Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 03 फरवरी तक चलेगी कथा

Sagar: श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 03 फरवरी तक चलेगी कथा  


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी , 2026

सागर: कथा वाचक पं. श्री कृष्णा शास्त्री जी (वृन्दावन धाम) के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 28 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक देवी जी मंदिर के पास भीतर बाजार, कटरा सागर में आयोजित की गई है। साहू परिवार ,किशन होटल सागर इस कथा के मुख्य यजमान है। इस अवसर पर 28 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई।कथा समयः दोप. 02 बजे से हरि इच्छा तक रहेगा ।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागररुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________



सोने में कलयुग का वास

कथा व्यास पं. श्री कृष्णा शास्त्री जी (वृन्दावन धाम) ने  आज जया एकादशी पर कथा में भगवान  नारायण के प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि सोने में कलयुग का वास होता है। इसके दोष भी लगते है। हमें बेईमानी से कमाए गए  धन से सोना खरीदकर नहीं पहनना चाहिए। यह धर्मसंगत नहीं है।  हमें अधर्म से नहीं अच्छे कर्मों से जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने सोने के दोष के लिए राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। 


मुख्य यजमान साहू परिवार के सदस्य मुकेश साहू ने बताया कि कथा 03 फरवरी तक आयोजित की गई है। इस दौरान श्री कृष्ण जनोत्सवः 31 जनवरी ,गोवर्धन पूजाः 01 फरवरी ,श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाहः 02 फरवरी ,श्री सुदामा चरित्र एवं कथा समापनः 03 फरवरी को होगा।  पूर्णाहुति एवं भंडाराः 03 फरवरी 2026 को होगा।

Share:

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां ▪️15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल, 14 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां 

▪️15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल, 14 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी, 2026

सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर में 31 जनवरी से 6 फरवरी,2026 तक आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा एवं श्री दक्षिणमुखी श्री हनुमानजी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल के लिए 15 एकड़ भूमि का उपयोग हो रहा है। श्री राम कथा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धी प्राप्त पं प्रेमभूषण जी महाराज के समक्ष प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु सुविधा जनक रूप से बैठ सकें इसके लिए  रुद्राक्ष धाम के सामने स्थित स्टेडियम में वाटरप्रूफ आधुनिक डोम में कथा पंडाल बनाया गया है। कथा पंडाल में 14 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनसे पीछे तक किसी भी स्थान पर बैठे दर्शकों को एक समान कथा का आनंद आएगा।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________


15 एकड़ में व्यवस्था, एक लाख भक्तजनों के लिए पंडाल

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 एकड़ के मैदान में प्रतिदिन 1 लाख भक्तजन आएंगे। इस दृष्टि से पार्किंग, पेयजल , अस्थायी हॉस्पिटल आयोजन स्थल पर स्थापित किए गए हैं। हरे माधव सेवा समिति सागर एवं खुरई द्वारा निशुल्क जूता चप्पल सुरक्षा सेवा 300 सदस्यों द्वारा की जाएगी।पूरे कैंपस में एल ई दी स्क्रीन लगाई गई हैं। लेडीज जेंट्स के अलग-अलग 100-100 टायलेट्स बनाए गए हैं। प्रशाद वितरण हेतु अलग से पंडाल व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं में संलग्न सभी वालिंटियर्स ने अपनी व्यवस्था संभाल ली है। सातों दिन 24 घंटे अखंड कीर्तन हेतु पृथक पंडाल बनाया गया है।यज्ञ शाला बनाई गई है जिसमें हवन अनुष्ठान चल रहे हैं।

2 बजे से 5 बजे तक व्यासपीठ से श्रीराम कथा 

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक व्यासपीठ से श्रीराम कथा का वाचन होगा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के व्यवस्थित, सुविधा जनक आवागमन के लिए सभी दिशाओं में कुल 50 एकड़ भूमि पर आठ से ज्यादा पार्किंग बनाई गई हैं जिनमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया है। कथा पंडाल में समुचित बैठक व्यवस्था है जिसमें आगंतुक श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए बड़ी संख्या में सेवादार तथा सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहेंगे। पूरा केंपस सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में रहेगा। चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल , स्वच्छता सहित प्रत्येक आवश्यकता का ध्यान रखा गया है। बाहर से आने वाले संत महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों के लिए दो वीआईपी कक्ष बनाए गए हैं। पूरे आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।


प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आनुष्ठानिक संस्कार जारी

तैयारियों के बीच श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान प्रांगण में बनाई गई यज्ञशाला में प्रतिष्ठाचार्य श्री महाकालेश्वर मंदिर से पं संजय पुजारी, रावतपुरा सरकार से पं सुनील जी महाराज सहित 31 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की सपरिवार उपस्थिति में प्रतिदिन संपन्न कराए जा रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा आचार्य पं संजय पुजारी ने बताया कि 26 जनवरी से प्रारंभ हुए प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठानों में क्रमशः कलशयात्रा, हेमादी, प्रायश्चित संकल्प, दशविधि स्नान, विष्णु पूजन, नूतन यज्ञोपवीत धारण, गौरी-गणेश पूजन, वरुण पूजन, पुष्यादिवाचन, षोडष मातृका वसोईधारा स्थापन पूजन,नान्दीमुख श्राद्ध, ब्राह्मण वरण,मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, वास्तु मंडल देवता स्थापन, वास्तु पूजन, योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सर्वतोभद्र मंडल देवता पूजन, मुख्य देवता पूजन, प्रतिष्ठा पूजन, अग्नि स्थापनपूजन, कुशिकंडिका, गृह शक्ति आदि याज्ञनिक कर्म तथा मूर्ति संस्कार विधि के अनुष्ठान तीन दिवसों में संपन्न हुए।


चौथे दिन 29 जनवरी को पाषाण मूर्ति अधिवास के अंतर्गत श्री हनुमानजी की मूर्ति को जलधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, पत्राधिवास कराया गया। 30 व 31जनवरी को मूर्ति का घृताधिवास, शय्याधिवास, स्नापन विधि महास्नान, प्रतिमानयास प्रयोग, प्राण-प्रतिष्ठा न्यास, प्राण-प्रतिष्ठा गृहप्रवेश के संस्कार संपन्न होंगे। तत्पश्चात मुख्य देवता भवन सहित 21 प्रकार से हवन, विभिन्न मंत्रोच्चार, पुराणवाचन, सहित महाआरती आदि के साथ प्राण-प्रतिष्ठा विधि संपन्न होगी।


18.16 एकड़ भूमि दान दी 

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण हेतु उनके पिता स्व श्री अमोल सिंह जी द्वारा 18.16 एकड़ भूमि दान दी थी जिस पर वर्ष 2014 में श्री राधा कृष्ण जी के भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात अब श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों की स्थापना, मंदिर की दैनिक व्यवस्थाओं सहित किसी भी धार्मिक आयोजन में किसी से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया गया, सभी व्यवस्थाएं स्वयं के द्वारा संचालित होती हैं। 31 जनवरी से श्रीराम कथा आयोजन आरंभ होने के बाद 1 फरवरी, रविवार को प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आगमन होगा। आयोजन के सातों दिवस देश प्रदेश के विभिन्न साधु महात्माओं, मंत्रियों, नेताओं और विशिष्ट जनों का आगमन होगा।


Share:

Sagar: पुलिस ने 6 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर: उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़े गए आरोपी

Sagar: पुलिस ने 6 आदतन अपराधियों को किया जिला बदर:  उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़े गए आरोपी


तीनबत्ती न्यूज:  29 जनवरी 2026

सागर: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा एक बड़ी, सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है। विगत वर्षों से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 6 आदतन अपराधियों को जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में एवं थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। उक्त आरोपी गंभीर एवं सामान्य प्रकृति के अनेक अपराधों में संलिप्त रहे हैं, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त था।

सागर पुलिस द्वारा तैयार किए गए ठोस एवं तथ्यपरक प्रस्ताव पर माननीय जिला दंडाधिकारी सागर द्वारा जिला बदर आदेश पारित किए गए। आदेश प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को आदेश की विधिवत जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़े गए आरोपी जिला बदर आदेश के प्रभावी पालन में सभी 6 आरोपियों को जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से बाहर, उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर की सीमा में विधिवत छोड़कर आदेश की पूर्ण तामील कराई गई।

थाना मोतीनगर टीआई जसवंत सिंह उप निरीक्षक माधव सिंह,उप निरीक्षक सेलेस्टर पन्ना, प्रधान आरक्षक राजेश लोधी,आरक्षक कुरेश,आरक्षक भगवान दास, आरक्षक अशोक सुमन,  प्रधान आरक्षक नदीम शेख की सराहनीय भूमिका रही है। 

Share:

Sagar News: सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित : पशु बंधे थे : कलेक्टर के निर्देश पर खाली कराया गया भवन

Sagar News: सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित : पशु बंधे थे : कलेक्टर के निर्देश पर खाली कराया गया भवन


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी , 2036

सागर : सागर जिले में सामुदायिक भवन का किस तरह से उपयोग हो रहा है ? इसकी तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई। सागर जिले के रहली के गुंजोरा ग्राम में एक सामुदायिक भवन में प्राईवेट स्कूल चलाया जा रहा था। इसके साथ ही पशु बंधे थे। परिसर में चाटो तरफ गंदगी फैली थी। मीडिया में खबरे आते ही प्रशासन अलर्ट हुआ और सामुदायिक भवन को खाली कराया गया। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________



         (स्कूल में बच्चे)

कलेक्टर ने दिए निर्देश

तहसील रहली स्थित गुंजौरा ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन में निजी स्कूल संचालित होने एवं पशु बांधे जाने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा एसडीएम रहली को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। 

यह भी पढ़ेंSAGAR NEWS : रहली में कार से पकड़ी अवैध शराब : 2 लाख 63 हजार का मशरूका जब्त



पंचायत को सौंपा गया भवन

एसडीएम रहली  कुलदीप पाराशर के द्वारा तहसीलदार रहली को मौके पर भेजा गया। तहसीलदार रहली राजेश पांडे ने स्थल पर पहुंचकर भवन को खाली कराकर और साफ सफाई कराते हुए भवन को ग्राम पंचायत को सौंप दिया है।

Share:

SAGAR NEWS : कार से पकड़ी अवैध शराब : 2 लाख 63 हजार का मशरूका जब्त

SAGAR NEWS : कार से पकड़ी अवैध शराब : 2 लाख 63 हजार का मशरूका जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 29 जनवरी ,2026

सागर: सागर जिले की रहली थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार को पकड़ा है। कार से 7 पेटी देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में शराब और कार मिलाकर कुल 2 लाख 63 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्ष धाम में श्री राम कथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यापक तैयारियां, 15 एकड़ भूमि में एक लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं, वाटरप्रूफ कथा पंडाल

______________________


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 3582 में बड़ी मात्रा में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा है  पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो डिक्की से 7 पेटी देशी शराब बरामद हुई। शराब मिलने पर पुलिस ने कार जब्त कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जांच में पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग पाया गया। पुलिस ने आरोपी हल्केभाई उर्फ हल्ले पटेल निवासी पचारा पिपरिया और नाबालिग के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शराब का अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। 


Share:

छोटी झील : संजय ड्राईव बनेगा नया धार्मिक-पर्यटन केंद्र : भोलेनाथ, छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता अहिल्याबाई होलकर व माता जीजाबाई की प्रतिमाएं हो रही हैं स्थापित

छोटी झील : संजय ड्राईव बनेगा नया धार्मिक-पर्यटन केंद्र : भोलेनाथ, छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता अहिल्याबाई होलकर व माता जीजाबाई की प्रतिमाएं हो रही हैं स्थापित


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी , 2026

सागर। विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन के विशेष प्रयासों से शहर की छोटी झील के किनारे एक नया घाट आकार ले रहा है, जो आने वाले समय में सागर नगर का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बनेगा। 

विधायक जैन ने बताया कि संजय ड्राइव पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा के एक ओर सुशासन की प्रतीक राजमाता अहिल्याबाई होलकर एवं दूसरी ओर उनकी पूज्य माता माता जीजाबाई की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि घाट के पूर्ण होने के पश्चात यह स्थान अत्यंत दर्शनीय एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। संजय ड्राइव पर आने वाले नागरिक एवं पर्यटक यहां भ्रमण कर सकेंगे, महापुरुषों के दर्शन कर प्रेरणा प्राप्त करेंगे तथा भगवान भोलेनाथ की भक्ति का लाभ भी मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र इस सौगात का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सागर नगर को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी निरंतर विकास कार्य किए जाते रहेंगे।

Share:

राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के बधाई लोक नृत्य को मिला प्रथम स्थान

राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के बधाई लोक नृत्य को मिला प्रथम स्थान 



तीनबत्ती न्यूज:  28 जनवरी 2026

भोपाल: : राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, भोपाल में सागर के नवोदित लोक कला संस्थान ने बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध श्रृंगारिक लोकनृत्य बधाई की प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर बुन्देलखण्ड को गौरान्वित किया। मध्य प्रदेश का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह लाल परेड ग्राउण्ड, भोपाल में आयोजित था। जिसमें बुन्देलखण्ड के 50 सदस्यीय लोक कलाकारों ने डा जुगल किशोर नामदेव से 10 दिवसीय प्रशिक्षण व पूर्वाभ्यास कर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस में भाग लिया।


बुन्देलखण्ड अचल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बधाई लोक नृत्य दर्शकों का मनमोह लिया। पारम्परिक वेशभूषा, लयबद्ध ताल तथा जीवन्त अभिव्यक्ति से सुसज्जित इस प्रस्तुति को अत्यन्त सराहना प्राप्त हुई। उत्कृष्ट कला कौशल और प्रभावशाली मंचन के आधार पर बुन्देलखण्ड अचल के बधाई लोकनृत्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति कलाकारों की साधना का प्रमाण है।

इस दल का प्रतिनिधित्व एव सचालन डा. जुगल किशोर नामदेव द्वारा किया गया है। उनके मार्ग दर्शन एव नेतृत्व में कलाकारों ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। विगत् 40 वर्षों से डा. नामदेव लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से बुन्देली लोक कलाओं को शिखर पर पहुंचाने और उन्हें विलुप्त होने से बचाने का सतत् प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल गंगू, भाई पटेल व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय, आर.सी.बी. की नरोन्हा, प्रकाशन अकादमी के महानिर्देशक सचिन सिन्हा तथा मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला, संस्कृति विभाग के निर्देशक तथा मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार डा. श्रीराम तिवारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।


मंच से कलाकारों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशाल ट्राफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस प्रस्तुति में नवोदित लोक कला संस्थान की कु. शैफाली पवार व वीरेन्द्र अहिरवार, बबीता विश्वकर्मा, सम्यक जैन का विशेष योगदान रहा जिसमें उन्होंने पूर्वाभ्यास कराकर दल की प्रस्तुति को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी महाविद्यालय के शिक्षक आकाश जैन ने दी

Share:

Sagar News: बालिका छात्रावास की सुरक्षा में मिली कमियां : कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार : निरीक्षण के 2 घंटे के भीतर शुरू हुआ बाउंड्रीवॉल का निर्माण

Sagar News: बालिका छात्रावास की सुरक्षा में मिली कमियां : कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार : निरीक्षण के 2 घंटे के भीतर शुरू हुआ बाउंड्रीवॉल का निर्माण


तीनबत्ती न्यूज:  28 जनवरी 2026
सागर: जिले में बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर प्रशासन सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में  कलेक्टर ने शाहगढ़ स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामी पाते ही कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल बाउंड्रीवॉल निर्माण के निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी का असर यह रहा कि निर्देश के महज दो घंटे के भीतर निर्माण सामग्री और श्रमिकों के साथ दीवार का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, एसडीएम  नवीन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं मौजूद थीं।



सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण

कलेक्टर ने छात्रावास परिसर के कोने-कोने का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पाया कि बाउंड्रीवॉल न होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा में चूक की संभावना बनी रहती है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही क्षम्य नहीं।"

यह भी पढ़ेंSagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस

छात्राओं के साथ 'संवाद': सपनों को दी नई उड़ान

निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं के साथ सीधा संवाद किया। एक अभिभावक की तरह छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे लक्ष्य बड़ा रखें उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसाधन और आर्थिक कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।




उड़ान योजना का लाभ

कलेक्टर ने विशेष रूप से 'उड़ान योजना' के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे इस योजना के माध्यम से छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कर सकती हैं और डॉक्टर इंजीनियर बन सकती है।
कलेक्टर ने वार्डन को कड़े निर्देश दिए गए कि बिजली, शुद्ध पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था में कोई कमी न रहे हमारा उद्देश्य है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली हमारी बेटियों को घर जैसा सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल मिले। बाउंड्रीवॉल का कार्य त्वरित गति से पूरा होगा। बेटियां के वल पढ़ाई पर ध्यान दें, सुरक्षा की चिंता प्रशासन करेगा।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive