Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सनातन संस्कृति, जियो और जीने दो के भाव से जीवन जीना ही हमारी पहचान :सीएम डॉ. मोहन यादव ▪️विधायक शैलेन्द्र जैन की पहल पर सागर में वाचनालय निर्माण की घोषणा

सनातन संस्कृति, जियो और जीने दो के भाव से जीवन जीना ही हमारी पहचान :सीएम डॉ. मोहन यादव

▪️विधायक शैलेन्द्र जैन की पहल पर सागर में वाचनालय निर्माण की घोषणा


तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर,2025

सागर।महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में आज भारतीय जनता पार्टी जिला सागर एवं सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता दिवस गोष्ठी और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन से की। मंच पर उन्होंने कन्या पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीने की प्रेरणा देती है। हमारी परम्पराएं सनातन संस्कृति की हैं, जिसका कभी अंत नहीं होगा। हम वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को जीवन में धारण करते हैं।  पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्मबोध दर्शन हमें सिखाता है कि जैसे हमारे प्राण हैं, वैसे ही पेड़-पौधे, जल, वायु और प्रकृति के हर घटक में जीवन है। यही कारण है कि हमारे देश में पर्व-त्योहार भी प्रकृति की पूजा से जुड़े हुए हैं।


डॉ. यादव ने कहा कि हस्ती मिटती नहीं मिटाने से, यह हमारी सनातन संस्कृति है। हम जियो और जीने दो के मूल सिद्धांत पर चलते हुए जीवन और प्रकृति में संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज 85 करोड़ लोगों को भोजन की व्यवस्था दी जा रही है। यह सेवा ही सच्चे अर्थों में प्रकृति और मानवता की सेवा है। मुख्यमंत्री ने जीवन के सूक्ष्म और बाह्य शरीर, पंचभूतों, चेतना और समाज में सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों से लेकर साधु-संतों तक सभी की परंपराएं प्रकृति से जुड़ी रही हैं और यही सनातन संस्कृति का आधार है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन की मांग और घोषणा

सागर विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यकर्ता दिवस गोष्ठी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नवचेतना और ऊर्जा का संचार करने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सागर में एक वाचनालय (लाइब्रेरी) का निर्माण कराया जाए, जहाँ पं. दीनदयाल जी सहित महान विभूतियों से जुड़े प्रेरणादायी साहित्य उपलब्ध हो। इस साहित्य से युवा पीढ़ी प्रेरित होकर आगे बढ़ सके।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जैन की इस मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए घोषणा की कि  प्रत्येक संभाग, जिला और नगर स्तर पर गीता भवन निर्माण कराने का संकल्प लिया गया है। सागर में भी हम इसी भाव से वाचनालय का निर्माण कराएंगे।विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह घोषणा निश्चित रूप से सागर की युवा पीढ़ी को नए आयाम देगी।

जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि प्रदेश के मुखिया आज हमारे बीच हैं। वे मुख्यमंत्री से पहले एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का विचार था – “दरिद्र नारायण की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है”। इसी ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुविधाएँ पहुँचा रही है।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव,सांसद श्रीमती लता बानखेड़े,नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श वीरेंद्र सिंह लोधी,भाजपा संभागीय प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे।

सम्रोह में योगाचार्य विष्णु आर्य सहित विभिन्न वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया

ये रहे मोजूद

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, विष्णु आर्य, कृष्णवीर सिंह ठाकुर, जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे, नीलम अहिरवार, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, शैलेश केसरवानी, जाहर सिंह, प्रासुख जैन, नितिन सोनी, धरमू राय, डॉ. विनोद पंथी, जिनेश साहू, रीतेश तिवारी, धर्मेन्द्र खटीक, हेमंत यादव, देवेंद्र अहिरवार, कन्हई पटेल, नीरज गोलू कोरी, अमन चौरसिया,  रामू ठेकेदार, मनोज चौरसिया, डब्बू साहू, नीरज जैन, विशाल खटीक, देवेंद्र पप्पू फुसकेले, आलोक केसरवानी, सविता साहू, वैदेही पुरोहित, याकृति जड़िया, पूजा राधेश्याम सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

मुख्यमंत्री डा यादव ने खेला शतरंज : मिशन शतरंज की शुरुआत की

मुख्यमंत्री डा यादव ने खेला शतरंज : मिशन शतरंज की शुरुआत की

तीनबत्ती न्यूज:  25 सितम्बर 2025

सागरमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर में मिशन शतरंज का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कलेक्टर श्री संदीप जी आर की अभिनव पहल जिसके माध्यम से जिले के विद्यालयों में शतरंज सिखाने का कार्य शुरू किया गया है । इसी को आज जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को शतरंज खेलते हुए प्रदर्शनी स्थल पर रखा गया था। मुख्यमंत्री ने शतरंज देखकर तत्काल छात्र भौतिक सिंह जाट के साथ बैठकर शतरंज खेला।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सीएम डा मोहन यादव ने खेला शतरंज : बढ़ाया हौसला

__________


 मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सफेद गोटी को चुना और खेलना शुरू किया। खेल में राजा, रानी, उट, घोड़ा, हाथी, प्यादा गोटियों को चलना शुरू किया। मुख्यमंत्री को खेलते देख मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत हतप्रभ रह गए और कहा कि आज मैने पहली बार मुख्यमंत्री को शतरंज खेलते देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए अच्छी पहल है। इससे विद्यार्थियों को मानसिक विकास होगा जिससे वह आंगे बढ़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को लगाया गले




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों से मिले और उनकी प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कलाकारों को अपने गले लगाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कलाकारों से चर्चा की और कहा कि है सभी बुंदेली वाद्ययंत्र और बुंदेली प्रस्तुतियां बहुत ही सराहनीय अच्छी है।


Share:

किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का दिया जाएगा मुआवजा : मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रथम बनाया जाएगा : सीएम डा यादव ▪️मुख्यमंत्री ने की जैसीनगर से मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का दिया जाएगा मुआवजा  : मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रथम बनाया जाएगा : सीएम डा यादव 

▪️मुख्यमंत्री ने की जैसीनगर से मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत


तीनबत्ती न्यूज :  25 सितंबर 2025

सागर: प्रदेश कें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा बीमारी के कारण खराब हुई है। ऐसे सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के पश्चात किसानों को क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। मख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी रेट 5300 रू. निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं सहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है। किसानों को भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से उनके खाते में बोनस का पैसा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर फसल बेची जाती है तो फसल का घाटा सरकार द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की जिदंगी अच्छी और खुशहाल बने इसके लिए किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रू. की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जैसीनगर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश को हम दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए मध्यप्रदेश में किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला खोलने पर किसानों को लभगग 40 लाख रू. की राशि मुहैया कराई जा रही है। जिसमें 10 लाख रू. का अनुदान दिया जा रहा है।पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गाय और मोर पंख का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौवंश हत्या को प्रतिबंधित करने का सख्त कानून बनाया है, इस कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने गाय के संरक्षण हेतु प्रति गाय 40 रू. तक का खर्च बढ़ाया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं बुंदेलखंड की 

सिंगल विंडो का शुभारंभ

समारोह में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम एवं सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि सिटी गैस पोर्टल के माध्यम से गांव -गांव तक गैस का कनेक्शन घर-घर तक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इसकी शुरुआत जैसीनगर से हो रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो के माध्यम से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से कंपनियों द्वारा घर घर गैस कनेक्शन देने का काम किया जाएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश में आज मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इससे राशन लेने वालों की कतार खत्म हो जाएगी। हर परिवार का नाम एसएमएस मोबाइल पर होगा। राशन वितरण कार्यक्रम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में घर घर तक गैस का वितरण पाईप लाईन के माध्यम से होगा। इस कार्य की भी आज से शुरुआत हुई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वर्ष में 2 बार ग्राम सभाओं में राशन लेने वाले हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद डा. श्रीमती लता वानखेडे ने कहा यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी परिवार भूखा ना सोए। हर नागरिक को उसके अधिकार का राशन समय पर और सम्मान पूर्वक मिले यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है। खाद्य सुरक्षा और नागरिक आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार की योजनाएं प्रदेश की जनता की ताकत बन रही हैं। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अनाज, गेहूं, चावल आवश्यक वस्तुएं रियायती दर पर मिल रही हैं। फ्री राशन योजना के तहत लाखों परिवार बिना किसी शुल्क के मासिक राशन मिल रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब प्रदेश के नागरिक देश के किसी भी राज्य में जाकर अपना राशन ले सकते हैं। यह प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।

समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प योजना एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया गया। समारोह में विधायक बीना श्रीमती निर्मला सप्रे, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर, श्री अरुणोदय चौबे, श्रीमती पारुल साहू, श्री अभय दरे, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, एसपी श्री विकास शाहवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैसीनगर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की : बेवस नदी परियाजना को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम में सागर जिले में विभिन्न विकास कार्याें की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जैसीनगर को नगर परिषद बनाने, जैसीनगर का नाम जैसीनगर से बदलकर जयशिवनगर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सागर जिले में बेवस नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की, वहीं जैसीनगर में महाविद्यालय के अधूरे कार्य को पूर्ण कर उसका नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की घोषणा की। वही जैसीनगर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मसुरयाही-तोडा मार्ग लगभग 25 कि.मी. के निर्माण की घोषणा की।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सेवा जागरुकता शुभारंभ समारोह में लगभग 215 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह स्थल पर लगभग 155.30 करोड़ की  लागत के 29 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया वहीं मुख्यमंत्री ने लगभग 59.69 करोड़ की लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।  लोकार्पित कार्यों में जनपद बीना में 386.87 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय पी.जी.महाविद्यालय में 06 अतिरिक्त कक्ष, नरयावली में मोठी में 147 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल, नरयावली में जरुआखेड़ा में 1000.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित 06 ट्रेड भवन, 60 सीटर बालक छात्रावास , 01-एफ, 02-एच, 04-आई टाईप आवास गृह, न. नि. सागर में 640.27 लाख रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, जनपद जैसीनगर में 211.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित  02 नग एफ टाईप एवं 02 नग जी टाईप आवास गृह, जनपद रहली के ग्राम चौरई तहसील गढ़कोटा में 742.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित कैथ नदी पर भटुआ तक पहुॅचमार्ग हेतु पुलनिर्माण पहुॅचमार्ग एवं सुरक्षा कार्य, जनपद रहली हिनोता-गढ़ाकोटा मार्ग में 430.02 लाख रुपए की लागत से निर्मित गधेरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल, जनपद रहली में 938.38 लाख रुपए की लागत से निर्मित चनौआ-हर्दी-जूना-जामघाट मार्ग के कि.मी. 19/10 में कैथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल पहुंचमार्ग,  जनपद जैसीनगर में 1159 लाख रुपए की लागत से निर्मित पड़रई से ढकरई तक मार्ग, नगर परिषद बिलहरा में 11.500 लाख रुपए की लागत से निर्मित राधाकृष्ण  मंदिर के पास सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम निर्माण कार्य एवं सौन्दमर्यीकरण लनागत 63 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत सामुदायिक भवन लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 11 सींगना में सामुदायिक भवन लागत 7.3 लाख, वार्ड क्रमांक 06 में मेन रोड से लक्ष्मी साहू एवं बालक ब्रांच से दयाली कोरी तक सी.सी.रोड लागत 10.85 लाख, वार्ड क्रमांक 12 में स्कूल से शिवशरण तक सी.सी.रोड लागत 5 लाख एवं नगर परिषद सुरखी में 200 लाख रुपए की लागत से निर्मित पं.दीनदयाल उपाध्यागय बस स्टेण्ड  का लोकार्पण किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर प्रवास के दौरान जनपद राहतगढ़ में भैंसा से पथरिया तिगड्डा मार्ग निर्माण लंबाई 4-60 किमी लागत 555 लाख, ग्राम झिला से मुरली बासौदा मार्ग निर्माण लंबाई 5-60 किमी लागत 728 लाख, जलंधर जिला सागर में शास0 प्रा0 बा0 शालाका निर्माण कार्य लागत 43 लाख, जनपद जैसीनगर में ग्राम तेंन्दूडाबर से सेमरा गोपालमन मार्ग लंबाई 5-50 किमी लागत 538 लाख, जनपद जैसीनगर में ग्रामबांसा से सरखडी मार्ग निर्माण लंबाई 5-00 किमी 500 लाख, ग्राम सहजपुरी बुजुर्ग से सहजपुरी खुर्द मार्ग निर्माण लंबाई 2-40 किमी लागत 330 लाख, ग्राम बिलहरा, बेरखेडी, निटर्री मार्ग निर्माण लंबाई 5-75 किमी लागत 895 लाख, ग्राम घाटसेमरा से किल्लाई मार्ग निर्माण लंबाई 3-00 किमी लागत 306 लाख, ग्राम केवलारी से सहजपुरी बुजुर्ग मार्ग निर्माण लंबाई 2-50 किमी लागत 308 लाख, मोकलपुर पहुंचमार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3-90 किमी लागत 800 लाख, जुझारपुरा से महुआखेडा मार्ग लंबाई 3-00 किमी लागत 455 लाख,


जनपद बीना में खिमलासा  में शास0 प्रा0 बा0 शाला का निर्माण कार्य लागत 43 लाख, खिमलासा में शासकीय मा0शाला का निर्माण कार्य लागत 51 लाख, जनपद रहली में छिरारी में शासकीय मा0शाला का निर्माण कार्य लागत 51 लाख, न.पा. गढाकोटा में 100 सीटर केजीबीव्ही टाइप-3 छात्रावास भवन का निर्माण कार्य लागत 179 लाख, न.नि. सागर  में शासकीय कन्या पी.जी.महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण कार्य लागत 129 लाख, जनपद बीना  में भानगढ़ में उपतहसील, (370 वर्गमीटर) का निर्माण कार्य लागत 179 लाख, सागर जिले के एस.एच.-14 से पडरिया मार्ग के कि.मी. 2/8 में सिलार नदी पर जलमग्नीय पुलनिर्माण कार्य लागत 840 लाख, सागर जिले के ग्राम नौगांव में नौगांव-बरोदिया मार्ग में गणेषा नदी पर जलमग्नीय पुलनिर्माण कार्य लागत 937 लाख, शासकीय महाविद्यालय, बीना में बाउंड्री वॉल का निर्माण लागत 131 लाख,  जनपद पंचायत भवन बीना लागत 525.67 लाख,  नगरपरिषद बिलहरा में वार्डक्रमांक 11 में मंगल भवन निर्माण कार्य लागत 200 लाख,  वार्डक्रमांक 11 में खेल स्टे्डियम निर्माण कार्य लागत 200 लाख, वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 में कार्यालय भवन से बस स्टेसण्ड  तक रोड चौड़ीकरण एवं चौराहा निर्माण कार्य  लागत 63 लाख, उपयोगिता जल प्रबंधन (लिक्विड वेस्टं मैनेजमेंट)निर्माण कार्य लागत 500 लाख,  न.नि. सागर में आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण लागत 5155 लाख, पं.दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में उन्नयन कार्य लागत 120 लाख, जनपद सागर में जनपद पंचायत भवन का निर्माण लागत 525.67 लाख एवं बीटी रोड़ बाग खैजरा से चावड़ा लंबाई 2-5 किमी निर्माण लाख 242.72 लाख  का भूमिपूजन किया।




Share:

सीएम डॉ. मोहन यादव 25 सितम्बर को जैसीनगर से करेंगे अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ: लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्याे का होगा लोकार्पण एंव भूमिपूजन ▪️सागर में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गोष्ठी में होंगे शामिल

सीएम डॉ. मोहन यादव 25 सितम्बर को जैसीनगर से करेंगे अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ: लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्याे का होगा लोकार्पण एंव भूमिपूजन

▪️सागर में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गोष्ठी में होंगे शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर,2025

सागर :  प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 25 सितंबर 2025 को सागर जिले के प्रवास पर आ रहे है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लगभग 215 करोड़ की लागत के निर्माण कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव  सागर में विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठि एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे।




मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन की तैयारियों एवं कार्यक्रम स्थल का मंत्री  गोविंद राजपूत ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितम्बर को सागर जिले के जैसीनगर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल और मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति-2025 लागू की गयी है। इस नीति के तहत राज्य के जिलों में पाईप लाईन बिछाकर उपभोक्ताओं को पीएनजी (पाईप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन प्रदाय किये जायेंगे। साथ ही वाहनों के लिए सीएनजी स्टेशन स्थापित किये जायेंगे, इससे घर-घर स्वच्छ और सस्ता ईधन उपलब्ध होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य निवेशकों को आकर्षित करना और मध्यप्रदेश को भारत के अग्रणी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में स्थापित करना है।

उधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जैसीनगर में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री राजपूत ने मंच व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम प्रभारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने के सख्त निर्देश दिए। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जैसीनगर में अन्य सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ करेंगे और सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मंत्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा सहित जिले के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। बुंदेली परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बुंदेली गायक जित्तू खरे बादल अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगें । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ,जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, डाॅ.सुखदेव मिश्रा, डाॅ.वीरेंद्र पाठक, देवेेंद्र पप्पू फुसकेले सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक शैलेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने लिया तैयारियों का जायजा


 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर सागर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन ने मंगलवार को लिया। उन्होंने महाकवि पद्माकर सभागार पहुंचकर पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यादव जी जैसीनगर में कार्यक्रम समाप्त करने के पश्चात सागर पधारेंगे। वे सागर के बालाजी मंदिर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद धर्म श्री तिराहा, पंतनगर तिराहा और शीतला माता मंदिर तिराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री का काफिला मोती नगर चौराहा होते हुए महाकवि पद्माकर सभागार पहुंचेगा, जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गोष्ठी में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।


विधायक जैन ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व मंत्री पं. गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं बीना विधायक निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान , नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी ,मनीष चौबे,अमित बैसाखिया, मेघा दुबे,नीरज यादव,नीलम अहिरवार, नितिन सोनी,यश अग्रवाल,राहुल वैद्य,निखिल अहिरवार मौजूद रहे।

Share:

SAGAR: राजस्व की समीक्षा बैठकों में गैरहाजिर रहने वाला पटवारी सस्पेंड

SAGAR: राजस्व की समीक्षा बैठकों में गैरहाजिर रहने वाला पटवारी सस्पेंड



तीनबत्ती न्यूज:  23 सितम्बर 2025

सागर: एसडीएम केसली ने पटवारी प.ह.नं. 46- जमुनिया चिखली दांगी पटवारी को अनुशासनहीनता एवं कदाचरण बरतने पर निलंबित कर दिया। जारी निलंबन आदेश के अनुसार तहसीलदार केसली के प्रतिवेदन के अनुसार पटवारी दीपेश दांगी द्वारा राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने तथा हल्के में उपस्थित न रहने एवं राजस्व समीक्षा बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया तथा सूचना पत्रों के जबाब दीपेश दांगी पटवारी द्वारा आज दिनांक तक प्रस्तुत नहीं किया गया। 

पटवारी का यह कृत्य अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों व निर्देशों की अवहेलना करना है जो अपने पदीय दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिस कारण दीपेश दांगी पटवारी प.ह.नं. 46- जमुनिया चिखली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 
Share:

SAGAR: अवैध पटाखा बनाने और बेचने वाला गिरफ्तार: 50 हजार पटाखे और बारूद आदि जब्त

SAGAR: अवैध पटाखा बनाने और बेचने वाला गिरफ्तार: 50 हजार के पटाखे और बारूद आदि जब्त



तीनबत्ती न्यूज: 23 सितंबर ,2025

सागर: आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस ने अवैध पटाखा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

किराए की दुकान में बना रहा था पटाखे

थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतरविदास वार्ड, सागर स्थित किराए की दुकान में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ दुकान मालिक ओमकार प्रजापति पिता प्यारे लाल प्रजापति, उम्र 47 वर्ष, निवासी संतरविदास वार्ड, सागर दुकान के अंदर मिला। दुकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध पटाखे एवं बारूद बरामद हुए। पुलिस ने  कुल 2000 नग पटाखे (विभिन्न पैकिंग में) लगभग 30 किलो बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री कीमत करीब  50 हजार को जब्त किया।

लायसेंस नहीं था

आरोपी से जब उक्त विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उसने कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी द्वारा अवैध रूप से रहवासी क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ का निर्माण एवं भंडारण करना पाया गया। थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 287 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 5/9 (ख)(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


👉 

Share:

सागर महापौर संगीता तिवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की

सागर महापौर संगीता तिवारी ने  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की


तीनबत्ती न्यूज: 23 सितंबर, 2025

सागर:  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ,महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री मान.श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंटकर उनके द्वारा किसानों के कल्याण के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया । 


महापौर ने भेंट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सागर नगर निगम द्वारा नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी । इस अवसर एम आईं सी सदस्य राजकुमार पटेल, शैलेंद्र ठाकुर,युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी,नमन चौबे , निष्कर्ष दुबे,शुभम नामदेव उपस्थित थे।

Share:

विधायक प्रदीप लारिया ने सीएम डा यादव से की मुलाकात ▪️आईटी पार्क, ढाना से नियमित वायु सेवा सहित विकास कार्यों की स्वीकृति का किया अनुरोध

विधायक प्रदीप लारिया ने सीएम डा यादव से की मुलाकात

▪️आईटी पार्क, ढाना से नियमित वायु सेवा सहित विकास कार्यों की स्वीकृति का किया अनुरोध

तीनबत्ती न्यूज: 23 सितंबर ,2025

भोपाल: नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंटकर क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं आधारभूत विकास कार्यों को स्वीकृत कराए जाने का अनुरोध किया।

विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री  से सागर में आईटी पार्क की स्थापना कराने का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि सागर संभागीय मुख्यालय है। सागर जिले में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित निजी विश्वविद्यालय स्थापित है। सागर में औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित हो रही है जिस कारण उच्च गति इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ आईटी पेशेवर और उद्यमियों को आईटी पार्क की नितांत आवश्यकता है।

हवाई सेवा को लेकर की चर्चा

विधायक श्री लारिया ने ढाना से नियमित हवाई सुविधा प्रारंभ कराने का अनुरोध कर अवगत कराया कि सागर जिले में ढाना हवाई पट्टी स्थापित है एवं हवाई पट्टी का लोक निर्माण विभाग द्वारा उन्नयन किया जा रहा है। ढाना हवाई पट्टी से सेना मुख्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर मेडिकल कॉलेज, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, सागर न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं संभागीय मुख्यालय होने के कारण वायु सेवा की नितांत आवश्यकता है। वायु सेवा प्रारंभ कराने के संबंध में लगातार मांग की जा रही है।

विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री  को अवगत कराया कि  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड सागर एवं राहतगढ़ अंतर्गत प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त एवं जीर्णशीर्ण भवनों को गिराने की कार्यवाही की गई है। वर्तमान में उक्त शालाओं के भवन न होने  के कारण विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री जी से क्षेत्र के विकासखंड सागर एवं राहतगढ़ के क्षतिग्रस्त एवं जीर्णशीर्ण शाला भवन जो गिराए गए हैं उन शालाओं के नवीन भवन स्वीकृत कराने सहित अन्य  महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। । मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विधायक श्री लारिया द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु सकारात्मक रूप से आश्वस्त किया।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive