचार्य श्री भगत सिंह, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी  गिरीश मिश्र, सहायक परियोजना अधिकारी  अभय श्रीवास्तव, श संतोष सोनी, उच्च शिक्षा की प्रभारी अधिकारी डॉ. नीरज दुबे, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद तिवारी, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज तिवारी, प्राचार्य श्री महेंद्र प्रताप तिवारी, जिला खेल अधिकारी श्री संजय दादर, जिला योग अधिकारी  संतोष सोनी सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की प्राचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं योगाचार्य मौजूद थे।

समीक्षा बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर को योग नगरी बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं और 11 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में हमें एकत्र होकर योग के प्रति जन जागरूकता अभियान प्रारंभ करना होगा। उन्होंने कहा कि हम केवल योग दिवस पर नहीं बल्कि प्रतिदिन योग करें और स्वस्थ रहें सागर के वासियों को स्वस्थ बनाएं।


कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि स्व प्रेरित होकर हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए एवं योग करें सभी स्वस्थ रहें। साथ ही मौसम के अनुरूप 21 जून को योग दिवस के अवसर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योग से न केवल मन स्वस्थ रहता है बल्कि पूरा दिन काम करने के प्रति स्फूर्ति बनी रहती है इसलिए हमें योग अवश्य करना चाहिए। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि अब सागर जिले में योग दिवस की अवसर से सभी स्कूल कॉलेज में योग के लिए 30 मिनट की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएगी। जिससे कि सभी बच्चे स्वस्थ रहें और पढ़ाई की प्रति उनका मन भी पूरी तरह लग सकेगा। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि 11 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, स्व सेवी संस्थाओं, सभी समाज जन, स्कूल, कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सागर में प्रातः 6 बजे आमंत्रित हैं सभी की सहभागिता योग दिवस को सफल बनाने में सहयोग करेगी।

रिष्ठ योगाचार्य श्री विष्णु आर्य ने कहा कि योग करने से तन-मन पूरा स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा संचालित योग निकेतन संस्थान के द्वारा योग के लिए लगातार शिक्षा दी जाती है और 21 जून के पूर्व योग की तैयारी 19 जून को महाकवि पद्माकर सभागार में प्रातः 8 से 9 बजे के बीच में होगा। जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से बड़े-बड़े रोग दूर होते हैं।
जिला योग अधिकारी  संतोष सोनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6 बजे के पूर्व सभी पीटीसी के मैदान पर उपस्थित होंगे उसके बाद प्रातः 6 बजे से 6.30 तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा। 6.30 बजे से 6.40 बजे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल माध्यम से उद्बोधन होगा, इसके बाद 6.40 से 7.00 तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे एवं प्रातः 7 बजे से 7.45 तक योग अभ्यास किया जाएगा।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

सोनी समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 30 दिसंबर 2025 को

सोनी समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 30 दिसंबर 2025 को



तीनबत्ती न्यूज : 18 जून ,2025

सागर : श्री अयोध्यावासी क्षत्रिय सोनी समाज की बैठक  धनुषधारी मंदिर में आयोजित की गई । जिसमें निर्णय हुआ कि अयोध्यावासी क्षत्रिय सोनी समाज द्वारा सोनी स्वर्णकार समाज के सभी वर्गों का युवक युवती परिचय सम्मेलन 30 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। बैठक में इस समाज के सभी पदाधिकारी  और वरिष्ठजन शामिल हुए।  इस कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष वृन्दावन सोनी ( विन्दे) पीपर वालो ने दी। उन्होंने बताया कि समाज की एकता और विकास के लिए हमेशा संगठन सक्रिय था है। समाज द्वारा समय समय पर युवक युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक आदर्श विवाह के सफल आयोजन किए गए है। इस साल दिसंबर माह में परिचय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर लगातार वृहद बैठक होंगी और मार्गदर्शन लिया जायेगा।

ये हुए शामिल

बैठक में  श्री विष्णु आर्य , मुरलीधर सोनी मऊ बाले , वृन्दावन पीपल बाले सुखजीवन ढाने बाले , भरत मलेहरा महेश पीपल ,कमलेश सोनी ,श्याम सुंदर , संतोष बकौली,  हुकुम बरैला अनिल सोनी, अम्बा ज्वेलर्स,  राजू पैरियो वाले , राम जी प्रमोद पोद्दार संजय पोद्दार , तरुण स्वर्ण कमल अशोक , मनोज मुखिया , रामस्वरूप बाजार बाले , वीरू जबलपुरी , संजय मुखिया,  विवेक दमोह बारे , पुरषोत्तम मुखिया ,अभिषेक , कुलदीप लम्बरदार संतोष ढाने बाले , दिनेश ढाने , शंकर पप्पू मऊबाले , मनीष हनुमंत छाया, सूरज सदर बाले , विश्वनाथ पीपल बाले , शिशर सराफ मकरोनिया,  अजय , पप्पू,  अमन , संतोष मल्टीमीडिया , राजू बिही बाले,  रुपेश बकील, संतोष मुखिया जितेन्द्र मशीन बाले ,संजय चकिया बाले , राजू पान बाले , संजय मजुआ बाले , महेश पंडा राजकुमार रेडीमेड,  संजय बिही बाले दीपक बरेला , जयकुमार बरेला,  राजू पहलवान , संजय सेजल ज्वेलर्स मुकेश संदीप नरयावली बाले मोहित शैलेन्द्र ढाने बाले सुनील पैरियो वाले,रामस्वरूप मासाब सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share:

मालथौन में लगातार तीसरी कार्रवाई, 11 एकड़ शासकीय भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश-गरीबों को आवासीय पट्टे व विकास कार्यों में इस भूमि का उपयोग करें

मालथौन में लगातार तीसरी कार्रवाई, 11 एकड़ शासकीय भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया

▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश-गरीबों को आवासीय पट्टे व विकास कार्यों में इस भूमि का उपयोग करें


तीनबत्ती न्यूज : 18 जून, 2025

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बगौनिया में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए दबंगों के कब्जे से 4.76 हेक्टेयर(11 एकड़) शासकीय भूमि को मुक्त कराया है। यह जानकारी देते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मुक्त कराई गई जमीन पर पूर्व घोषणा के अनुसार गरीबों को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे और शासन के विकास कार्यों में भी इस मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग किया जाएगा।

______________

देखे: चुन चुनकर हटाएंगे अवैध कब्जा: #गरीबों को देंगे पट्टा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह


फेसबुक पर देखने क्लिक करे

https://www.facebook.com/share/v/1AWM4wqzX7/

_____________


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने पिछले हफ्ते ही बगौनिया में आयोजित रामकथा के अवसर पर कहा था कि उनकी जानकारी में है कि क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर कुछ लोगों के अवैध कब्जे हैं इस अतिक्रमित शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाएगा और उस भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। मालथौन नगर परिषद क्षेत्र में वनभूमि की अधिकता और राजस्व भूमि के अभाव को देखते हुए सार्वजनिक विकास कार्यों व गरीबों के आवासीय उपयोग हेतु भूमि का अभाव बना हुआ है। बहुत सी शासकीय भूमि ऐसी है जिस पर दबंगों का कब्जा है।

_________

_______

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने शासकीय भूमि पर ऐसे अवैध कब्जों का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सर्वे पश्चात शासकीय भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। इसी के तहत मालथौन नगरपरिषद अंतर्गत मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बगौनिया में प्रशासन की कार्रवाई में प्रभावशाली दबंगों के कब्जे से 11 एकड़ बेशकीमती भूमि को मुक्त करा लिया गया है।

यह भी पढ़े SAGAR: 10 करोड़ की 100 एकड़ जमीन बदमाशों से कराई अतिक्रमण मुक्त : एससी एसटी एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई ▪️पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर हुई कार्यवाही : सीएम को भेजा धन्यवाद पत्र

मुक्त कराई गई शासकीय भूमि खसरा क्र 235 रकबा 0.051हेक्टेयर, खसरा क्र  336 रकबा 0.13 हेक्टेयर, खसरा क्र 169रकबा 1.67 हे, खसरा क्र 170 रकबा 0.33 हे, खसरा क्र 171 रकबा 1.01 हे, खसरा क्र 175 रकबा 0.29 हे, खसरा क्र 172 रकबा 0.13 हे, खसरा क्र 186 रकबा 0.15 हेक्टेयर शासकीय भूमि शामिल है।  मुक्त कराई गई इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुक्त कराई गई भूमि पर गरीब परिवारों को पीएम आवास हेतु आवासीय पट्टे देने की कार्यवाही प्रारंभ करें। साथ ही शेष भूमि को क्षेत्र के सार्वजनिक विकास कार्यों की योजनाओं में उपयोग किया जाए।


उल्लेखनीय है कि गत एक सप्ताह में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को जन सुनवाई के दौरान मिल रही जनता की शिकायतों पर दिए गए निर्देशों के अनुसार मालथौन प्रशासन ने तीन बड़ी कार्रवाइयों में करोड़ों रूपए कीमत की 115 एकड़ भूमि को दबंगों, साहूकारों के अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई निजी स्वामित्व की भूमि को उनके मालिकों को सौंप दिया गया है तथा शासकीय भूमि को शासन के योजनागत कार्यों के उपयोग में लिया जा रहा है। पहली कार्रवाई में मालथौन के 30 से अधिक आदिवासी परिवारों को कृषि कार्य के लिए मिली लगभग 100 एकड़ भूमि एक साहूकार के कब्जे से मुक्त करा कर आदिवासी परिवारों को कब्जा दिलाया गया। दूसरी कार्रवाई ग्राम खैराई में हुई जहां मंदिर की 4.5 एकड़ भूमि पर दबंग मुस्लिम परिवार के जबरिया कब्जे को हटाया गया और भूमि मंदिर के पुजारी को सौंप दी गई। तीसरी कार्रवाई में 17 जून को बगौनिया में 11 एकड़ शासकीय भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया गया है।


______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







 




Share:

विश्व योग दिवस पर वृहद प्रशिक्षण शिविर 19 जून को : योग निकेतन सागर द्वारा

विश्व योग दिवस पर वृहद प्रशिक्षण शिविर 19 जून को : योग निकेतन सागर द्वारा




तीनबत्ती न्यूज : 18 जून, 2025

सागर। योगनिकेतन सागर द्वारा विश्व योग दिवस के पूर्व19 जून 20 को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक  वृहद योग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर के संचालक और जिला योग समिति के अध्यक्ष योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि  योग दिवस 21 जून को है। इसकी वृहद तैयारियों को लेकर 19 जून को विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर पद्माकर सभा गृह परिसर मोतीनगर चौराहा , सागर में शुभ 8 बजे से 09 बजे तक चलेगा। इसमें समय से 10 मिनिट पूर्व पधारे। कार्यक्रम  ने योग प्रशिक्षकों , जनप्रतिनिधि गण और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। योग निकेतन में नियमित अभ्यास भी चल रहा है। 

संस्था के बी, डी,साहू ,सदस्य जिला योग समिति सागर, संयोजक सुबोधआर्य , अध्यक्ष राम नारायण यादव महेश नेमा, ,लाल जी ददरया, संजय पाठक ,महेश साहू,पी, एल  सोनी,राजेश जंडिया, बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी, , डॉक्टर गोस्वामी जी, रामकिशन कोरी,संदीप सोनी सदस्य जिला योग आयोग, विनोद कुमार सोनी , गगन सिंह ,अमित गुप्ता  महामंत्री,शिवांस आर्य , नितिन कोरपाल,अशोक सोनी, अनुराग दुबे ,आरती ताम्रकार योग टीचर आई , पी , एस, स्कूल, डा वंदना  गुप्ता, अलका आर्य, ज्योति शर्मा, दिलीप साहू सर भूपेंद्र पराशर, आकाश पटेल रियल कोचिंग क्लासेस, नरेंद्र अहिरवार, मुन्ना लाल जैन,अनिल जैन,मनोरमा गौर, मनोहर लाल सोनी,, पुरुषोत्तम सोनी, नंदकिशोर नामदेव,सविता मेहता, मुन्ना लाल जैन, सुशील राधाचरण तिवारी, बेनीप्रसाद कोरी, पूजा पटेल, प्रदीप नामदेव, कमलेश नामदेव, पवन विश्वकर्मा सहित सभी ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


Share:

बोर्ड परीक्षा में 30 प्रतिशत से परिणाम: प्राचार्य एवं शिक्षकों की रोकी गई एक वेतन वृद्धि

बोर्ड परीक्षा में 30 प्रतिशत से परिणाम:  प्राचार्य एवं शिक्षकों की रोकी गई एक वेतन वृद्धि


तीनबत्ती न्यूज 18 जून 2025

सागर: संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों को शास्ति आदेश जारी कर उनकी एक वेतन वृद्धि रोकी।  
_________


_______


इन शिक्षकों की रोकी गई वेतन वृद्धि

श्री झुन्नीलाल अहिरवार प्राचार्य उ.पद. प्रभार, शास. हाई स्कूल पतलोनी, जिला दमोह
श्री एम०एल० यादव प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्ड्ररी स्कूल इमलिया घाट जिला दमोह
श्री धर्मेन्द्र अहिरवार उ.मा.शि. शास. हायर सेकेण्ड्री स्कूल बनवार जिला दमोह
श्री मुन्नालाल गुप्ता प्राचार्य (उ.पद प्रभार) शास हाई स्कूल खोजाखेड़ी पथरिया जिला दमोह श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी प्राचार्य, शास. वीर दुर्गादास हाई स्कूल दमोह
श्री अनिल गर्ग उ.मा.शि. शास हाई स्कूल हिंडोरिया जिला दमोह श्री मुकेश अहिरवार, उ.मा.शि. (उ.पद.प्रभार) शास, हाई स्कूल मनका जिला दमोह श्री जोगेन्द्र सिंह अहिरवार उ.मा.शि. शास. उत्कृष्ट हाई स्कूल, पटेरा जिला दमोह श्री राजकुमार जैन उ.मा.शि. शास, हायर सेकेन्ड्री स्कूल लकलाका जिला दमोह श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर उ.मा.शि. शासकीय हायर सेकेण्ड्ररी स्कूल बिलानी, जिला दमोह श्रीमती नीतू पाठक, उ.मा.शि. शास. हायर सेकेंडरी स्कूल फुटेराकला जिला दमोह श्री हरिशंकर लोधी उ.मा.शि. शास. हायर सेकेण्ड्री स्कूल कुम्हारी जिला दमोह श्री अनरत सिंह ठाकुर उ.मा.शि. शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तेजगढ़ जिला दमोह श्री देवेन्द्र सिंह लोधी उ.मा.शि. शास. नवीन हायर सेकेन्ड्री स्कूल टौरी जिला दमोह श्रीमती गायत्री गौड़ उ.मा.शि. शास हायर सेकेन्ड्री स्कूल सिलवाड़ा तेन्दूखेड़ा जिला दमोह डॉ० नाजिर खान, उ.मा.शि. शास. उर्दू हायर सेकेण्डरी स्कूल दमोह जिला दमोह 
छतरपुर : श्री पवन कुमार राय शास.उ.मा.वि. उत्कृष्ट बकस्वाहा जिला छतरपुर श्री अरविन्द्र कुमार तिवारी शास. उ.मा.वि. कन्या बकस्वाहा जिला छतरपुर श्री हेमन्त कुमार उ.मा.शि. शास. उ.मा.दि. बम्हौरी जिला छतरपुर ।

संभाग आयुक्त कार्यालय से जारी शास्ति आदेश के अनुसार उक्त प्राचार्यों एवं शिक्षकों के संबंध में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में उक्त प्राचार्यों एवं शिक्षकों के  विद्यालय का  कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम पाया गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि उक्त प्राचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय का शैक्षिणक कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है, जिससे आयोजित परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम अत्यंत निराशाजनक है जिसके लिये उक्त प्राचार्य एवं शिक्षक पूर्ण रूप से उत्तरदायी है। उक्त प्राचार्यों एवं शिक्षकों पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरती जाने के फलस्वरूप इनके विद्यालय की कक्षा 10वीं एवं 12वीं का वर्ष 2024-25 की परीक्षा का परिणाम 30 प्रतिशत से कम पाया गया है। जिस पर प्राचार्यों एवं शिक्षकों की आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

नरवाई जलाने की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी की रोकी वेतनवृद्धि सागर कमिश्नर ने

नरवाई जलाने की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी की रोकी वेतनवृद्धि सागर कमिश्नर ने



तीनबत्ती न्यूज :  18 जून 2025
सागर
: संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने पराली (नरवाई) जलाने की रोकथाम समुचित कार्यवाही न करने एवं लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुविभाग छतरपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा को लघुशास्ति ज्ञापन जारी करते हुए उनकी आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी।

संभाग आयुक्त कार्यालय से जारी शास्ति आदेश के अनुसार कलेक्टर जिला छतरपुर द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से अवगत कराया गया कि अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुविभाग छत्तरपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा पराली (नरवाई) जलाने की रोकथाम हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके संबंध में श्री अनिल कुमार मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया जिसके संबंध में प्रस्तुत जबाव समाधानकारक नहीं पाया गया है।


श्री अनिल कुमार मिश्रा को जारी आरोप ज्ञापन एवं उक्त संबंध में उनसे प्राप्त उत्तर का अवलोकन एवं परिशीलन करने के उपरांत पाया गया है कि श्री अनिल कुमार मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुविभाग छतरपुर द्वारा पराली (नरवाई) जलाने की रोकथाम हेतु सार्थक प्रसास/कार्यवाही नहीं की गई है। श्री मिश्रा द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक नहीं है। श्री अनिल कुमार मिश्रा द्वारा अपने पदीय दायित्व के निर्वहन में की गई उक्त लापरवाही हेतु उनकी आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







 

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive