Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026


जय श्री राम 

पंडित अनिल पांडे का आप सभी को नमस्कार ।  पिछले सप्ताह मैंने आपसे वादा किया था कि मैं आगे से आपको प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा के सिद्ध दोहे एवं चौपाइयों के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताऊंगा। आज अभी मैं आपको श्री हनुमान चालीसा के द्वितीय दोहे के बारे में बताऊंगा । वीडियो के अंत में आपको श्री हनुमान चालीसा के प्रथम चौपाई के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में  आपको अवगत कराने  का प्रयास  किया जाएगा ।

यह भी पढ़ेंपंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

श्री हनुमान चालीसा का द्वितीय दोहा है :-

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार।

बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।।

इस दोहे के संपूर्ण पाठ से बल बुद्धि और विद्या प्राप्त होती है । 

आईये  अब इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति के बारे में बात कर लेते हैं।

इस सप्ताह सूर्य,मंगल,बुद्ध, राहु और शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे । बुध कुंभ राशि में ही 26 तारीख के 10:09 रात से वक्री हो जाएगा । वक्री गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में विचरण करेंगे । इस प्रकार पांच ग्रहों का कुंभ राशि में इस सप्ताह मिलन होने जा रहा है जो एक अद्भुत संयोग है । इस संयोग के बारे में एक अलग से वीडियो बनाया गया है जिसका लिंक इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिया हुआ है ।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि :-

आपके संतान को लाभ होगा । शत्रुओं को आप प्रयास करने पर पराजित कर सकते हैं ।  धन लाभ में कमी होगी । आपको अपना व्यवहार इस सप्ताह अपने जीवनसाथी एवं बिजनेस पार्टनर के प्रति ठीक रखना चाहिए ।   कचहरी के कार्यों में आप सावधान रहें । भाई बहनों के साथ नरम-गरम संबंध बनेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं ।  24 और 25 फरवरी को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

वृष राशि:-

आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपको अपने अधिकारियों से व्यवहार कुशलता रखनी चाहिए। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा  कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है ।  पिताजी को कष्ट हो सकता है । माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  थोड़ा सा धन आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है । 23 फरवरी को आपको बड़ी सतर्कता के साथ कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मिथुन राशि:-

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । भाग्य से आपको कम मदद  मिल पाएगी । धर्म के कार्यों में मन नहीं लगेगा । अगर पहले से आपके पेट में कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है  ।  कचहरी के कार्यों में सचेत रहें । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा  ।  अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है  ।  24 और 25 फरवरी को आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

-------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है । व्यापार के प्रति आपको सजग रहना चाहिए । दुर्घटनाओं के  प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है । भाग्य से मामूली मदद प्राप्त हो सकती है  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों को करने के लिए लाभदायक है  ।  26 और 27 फरवरी को आपको अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए अन्यथा आपके कार्य नहीं हो पाएंगे  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।  

सिंह राशि:-

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । व्यापार में लाभ होने की संभावना है । अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। युवकों के लिए भी यह समय ठीक है ।  विवाह के नए-नए संबंध आएंगे । नए-नए प्रेम संबंध बनेंगे । आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों को करने में परिणाम दायक हैं ।  28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि:-

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है । आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से इस अवधि में पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में सावधानी की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों को सफलतापूर्वक करने के लिए शुभ है ।  23 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि :-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है ।  भाग्य से मदद मिल सकती है ,परंतु आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए  ।  अपने परिश्रम पर भाग्य से ज्यादा विश्वास करना चाहिए  ।  आपके संतान को कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  व्यापार में कमी हो सकती है। कचहरी के  कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों के करने के प्रति फल दायक हैं । 24 और 25 फरवरी को आपको बड़ी होशियारी के साथ कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन  शनिवार है ।

वृश्चिक राशि:-

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए  यह सप्ताह ठीक  रहेगा ।  कार्यालय में उनकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी  ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह सचेत रहने का है । आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । माता जी को कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है ।  23 , 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपको भाग्य से लाभ हो सकता है । आपके क्रोध में वृद्धि होगी  । कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है।शत्रुओं से सावधान रहना है।   अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी कार्यों को करने के लिए उचित हैं  । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियार रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है । 

मकर राशि:-

 इस सप्ताह आपके साथ कोई दुर्घटना होना संभव नहीं है । अगर दूसरों की गलती से कोई दुर्घटना हो जाती है तो आपको चोट नहीं आएगी । धन आने की संभावना है ।  परंतु धन  प्राप्त करने के लिए बहुत  परिश्रम करना पड़ेगा  ।  इस सप्ताह आपके संतान को कष्ट हो सकता है  । भाग्य से ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है  । आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए  23  और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली है ।  युवकों के लिए 28 फरवरी और 1 मार्च को  उनके प्रेम संबंधों में भी  वृद्धि होगी । 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

इससप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  माता और पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।  आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है । उनको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं । 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मीन राशि :-

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को  आसानी से पराजित कर सकते हैं  । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें  ।   जन प्रतिनिधियों को प्रयास करने पर उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके भाइयों  और आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभदायक है ।  28 फरवरी और 1 मार्च को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है । 

अब मैं आपको श्री हनुमान चालीसा के प्रथम  चौपाई " जय हनुमान ज्ञान गुण सागर ,जय कपीस तिहुं लोक उजागर। "। के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं ।

इस चौपाई के संपट पाठ एवं हनुमत कृपा से ज्ञान,विभिन्न प्रकार के गुण  और आत्मिक  बल    की प्राप्ति होती है। 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

पंचग्रही योग 2026: सूर्य, मंगल शुक्र, बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि में प्रवेश : जानिए कितना असर पड़ेगा ?

▪️पंडित अनिल पाण्डेय



तीनबत्ती न्यूज : 22 फरवरी, 2026

आज का विषय है 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच सूर्य,मंगल,शुक्र, बुध और राहु का कुंभ राशि में  संयोग।

एक कहावत है करेला तो कड़वा ही कड़वा ऊपर से नींम चढ़ा । अर्थात करेला कड़वा होता है परंतु उसे अगर नीम का सहारा मिल जाए तो वह और कड़वा हो जाएगा । इसी प्रकार सूर्य एक बहुत तेज ग्रह है उसको दूसरे तेज ग्रह मंगल , कुटिल ग्रह राहु  अत्यंत बुद्धिमान और दैत्य गुरु शुक्र तथा लेखन और  व्यापार का ग्रह बुध का सहयोग मिल जाए तो क्या नहीं हो सकता है । मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको ग्रहों के इस संयोग का आप और पूरे विश्व पर पडने वाले  प्रभाव के बारे में बताऊंगा ।

-------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


इस बार सूर्य 13 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 14 फरवरी  तक कुंभ राशि में ही रहेंगे  । मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं और 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे । शुक्र ग्रह 5 फरवरी से कुंभ राशि में हैं और एक मार्च तक कुंभ में ही रहेंगे ।  बुध 3 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे । राहु 19 मई से कुंभ राशि में है और डेढ़ साल तक कुंभ राशि में ही रहेंगे ।

इस प्रकार एक बड़ा और चमत्कारिक सयोंग कुंभ राशि में बन रहा है जिसका असर हम पर अलग-अलग तथा पूरे विश्व पर पड़ेगा । यह संयोग  23 फरवरी को मंगल के कुंभ में प्रवेश के साथ प्रारंभ होगा तथा 1 मार्च को शुक्र का मीन राशि में प्रवेश के साथ समाप्त हो जाएगा । 

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

जैसा कि मैं ऊपर बताया है सूर्य एक बहुत तेज ग्रह है ।  परंतु इस अवधि में यह अपने पुत्र  शनि की राशि कुंभ में रहेगा ।  वैसे   तो शनि देव सूर्य के पुत्र हैं परंतु  पिता और पुत्र के संबंध अच्छे नहीं हैं । सूर्य का निवास अपने शत्रु के घर में होने के कारण सूर्य की प्रखरता में काफी कमी आएगी ।

इस अवधि मंगल ग्रह जो की एक तेज ग्रह माना जाता है कुंभ राशि में रहेगा कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि तथा मंगल में ना तो मित्रता है और ना हीं शत्रुता ।  इस कारण मंगल की गति सामान्य रहेगी ।

शुक्र दैत्यों के गुरु शुक्र इस अवधि में अपने मित्र शनि की राशि में रहेंगे इसके कारण इनकी  बल में थोड़ी वृद्धि होगी । 

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव की बुध से  शत्रुता या मित्रता दोनों नहीं है अर्थात बुध  का बल  सामान्य ही रहेगा ।

शनि देव और राहु में मित्रता है अतः राहु के बल में वृद्धि होगी ।

उपरोक्त से स्पष्ट है कि यह समाधि में सूर्य का बाल उसके सामान्य बल से कम हो जाएगा। मंगल और बुध का  बल सामान्य रहेगा तथा शुक्र का बल बढ़ेगा।

यहां पर एक बात और ध्यान देने लायक है की सूर्य के प्रभाव के कारण मंगल  अस्त रहेंगे अर्थात इनकी ताकत काफी कम हो जाएगी । राहु के प्रभाव के कारण सूर्य के ताकत में और कमी आएगी । 

विश्व के परिदृश्य पर अगर हम ध्यान दें तो हम कह सकते हैं की 13 फरवरी के बाद अमेरिका  और कमजोर होगा तथा यह संभव नहीं है कि वह ईरान पर आक्रमण कर पाए । इसी प्रकार कनाडा को धमकाने की स्थिति में भी वह नहीं रहेगा । 17 फरवरी को खग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है जिसके कारण 13 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक कुछ लड़ाइयां हो सकती हैं । इस बात की भी संभावना है कि उस समय रूस और यूक्रेन में निर्णायक युद्ध हो और उसके बाद शांति कायम हो जाए । 

आईये  अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं। उपरोक्त ग्रहण एवं ग्रहों के संयोग से होने वाले  हानि से बचने के लिए उपाय में इस वीडियो के अंत में बताऊंगा ।

मेष राशि :-

आपके संतान को लाभ होगा । धन हानि की संभावना है ।

वृष राशि:-

आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है ।  पिताजी को कष्ट हो सकता है ।

मिथुन राशि:-

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी । धर्म के कार्यों में मन नहीं लगेगा ।

कर्क राशि:-

धन आ सकता है । दुर्घटनाओं की आशंका है । 

सिंह राशि:-

अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। युवकों के लिए भी यह समय ठीक है ।  विवाह के नए-नए संबंध आएंगे । नए-नए प्रेम संबंध बनेंगे । आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।

कन्या राशि:-

आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से इस अवधि में पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्यों में सावधानी की आवश्यकता है। 

तुला राशि :-

आपके संतान को कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  मामूली धन आ सकता है। व्यापार में कमी हो सकती है। कचहरी के  कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें।

वृश्चिक राशि:-

आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । माता जी को कष्ट हो सकता है । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी ।

धनु राशि:-

आपका क्रोध में वृद्धि होगी भाग्य से आपको लाभ होगा । कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है।शत्रुओं से सावधान रहना है। 

मकर राशि:-

धन आएगा। परंतु धन  प्राप्त करने के लिए बहुत कष्ट उठाना पड़ेगा  । दुर्घटनाओं की आशंका कम रहेगी।

कुंभ राशि:-

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा ।

मीन राशि :-

अपने शत्रुओं को आप आसानी से पराजित कर सकते हैं कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें आपके भाइयों को और आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है ।

अब मैं आपको ग्रहों के इस विकट संयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताऊंगा । सबसे अच्छा उपाय है कि आप 12000 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किसी विद्वान ब्राह्मण से करवायें। इसके अलावा गायत्री मंत्र  की तीन माला का प्रतिदिन जाप करना भी लाभकारी रहेगा । भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक भी करना चाहिए ‌। 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

Sagar Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी: पुरानी बुराई के चलते पत्थर से कुचलकर की थी हत्या : तीन गिरफ्तार

Sagar Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी:  पुरानी बुराई के चलते पत्थर से कुचलकर की थी हत्या : तीन गिरफ्तार

तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी ,2026

सागर: सागर के कैंट थाना क्षेत्र में भैंसा पहाड़ी पर पत्थरों से कुचली लाश का खुलासा हो गया। पुरानी बुराई के चलते तीन लोगों ने पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबि 19 फरवरी को थाना केंट को सूचना प्राप्त हुई कि एमआरसी के सामने भैसा जाने वाले कच्चा रास्ता के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की जाकर । मृतक की पहचान मनोज पिता प्रेमनारायण अहिरवार निवासी भैसा रूप में हुई। शव का पीएम कराया जाकर कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान पाया कि घटनास्थल पर सिर से काफी खून बहा हुआ था एवं सिर के पास ही पत्थर पढे हुये थे ।उन्ही पत्थर से किसी अज्ञात ने पत्थरो से कुचल कर हत्या कर दी है । फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी किया था। 

---------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________

थाना केंट पुलिस ने छानबीन और सीसीटीवी कैमरो की वीडियो फुटेज सीडीआर सायबर सेल की मदद ली गई । 

तीन संदेही पकड़े

पुलिस विवेचना के दौरान केंट पुलिस को विश्वस्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संदेही नितिन उर्फ शुभम पिता माखन सेन निवासी भैसा केंट,  02 जल्लाद उर्फ दुर्गेश रैकवार पिता मुन्ना रैकवार निवासी भैंसा केंट 03 मनीष पिता हरीचरण अहिरवार निवासी ग्राम भैसा केंट से घटना के संबंध में अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई । जिसके द्वारा बताया कि हम लोगो द्वारा शराब पीने के बहाने मनोज को भैसा जाने वाला कच्चे रास्ता पर 100 मीटर अंदर ले जाकर पुरानी बुराई पर से लात घूसो से मारपीट कर वही पर पत्थर उठाकर मनोज के सिर पर बारी बारी पटक कर हत्या कर देना स्वीकार किया है।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट श्री रोहित डोंगरे, निरीक्षक, उनि के.एस ठाकुर, प्र आर माखन, प्रआर बृजेन्द्र तिवारी, प्रआर. सौरभ रैकवार, आर हेमंत सिंह (साइबर सेल), आर. भानू प्रताप चौधरी, श्रीकांत चौबे, अमन, आर. सृजन, रोहित पटैल, विशाल देवेन्द्र सिंह, निशांत रावत, नरेश, जगदीश, का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Share:

कांग्रेस ने नरयावली क्षेत्र में मे मंत्रियों के पुतलें व पोस्टरों को फूंका, पुलिस से हुई झड़प

कांग्रेस ने नरयावली क्षेत्र में मे मंत्रियों के पुतलें व पोस्टरों को फूंका, पुलिस से हुई झड़प


तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी, 2026

सागर : गत दिवस मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी तथा अमेरिका ट्रेड डील एवं मनरेगा में बदलाव व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करनें के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेसजनों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली एवं सदर कैंट के तत्वाधान मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,नरयावली विधानसभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया की अगुवाई में स्थानीय खजुरिया रानीपुरा एवं कबूला पुल शनिदेव मंदिर के समीप भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डॉ.राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह के पुतलों व पोस्टरों को आग के हवालें करते हुये तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करनें की पुरजोर मांग उठाई। 

---------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त करतें हुए कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जा सकता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नारी शक्ति,अनुसूचित जाति, जनजाति,अन्नदाता किसान,युवा नोजवानों के साथ साथ भाजपा की हर जन विरोधी नीतियों का पूरी ताकत के साथ हर मोर्चे पर विरोध करती रहेगी।


नरयावली विधान सभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुये अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने वालें मंत्रियों को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करने की पुरजोर मांग उठाई।

 यह भी पढ़ें:  Sagar News: : पुतला दहन पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव: खूब नारेबाजी हुई, जूते, चप्पल, कुर्सियां फिंकी पुलिस के सामने ▪️ विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने ▪️बैरिकेट्स तोड़ने वाले लोगों पर भाजपा संज्ञान लेगी: विधायक शैलेन्द्र जैन ▪️कांग्रेस अब भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी: महेश जाटव, शहर अध्यक्ष

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुलारे यादव,विजय साहू,गुरमीत सिंह इल्ले, आर आर पारासर,पुरुषोत्तम शिल्पी,अमर सिंह लोधी,अभय सिंह,कोमल सिंह,राजा बुंदेला,अमन लोधी,आई.एम.खान,नरेन्द्र सिंह,पप्पू यादव,फिरदौश कुरेशी,अभिषेक पाठक,समीर मकरानी,कोमल सोनी,सौरभ चौकसे,राजेश श्रीवास,अनूप गुरु,पवन यादव,गज्जू भाई,नीरज यादव,आंनद सोनी, सत्येंद्र जोशी,गुलाब अहिरवार,शान पठान, यूनुस खान,सत्यभान सेन,शुभम विश्वकर्मा, देवी यादव,मुकेश यादव,अंतेश यादव, संतोष सोनी,गंगाराम केमिया, पंचम लाल, यूनुस खान,शिबू दाऊ,जसन्ते अहिरवार, भैया लाल,लखन अहिरवार, रामेश्वर प्रसाद, मुकेश अहिरवार, रामदास,फूल सिंह,अर्जुन चौधरी,रूप सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share:

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सागर नगर निगम प्रदेश में प्रथम : 99.74 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड मिला

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सागर नगर निगम प्रदेश में प्रथम : 99.74 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड मिला


तीनबत्ती न्यूज: 21 फरवरी ,2026

सागर : नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम सागर ने सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.74 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड प्राप्त कर मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रतिमाह मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सागर नगर निगम ने शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के आधार पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया।

---------------------

 वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________


निगमायुक्त द्वारा की जा रही नियमित मॉनिटरिंग से मिली सफलता

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों की निरंतर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में स्थल पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण नगर निगम ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

नगर निगम आयुक्त श्री खत्री ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निराकरण ही इस सफलता का मुख्य कारण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए नगर निगम की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share:

मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण : तीन माह में स्वागत में मिली 30 लाख की सामग्री जरूरतमंदों को बांटी

मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण : तीन माह में स्वागत में मिली 30 लाख की सामग्री जरूरतमंदों को बांटी


तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी। 2026

मालथौन। पूर्व गृहमंत्री खुरई  भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। फूलमालाओं से स्वागत कराने के स्थान पर जनउपयोगी सामग्री से स्वागत कराने के अपने निर्णय पर उन्होंने जानकारी दी कि बीते 3 महीनों में स्वागत के रूप में मिली लगभग 30 लाख की सामग्री स्कूली बच्चों, जरूरतमंद महिलाओं और गरीबों में वितरित की गई है। आज भी मालथौन के कस्तूरबा गांधी व बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास की 200 छात्राओं को उन्होंने लाखों रुपए की उपयोगी सामग्री भेंट की। 

----------------------

 वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि फूल-मालाएं भगवान और साधु संतों को पहनाई जाना चाहिए। हम जनता के सेवक हैं सेवक का भाव बना रहना चाहिए। मालाएं पहनने से अभिमान का भाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि मालाएं नहीं पहनने की परंपरा आगे बढ़ेगी और अन्य नेता भी ऐसा निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन इसलिए ही है कि दूसरों के काम आए। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर शुभचिंतक रक्तदान करके हजारों लोगों के प्राण बचाते हैं। ऐसे रक्तदान शिविरों से पिछले 11 साल में 17 हजार यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को सौंपा गया है। सागर कार्यालय में रक्त सेवा काल सेंटर संचालित है जिसके माध्यम से प्रतिदिन 5-7 जरूरतमंदों को आधे घंटे में रक्त उपलब्ध हो जाता है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मंच से गत 10 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के स्वागत कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उस दिन डेढ़ से दो लाख क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी ने भी कमी नहीं रखी और एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगातें खुरई विधानसभा क्षेत्र को दीं जो अभी तक जिले में मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी घोषणाएं थीं।   उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ की लागत से चार महत्वपूर्ण सड़कें बजट में स्वीकृत की गई हैं। मालथौन आईटीआई के लिए नये भवन व ट्रेड वृद्धि, मालथौन व खुरई में गौसंवर्धन केंद्र स्वीकृत हुए हैं। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से खिमलासा-मालथौन मार्ग को फोर लेन करने की चर्चा की है जिसमें उन्होंने सहमति दी है, इससे दूरी कम होगी और यातायात बढ़ने से रोजगार बढ़ेगा।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मालथौन विकासखंड में नयी सूची में 1100 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। नये आवासीय पट्टों की सूची सर्वे उपरांत अनुमोदन के लिए कलेक्टर को भेजी गई है जो जल्द ही स्वीकृत होगी। उन्होंने कहा कि मालथौन में सरकारी भूमि पर्याप्त है और कोई भी परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नहीं रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक खुरई विधानसभा क्षेत्र के 150 गांवों को नगर परिषदों और नगर पालिका में शामिल किया जाकर शहरीकरण में शामिल किया जा चुका है। अगले चरण में एक नई नगर परिषद मालथौन विकासखंड में रेडोन या परसोन के रूप में बनाई जाएगी। मालथौन नगर परिषद का भी क्षेत्र विस्तार करते हुए अटा, सीपुर, किशन गढ़ और भैलैंया जैसे ग्रामों को शामिल कर इनका नगरीकरण किया जाएगा।

इनका किया लोकार्पण

जिन विकास कार्यों के आज लोकार्पण व भूमिपूजन किए गए उनमें 14 स्वच्छता परिसर निर्माण, वार्ड क्रमांक 5 में 50 लाख की लागत से दूकान निर्माण, तथा 1 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण शामिल हैं। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 47 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही मालथौन की नल जल योजना के 4 बड़े ओवर हेड टेंक मालथौन, धौंरई, अंडेला व पलेथनी में बन कर तैयार हो चुके हैं जिनका उपयोग इस गर्मी में पेयजल सप्लाई के लिए किया जाएगा।



संकल्प से समाधान योजना का शिविर लगाया, आवेदन लिए

कार्यक्रम में एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि स्थल पर ही मप्र सरकार की ओर से महत्वपूर्ण “संकल्प से समाधान योजना“ का शिविर आयोजित है। इस शिविर में आवेदक 106 विभागों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवेदन जमा करा सकते हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत, नगर परिषद, तहसील व एसडीएम कार्यालयों में भी आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। इसके अलावा शासकीय टीमें घर घर जाकर भी समस्याओं के आवेदन ले रही हैं। एसडीएम के अधिकार क्षेत्र के सभी आवेदनों के निराकरण 16 मार्च तक अर दिए जाएंगे। जो समस्याएं जिला व शासन स्तर की होंगी उनका समाधान 31 मार्च तक कर दिया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर संबल योजना के तहत गुड्डू बंजारा तथा शकुन कुशवाहा को 2 लाख के चेक सौंपे। स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत अशोक पटेल, लीना रैंकवार, शिवा रैंकवार, खुशी नामदेव को चेक वितरित किए।

मालथौन के दो बालिका छात्रावासों में सामग्री बांटी, छात्रावास में कबड्डी मेट व सीसी रोड स्वीकृत किए



मालथौन के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां निवासरत 200 छात्राओं को लाखों रुपए मूल्य के 250 कंबल, 150 मिल्टन वाटर बाटला, 500 कापियां, 500 पेन, टिफिन बाक्स, उपयोगी दवाइयां वितरित कहीं। यह पूरी सामग्री पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को स्वागत के रूप में जनता से ही प्राप्त हुई थी। उन्होंने छात्राओं से चर्चा कर समस्याएं पूछीं, पढ़ाई और करियर के बाबत जानकारी ली और 7 मार्च तक करियर कौंसलर को भेजने की घोषणा की। 

मालथौन भाजपा मंडल में आजीवन सहयोग समर्पण निधि जमा की

 भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान के तहत आज मालथौन में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के आव्हान पर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा राय, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता मन्नूलाल जैन, सरपंच बृजेन्द्र सिंह, राजू मोदी, रुपेश बुंदेला,   पुष्पेन्द्र सिंह तौमर बेसरा, दीपक राजपूत परसोन एवं ईशाक भाई मालथौन ने 10-10 हजार रूपये की सहयोग निधि के चैक भूपेन्द्र भैया को भेंट किए ।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला न.प. अध्यक्ष, अरविंद सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, दुरग सिंह परिहार, गोविंद राजपूत खिरिया, श्रीमती मालती अहिरवार न.प. उपाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह राजपूत बम्होरी, श्रीमती मीना कुशवाहा न.प. अध्यक्ष बरोदिया, श्रीमती आशा जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष, रावराजा राजपूत लोंगर, बलवीर सिंह राजपूत, नीलेश यादव मंडल अध्यक्ष बरोदिया, राजकुमार बघेल, आ.सी दुबे, सिरनाम सिंह तोमर, बादाम सिंह सिसोदिया, बलराम ठाकुर बरोदिया, संतोष यादव, प्रमोद तिवारी, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती रानी परमार, राजकुमारी लोधी, सुबोध सतभैया, श्रीमती सुशीला शर्मा, मुन्नी राजा पलेथनी, मनोहर लाल सोनी, मन्नुलाल जैन, कोमल यादव बरोदियाकलां, वीर सिंह कोलुआ, हफीज खान बरोदिया, बलराम यादव, नरेन्द्र ठाकुर, द्वारका प्रसाद सोनी, सेव यादव कुलुआ, गजेन्द्र बुंदेला पार्षद, सुल्तान राजपूत देवपुरा, ब्रजेन्द्र राजपूत सरपंच पडरिया, मदन दुबे, पुष्पेंद्र तोमर अटा, भैअन यादव माहुल, जाहर लोधी, भीकम अहिरवार, राजकुमारद अहिरवार सरपंच गढ़ोली, गनेश आदिवासी पार्षद, प्रेम अहिरवार पार्षद, हरपू आदिवासी पार्षद, रमन यादव, लल्लूराजा राजपूत सरपंच कुआखेडा, बलराम सिंह बरोदिया, देवेन्द्र बुंदेला, सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



Share:

Sagar News: : पुतला दहन पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव: खूब नारेबाजी हुई, जूते, चप्पल, कुर्सियां फिंकी पुलिस के सामने ▪️ विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने ▪️बैरिकेट्स तोड़ने वाले लोगों पर भाजपा संज्ञान लेगी: विधायक शैलेन्द्र जैन ▪️कांग्रेस अब भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी: महेश जाटव, शहर अध्यक्ष

Sagar News: : पुतला दहन पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव: खूब नारेबाजी हुई, जूते, चप्पल, कुर्सियां फिंकी पुलिस के सामने

▪️ विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

▪️बैरिकेट्स तोड़ने वाले लोगों पर भाजपा संज्ञान लेगी: विधायक शैलेन्द्र जैन

▪️कांग्रेस अब भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी: महेश जाटव, शहर अध्यक्ष


तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी, 2026

सागर: दिल्ली के इंडिया एआई (AI) इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को सागर में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। दोनों दलों ने पुतला दहन भी किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पहले से मौजूद कांग्रेसियों और घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई । पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर झाडू और जूते-चप्पल , कुर्सी ,लाठी आदि फेंके। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तनाव बढ़ने पर वॉटर कैनन का उपयोग कर दोनों दलों के प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। 


----------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव: जमकर नारेबाजी, जूते, चप्पल , कुर्सियां फेंकी ▪️बीजेपी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने

_________________

भाजपाइयों का घेराव, राहुल गांधी का पुतला दहन

"भारत मंडपम" में आयोजित प्रतिष्ठित "एआई इम्पैक्ट समिट" के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्त्ता व युवाओं के साथ कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजपा नेता कार्यकर्ताओं व युवाओं ने जमकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।


जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ​"एआई इम्पैक्ट समिट जैसे राष्ट्रीय महत्व के मंच पर, जहाँ पूरा विश्व भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा मान रहा है, वहाँ राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अराजकता उनकी 'देशविरोधी मानसिकता' को उजागर करती है। यह साफ दर्शाता है कि देश-विदेश में भारत की छवि को धूमिल करना ही राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा रह गया है। आज युवाओं के जोश राष्ट्र के प्रति देखने मिला। 


कांग्रेस का शर्मनाक प्रदर्शन : विधायक 

​विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि 'एआई इम्पैक्ट समिट' में विश्व के 21 देशों के प्रतिनिधि और दिग्गज हस्तियां भारत की तकनीकी प्रगति देखने आए थे। ऐसे गरिमामयी मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर जो शर्मनाक प्रदर्शन किया, उसने वैश्विक पटल पर हमारे देश के सम्मान और गौरव को गहरी चोट पहुँचाई है। इस तरह की अराजक और अनुशासनहीन हरकतें केवल वही कर सकता है जिसकी मानसिकता 'राष्ट्रविरोधी' हो।  ऐसी देशद्रोही सोच रखने वाली पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी। विधायक ने भाजपा द्वारा बैरिकेट्स तोड़ने के मामले पर कहा कि हमारे कार्यक्रम में इस तरह का कोई तय नहीं था। जिन लोगों ने इसे तोड़ा है। उनके बारे में संज्ञान लेने के लिए जिलाध्यक्ष से कहा है।



ये हुए शामिल

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिती सदस्य शैलेश केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह,रामेश्वर नामदेव, चैन सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष अमित बैसखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,विक्रम सोनी,आलोक केसरवानी,मनीष चौबे,अंशुल हर्शे, जय सोनी, विकास केसरवानी, अजमेरी राइन, ,राजीव जैन, राहुल वैध, नितिन सोनी, निकेश गुप्ता, पार्षद रितेश तिवारी,शैलेन्द्र ठाकुर,चेतराम अहिरवार,कन्हाई पटेल,रामू ठेकेदार, देवेंद्र अहिरवार, रामेश्वर नेमा, प्रासुक जैन, मुरारी साहू,अंशुल गुप्ता, दीपक जैन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने दी।


आक्रोशित कांग्रेसियों ने कई जगह मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री के पुतले जलाए, 


भाजपा व उनके संगठन द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव की धमकी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर  भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और और कांग्रेस की महिला नेत्रियों द्वारा भाजपा के इस पागलपन के भूत भगाने झाड़ू लहराए। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने चेतावनी दी थी अगर कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपाई आ गए तो भाजपा के हर जन प्रतिनिधि के घर पर पुतले जलाएगी। अब पार्टी भाजपा और संघ कार्यालय के सामने कार्यक्रम करेगी। कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस ने नगरीय प्रसासन मंत्री का पुतला  दहन किया गया । वहीं युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा भी मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री के पुतले दहन किए गए 

भाजपा विपक्ष की तैयारी में

महेश जाटव ने कहा कि भाजपा को महसूस होने लगा है कि वह विपक्ष की भूमिका में बहुत जल्द आने वाले है क्योंकि सत्ता होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों के ऐसे आयोजनों में उपस्थिती होना दर्शाता है कि वह हताश हो चुके हैं और विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में वह लग गए हैं 

भाजपा की ओछी हरकत के कारण कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपा का पुतला दहन किया इसके उपरांत विजय टाकीज  चौराहे पर सीएम का पुतला जलाया तथा वापस पहुंचकर भीतर बाजार के बाहर भी पुतला दहन किया गया।


भोपाल के प्रदर्शन को लेकर बैठक

इसके पूर्व जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में समस्त कांग्रेस जनों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर केंद्र सरकार की ट्रेड डील ,प्रदेश की बदहाली अब अभद्र भाषा शैली वाले मंत्री के विरोध मैं विधानसभा का घेराव हो रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधीभी कृपा पूर्वक भोपाल आ रहे हैं अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण डॉक्टर आनंद अहिरवार ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी हदें पार कर दी है जिस तरीके से वह भाषा शैली का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें पद से हटा देना चाहिए।अमित राम जी दुबे ने कहा कि कांग्रेस को डराने की भाजपा कोशिश ना करें जब गोरों से लड़े हैं तो इनसे क्या डरेंगे। कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि  भाजपा को रावण से ज्यादा अहंकार हो गया हैं केंद्र सरकार ने अमेरिका के आगे  घुटने टेक दिए हैं । बैठक को प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, सुरेंद्र सुहाने, चक्रेश सिंघई, सिंटू कटारे ,शिव शंकर, गुड्डू यादव, शरद पुरोहित, राकेश राय, शैलेंद्र तोमर, रामकुमार पचौरी ,वीरेंद्र  राजे ,नरेंद्र मिश्रा, अस्मत खान,  सागर साहू ,हेमराज रजक, बाबू मछंदर, आदि ने संबोधित किया बेठक का संचालन मदन सोनी एवं आभार कमलेश तिवारी ने व्यक्त किया।




ये रहे शामिल

साथ ही बैठक एवं पुतला दहन आयोजन में  प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन ,पंडित त्रिलोकी नाथ कटारे , पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, मुकुल पुरोहित, संदीप चौधरी ,अक्षत कोठारी ,संदीप सबलोक, अवधेश तोमर आनंद हैला ,दीनदयाल तिवारी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रेखा सोनी, रेखा अहिरवार ,मीरा अहिरवार, पवन पटेल, महेश अहिरवार, गंगाराम अहिरवार, रूप नारायण यादव, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, साजिद रायन राशिद रायन रंजीता राणा  सुरेश पंजवानी समीर खान नौशाद अब्बासी, विनोद कोरी, साहिल खान ,प्रेम मिश्रा, सुनील ठाकुर, अरविंद सिंह ठाकुर ,निखिल जैन, प्रियंक जैन, प्रभात भंडारी, गोपाल प्रजापति, नरेश वाल्मीकि ,नरेंद्र अहिरवार, फिरोज खान, देवेंद्र वाल्मीकि ,अनिल दक्ष, शेर खान, मोहिशन खान ,सुनील बाबा ,दिनेश दीक्षित, जीशान, तज्जु भाई जान अबरार ,मान सिंह चौधरी ,प्रियंकर तिवारी, नीरज चौरसिया ,सुल्तान, अजय लहरिया ,उमर खान, मोहसिन अली लीलाधर सूर्यवंशी ,भैयन पटेल ,एहसान खान, दुलीचंद सकवार, देशराज यादव ,दीपक स्वामी, साजिद खान, कुंदन जाट, रीतेष रोहित, डॉक्टर गीता कुशवाहा ,भूरे खटीक, रोहित मांडले, सलोनी सौर ,ज्योति मालिया ,राजेश उपाध्याय, किरण लता सोनी, मीना ठाकुर ,सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Share:

Sagar News : नगर निगम ने 22 हजार बकायादारों को नोटिस जारी किए: राशि जमा न करने वालों की होगी संपत्ति कुर्क

Sagar News : नगर निगम ने 22 हजार बकायादारों को  नोटिस जारी किए:  राशि जमा न करने वालों की होगी संपत्ति कुर्क


तीनबत्ती न्यूज : 20 फरवरी, 2026

सागर: नगर निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा हेतु निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा राजस्व विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि नगर निगम सागर अंतर्गत सभी वार्डों में संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों के किराये सहित विभिन्न करों की बकाया राशि जमा कराने के लिए लगभग 22 हजार नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही वार्ड स्तर पर विशेष वसूली शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक बकाया राशि जमा कराई जा सके।

निगमायुक्त ने समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षकों एवं कर संग्राहकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया कर जमा नहीं कराया जाता है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा तालाबंदी करते हुए कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ करें।

निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित कर संग्राहकों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। उन्होंने  यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन की राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट  समक्ष प्रस्तुत की जाए ।

निगमायुक्त ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अधिकतम वसूली सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे समय सीमा में अपने करों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके ।

बैठक में सागर नगर निगम के सभी राजस्व निरीक्षक, कर संग्राहक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive