Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण : एक भी छात्र नहीं मिला स्कूल में , छात्रों की उपस्थिति का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला: साईंस के प्रैक्टिकल का कोई लेखाजोखा नहीं

SAGAR: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण : एक भी छात्र नहीं मिला स्कूल में , छात्रों की उपस्थिति का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला: साईंस के प्रैक्टिकल का कोई लेखाजोखा नहीं

तीनबत्ती न्यूज: 27   सितम्बर 2025 
सागर : सागर जिले में सरकारी स्कूलों के बुरे हाल है। पिछले दो महीने से चल रहे निरीक्षण में  लगभग एक सैकड़ा शिक्षक गैर जुल्हाजिर मिले। तो कही स्कूल बंद मिली। छात्र बाहर खड़े मिले। अधिकांश स्कूलों में शासन की गाइड लाइन के मुताबिक पढ़ाई लिखाई का शेड्यूल नहीं मिला। तो कही पर स्कूली किताबें को कबाड़े में बेच दिया गया। ताजा निरीक्षण में तो स्कूल में विद्यार्थी ही नहीं मिले। 

एक भी विद्यार्थी नहीं मिला स्कूल में

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसाहरी विकासखंड खुरई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान संस्था में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं पाया गया अर्थात निर्धारित समय से पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालय से छोड़ा गया. विद्यार्थियों के संस्था में न मिलने के कारण उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण नहीं किया जा सका. संस्था प्राचार्य ने अवगत कराया कि संस्था में कक्षा नवमी से 12वीं तक कुल 269 विद्यार्थी दर्ज हैं लेकिन आज संस्था में कितने विद्यार्थी उपस्थित हुए मुझे जानकारी नहीं.यह पूछने पर कि कल और परसों कितने विद्यार्थी संस्था में उपस्थित हुए थे इस पर भी उन्होंने कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया. इस संबंध में जब उनसे संधारित किए गए अभिलेख उपलब्ध कराने की बात की गई तो उन्होंने अवगत कराया कि ऐसा कोई अभिलेख संधारित नहीं किया जाता है. 

शिक्षकों की दैनिक दैनिन्दिनी संधारित नहीं

संस्था में उपस्थित 10 नियमित शिक्षकों में से दैनिक दैनिन्दिनी अवलोकन हेतु मंगाए जाने पर मात्र पांच ने ही प्रस्तुत की जो मात्र 8-10 दिनों की ही लिखी गई थी अर्थात सत्र प्रारंभ से आज दिनांक तक संधारित नहीं पाई गई.
एक शिक्षक को छोड़कर किसी ने भी पाठ्यक्रम को इकाई बार समय अनुसार विभाजित नहीं किया अतः किसी भी तरह की पाठ योजना ही नहीं बनाई गई.किसी भी तरह की संस्था में शिक्षण सामग्री भी तैयार नहीं की जाती है.

त्रैमासिक परीक्षा नहीं हुआ परिणाम तैयार : शासन के निर्देशों का जमकर उल्लंघन

दिनांक 16 सितंबर से पूर्व त्रैमासिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाना था जिसे तैयार नहीं पाया गया. मात्र कक्षा 12वीं का त्रैमासिक परीक्षा पंजी अवलोकिता कराई गई. इसी कारण दिनांक 16 सितंबर 2025 को शासन द्वारा निर्देशित पालक शिक्षक बैठक का आयोजन भी नहीं किया गया.अभिलेख मांगने पर प्राचार्य ने असमर्थता व्यक्त की. बेसलाइन टेस्ट के उपरांत किस प्रकार ब्रिज कोर्स की कक्षाएं संचालित की गई प्राचार्य सहित शिक्षकों को न तो कोई जानकारी थी और न ही किसी प्रकार का अभिलेख संधारित पाया गया.
शासन के निर्देशानुसार पृथक पृथक कक्षाएं विभाजित कर संचालित नहीं की गई. तात्पर्य यह है कि होशियार और कमजोर विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठकर सामान्य शिक्षण कार्य कराया गया जो शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन है कक्षा ग्यारहवीं 12वीं के भौतिक रसायन एवं जीव विज्ञान के शिक्षकों से प्रायोगिक कार्य की जानकारी लेने पर अभिलेख मात्र रसायन विज्ञान की शिक्षक उपलब्ध करा सके शेष के पास किसी प्रकार का अभिलेख संधारित ही नहीं पाया गया।

Share:

सेवा पखवाड़े पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर लगा: बाजार भ्रमण कर जीएसटी के फायदे बताए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

सेवा पखवाड़े पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर लगा: बाजार भ्रमण कर जीएसटी के फायदे बताए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने


तीनबत्ती न्यूज: 27 सितंबर,2025

मालथौन। सेवा पखवाड़े से प्रेरणा लेकर सेवाभावना को जीवन भर करने संकल्पित हों। स्वदेशी अपनाइए, स्वदेशी का मंत्र ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने का रास्ता है।  जीएसटी कम होने से गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन आसान हुआ है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर में आए जनसमुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं। 

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा जीवन भर करते जाने का काम है, इसे आदत बना लीजिए। सेवा से जीवन में धर्म, आध्यात्मिक,मानसिक सुख शांति मिलती है और ईश्वर की कृपा आती है। सेवाभावी व्यक्ति को ही समाज स्मृति में रखता है जो जनता के दिलों पर भी राज करता है। उन्होंने कहा कि सेवा के कई स्वरूप हैं। स्वच्छता, रक्तदान, गौसेवा, वृक्ष लगाना, नशे की बुराई को खत्म करना, गरीब असहायों की सहायता और अन्याय व शोषण से पीड़ितों की रक्षा करना यह सब सेवा ही के रूप हैं।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जीवनदान सबसे बड़ा दान है और हम इसे रक्तदान के माध्यम से कर सकते हैं। रक्तदान से किसी का जीवन बचता है और रक्तदाता के स्वास्थ्य को लाभ होता है। रक्त कृत्रिम रूप से नहीं बनता, मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है। रक्तदान ऐसी सेवा है जिसे करने में धन भी खर्च नहीं होता इसलिए अमीर गरीब सभी इसे सेवा के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर को सेवा प्रकल्प के रूप में अपनाया है। मुझे चाहने वालों ने पिछले 11 वर्षों में इन शिविरों में रक्तदान कर 14000 यूनिट से अधिक रक्त दिया जिससे अस्पतालों में हजारों लोगों की जान बची। अब हमारे कार्यालय से प्रतिदिन 4-5 गरीब जरूरतमंदों को रक्तदान की व्यवस्था की जाती है। हम सेवा के लिए निमित्त बन सके यह अवसर देने के लिए ईश्वर के आभारी होना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी अस्पतालों में दवा उपकरणों की उपलब्धता,पार्कों व वार्डों की स्वच्छता और अपने क्षेत्र के परिवारों के हितग्राही मूलक योजनाओं के काम कराने की जिम्मेदारी निष्ठा व लगाव से निभा कल भी बहुत बड़ी सेवा कर सकते हैं। 


पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने 390 वस्तुओं को जीएसटी कम करके बहुत सस्ता कर दिया है। उन्होंने सामानों की सूची मंच से पढ़ी और कहा कि यह सूची प्रिंट करा कर गांव गांव भेज रहे हैं ताकि आप सभी कम हुई कीमतों पर ही सामान खरीदें। उन्होंने बताया कि कृषि उपकरणों, खाद, दवाइयों आदि पर जीएसटी कम होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। छोटे वाहन, स्कूटर तथा मकान बनाने के लिए सीमेंट,ईंट, रेत आदि सामग्री भी सस्ती हुई है जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम के पश्चात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के बाजारों में भ्रमण पर निकले और दूकान दारों व उपभोक्ताओं से भेंट करते हुए उन्हें जीएसटी दरों के घटाए जाने की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने हाथ में "घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार" की तख्तियां उठा रखी थीं व नारे लगा रहे थे। 



 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नवरात्रि पर 25 लाख नये उज्जवला गैस कनेक्शन बहिनों को वितरित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को हम सभी बुराइयों के प्रतीक रावण को जलाएंगे और अपने भीतर ,मन और स्वभाव में व्याप्त बुराइयों को भी समाप्त करने का संकल्प लेंगे। 


उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीनों पर कब्जा, उनका शोषण, सरकारी जमीनों पर कब्जा करके प्लाट और दूकानें बेचने वालों की प्रवृत्ति भी रावण जैसी ही है जिससे हम खुरई विधानसभा क्षेत्र में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मालथौन में एक माह में 40 एकड़ सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त कराई है और जो और बची होगी वह भी मुक्त कराएंगे। 30 एकड़ सरकारी जमीन के आवासीय पट्टे गरीबों को बांटे जाएंगे। जो कब्जा ,शोषण जैसे गलत काम करते हैं वे समझ लें कि एक दिन आपका भी नंबर आएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में हमें प्रभु श्री राम के राम राज्य की संकल्पना को साकार करके दिखाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि किसी गरीब से अन्याय व शोषण न खुद करेंगे और न ही किसी और को करने देंगे। हम सभी मिलकर गरीब के अधिकारों की रक्षा करेंगे।  पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मालथौन में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद होने का मामला विधानसभा में उठाया था, अब इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे ताकि फसलों का सर्वे होकर फसल बीमा मिल सके। खाद की समस्या पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिले में खाद पर्याप्त भेजी गई लेकिन जिले में खाद वितरण में असमानता और गड़बड़ी हुई है।

सेवा पखवाड़े पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 70 बीपी शुगर के मरीज,25 हड्डी के मरीज,80 स्त्री रोग विशेषज्ञ मरीज,10 दंत रोग,40 मेडिसिन मरीजों सहित कुल 225 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई। रक्तदान शिविर में 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 


पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वच्छ सर्वे में खुरई नपा के नंबर वन आने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्र के चारों नगरीय निकायों के सीएमओ खुरई नपा से राजेश मेहतेल, बरोदिया कलां नपं से संजय समुद्रे, मालथौन नपं से प्रभु नारायण खरे व बांदरी सीएमओ को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देवेंद्र सिंह व बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर ने दिया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व कन्याओं के पादुकापूजन से हुआ।  कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष मालथौन अरविंद सिंह लोधी, बरोदिया कलां मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मालथौन नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष श्रीमती मालती अहिरवार, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, बांदरी नपं अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी, बरोदिया कलां नपं अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी कुशवाहा, एसडीएम मनोज चौरसिया, बीएमओ विक्रांत गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, रावराजा राजपूत, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, दुर्गसिंह परिहार, सीमा राय, रानी बुंदेला, आशीष पटैरिया, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, चुन्नी लाल पटेल, रामकुमार बघेल, बादाम सिंह सिसौदिया, गोपाल सिंह लोधी, गोविंद सिंह बनखिरिया, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, कोमल यादव, शंभूदयाल मिश्रा, बलराम सिंह राजपूत, इस्हाक भाई, द्वारका सोनी, खुशाल सिंह, भैय्यन यादव, वीर सिंह यादव कोलुआ, तहसीलदार मालथौन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share:

महिलाओं के संबंध में अश्लील, अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणियां भाजपा का राष्ट्रीय चरित्र : अंजू बघेल

महिलाओं के संबंध में अश्लील, अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणियां भाजपा का राष्ट्रीय चरित्र  : अंजू बघेल 


तीनबत्ती न्यूज: 27 सितम्बर ,2025

सागर: भाजपा के मंत्री और नेता लगातार महिलाओं के संबंध में अश्लील, अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणियां करते आ रहे हैं। यह अब अपवाद नहीं, बल्कि भाजपा का स्थायी राष्ट्रीय चरित्र बन चुका है। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर जब पूरा देश मां दुर्गा के रूप में नारी शक्ति की उपासना कर रहा है, उसी समय भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा  राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर की गई भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली टिप्पणी ने पूरे समाज को स्तब्ध और आक्रोशित कर दिया है। इस तरह का शर्मनाक बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला घोर पाप है।

 यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती अंजू बघेल ने आज यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कही। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एकसाथ आयोजित की गई पत्रकार वार्ताओं के तहत जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा आयोजित की गई।

 पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती अंजू बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच महिलाओं का अपमान करने तक ही सीमित है। यह सिर्फ जुबानी फिसलन नहीं, बल्कि इनका राजनीतिक संस्कार है। भाजपा नेताओं के अवैध संबंध और महिलाओं पर लगातार अभद्र टिप्पणियां अब जनता के सामने उजागर हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हम माँ दुर्गा से प्रार्थना करते है कि वे हमें शक्ति दें, लेकिन बीजेपी के मंत्री जैसे लोग इस पवित्र समय में भी बहनों की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। बहन-भाई का रिश्ता भारतीय संस्कृति की नींव है-रक्षाबंधन से लेकर नवरात्रि तक, यह बंधन पवित्रता और सुरक्षा का प्रतीक है। लेकिन विजयवर्गीय व भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए जा रहे बयान नारी अस्मिता पर सीधा हमला है, जो माँ दुर्गा की देवी शाक्ति को चुनौती देने जैसा है। यह न केवल असंवेदनशील है, बल्कि पूरे प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता पर प्रहार है।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा हमें नारी शक्ति की याद दिलाती हैं। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय जैसे मंत्री बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को अपमानित कर रहे हैं। उनका बयान मध्यप्रदेश की गरिमा के खिलाफ है। एक मंत्री, जो जनता की सेवा की शपथ लेता है, वह सार्वजनिक मंच से बार- बार बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करता है। दूसरी तरफ उनकी पार्टी और सरकार मूक दर्शक बनकर उन्हें ऐसा करने की शह प्रदान करती है। यह महिलाओं का अपमान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। बहन-भाई का रिश्ता पवित्रता का प्रतीक है, लेकिन बीजेपी के नेता इसे राजनीतिक हथियार बना रहे हैं।

महिताओं के प्रति कैलाश विजयवर्गीय की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ा विरोध

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं पर की गई विवादित और अमर्यादित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में  महिलाओ के वस्त्र पर उंगली उठाते हुए उन्हें देवी स्वरूप की जगह "शूर्पणखा" जैसा बताया था। इसी तरह उन्होंने यह भी बयान दिया था कि उन्हें 'कम कपड़े पहनने वाली" अथवा "revealing dress पहनने वाली महिलाएँ पसंद नहीं। इतना ही नहीं, वे बार-बार पश्चिमी पहनावे की आलोचना करते हुए भारतीय संस्कृति की आड़ में महिलाओं की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल खड़े करते रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहला मौका नहीं है। कैलाश विजयवर्गीय लगातार ऐसे बयान देते आ रहे हैं जो महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अपमान करते हैं। यह मानसिकता न केवल पुरानी और सामंती सोच को दर्शाती है, बल्कि एक मंत्री पद की गरिमा के भी विपरीत है।  अपने आरोप में उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की अमर्यादित टिप्पणियाँ बार-बार सामने आती है, लेकिन जब बहन-बेटियों पर अत्याचार होता है तब वे चुप्पी साध लेते हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े भयावह हैं। बलात्कार, छेड़‌छाड़ और उत्पीड़न की खबरें रोज़ अखबारों की सुर्खियाँ बनती हैं। भोपाल से लेकर छोटे कस्बों तक, बहन बेटियों असुरक्षित हैं। नवरात्रि जैसे पवित्र समय में भी. जब हम माँ दुर्गा से सुरक्षा की प्रार्थना करते है, बीजेपी सरकार महिलाओं की रक्षा करने में विफल हो रही है।"


श्रीमती अंजू बघेल ने मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों का भयावह सच सिलसिलेवार उजागर करते हुए कहा कि साल 2000 में प्रदेश में 6,134 बलात्कार की घटनाएँ दर्ज थी. जो 2024 तक बढ़कर 1.294 हो गई. यानी 19% की वृद्धि। मुख्यमंत्री ने स्वयं विधानसभा में स्वीकार किया कि 'प्रत्येक दिन लगभग 20 बलात्कार के मामले हो रहे हैं।"

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि भाजपा नेताओं का चरित्र अब प्रदेश की जनता अच्छी तरह जान चुकी है। महिलाओं को लेकर इनकी अश्लील मानसिकता और अनैतिक आचरण अब किसी से छिपे नहीं हैं। विजयवर्गीय का बयान सिर्फ महिलाओं का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज और संस्कृति का अपमान है।कांग्रेस मांग करती है कि ऐसे मंत्री को तुरंत पद से हटाया जाए। अन्यथा भाजपा का हर नेता इस अपराध का साझेदार माना जाएगा।

वहीं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने भी कहा कि भाजपा का असली चेहरा महिलाओं की गरिमा को तार-तार करने वाला है। लेकिन कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक महिला सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस पुलिस ने पुतला दहन रोकने हेतु वाटर कैनन और बल प्रयोग किया परन्तु कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला और भी मजबूत हुआ।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक सुनील जैन, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, जिला प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, एस सी विभाग अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, मनोज पवार,आनंद हेला भी मौजूद रहे।भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


Share:

न दिन बड़ा और न रात छोटी होगी 28 सितम्बर को जानिये आपके शहर मे कब होगा दिन और कब होगी रात ▪️सारिका घारू

 न दिन बड़ा और न रात छोटी  होगी 28 सितम्बर को

▪️जानिये आपके शहर मे कब होगा दिन और कब होगी रात

▪️सारिका घारू 



तीनबत्ती न्यूज : 27 सितंबर, 2025

नवरात्रि की आज (28 सितंबर) की रात्रि और दिवस मे मुकाबला बराबरी पर होने जा रहा है ।सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त तक जितनी देर घड़ी का कांटा आगे चलेगा लगभग उतना ही समय सूर्यास्‍त से अगले सूर्योदय तक का रहने जा रहा है । इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया‍ कि साल में सिर्फ दो बार होने वाली यह घटना खगोलविज्ञान में  इक्‍वीलक्‍स कहलाती हे और इसका संबध पृथ्‍वी के अपने अक्ष पर झुके हुये सूर्य की परिक्रमा करते रहने से है ।


सारिका ने कहा कि अनेक सालों से सोशलमीडिया में 23 सितम्‍बर को दिन और रात पूरी तरह बराबर होने के बारे में प्रचारित किया जाता है जो कि सही तथ्‍य नहीं है । 23 सितम्‍बर की घटना में सूर्य  भूमघ्‍यरेखा के ठीक उपर पहुंचता है और इस दिन सूर्य ठीक पूर्व से उदित होता है ,इसे इक्‍वीनॉक्‍स कहा जाता है । उस दिन मध्‍यप्रदेश के नगरों में दिन और रात की अवधि में लगभग 400 से अधिक सेकंड का अंतर रहता है , इतने बड़े अंतर को बराबर कैसे मान सकते हैं ।


सारिका ने बताया कि मध्‍यप्रदेश के नगरों में 23 सितंबर की इक्‍वीनॉक्‍स की घटना के लगभग 6 वे दिन इक्‍वीलक्‍स की घटना होती है । राजस्‍थान तथा उत्‍तर भारत में यह घटना एक दिन पहले 27 सितंबर को होती है ।तो महसूस कीजिये आज दिवस और रात्रि की बराबरी को अपने आसपास ।


                                                         जानिये आपके शहर मे कब होगा दिन और कब होगी रात  -


भोपाल  में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 11 मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 10  मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 40 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 20 सेकंड का अंतर होगा ।

नर्मदापुरम में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 9  मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 9  मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 49 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 11 सेकंड का अंतर होगा ।

उज्‍जैन में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 17  मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 17  मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 41 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 19 सेकंड का अंतर होगा ।


 बड़वानी  में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 20  मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 20  मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 12 घंटे 01 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 01 सेकंड का अंतर होगा ।

रायसेन में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 9  मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 9  मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 39 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 21 सेकंड का अंतर होगा ।

दमोह में सूर्योदय प्रात- 6 बजकर 01 मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 01 मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 20 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 40  सेकंड का अंतर होगा ।

सागर में सूर्योदय प्रात- 6 बजकर 05 मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 05 मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 30 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 30  सेकंड का अंतर होगा ।

सीहोर में सूर्योदय प्रात- 6 बजकर 12 मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 11 मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 41 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 19  सेकंड का अंतर होगा ।


बैतूल  में सूर्योदय प्रात- 6 बजकर 08 मिनिट पर  होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 08 मि‍निट पर होगा । दिन की अवधि 12 घंटे और 04  सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 04 सेकंड का अंतर होगा ।

छिंदवाड़ा  में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 4 मिनिट पर होकर सूर्यास्‍त शाम 6 बजकर 4  मिनिट पर होगा । दिन की अवधि 12 घंटे और 02 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 02 सेकंड का अंतर होगा ।  -


                                                                                     

Share:

SAGAR: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे पुलिस में भर्ती होने वाले आरोपी को सजा : आवेदक ओबीसी था, बनवाया अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र

SAGAR: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे पुलिस में भर्ती होने वाले आरोपी को सजा : आवेदक ओबीसी था, बनवाया अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र



तीनबत्ती न्यूज : 27 सितंबर, 2025

सागर । फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में आरोपी सुमित गड़रिया को भादवि की धारा- 420 के तहत 03 वर्श का सश्रम कारावास एवं 02 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) प्रशांत सक्सेना जिला-सागर की अदालत ने दंडित किया ।  मामले की पैरवी लोक अभियोजन दीपक भंडारी  ने की। 

पुलिस भर्ती में लगाया फर्जी प्रमाणपत्र

घटना संक्षिप्त में इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2018 को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) पुलिस मुख्यालय भोपाल से कार्यालय कमांडेंट दसवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर को पत्र क्रमांक पु.मु. /2/चयन/स-3/1032-ए/18 प्राप्त हुआ। जिसमे शिकायतकर्ता जी.एस.बघेल की ओर से पुलिस मुख्यालय को प्रेषित पत्र प्राप्त हुआ तथा कमांडेंट दसवीं वाहिनी को बिन्दुबार जांच कर प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया गया। वस्तुतः वर्ष 2017 में विशेष सशस्त्र बल में आरक्षक की भर्ती हेतु अभियुक्त सुमित कुमार के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। दिनांक 10.11.2017 को उज्जैन से शारीरिक प्रवीणता का परीक्षण होने में उत्तीर्ण होने के उपरांत उसके रोल नंबर 23561338 के आधार पर उसका चयन किया गया तथा उसे दसवीं वाहिनी सागर इकाई आवंटित की गई। मेडीकल परीक्षण उपरांत वह वापस अपने घर चला गया। इसी तारतम्य में किसी शिकायतकर्ता जी.एस.बघेल ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में अभियुक्त सुमित कुमार की शिकायत प्रेषित की। जिस पर कमांडेंट आर.आर.एस. परिहार के द्वारा दिनांक 31.05.2018 को दसवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर में पदस्थ सहायक सेनानी इंद्रसिंह परस्ते को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त पत्र तथा शिकायत बिन्दुवार जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में पत्र लेख किया गया। जांच के अनुक्रमं अभियुक्त सुमित कुमार के कथन लेखबद्ध किये गए। जिसने यह बताया कि उसका जाति प्रमाणपत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसील भि ंड जिला भिंड के प्रकरण क्र. 8810/बी-121/जाति प्रमाण पत्र क्रमांक आर.एस./420/0101/7802/2017 दिनांक 06.07.2017 के आधार पर जारी हुआ है, जो सही है। अभियुक्त के अनुसार वह भिंड जिले में अपने चाचा आन ंद पिता बलवान सिंह के साथ नयापुरा जामना रोड भिंड में जन्म से निवासरत है तथा वह अनुसूचित जाति जाटव में आता है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त सुमित कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी नगलामनी थाना बसरेहर तह. इटावा का रहने वाला होकर जाति से गड़रिया है, जो वहां ओबीसी कोटे में आती है।

 जांच में सुमित कुमार के पिता श्याम सिंह के कथन लेखबद्ध किये गए जिन्हो ंने बताया कि अभियुक्त सुमित कुमार उसका पुत्र है, जिसकी उम्र 24 वर्ष है, उसके दो अन्य पुत्र रजनीश कुमार आई.टी.बी तथा अमित कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। वह गड़रिया ओबीसी जाति का है। उसके पिता मेवाराम पाल तथा उसके पितामह काशीराम पाल नगलामनी इटावा के ही रहने वाले थे। जांच में सहायक सेनानी इंद्रसिंह परस्ते ने यह पाया कि अभियुक्त सुमित कुमार ने भिण्ड जिल े के जमना रोड का फर्जी पता लगाकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है तथा उसने अनुसूचित जाति के आधार पर विशेष सशस्त्र बल में आरक्षक जी.डी. के पद पर चयन प्राप्त किया है, जबकि वह पिछड़ा वर्ग में आता है। उसने अनुविभागीय अधिकारी भिण्ड के कार्यालय से कूट रचित निवास तथा जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है तथा सत्य जानकारी को छिपाकर पूर्व नियोजित तरीके से कूटरचना कर छिपाया है। जांचकर्ता अधिकारी इंद्रसिंह परस्ते ने तदाशय का प्रतिवेदन कमांडेंट दसवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर को प्रेषित किया तथा कमांडेंट के द्वारा संकलित किये गए दस्तावेज, कथन की प्रति दिनांक 16.07.2018 को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) पुलिस मुख्यालय सागर का े प्रेषित किया गया। दिनांक 15.11.2018 को इंद्रसिंह परस्ते के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कमांडे ंट के द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर को पत्र क्रमांक 10वी ं/बटा./वि.सबल/स्टेनो/ए/2413-ए/18 दिनांक 15.11.2018 प्रेषित कर जांच प्रतिवेदन भी प्रेषित किया तथा अभियुक्त सुमित कुमार के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच करने का अनुरोध किया। 

पुलिस अधीक्षक सागर को प्रेषित उक्त पत्र के आधार पर थाना मकरोनिया में दिना ंक 09.02.2019 को अपराध क्र0 66/19 अंतर्गत धारा 420 भादवि अभियुक्त सुमित कुमार गड़रिया के विरूद्ध दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान सहायक सेनानी इंद्रसिंह परस्ते सें उनके द्वारा की गई जांच का प्रतिवेदन तथा प्राप्त किये गए दस्तावेज प्राप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया, घटना स्थल कार्यालय एस.ए.एफ सागर जहां अभियुक्त ने कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत किये थे, का निरीक्षण कर नक्शा मौका तैयार किया। सहायक सेनानी इंद्रसिंह परस्ते, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी के कथन उनके बताए अनुसार लेख किये। अनुसंधान के दौरान थाना मकरोनिया के पुलिस प्राधिकारी के द्वारा तथा दसवीं बटालियन में प्रस्तुत किये गए जांच प्रतिवेदन में जांच कार्यवाही में सहयोग करने वाले  जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी ने अभियुक्त के भिण्ड जिले में दिए गए पते के मकान मालिक ललिता गोयल, उसके पति आनंद गोयल के कथन लेखबद्ध कये, जिन्होंने बताया कि वह वार्ड क्र. 24 नयापुरा भिंड की पार्षद है, उसके वार्ड में आनंद कुमार जाटव कई वर्षां से रह रहा है, सुमित कुमार नामक व्यक्ति आनंद जाटव का कोई रिश्तेदार नहीं है। तब अनुसंधान अधिकारी ने थाना भिंड देहात के आरक्षक फूल सिंह तथा संदीप सिंह रजावत के कथन उनके बताए अनुसार लेख किये थे, जिन्हो ंने व्यक्त किया कि दसवी ं वाहिनी के सहायक उपनिरीक्षक उमेश तिवारी जांच हेतु थाना भिंड देहात आए थे, जिन्हो ंनें आन ंद सिंह की पत्नि से पूछताछ की थी। जिन्होंने यह बताया था कि अभियुक्त सुमित कुमार उसके यहां 4-5 माह ही किराये से रहा था। अनुसंधान के अनुक्रम में अभियुक्त के पिता श्याम सिंह, गांववासी स्वत ंत्र चौधरी के कथन उनके बताए अनुसार लेख किये थे। दिनांक 01.10.2020 को अभियुक्त सुमित कुमार को अभिरक्षा में ल ेकर उसके मेमोरेण्डम अंतर्गत धारा 27 साक्ष्य विधान के आधार पर उसका इटावा तहसील से जारी निवास प्रमाणपत्र तथा आधारकार्ड आदि प्रस्तुत करने पर जप्त कर जप्ती पंचनामा तथा उसे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस भर्ती में उपयोग किये गए प्रपत्रों को कमांडेंट दसवीं वाहिनी थाना मकरोनिया को प्रेषित किया गया। विव ेचना उपरांत अभियुक्त सुमित कुमार के द्वारा ग्राम नगलामनी थाना बसरेहर जिला इटावा का निवासी होकर जाति से गड़रिया होकर अन्य पिछड़ा वर्ग का सदस्य होते हुए भिंण्ड जिले में अपना निवास बताते हुए स्वय ं को जाटव अनुसूचित जाति का सदस्य बताते हुए, अनुविभागीय आधिकारी भिण्ड से जाटव जाति का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर आरक्षक की परीक्षा में उपयोग कर चयन प्राप्त किया। तब अन्य विवेचना उपरांत अभियोग पत्र दिनांक 27.11.2020 न्यायिक मजिस्ट्रेट सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उपार्पण पर दिनांक 22.12. 2020 को सत्र न्यायाधीश तथा दिनाक 08.01.2021 को प्रकरण अंतरण पर इस न्यायालय को प्राप्त हुआ। जहॉ विचारण उपरांत अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) श्रीमान प्रशांत सक्सेना जिला-सागर की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया। 

  

Share:

SAGAR: मेडिकल स्‍टोर्स का निरीक्षण जारी : कमियां मिलने पर नोटिस

SAGAR: मेडिकल स्‍टोर्स का निरीक्षण  जारी : कमियां मिलने पर नोटिस



तीनबत्ती न्यूज:  26 सितम्बर 2025
सागर
: नशीली दवाओं के विक्रय को रोकने कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर गठित दल जिसमे औषधि निरीक्षक, नायब तहसीलदार, पटवारी संम्मिलित है, के द्वारा की जा रही मेडिकल स्‍टोर्स की जांच की जा रही है। दल द्वारा सागर जिले में नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाइयों के क्रय-विक्रय को रोकने के उद्देश्‍य से कलेक्टर के नेतृत्व में दल के द्वारा जिले की मेडिकल स्‍टोर्स की जांच कर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लगातार आज देवरी के मेडिकल स्टोर का निरिक्षण जाँच दल द्वारा किया गया। 

इनका हुआ निरीक्षण

निरिक्षण के दौरान लख्मीचंद खूबचंद मेडिकल पर दवाओं के बिक्री बिल मौके पर प्रस्तुत नहीं किये गए नारकोटिक्स दवाओं के खरीदी बिक्री बिल 3 दिन मे प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। सागर मेडिकल, अशोक मेडिकल, बृजनाथ मेडिकल, देवरी से दवाओं के खरीदी बिक्री बिल प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। गोरझामर के अंशुल मेडिकल एवं अशोक मेडिकल का भी निरक्षण किया निरक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाई पायी गयी जिसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा। जबाब संतुष्टिपूर्ण न होने पर मेडिकल स्टोर्स पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
Share:

भ्रामक रिपोर्टिंग से मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट गंभीर ▪️मंत्री गोविंद राजपूत के आवेदन पर 9 अक्टूबर तय की सुनवाई

भ्रामक रिपोर्टिंग से मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट गंभीर

▪️मंत्री गोविंद राजपूत के आवेदन पर 9 अक्टूबर तय की सुनवाई



तीनबत्ती न्यूज: 26 सितम्बर,2025

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब चैनल द्वारा गलत ढंग से प्रकाशित और प्रसारित करते हुए उनकी सियासी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले भ्रामक समाचारों के विरुद्ध अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए उचित निर्देश जारी किये जाने का अनुरोध किया है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सर्राफ की खंडपीठ ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आवेदन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामले में अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर 2025 निर्धारित की है।

दरअसल, मंत्री राजपूत के विरुद्ध विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र को लेकर एक याचिका दायर की गई थी। इस मामले में 25 सितंबर एक सामान्य सुनवाई  हुई। मंत्री ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत के संज्ञान में यह बात रखी कि सुनवाई की कार्यवाही को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया तथा पारित आदेश से विपरीत समाचार प्रकाशित-प्रसारित किए गए, जिससे उनकी छवि को धक्का लगा है।

गौरतलब है कि सागर निवासी एक याचिकाकर्ता ने मंत्री श्री राजपूत के परिवार से जुड़ी शैक्षणिक संस्था की संपत्तियों का उल्लेख शपथ पत्र में निजी संपत्ति के रूप में नहीं करने एवं  विक्रय पत्रों से पृथक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा नंबरों के आधार पर इन संपत्तियों को छिपाने और आशिक परिवर्तनों को नहीं दर्शित करने को लेकर मंत्री राजपूत सहित भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है। हालांकि, न्यायालय द्वारा अब तक इस संबंध में किसी भी पक्ष को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

मंत्री राजपूत ने भ्रामक रिपोर्टिंग पर कड़ा एतराज जताते हुए अदालत से उचित निर्देश जारी करने की मांग की है। अब पूरे मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

Share:

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली, एवं हस्ताक्षर अभियान किया ग्रामीण कांग्रेस नें ▪️राहतगढ़ के चौक पर पुष्पवर्षा क़र भूपेंद्र मुहासा का स्वागत हुआ

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली, एवं हस्ताक्षर अभियान किया ग्रामीण कांग्रेस नें 

▪️राहतगढ़ के चौक पर पुष्पवर्षा क़र भूपेंद्र मुहासा का स्वागत हुआ


तीनबत्ती न्यूज: 26 सितम्बर,2025

सागर: जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा और कांग्रेस नेता नीरज शर्मा के नेतृत्व में राहतगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया गया और हस्ताक्षर कराए गए। इस मौके पर एक सभा भी आयोजित की गई। 

विधानसभा स्तरीय बैठक 

संगठन की बैठक कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के निवास के पास जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुहासा नें संगठन की मजबूती की बात कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है, सारे कार्यकर्त्ता एकजुटता सें संगठन को ताकत दें।कार्यकर्ताओ के लिए शीघ्र ही प्रशिक्षण शिविरो का आयोजन किया जाएगा, जिससे अच्छे एवं वैचारिक रूप सें मजबूत  कार्यकर्त्ता बनेगे। बैठक को प्रत्याशी रहे पं नीरज शर्मा नें सम्बोधित करते हुए कहा कि में सुरखी के कार्यकर्ताओ का ऋणी हूँ, आपके सुख दुःख और संघर्ष में सदैव साथ रहूँगा।  सहप्रभारी मनोज कपूर एवं स्थानीय नेताओं नें भी बैठक में अपनी बात रखी।संचालन नगर पालिका अध्यक्ष गोलू राय नें किया।

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली निकाली 

बैठक के पश्चात् विशाल रैली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली निकाली गई जिसमे हजारों की संख्या में कांग्रेस जन हाथो में वोट चोर गद्दी छोड़ की तख्तीया लेकर चल रहे थे, रैली का आरम्भ नीरज शर्मा के निवास सें आरम्भ हुआ, वोट चोर रैली झण्डा चौक पहुंची जहाँ युवा नेता रईस कुरैशी के नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्त्ताओ नें अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा का नागरिक अभिनन्दन किया, रैली नें झंडा चौक पर एवं विशाल जनसभा का रूप ले लिया।

 जन सभा आयोजित हुई

सभा को सम्बोधित करते  जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी वोट चोरी पर पूरे देश को जागरूक कर रहे है, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम सें राहुल गाँधी की बात का समर्थन करें। सुरखी में हम आने वाला चुनाव 50000 वोट से जीतेंगे। लेकिन उसके पहले हमें अपने भीतर के जयचंदों की पहचान करना है।यह जिम्मेदारी कांग्रेस के एक एक कार्यकर्त्ता की है।सुरखी का चुनाव वोट चोरी का बड़ा उदाहरण है । नीरज शर्मा के साथ में पूरी ताकत के साथ खड़ा हूँ।  सभा में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे  नीरज शर्मा नें कहा कि मुझे चुनाव कैसे हराया गया यह क्षेत्र की जनता भली भाती जानती है। पर में हारने के बाद भी घर नहीँ बैठा, आप लोगो के सुख दुःख में हमेशा शामिल रहा। विधायक भले ही न बना हूँ, पर संघर्ष में आपके साथ खड़ा हूँ। और खड़ा रहूँगा।

ये रहे शामिल

प्रमुख लोगो में  प्रहलाद पटेल, निरंजन मामा, प्रभु मिश्रा, बंटी चौबे, डॉक्टर वीरेंद्र लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष गोलू राय, बृजेश सिंह ठाकुर, लाल मियां भाई, फहीम कुरेशी,गोलू चौबे,  प्रणव राजपूत,मनोज पवार,नसीम कुरैशी, नंदकिशोर भारती, सलीम पार्षद, अनिल ताम्रकार, रुस्तम साह पार्षद, राजू अहिरवार, युसूफ राजू, पटेल, मुन्नालाल अहिरवार, मुफफा कुरैशी, रईस कुरेशी, शादाब मंसूरी, विनोद मुहासा, शोएब कुरैशी, अबू हुरेरा सागर से नीलोफर चमन अंसारी पार्षद, रिचा सिंह पार्षद,वसीम पार्षद, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, नूरुल पठान, सहित हजारों की संख्या में लोगो नें सभा एवं हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive