Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलें बर्बाद होने का विषय उठाया : सीएम से फसलों के सर्वे और राहत राशि तय करने का आग्रह किया

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलें बर्बाद होने का विषय  उठाया : सीएम से फसलों के सर्वे और राहत राशि तय करने का आग्रह किया


तीनबत्ती न्यूज: 04 अगस्त ,2025

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में हुई अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का विषय मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के शून्यकाल में पुरजोर तरीके से उठाया है। उन्होंने सदन में उपस्थित मुख्यमंत्री डा श्री मोहन यादव जी से आग्रह किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई ज्यादा बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने के आदेश दें और सर्वे अनुसार मुआवजा और राहत राशि देने का निर्णय लें। 

शून्य काल में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की खुरई व मालथौन तहसीलों में विगत 15 दिवसों में हुई अतिवर्षा से किसानों की सोयाबीन, उड़द व मक्का की फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। इन दिनों हुई बारिश से सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलें अधिकांश क्षेत्रों में चौपट हो गई है जिस कारण किसानों सहित उनके परिवारों में गंभीर चिंता व्याप्त हो गई है। मेरे द्वारा जिला प्रशासन सागर एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय भोपाल को दिनांक 29 जुलाई 2025 द्वारा पत्र लिखकर अतिवर्षा से फसलों को हुए नुकसान से उपज होने की संभावना नगण्य होने से अवगत कराते हुए सोयाबीन व खरीफ फसलों को पहुंची क्षति का आंकलन कराने व क्षति का मुआवजा देने हेतु सरकार से आग्रह किया  है।पूर्व  गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सदन में कहा कि इसमें सर्वे के अनुसार जहां पर नुकसान हुआ है, तो उसमें राहत राशि किसानों को सरकार की तरफ से मिले, ऐसा आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है। किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। अगर सर्वे के आदेश माननीय मुख्यमंत्री जी कर देंगे, तो किसानों को संतोष होगा, जो भी सर्वे में आएगा, उसके आधार पर जो राहत राशि मुख्यमंत्री जी स्वीकृत करेंगे, वह राहत राशि किसानों को मिल सकेगी।

यह भी पढ़े: मालथौन में आदिवासियों की भूमि पर अवैध कब्जे और नियम विरूद्ध खरीद ब्रिकी की जाँच शासन उच्च अधिकारी से करायेगा: राजस्व मंत्री करण वर्मा ने विधानसभा में घोषणा की ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की ध्यानाकर्षण की सूचना पर चर्चा में हुआ निर्णय ▪️नीलेश आदिवासी की मौत पर राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

29 जुलाई को मुख्य सचिव को पत्र भेज कर बताया

ज्ञातव्य हो कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन,भोपाल को गत 29 जुलाई को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई अन्तर्गत तहसील खुरई एवं मालथौन के कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया है कि 10-15 दिनों से लगातार अतिवर्षा होने से सोयाबीन व खरीब की अन्य फसलों का अत्यधिक नुकसान हो गया है। जिस कारण उपज होने की संभावना क्षीण हो चुकी है। किसानों द्वारा अपनी खरीब फसलों का सर्वे कराये जाने हेतु जगह-जगह मांग की जा रही है। किसानों द्वारा नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा देने एवं फसल बीमा की सुविधा का लाभ प्राप्त हो इस हेतु भी प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कृषकों को सोयाबीन व अन्य खरीब फसलों के नुकसान का सर्वें कराये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने व नियमानुसार मुआवजा दिलाने एवं फसल बीमा का लाभ प्राप्त हो इस हेतु आवश्यक कार्यवाही करें ।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

विधानसभा सत्र : विधायक प्रदीप लारिया ने मध्य भारत एग्रो फैक्ट्री से बढ़ते प्रदूषण का मामला उठाया: यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा

विधानसभा सत्र : विधायक प्रदीप लारिया ने मध्य भारत एग्रो फैक्ट्री से बढ़ते प्रदूषण का मामला उठाया: यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज : 04 अगस्त ,2025

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बंडा विधायक के प्रश्न क्र.-6 पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय से अनुमति लेकर सदन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम रजौआ में इकाई संचालित की जा रही है । जिसमें मानक के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। फैक्ट्री के प्रदूषण के कारण फैक्ट्री के आसपास की कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। किसान लगातार इसकी शिकायत कर रहे है। विधायक लारिया ने किसानों के हो रही आर्थिक नुकसान एवं व्यापक जनहित को दृष्टिगत रखते हुए फैक्ट्री से हो रहे वायु प्रदूषण एवं मृदा परीक्षण के लिए उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही फैक्ट्री के आसपास की बंजर हो गई कृषि भूमि का मुआवजा दिलाये जाने की मांग भी की है। ज्ञातव्य हो कि मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी इकाई सौरई, विधानसभा बंडा में भी संचालित की जा रही है।


यूरिया खाद के उचित भंडारण पर कृषि मंत्री से की चर्चा

 प्रश्नकाल के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना से चर्चा के दौरान कहा कि खरीफ सीजन में यूरिया खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडार नहीं किया गया। इस वर्ष किसानों द्वारा मक्का फसल की अधिक मात्रा में बुआई की गयी है। किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता रही है। विभाग ने सोसाइटी अथवा सहकारी दुकानों के माध्यम से इसका वितरण करने की प्राथमिकता नहीं की। नगद राशि में वितरण अधिक किया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सोसाइटी में अथवा शासकीय दुकानों में  यूरिया नहीं पहुंच सका जिससे किसान यूरिया के लिए परेशान होते रहे। यदि विभाग पूर्व तैयारी कर यूरिया का भंडारण की कार्यवाही कर लेता तो सोसायटी के माध्यम से यह वितरण समय पर सुनिश्चित हो सकता था।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

कई पीढ़ियों के संघर्ष और परिश्रम से आज भाजपा सफ़लता के शिखर पर पहुंची है: सांसद डॉ.लता वानखेड़े ▪️भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

कई पीढ़ियों के  संघर्ष और परिश्रम से आज भाजपा सफ़लता के शिखर पर पहुंची है: सांसद डॉ.लता वानखेड़े

▪️भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त ,2025

सागर।कई मंडलो में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है एवं कुछ नए मंडलों का गठन हुआ है जिनमें हमारे नए मंडल अध्यक्ष चुन कर आए हैं जिन्हें अब वरिष्ठों के संघर्ष की विरासत को आगे लेकर जाना है। कई पीढ़ियों के  संघर्ष और परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी सफ़लता के शिखर पर पहुंची है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही और ज्यादा हो जाती है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम विचारधारा के साथ पंचनिष्ठाओं के साथ हमारे प्रधानमंत्री जी के दिए हुए पंच प्रण के लिए सतत रूप से काम करना है।    यह बात सांसद लता वानखेड़े ने सागर में आयोजित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,वरिष्ठ विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य शैलेष केशरवानी, बुद्धीजीवी प्रकोष्‍ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्‍यासी, पूर्व विधायक नाराण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व जिला अध्‍यक्ष हरिराम सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्‍यक्ष ज्‍योति दुबे मंचासीन रहीं 

सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश की दिशा और दशा को बदलकर विश्व के क्षितिज पर हिंदुस्तान को नामांकित किया है वो हम सबके लिए बहुत बड़ी गौरव गाथा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव में पहलगाम का मास्टर माइंड और 3 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है। जी-7 में भारत को आमंत्रित किया गया है, यह भारत की दुनिया में बढ़ती ताकत और प्रासंगिकता को सिद्ध करता है, यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। 

यह भी पढ़ेसागर : BJP जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की बैठक ली

विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा देती है। उन्होंने उदारहण देते हुए कहा कि मित्रता ऐसी न हो जो हालात देखकर बदल जाएँ बल्कि मित्रता ऐसी हो जो हालात बदल दे जैसे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चहुंमुखी विकास के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ती के हालात में बदलाव किए हैं जिसका प्रमाण  वर्तमान में प्रदेश की प्रतिव्यक्ती आय है जो कॉंग्रेस की सरकार में प्रतिवर्ष 11000 रु. हुआ करती थी वह आज बढ़कर 154000 हो चुकी हैं।विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के माध्यम से निरन्तर सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकसित प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है। 

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मंडलों में सुव्यवस्थित पार्टी कार्यालय प्रारंभ किए जाएँ जिनमें मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं व आमजनों से मिलने का समय निश्चित करें एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से निरन्तर सम्वाद स्थापित कर अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से कार्य करें। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर आयोजित की जाएं। जिनमें आमजन की भागीदारी हो।13 से 15 अगस्त तक घरों और दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएं। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम के स्मारकों, सेनानियों के प्रतिमा स्थल आदि पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं तथा युद्धवीरों, शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करें। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा एवं विभाजन की विभीषिका को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि ये वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष है। उनकी पुण्यतिथि पर 16 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ।

यह भी पढ़ेSAGAR: डाक्टर फैमिली : दादा पिता, भाई और बहिन सभी चिकित्सा सेवा में : विरासत को आगे बढ़ाया डॉ सजल जैन ने

प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने मन की बात कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की।सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार ने सोशल मीडिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में लगभग 174000 पौधे रोपित किए जा चुके हैं।बैठक का संचालन जिला उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मण सिंह ने किया एवं आभार जिला उपाध्‍यक्ष चैन सिंह ने व्‍यक्‍त किया‍।बैठक में ,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक एवं प्रदेश सह संयोजक उपस्थित रहें।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सागर : BJP जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की बैठक ली

सागर : BJP जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की बैठक ली


तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त ,2025

सागर: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं‌‌ संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के आवाहन पर आज जिला भाजपा कार्यालय सागर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी  के नेतृत्व में सागर जिले की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की प्रथम  परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के निमित्त जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी एवं बूथ स्तर तक पार्टी को सोशल मीडिया एवं आईटी सेल द्वारा मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।  बैठक का संचालन सोशल मीडिया सागर के जिला संयोजक श्री अंशुल सिंह परिहार ने किया आभार बालकृष्ण सोनी ने किया ।

__________

देखने क्लिक करेBJP सोशल मीडिया और आईटी सेल की हुई बैठक

_______________


इस अवसर जिला मीडिया प्रभारी  श्रीकांत जैन , जिला सह संयोजक  शंभु दयाल पटेल, खुरई विधानसभा प्रभारी  गोलू प्रताप राय  सहित मंडल संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

इंदरलाल निलोने की सेवानिवृत्ति पर डॉ. अंबेडकर विधान चौक का लोकार्पण: इंदरलाल ने कराया था चौक का निर्माण

इंदरलाल निलोने की सेवानिवृत्ति पर डॉ. अंबेडकर विधान चौक का लोकार्पण: इंदरलाल ने कराया था चौक का निर्माण


तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त ,2025

सागर।भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री इंदरलाल निलोने (माते) की 36 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुभाष नगर वार्ड में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर विधान चौक का लोकार्पण कर क्षेत्र को एक नई पहचान दी गई।

विशेष बात यह रही कि इंदरलाल निलोने जी ने अपनी सेवानिवृत्ति पर प्राप्त राशि से ₹5 लाख की व्यक्तिगत निधि से इस चौक का निर्माण करवाया। यह कार्य न केवल एक सामाजिक प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने की एक सशक्त पहल भी है। समाज के लोगों ने इस अनुकरणीय कार्य के लिए इंदरलाल जी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य अतिथ गोविंद सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री, शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक  विशिष्ट  अतिथि के रूप में श्याम तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, वृंदावन अहिरवार, नगर निगम अध्यक्ष,राजकुमार खत्री, नगर निगम आयुक्त उपस्थित थे।  कार्यक्रम में कर्रापुर आश्रम के महंत पूज्य श्री पंचमदास जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने श्री इंदरलाल निलोने के योगदान की सराहना की और कहा कि यह पहल समाज के लिए आदर्श है। डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए चौक का निर्माण कर उन्होंने समाज को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और इंदरलाल जी के योगदान को सदैव स्मरणीय बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र खटीक, अनिल अहिरवार, विशाल खटीक, रामू ठेकेदार,भरत अहिरवार, कृष्णकुमार पटेल, देवेंद्र अहिरवार, श्रीमती रानी चौधरीकन्हई पटेल, महेश जाटव, नरेंद्र अहिरवार, निखिल अहिरवार, मुन्ना ठेकेदारतथा बड़ी संख्या में समाजजन, महिला एवं युवा वर्ग उपस्थित था।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

SAGAR: डाक्टर फैमिली : दादा पिता, भाई और बहिन सभी चिकित्सा सेवा में : विरासत को आगे बढ़ाया डॉ सजल जैन ने

SAGAR: डाक्टर फैमिली : दादा पिता, भाई और बहिन सभी चिकित्सा सेवा में : विरासत को आगे बढ़ाया डॉ सजल जैन ने



तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त, 2025
सागर:  कहते हैं अगर लक्ष्य बड़ा हो और उस तक पहुँचने की जिद दिल में हो, तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। इस बात को सच कर दिखाया है बण्डा निवासी डॉ सजल जैन ने। आज वे अपने दादा डॉ पूर्णचंद्र जैन और पिता स्व. विजय कुमार जैन के दिखाए सेवा मार्ग पर चलते हुए समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।



तीन पीढ़ियों की डॉक्टर परंपरा

डॉ सजल जैन का परिवार चिकित्सा सेवा की दृष्टि से क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। उनके दादा डॉ पूर्णचंद्र जैन बण्डा नगर के पहले डॉक्टरों में गिने जाते है। वे एक जिम्मेदार, दयालु और समर्पित चिकित्सक के रूप में वर्षों तक क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे। निःस्वार्थ भाव से रोगियों का इलाज करना, उन्हें परिवार जैसा स्नेह देना, यही उनकी पहचान थी। वे न सिर्फ डॉक्टर थे बल्कि लोगों के दुःख-सुख के साथी भी थे। इसी विरासत को आगे बढ़ाया स्विजय कुमार जैन ने। पेशे से डॉक्टर होने के साथ-साथ वे एक सज्जन, विनम्र और सेवा भाव से भरपूर व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने चिकित्सा को केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना। गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा उनके द्वार खुले रहते थे। आज भी डां सजल जिन मरीज के पास पैसा नही रहता और वह बहुत ही गरीब रहता है तो उनका निशुल्क इलाज करते है , उनका मानना है मरीज को ठीक करना डां का कर्तव्य है।


डॉ सजल जैन: बचपन से था बड़ा सपना

अपने बचपन से ही सजल जैन ने घर के वातावरण से चिकित्सा सेवा का जो संस्कार पाया, वह उनके सपनों का आधार बना। उन्होंने मन में ठान लिया था कि एक दिन वे भी "सेवा ही धर्म है" की परंपरा को आगे ले जाएंगे। इनकी पढाई की बात करे तो - कक्षा 10वीं की पढ़ाई कृष्णा पब्लिक स्कूल, भिलाई से की, 12वीं की शिक्षा इमैनुएल इंग्लिश स्कूल, सागर से प्राप्त की , इसके बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर से MBBS कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया, पहले चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के रूप में CHC बण्डा में सेवा दे चुके हैं। डां सजल जैन न केवल एक कुशल चिकित्सक हैं बल्कि एक संवेदनशील और अनुशासित इंसान भी हैं। मरीजों के साथ आत्मीय व्यवहार, सटीक निदान और ईमानदार परिश्रम उनके व्यक्तित्व की पहचान बन चुका है। वे कहते हैं, "मेरे डॉक्टर बनने का श्रेय मेरे दादाजी और पिताजी को जाता है। उन्हीं की प्रेरणा से मैंने इस क्षेत्र को चुना और आज भी उनकी सीख मुझे हर मरीज की सेवा करते समय मार्गदर्शन देती है।"

___________

देखे : किसान परिवार - डाक्टर परिवार
फेसबुक पर खबर देखने क्लिक करे

________________

सेवा के क्षेत्र में तीन सगे भाई-बहन

डॉ सजल जैन अकेले नहीं, बल्कि उनके छोटे भाई डॉ अचिंत्य जैन और बहन डॉ हर्षिता जैन भी चिकित्सा सेवा में समर्पित हैं। यह पूरा परिवार चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत है, जो अपने आप में एक मिसाल है। डॉ अचिंत्य जैन, वर्तमान में सिविल अस्पताल बण्डा में पदस्थ हैं और अपनी सेवाओं से 7 क्षेत्रवासियों का विश्वास जीत रहे हैं। डॉ हर्षिता जैन भी चिकित्सा जगत में सक्रिय हैं और सेवा को ही धर्म मानती हैं।
तीनों भाई-बहन का डॉक्टर होना और सेवा की भावना से कार्य करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।


 क्षेत्रवासियों की तरफ से शुभकामनाएं

बण्डा नगर और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से निकलकर एक युवा डॉक्टर ने न केवल अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। लोग उन्हें सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि "नई पीढ़ी के प्रेरक आदर्श" के रूप में देख रहे हैं। डॉ सजल जैन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। उनके कार्य से क्षेत्र को गर्व है और उम्मीद है कि वे आने वाले वर्षों में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूएंगे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive