Editor: Vinod Arya | 94244 37885

विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की पहली बैठक ली सभापति विधायक प्रदीप लारिया ने

विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की पहली बैठक ली सभापति विधायक प्रदीप लारिया ने


तीनबत्ती न्यूज |06 मई 2026 

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की प्रथम बैठक बुधवार को विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-07 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने की।

बैठक की शुरुआत में समिति के सभी माननीय सदस्यों का संक्षिप्त परिचय कराया गया। इसके बाद सभापति श्री लारिया ने उद्बोधन देते हुए समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। प्रमुख सचिव द्वारा समिति की कार्यप्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।


बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्राप्त विभिन्न याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों और तथ्यात्मक जानकारी का परीक्षण करते हुए आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

सभापति श्री लारिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि याचिकाओं के निराकरण में पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए अद्यतन जानकारी शीघ्र समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में समिति के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  











Share:

Sagar Crime : 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने लगाई फांसी : जांच में जुटी पुलिस

Sagar Crime : 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने लगाई फांसी : जांच में जुटी पुलिस


तीनबत्ती न्यूज: 06 मई,2026

सागर: सागर जिले के देवरी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी वार्ड निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ सावन ने अपने ही घर की छत पर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनका बेटा बिट्टू सामने वाली छत पर बैठा था। इसी दौरान उसकी नजर अपने घर की छत पर पड़ी, जहां उसके पिता फंदे पर लटके दिखाई दिए।


बच्चे ने तुरंत घर में जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब परिजन छत पर पहुंचे, तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को पुष्पेंद्र घर आए थे और खाना खाने के बाद कब छत पर चले गए, इसका किसी को पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 05 मई, 2026

सागर : जिले में नए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया IPS ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी कार्यालय पहुंचकर औपचारिक ज्वाइनिंग लेने के बाद वे सीधे कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां आयोजित जनसुनवाई में शामिल होकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही अधिकारियों से चर्चाकर जिले की जानकारी ली।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------

जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने भरण-पोषण और मारपीट से जुड़ी शिकायतें रखीं। एसपी सुजानिया ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ज्वाइनिंग के तुरंत बाद ही जनसुनवाई में पहुंचकर एसपी ने स्पष्ट संकेत दिया कि वे जनता के बीच रहकर काम करेंगे और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।

पिछले दिनों पूर्व एसपी विकास सहवाल का तबादला भोपाल हो गया है, जिसके बाद जिले की जिम्मेदारी आईपीएस अनुराग सुजानिया को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त


चार्ज संभालने के बाद एसपी सुजानिया ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर थानों की स्थिति, स्टाफ की उपलब्धता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली, साथ ही कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

सागर में अनोखी पहल: अब कॉपी-रजिस्टर के कवर पर दिखेगी शहर की सुंदरता, बच्चों से घर-घर पहुंचेगा स्वच्छता संदेश

सागर में अनोखी पहल: अब कॉपी-रजिस्टर के कवर पर दिखेगी शहर की सुंदरता, बच्चों से घर-घर पहुंचेगा स्वच्छता संदेश

तीनबत्ती न्यूज:05 मई 2026

सागर शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर एक अनोखी पहल सामने आई है। अब विद्यार्थियों की कॉपी और रजिस्टर के कवर पेज पर शहर के सुंदर स्थलों और विकास कार्यों की झलक दिखाई देगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से स्वच्छता और शहर की सुंदरता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।


नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ राजकुमार खत्री के नवाचारों से प्रेरित होकर सिविल लाइन स्थित एक स्टेशनरी संचालक ने अपनी कॉपी-रजिस्टर के कवर पेज पर सागर के सौंदर्यीकरण कार्यों और दर्शनीय स्थलों के छायाचित्र प्रिंट कराए हैं। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयुक्त खत्री ने इन कॉपी-रजिस्टरों का विमोचन किया।

इस अवसर पर निगमायुक्त खत्री ने कहा कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश समाज पर गहरा प्रभाव डालता है। पढ़ाई के दौरान बार-बार इन चित्रों को देखकर बच्चे न केवल अपने शहर की सुंदरता से परिचित होंगे, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूक भी बनेंगे। इससे परिवार और समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि निगम प्रशासन इन कॉपी-रजिस्टरों को सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाएगा। 3आर सेंटर और अन्य योजनाओं के माध्यम से इनका वितरण किया जाएगा। साथ ही, अधिकारियों-कर्मचारियों और सक्षम नागरिकों से शिक्षादान में सहयोग की अपील की गई।

वहीं, वर्धमान नोटबुक उद्योग से जुड़े सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वे हर साल बड़ी संख्या में कॉपी-रजिस्टर तैयार करते हैं। शहर में लगे स्वच्छता अभियान के होर्डिंग और सुंदर तस्वीरों से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल शुरू की है, ताकि शिक्षा सामग्री के जरिए भी लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

यह पहल न सिर्फ स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में मददगार साबित होगी, बल्कि बच्चों को अपने शहर से जोड़ने का भी एक प्रभावी माध्यम बनेगी।

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

जिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा ने सागर दौरा कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा ने सागर दौरा कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


तीनबत्ती न्यूज:04 मई,2026

सागर: जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नवनियुक्त प्रभारी राहुल शर्मा के प्रथम सागर आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि सागर जिले को राहुल शर्मा के अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।

प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है।बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी करनी होगी।विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, महेश जाटव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, तरवर सिंह लोधी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह एवं रणवीर सिंह डिलाखेड़ी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार प्रदर्शन मनोज पवार ने किया।


इस अवसर पर नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, त्रिलोकी नाथ कटारे, अंशुल परिहार,रमाकांत यादव, मुकुल पुरोहित, अभिषेक गौर,कमलेश साहू, राजकुमार घनोरा,अवधेश तोमर,,रामकुमार पचौरी, शैलेन्द्र तोमर, विक्रम सिंह सोलंकी,विनोद यादव, राकेश राय, आर.आर. पाराशर, संदीप सबलोक,प्रमिला सिंह राजपूत,, हनमत प्रसाद पांडे, हरिशंकर राजपूत, डॉ. वीरेंद्र सिंह लोधी, दीपक दुबे, ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, डॉ. हेमकुमारी कुर्मी, चमन अंसारी, ताहिर खान, डॉ. हेमंत लारिया, सत्येंद्र मोहन दुबे, प्रमिला सिंह राजपूत,कमल चौधरी, अवधेश सिमरिया ,आनंद हेला, अजय अहिरवार,अजय बमनेले, ब्लॉक अध्यक्षों प्राण सिंह कुशवाहा, हरविंदर सिंह चावला, शाकिर खान,संजय पटेरिया,अनिल सोनी, बृजेश सिंह ठाकुर, आशीष बाबा राजोरिया, शिवराज सिंह ठाकुर, श्रीमती जानकी लोधी, अमित सिरवैया, संजय पटेरिया, सोम तिवारी, शिवपाल यादव, रवि उमाहिया, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिंह, शंकर लोधी, नगर अध्यक्षों में डॉ. मनोहर आठिया, दीपक जैन, राहुल खटीक, गौरव पांडे, निशांत रिछारिया, अन्य पदाधिकारि सीमा चौधरी,दुष्यंत बुंदेला,नितिन बाजपेई, विनोद तिवारी, रानू मिश्रा, दुर्ग सिंह लोधी, शिवानी अहिरवार, जगदीश (गुड्डू) रैकवार, प्रणव राजपूत आदेश समैया, संदीप यादव, अनिल अहिरवार, गोविंद सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, राजा बुंदेला, मनोज राय, रोहित कुर्मी प्राण सिँह लोधी, शेरसिंह लोधी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive