Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर के केंद्रीय बीड़ी श्रमिक अस्पताल को मिलेगा नया जीवन ▪️विधायक शैलेन्द्र जैन व सांसद डॉ लता वानखेड़े ने की ईएसआईसी से जोड़ने या जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित करने की मांग

सागर के केंद्रीय बीड़ी श्रमिक अस्पताल को मिलेगा नया जीवन

▪️विधायक शैलेन्द्र जैन व सांसद डॉ लता वानखेड़े ने की ईएसआईसी से जोड़ने या जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित करने की मांग

तीनबत्ती न्यूज: 18 दिसम्बर, 2025

सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े के साथ लोकसभा में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से भेंट कर सागर स्थित केंद्रीय बीड़ी श्रमिक अस्पताल को प्रदेश सरकार को हस्तांतरित करने अथवा उसमें व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार कर ओपीडी की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पताल को जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

BJP: देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में हजारों किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन : पटवारी और बेपरवाह प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

-----------------------------+

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि जिन केंद्रीय बीड़ी श्रमिक अस्पतालों में प्रतिदिन मरीजों की ओपीडी सिंगल डिजिट में सीमित रह गई है, उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से जोड़ने की व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। इसका उद्देश्य इन अस्पतालों की उपयोगिता बढ़ाना और अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाना है। मंत्री मंडाविया ने कहा कि ईएसआईसी से जुड़ने के बाद इन अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाभार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे बीड़ी श्रमिकों एवं उनके परिवारों सहित अन्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा लंबे समय से कम उपयोग में आ रहे अस्पतालों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि देश की स्वास्थ्य अधोसंरचना का अधिकतम लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे और सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले श्रमिक वर्ग को बेहतर, सस्ता और व्यापक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

स्वदेशी मेला स्थानीय युवाओं की सांस्कृतिक व व्यापारिक प्रतिभा निखारने का सुअवसर है : सुधीर दांते

स्वदेशी मेला स्थानीय युवाओं की सांस्कृतिक व व्यापारिक प्रतिभा निखारने का सुअवसर है : सुधीर दांते 



तीनबत्ती न्यूज: 18 दिसम्बर, 2025

सागर। शहर में तीसरी बार स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे स्वदेशी मेला का भूमिपूजन एवं मेला कार्यालय का उद्घाटन 18 दिसंबर गुरुवार को पीटीसी ग्राउंड में विधिवत संपन्न हुआ। यह भव्य मेला 23 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक लगेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संगीता सुशील तिवारी, समाजसेवी मीना पिंपलापुरे रहीं।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

BJP: देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में हजारों किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन : पटवारी और बेपरवाह प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

ज़्यादा जानें
सागर
Sagar

-----------------------------

स्वदेशी जागरण मंच के मध्य क्षेत्र संयोजक सुधीर दांते ने बताया कि स्वदेशी मेला केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह स्थानीय युवाओं की सांस्कृतिक, रचनात्मक और व्यापारिक प्रतिभा को निखारने का सुअवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का उत्थान हमें स्वयं करना होगा और इसी भावना को जागृत करने के लिए स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाता है।क्षेत्र समरसता प्रमुख आरएसएस सुनील देव ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को स्थापित करना और समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।



मेला में सोमनाथ ज्योटीतिर्लिंग के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे : कपिल मलैया

स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमनाथ मंदिर का वह पवित्र ज्योतिर्लिंग, जिसे लगभग एक हजार वर्ष पूर्व आतताइयों द्वारा लूट लिया गया था, अब पुनः प्राप्त हो चुका है और श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में सुरक्षित है। स्वदेशी मेला में 30 दिसंबर को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर होगा।

मेला संयोजिका दीप्ति चंदेरिया ने बताया कि मेला में देश के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लुधियाना, दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 200 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, वस्त्र, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और पारंपरिक कलाकृतियां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मेले का प्रमुख आकर्षण गगनचुंबी झूला भी रहेगा।


मेला प्रांत संयोजक नितिन पटैरिया ने कहा कि स्वदेशी मेला विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। मेले में कसक महोत्सव, विभोर बैंड की प्रस्तुति, रंगोली, मेहंदी, क्राफ्ट, क्ले आर्ट वर्क, पेपर क्राफ्ट, व्यंजन प्रतियोगिता, थाली सजाओ, खो-खो, मलखंब, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा स्वदेशी संवाद जैसे विविध कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत विभाग संपर्क प्रमुख राजकुमार नामदेव ने जानकारी दी कि स्वदेशी मेला प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 10:30 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

जिला संयोजक सौरभ रांधेलिया ने बताया कि स्वदेशी मेला के माध्यम से लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेले में प्रत्येक दिन अलग-अलग समाजों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विभाग प्रशिक्षक रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत व युवा स्वावलंबन की संकल्पना को साकार करने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं।

मेला मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम के रूप में सागर नगर में तीसरी बार स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

विनय मलैया, सिद्धार्थ शुक्ला, सुनीता अरिहंत, सुनील सागर, सुष्मिता ठाकुर, अतुल अग्रवाल, प्रशांत जैन पायल, अर्पित पांडे, नितिन सोनी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पर पहुंचकर स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाएं।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive