Editor: Vinod Arya | 94244 37885

रुद्राक्ष धाम में जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए व्यवस्था टीमें बनाई : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

रुद्राक्ष धाम में जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए व्यवस्था टीमें बनाई : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक 


तीनबत्ती न्यूज: 11 अगस्त ,2025

सागर। आगामी 16 अगस्त को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रुद्राक्ष धाम स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम का स्वरूप और रूपरेखा तय की गई तथा आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियों के प्रभार भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को सौंपे गए। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी व एम आई सी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर को संपूर्ण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से समन्वयक बनाया गया। इस समन्वय समिति के सुपरविजन में विभिन्न कार्यों से संबंधित टीमें गठित की गई जिनके एक मुख्य प्रभारी के साथ अनेक सदस्यों की टीमों के नाम तय किए गए।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, व्यवस्था प्रभारियों व उनके टीम सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्मेदारियों को परिश्रम व निष्ठा से निभाने से ही नेतृत्व का विकास होता है। यह कार्यक्रम बड़ा और भव्य है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। हमें उतने ही वृहद स्तर की व्यवस्था करना है जिसका लक्ष्य सुरक्षित, सुखद व उत्सव के वातावरण में सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से भगवान श्री राधा कृष्ण जी के दर्शन कराना है। सभी को यह सुनिश्चित करना है कि आ रहे श्रद्धालु सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें। 


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी जुगल किशोर नामदेव व अजय तिवारी देवचौरी ने बैठक में जानकारी दी कि भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या के अलावा 14 अन्य बड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी जिनमें बाहर से आ रहे व स्थानीय कलाकार अपनी मोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें मंचीय व फील्ड प्रस्तुतियां होंगी। मंडला से आ रहे कलाकार रात्रि में श्रीकृष्ण रासलीला की प्रस्तुति देंगे। भगवान श्री कृष्ण जी से संबंधित विभिन्न बुंदेली पारंपरिक लोकनृत्य, माशल आर्ट, बधाई, बरेदी नृत्य होंगे। मंदिर प्रांगण में विभिन्न जगहों पर भगवान श्री कृष्ण राधा जी के स्वरूप व उनके कथानकों से जुड़ी झांकियां व सेल्फी प्वाइंट्स रहेंगे। 

व्यवस्था टीम प्रभारी बनाए गए

रुद्राक्ष धाम मंदिर में 16 अगस्त जन्माष्टमी महोत्सव के लिए विभिन्न व्यवस्था प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इनमें मंदिर सजावट प्रभारी पं अजय तिवारी देवलचौरी व अतुल नेमा, मंदिर दर्शन व्यवस्था प्रभारी श्यामजी दुबे, प्रचार प्रसार प्रभारी संतोष दुबे व अजय जैन लंबरदार, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शुक्ला, पेयजल व्यवस्था प्रभारी वरिष्ठ पार्षद राजकुमार पटेल, निशुल्क पादुका सेवा श्री सुरेश हसरेजा व श्री हरे माधव सेवा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी जुगल किशोर नामदेव, मुख्य अतिथि व अतिथि सत्कार प्रभारी विशाल गुरु, आर्टिस्ट व ग्रीन हाऊस व्यवस्था विनोद प्रजापति, स्वच्छता सुपरवीजन आंजय यादव, मंच व्यवस्था अनुराग प्यासी, जन्मोत्सव कार्यक्रम प्रभारी पं विनय चौबे व पं अवधेश तिवारी, प्रसादी वितरण कृपाशंकर चौबे व विजय पटेल, परिचय पत्र एवं साहित्य प्रभारी संतोष रोहित व मनीष मिश्रा, महिला बैठक व्यवस्था सोमेश जड़िया व महिला पार्षद, मीडिया व्यवस्था नवीन भट्ट, पार्किंग व्यवस्था शुभम घोसी, परिसर सुरक्षा व्यवस्था सूरज घोसी शामिल हैं। इन प्रभारियों के साथ कई सक्रिय सदस्यों की टीमें होंगी। इसके अतिरिक्त रिजर्व वालिंटियर्स को भी सूचीबद्ध किया गया है।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

भाजपा नेता द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को लगातार अपमानित किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस ने पुलिस को दिया ज्ञापन : FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा नेता द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को लगातार अपमानित किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस ने पुलिस को दिया ज्ञापन : FIR दर्ज करने की maang


तीनबत्ती न्यूज: 11 अगस्त ,2025

सागर - मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के नेता और कार्यकर्ता  लगातार अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर घोर अन्याय अत्याचार कर  उन्हें अपमानित कर रहे है। ऐसा ही एक नया मामला खुरई विधानसभा के मालथौन से है। जहाँ विगत बीते दिवस मालथौन से भारतीय जनता पार्टी के नेता गोविंद सिंह राजपूत (मालथौन) से जुडा है जो आपसी वार्तालाप के दौरान बार-बार जाति सूचक शब्द का उपयोग कर रहे है। जो कि समस्त अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान है। जिससे पूरे समाज में भारी रोष व्याप्त है। इसी तारतम्य में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालीचरण चौराहा सिविल लाइन में एकत्रित होकर पैदल मार्च के रूप में नारेबाजी के साथ करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। 


जितेंद्र चौधरी ने  मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे अनुशासनहीन नेताओं को विशेष तवज्जो, संरक्षण और पनाह दे रही है। जिनकी अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति दूषित और घृणित मानसिकता है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के साथ सामाजिक समरसता और सहभोज के नाम पर केवल मात्र झूठा दिखावा और पाखंड कर रही है लेकिन उसकी और उसके कार्यकर्ताओं की अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति सोच कुछ और है जो उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा सरेआम उजागर हो रही है। जिसके विरोध में सागर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर दोषियो पर SC/ST एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

ये हुए शामिल

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजी. राहुल चौबे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव, हीरालाल चौधरी, गंगाराम अहिरवार, दीनदयाल तिवारी, रूपराम जाटव,हरिश्चंद्र सोनवार,पार्षद रोशनी खान, समीर खान, रोहित मांडले, नीलेश अहिरवार,सागर साहू,पवन जाटव,महेश अहिरवार,जैद खान, चक्रेश रोहित,आनंद अहिरवार, संजय रोहिदास, रीतेश रोहित,अजय बमडेले, दिनेश घोषी ठाकुर, अभिषेक तिवारी,रामकुमार सोनवार, राजपाल जाटव,पीयूष अवस्थी, आदिल खान,संजय  रोहित, शुभम अहिरवार, विशाल अहिरवार, राजेश अहिरवार, कन्हैया लाल,शुभम अहिरवार, विनोद अहिरवार, अशोक अहिरवार, आकाश अहिरवार, निशांत राजपूत, संजय राजपूत, धर्मेंद्र अहिरवार, विजय अहिरवार, राजा अहिरवार, स्वप्निल जैन, धीरज अहिरवार, राकेश अहिरवार, राहुल अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, गजेंद्र धानक, राजकुमार बंसल,गणेश अहिरवार, राजू अहिरवार, तीरथ अहिरवार, विशाल विश्वकर्मा, रत्नेश अहिरवार सहित समाज जन एवं कांग्रेसी मौजूद रहे। 


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

न्यायिक और गैर न्यायिक कार्य विभाजन को लेकर तहसीलदारों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सौंपा ज्ञापन

न्यायिक और गैर न्यायिक कार्य विभाजन को लेकर तहसीलदारों ने मंत्री गोविंद राजपूत को सौंपा ज्ञापन



तीनबत्ती न्यूज: 11 अगस्त ,2025

सागर। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री परिषद आदेश के तहत राजस्व अधिकारियों के कार्यों को न्यायिक और गैर-न्यायिक श्रेणियों में विभाजित करने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के तहसीलदारों ने सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को उनके सागर कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसीलदारों ने इस आदेश को वापस लेने की मांग की।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तहसीलदारों की मांगों को गंभीरता से सुना। साथ ही तहसीलदारों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा और इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई के लिए विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और किसानों के हितों की रक्षा करना है, और इस दिशा में सभी पक्षों के साथ चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

लाखा बंजारा झील में बोट क्लब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण किया विधायक शैलेंद्र जैन ने

लाखा बंजारा झील में बोट क्लब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण किया विधायक शैलेंद्र जैन ने


तीनबत्ती न्यूज: 10 अगस्त ,2025

सागर। शहर की पहचान और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र लाखा बंजारा झील शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रही है। इसी क्रम में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने रविवार को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बोट क्लब एवं वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

ल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र लोधी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा किया गया था। योजना के तहत झील में आकर्षक बोट क्लब, जेट्टी तथा अत्याधुनिक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी नए अनुभव मिलेंगे।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयसीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा सागर का तालाब अब एक नए स्वरूप में है लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है खास तौर पर युवा वर्ग बड़ी संख्या में यहां पर आता है हमारे छोटे-छोटे बच्चे जो वॉटर स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं उनके लिए शहर से बाहर जाना पड़ता था अब यह सुविधा हम उन्हें सागर में ही उपलब्ध कराएंगे,अभी हम लाखा बंजारा झील में नौकायन, जेट स्की, कयाकिंग, पैडल बोट जैसे जलक्रीड़ा संचालित हैं , जो सागर को पर्यटन के नए नक्शे पर प्रमुख स्थान दिलाएंगे।

इस परियोजना के पूर्ण होने से सागर में पर्यटन, खेलकूद और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे तथा शहर की छवि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मण्डल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, नीरज यादव, श्रीकांत जैन, अंशुल हर्षे, चेतराम अहिरवार, दीपक दुबे, आकाश तिवारी, नितिन सोनी, जय सोनी, शिवा यादव, रवि ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

जब तक यह भाई जीवित है बहिनों पर संकट नहीं आने देगा- पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️मालथौन में हजारों बहिनों से राखी बंधवाई पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

जब तक यह भाई जीवित है बहिनों पर संकट नहीं आने देगा- पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️मालथौन में हजारों बहिनों से राखी बंधवाई पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 

तीनबत्ती न्यूज: 10 अगस्त, 2025

मालथौन। यह रक्षासूत्र धागा मात्र नहीं है यह विश्वास और संकल्प का प्रतीक है कि जब तक उनका यह भाई जीवित है बहिनों पर कभी संकट नहीं आने देगा। यह नारी सशक्तिकरण का भी मजबूत आधार है। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर उन्हें राखी बाधने आईं बहिनों को संबोधित करते हुए कही। 

__________

देखने क्लिक करे : मालथौन में हजारों बहिनों से राखी बंधवाई पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

___________

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्षा बंधन हमारी प्राचीन संस्कृति से चला आ रहा पर्व है। महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण की घायल अंगुलि को अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़ कर बांधने वाली द्रौपदी के सम्मान की रक्षा भगवान श्री कृष्ण ने तब की थी जब कौरव द्रौपदी का चीर हरण करना चाहते थे। यह रक्षा सूत्र इसी अटूट भावना के संकल्प और विश्वास का धागा है। जब भी कोई चुनौती आती है तो बहिनें अपने भाई की रक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं। युद्ध पर जा रहे भाई की सुरक्षा के लिए भी बहिनें राखी बांधती हैं। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक बहिनें भी बराबरी से आगे नहीं बढ़ेंगी तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने बहिनों को हर प्रकार से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई और सफलतापूर्वक लागू की हैं। इस बार रक्षाबंधन पर 1500 रु लाडली बहिनों को मिले हैं, दीपावली से हर महीने 1500 रुपए हमारे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भेजेंगे। 



पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज बहिनें किसी से कम नहीं हैं, वे भी भाइयों की सुरक्षा कर रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कुछ दिन पहले ही पहलगाम हमले में मारे गए भाइयों का बदला पाकिस्तान को सबक सिखा कर लिया है। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज की वीरांगना रानी दुर्गावती और रानी कमलापति का उदाहरण हमारे सामने है। अपने बेटे को युद्ध पर भेज कर पराजय का संकेत पाकर रानी कमलापति ने अपने संकल्प के अनुसार जलसमाधि लैकर प्राण न्यौछावर कर दिए लेकिन मुगल शत्रु उन्हें छू भी नहीं सके। रानी अवंती बाई और रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्याबाई की वीरता और संकल्प को आज भी स्मरण किया जाता है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह मां दुर्गा,माता पार्वती का देश है जिन्होंने राक्षसों का संहार किया। हम अपने देश को भी भारत माता का स्थान देते हैं और कन्याओं को देवी रूप में पूजते हैं। ऐसी मेरी सभी बहिनों का रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन है।


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यहां बहुत सी गरीब बहिनें बैठी हैं जिनके अधिकारों की मैं लड़ाई लड़ रहा हूं। मालथौन की आदिवासी समाज के अनेक परिवार ऐसे हैं जिनकी जमीनों पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे किए गए हैं। दबाव और साजिशें करके गरीब आदिवासियों की जमीनों को लिखवा लिया गया है। मालथौन में हुए विकास कार्यों से यहां जमीनों की कीमत एक करोड़ रुपया एकड़ पहुंच चुकी है लेकिन बहुत से आदिवासी परिवारों ऐसे हैं जो ढाई तीन या पांच एकड़ जमीन के मालिक होने पर भी फटे कपड़े पहने मजदूरी कर रहे हैं। उनकी जमीनों पर जिनके कब्जे हैं वे आलीशान गाड़ियों में घूम रहे हैं। मालथौन में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास 40/50 एकड़ सरकारी जमीनों पर कब्जे हैं। सरकारी जमीनों के प्लाट काट कर बेचते हैं। सरकारी जमीनों पर दूकानें बना कर किराये पर चला रहे हैं। अपनी बहिनों के सामने यह संकल्प है कि मैं एक एक इंच सरकारी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराके गरीबों के आवास के लिए पट्टे बटवाऊंगा। सरकारी जमीनों पर बनी दूकानों का कब्जा नगर परिषद को दिलाऊंगा और वहीं उनका किराया जमा होगा। उन्होंने कहा कि लोगों के पास 30 बाय 30 फुट की रहने की जमीन नहीं वहां आधा आधा एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा करके कुछ लोगों के घर बने हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आपका यह भाई जिंदा है एक एक इंच सरकारी जमीन से कब्जा हटवाऊंगा।

_____________

 देखने क्लिक करेलोगो की ज़मीन अवैध क़ब्ज़े से मुक्त करवाकर उसे पट्टे में बांटेंगे: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

______________


 उन्होंने कहा कि मालथौन के एक परिवार से 20 एकड़ जमीन मुक्त कराई जा चुकी है,20 एकड़ और सरकारी भूमि उसके कब्जे में बची है जिसे शीघ्र ही मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली आफिस के पास मुक्त कराई गई एक एकड़ सरकारी जमीन की फेंसिंग हो चुकी है उस पर नगर परिषद का कार्यालय बनाया जाएगा। 


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दस साल में मैंने लोगों की जिंदगी बदल दी और कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। जब गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते हैं तब षड्यंत्र शुरू हो जाते हैं। यहां मालथौन में पानी कुप्पियों में बिकता था। आज यहां कालेज, अस्पताल, स्टेडियम, आडिटोरियम, तहसील भवन, न्यायालय, कृषि उपज मंडी, पार्क, बसस्टैंड सब कुछ है। जिस मालथौन में पहले बच्चियों की शादियां करने लोग हिचकते थे आज यहां विकास के कारण जमीन की कीमत एक करोड़ रुपये पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमने यहां जो भी विकास किया वह गरीबों को ध्यान में रखते हुए किया है। दस हजार आवासीय पट्टे यहां बांटे गए हैं। और बांटे जाएंगे। उन्होंने बहिनों से कहा कि आपने मेरे हाथ पर जो रक्षासूत्र रखा है उससे मैं और दृढ़ संकल्पित हो गया हूं। 

आदिवासी महिला से बंधवाई पहली राखी

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को सबसे पहली राखी सीपुर की भूरीबाई आदिवासी, श्रीबाई आदिवासी, पुष्पाबाई आदिवासी और मालती अहिरवार ने बांधी। उसके बाद डेढ़ हजार से अधिक बहिनों ने राखी बांधी।  कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी,नपं अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, प्रहलाद सिंह राजपूत, रामकुमार बघेल, जमना राय, गोविंद सिंह नैगुवां, बादाम सिंह सिसौदिया, राजेंद्र सिंह दरी, दुरगसिंह परिहार, सिरनाम सिंह, अवनीश मिश्रा देवरी, श्रीमती सीमा राय, प्रमोद तिवारी, श्रीमती रानी  बुंदेला, आशीष पटैरिया, श्रीमती संगीता जैन, योगेन्द्र सिंह नैंगुंवा, इशाक भाई, प्रसन्न लोधी, आशीष सरपंच, लता मालवीय, वीर सिंह यादव, गोलू राय, श्रीमती फूला बाई आदिवासी, गोमतीबाई आदिवासी, श्रीमती सुशीला शर्मा, पान बाई किशनगढ़,लाडो बाई, हरिबाई आदिवासी कुलुआ, सुहागरानी, शीलरानी आदिवासी मांदरी,  गिरिजा बाई आदिवासी, सर्धना गंधर्व सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं व हजारों की संख्या में बहिनें उपस्थित रहीं।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

सागर में युवक की हत्या : हमले में भाई हुआ घायल : घटना का लाइव वीडियो आया सामने

सागर में युवक की हत्या : हमले में भाई हुआ घायल : घटना का लाइव वीडियो आया सामने


तीनबत्ती न्यूज: 10 अगस्त, 2025

सागर: मध्यप्रदेश के सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के करीला में शनिवार रात पुराने विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचा मृतक का छोटा भाई गंभीर है । जिसे इलाज के लिए बुंदेलखंड कॉलेज में भर्ती कराया है।  मारपीट का एक वीडियो भी मौके का सामने आया है। जिसमें चार पांच व्यक्ति युवक को रॉड,डंडों से मारपीट कर रहे है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

___________

मर्डर का लाइव वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में एक युवक की हत्या : हमले में भाई घायल : मर्डर का वीडियो आया सामने

___________

घटना कल शिवार की रात करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक मोहल्ले के मंदिर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसकी आरोपियों से बहस हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि चार-पांच लोगों ने कैंची, लोहे की रॉड और लाठियों से उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट और पेट व सीने के बीच में कैंची लगने से हुए घाव के कारण युवक की मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार करीला निवासी 35 वर्षीय अरविंद अहिरवार पिता पुरुषोत्तम अहिरवार घर के पास मंदिर के बाहर बैठा था। उसका अपने ही मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों ने एकजुट होकर अरविंद पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतक का छोटा भाई 22 वर्षीय साहब अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुआ है।


मृतक व आरोपी आपस में रिश्तेदार

थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है। मृतक व आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। रात करीब 8 बजे मोहल्ले के मंदिर के बाहर वाद-विवाद हुआ और इसी बीच अरविंद की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच संदिग्धों को राउंडअप किया है, जिनसे वारदात के संबंध में पूछताछ चल रही है

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive