सागर में कांग्रेस का पैदल मार्च, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
तीनबत्ती न्यूज:8 अक्टूबर 2026
सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से सदर मुहाल स्थित शास्त्री चौक तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला रस्सी से बांधकर अपने साथ ले गए। शास्त्री चौक पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के छायाचित्र वाले पोस्टर जलाए गए। कांग्रेस ने इसे 'इतिहास का काला दिवस' बताते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की गाड़ियों के साथ वाटर कैनन भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
'मोदी सरकार राहुल गांधी पर 45 मामले दर्ज करवा चुकी'
सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष का भी सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार और अमित शाह तथा नितिन नवीन के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद जब चुनाव आयोग से जवाबदेही मांगने जा रहे थे, तब उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों पर कार्रवाई को संविधान पर हमला बताया।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली बनाकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव आयोग को कभी निष्पक्षता का प्रतीक माना जाता था, उसकी भूमिका पर आज सवाल उठ रहे हैं।
'देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात'
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि देश के सांसद ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई'
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने सागर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।
ये रहे शामिल
कार्यक्रम का संचालन सिंटू कटारे ने किया, जबकि आभार डॉ. किरण लता सोनी ने व्यक्त किया।प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, रामकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित, राकेश राय, सागर साहू, पप्पू गुप्ता, कमलेश तिवारी, शरद पुरोहित, नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, पीयूष अवस्थी, जितेंद्र रोहण, माधवी चौधरी, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, अरविंद पंथी, आनंद हैला, आनंद तोमर, चक्रेश सिंघई, शिव शंकर, गुड्डू यादव, नीलोफर, चमन अंसारी, नीलेश अहिरवार, रोहित, जितेंद्र चौधरी, रेखा सोनी, गीता कुशवाहा, सुलेखा राय, हीरालाल, मयंक ठक्कर, टीकाराम दीवान, सुरेश पंजवानी, बाबू मछंदर, हरिश्चंद्र सोनवार, जतिन चौकसे, उत्तम तावड़े, ताहिर खान एडवोकेट, अखिल सिद्दीकी, अर्चना कनौजिया, जगदेव सिंह ठाकुर, मजहर अली चौधरी, मीना, पवन पटेल, विनीत जैन, कुंजी लाल लडिया, सुनील ठेकेदार, गंगाराम अहिरवार, बाबू प्रजापति, सुल्तान कुरैशी, नौशाद अब्बासी, फिरदौस कुरैशी, शहबाज खान, डॉ. दिनेश पटेरिया, लीलाधर सूर्यवंशी, जयराम खाती, वसीम खान, दीनदयाल तिवारी, साजिद राइन, शेरू खान, संदीप अहिरवार, पवन जाटव, संजय जैन, अजय लहरिया, राजा पठान, कुंदन जाट, अतीक खान, अलीम, ताज्जु भाई जान, प्रशांत सोनी, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष, गगन जैन, निखिल जैन, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, वीरेंद्र महावते, पवन मडिया, विनोद रैकवार, सुरेश रैकवार, संजय रैकवार, श्रीदास रैकवार, सुनील ठाकुर, प्रभात भंडारी, अरविंद ठाकुर, गगन साहू, अजय राजपूत, कल्लू पटेल, रोहित मांडले, आनंद अहिरवार, नरेश ट्रेलर, समीर मकरानी, शाहबाज कुरैशी, सना भाई जान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें