Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन : आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प : गोविन्द राजपूत

जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन : आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प : गोविन्द राजपूत


तीनबत्ती न्यूज: 30 जून, 2026

सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सोमवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरैया में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री राजपूत ने ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है। जिले में तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई, गहरीकरण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण तथा जनजागरूकता जैसे कार्य बड़े पैमाने पर किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

इस अवसर पर उन्होंने जिले में अभियान के अंतर्गत निर्धारित 34,703 लक्ष्यों के विरुद्ध 90,685 गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन कर 261 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि लक्ष्य से 261 प्रतिशत अधिक उपलब्धि प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), नगर परिषद एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ले सका है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

निटर्री से अगरा मार्ग के लिए ₹4 करोड़ की लागत से रोड मंजूर की गई है, जिससे अब लंबे रास्ते और घूमकर जाने की मजबूरी खत्म होगी।, शासकीय हाई स्कूल के लिए ₹20 लाख की राशि और स्कूल भवन मरम्मत के लिए ₹5 लाख स्वीकृत किए गए हैं। गाँव में शादियों और मांगलिक कार्यों के लिए ₹25 लाख की लागत से मंगल भवन के निर्माण की घोषणा की गई।



विभिन्न विभागों के समन्वय से बदली ग्राम पंचायतों की तस्वीर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में जल संरक्षण की दिशा में हुए कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि भले ही इस अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है, परंतु पानी बचाने और जल स्रोतों को सहेजने का हमारा कर्तव्य कभी समाप्त नहीं होता। कलेक्टर ने बताया कि पानी रोकने का यह महाअभियान मुख्य रूप से मार्च से जून तक निरंतर चलाया गया, जिसके तहत मनरेगा के माध्यम से 8.5 हजार से ज्यादा कार्य सफलतापूर्वक किए गए हैं। इस अभियान में विभिन्न विभागों ने मिलकर सामूहिक प्रयास किए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत गुरैया के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यहाँ जल संरचना के तहत अमृत सरोवर का बहुत अच्छा निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के अतिरिक्त अन्य विभागों के समन्वित प्रयास भी रंग लाए हैं। कृषि विभाग द्वारा बलराम तालाब और उद्यानिकी विभाग द्वारा माइक्रो इरिगेशन (सूक्ष्म सिंचाई) को बढ़ावा दिया गया है ताकि ऐसी खेती की जा सके जिसमें पानी कम लगे। वन विभाग द्वारा कंटूर ट्रेंच बनाकर जंगली क्षेत्रों में वर्षा के पानी को रोकने का सराहनीय कार्य किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा वॉटर सैंपलिंग का कार्य किया गया। इसी प्रकार हैंडपंपों के पास जल संचयन के लिए सोक पिट बनाए गए हैं।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, नर्वदासिंह खोना वाले, सरवन सिंह, अरुण गौतम, राकेश राजपूत, भोलेराजा, रमेश चढ़ार, गोकल सिह, अमर सिंह, अजबसिह सरपंच, महेन्द्र सिंह, बुन्देलसिंह बंसिया मंडल अध्यक्ष, दिनेश मिश्रा, कौशल चैबे, रामराज लोधी, शिवराज सिंह, सुवोध दुवे, कमलेश पांडे, ब्रजभान सिंह, सुरेश साहू, रामबाबू तिवारी, कुंवर सिंह यादव भिलैया, गन्नी अहिरवार, बाबूसिंह राजपूत, महेन्द्र राय, अनुविभागीय अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, महिला बाल विकास अधिकारी भरत सिंह ठाकुर सहित सभी प्रशासनिक जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

सागर: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई; अवैध और नकली सोयाबीन बीज भंडारण पर FIR दर्ज ▪️बंद हो चुकी दालमिल के नाम का मिला दुरुपयोग

सागर: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई; अवैध और नकली सोयाबीन बीज भंडारण पर FIR दर्ज

▪️बंद हो चुकी दालमिल के नाम का मिला दुरुपयोग


​तीनबत्ती न्यूज:  30 जून 2026

सागर: सागर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने नकली व अवैध बीज विक्रेताओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देश पर जरूआखेड़ा स्थित 'आलोक ट्रेडर्स' पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध व नकली सोयाबीन बीज का भंडारण और पैकिंग पकड़ी गई है। इस मामले में प्रोपराइटर आलोक जैन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है।



संयुक्त टीम ने मारा छापा, मिला संदिग्ध माल

​अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अमन मिश्रा और उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने 29 जून 2026 को जरूआखेड़ा में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहाँ अवैध रूप से सोयाबीन बीज का व्यापार चल रहा है।

​औचक निरीक्षण के दौरान गोदाम से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की गईं:

  • 29 बैग सोयाबीन बीज: मशीन द्वारा पैक की गई 40-40 किलोग्राम की बोरियां, जिन पर 'अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल, ललितपुर' छपा हुआ था।
  • 116 खाली बोरियां: ब्रांडेड नाम वाली नई और खाली बोरियां, जिनका इस्तेमाल अवैध पैकिंग के लिए किया जाना था।
  • 100 जूट की बोरियां: करीब 50-50 किलोग्राम की बोरियों में भरा सोयाबीन का कच्चा माल।

​इस पूरे मामले में बीज गुण नियंत्रण आदेश के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।



बंद हो चुकी ललितपुर की 'अन्नपूर्णा दाल मिल' के नाम का दुरुपयोग

​जांच में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जब्त की गई बोरियों पर 'अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल, ललितपुर' लिखा हुआ था और एक मोबाइल नंबर दर्ज था। जब अधिकारियों ने उस नंबर पर संपर्क किया, तो वह ललितपुर के श्री अमित जैन का निकला।

फर्जीवाड़े का खुलासा: श्री अमित जैन ने टीम को बताया कि उनकी अन्नपूर्णा दाल मिल का व्यापार 5 साल पहले ही पूरी तरह बंद हो चुका है। आरोपी आलोक जैन द्वारा उनके पुराने प्रतिष्ठान के नाम और मोबाइल नंबर का अवैध रूप से दुरुपयोग किया जा रहा था। असली मालिक ने प्रशासन से इस धोखाधड़ी पर कठोरतम कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


कार्रवाई में शामिल रहे अधिकारी

​इस महत्वपूर्ण छापामार कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग और प्रशासन के प्रमुख अधिकारी  एम. के. प्रजापति (परियोजना संचालक, आत्म, अनिल राय (अनुविभागीय अधिकारी, कृषि, अंकित रावत (सहायक संचालक, कृषि)​श्री जे. एल. विश्वकर्मा,श्री भूपेंद्र राजपूत (तकनीकी सहायक, एम सागर) शामिल रहे।

Share:

विधायक शैलेन्द्र जैन ने महापौर , निगमायुक्त के साथ वृक्षारोपण, जलप्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा की

विधायक शैलेन्द्र जैन ने महापौर , निगमायुक्त के साथ वृक्षारोपण, जलप्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा की



सागर :  नगर निगम सभाकक्ष में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण, टाटा  एवं सीवरेज परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में  विधायक  द्वारा एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले व्यापक वृक्षारोपण अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि गत वर्षों में लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति का आंकलन करने के बाद प्रत्येक वार्ड विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण में बरगद, पीपल, कदम, जामुन, नीम एवं गुलमोहर जैसे छायादार, औषधीय और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों को प्राथमिकता दी जाए। यह भी तय किया गया कि सड़क किनारे एक ही प्रजाति के पौधे पंक्तिवार लगाए जाएं, ताकि सौंदर्य और रखरखाव में एकरूपता बनी रहे। शहर के सभी श्मशान घाटों में भी पौधारोपण किया जाए। बैठक में विधायक ने कहा कि शहर के श्मशान घाटों पर ही मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई, जिससे नागरिकों को सुविधा मिल सके।

टाटा सीवरेज पर जताई आपत्ति

पार्षदों ने टाटा प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कंपनी ने पुरानी पाइपलाइन हटाए बिना नई लाइन को उसी से जोड़ दिया, जिससे कई तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हुईं। ऐसे उपभोक्ताओं को भी जलकर का बिल मिलने की शिकायत सामने आई, जिनके कनेक्शन अब तक लाइन से नहीं जुड़े हैं।  निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि टाटा प्रोजेक्ट द्वारा संचालन मद में लगभग 16 करोड़ रुपये की देनदारी लंबित है, जिसका संचालन एमपीयूडीसी के माध्यम से हो रहा है।  जबकि बिजली बिल का भुगतान पहले से ही निगम द्वारा किया जा रहा है  इसलिए जलप्रदाय व्यवस्था का संचालन टाटा प्रोजेक्ट से वापस लेकर पूर्व की तरह नगर निगम जलप्रदाय विभाग के द्वारा  किया जाए। बैठक में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि जिन भवनों के नक्शे स्वीकृत किए जाएंगे, उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य होगी। शासकीय भवनों, स्कूलों और कॉलेजों में भी वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने की कार्रवाई की जाएगी। जिन भवन स्वामियों के नक्शे पहले से स्वीकृत हैं लेकिन उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूरा नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निगमायुक्त ने सीवर प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी गई  कि  सीवर के शहर में 60 हजार घरेलू कनेक्शन किए जाना थे मगर अभी तक 30 हजार कनेक्शन किए गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि निगमायुक्त द्वारा  प्रतिदिन किए जा रहे सीवर कनेक्शनों की समीक्षा की जाएगी।

ये रहे शामिल

बैठक में एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, धमेंद्र खटीक, रुपेश यादव,सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, पार्षद डॉ याकृति जड़िया, श्रीमती अनीता रामू ठेकेदार, वैदेही पुरोहित, श्रीमती पूजा सोनी, रुबी कृष्ण कुमार पटेल, हेमंत यादव, रीतेश तिवारी,भरत माते ,सूरज घोसी, प्रहलाद पटेल, उपायुक्त एस एस बघेल,प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री आयुष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

गलत इलाज: मासूम की आंखों की गई रोशनी और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवती की हुई मौत : अब होगी जांच : CMHO ने किया डाक्टरों का जांच दल गठित

गलत इलाज: मासूम की आंखों की गई रोशनी और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवती की हुई मौत : अब होगी जांच : CMHO ने किया डाक्टरों का जांच दल गठित



तीनबत्ती न्यूज; 29 जून 2026

सागर: सागर जिले केसिविल अस्पताल बण्डा में इलाज के दौरान डेढ़ साल के मासूम की आंखों की रोशनी जाने एवं बण्डा तहसील अंतर्गत विनायका थाना क्षेत्र के चक्रभारती में झोलाछाप डॉक्टर प्रिंस वाला के उपचार के बाद 19 वर्षीय युवती की मृत्यु होने संबंधी घटनाओं की सूक्ष्मता से जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार जांच दल का गठन किया गया है।

जांच दल में शामिल अधिकारी

डॉ अदिति दुबे नेत्ररोग विशेषज्ञ इन्द्रा नेत्र चिकित्सालय सागर। (अध्यक्ष) अशोक कुमार नेत्र सहायक इन्द्रा नेत्र चिकित्सालय। (सदस्य) और  बालाराम अहिरवार बी.ई.ई. सिविल अस्पताल बण्डा जिला सागर। (सदस्य) बनाए हुए है।  उक्त दल को दो दिवस में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मासूम की गई रोशनी
परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने बच्चे को एक आई ड्रॉप, पैरासिटामोल सिरप, एक इंजेक्शन और अन्य दवाइयां दीं। दवा देने के बाद वे करीब तीन से चार घंटे तक अस्पताल में ही रुके रहे, लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। उनका आरोप है कि ड्रॉप डालने के बाद बच्चे की आंखों में जलन शुरू हो गई। इसके बाद बच्चे को सागर रेफर किया गया। सागर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को भोपाल एम्स ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को इलाज के लिए भोपाल एम्स लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की आंखों की रोशनी गई।

आई ड्रॉप की जगह नोजल ड्रॉप देने का आरोप

बच्चे के पिता का दावा है कि जिस ड्रॉप को उन्होंने बच्चे की आंखों में डाला, वह आई ड्रॉप नहीं बल्कि नोजल ड्रॉप (नॉर्मल सलाइन) था। उनका कहना है कि डॉक्टर की पर्ची के आधार पर ही अस्पताल के दवा काउंटर से यह ड्रॉप मिला था। आरोप है कि इसे डालने के बाद ही बच्चे की आंखों में जलन शुरू हुई और उसकी रोशनी चली गई।



Share:

टीएल समीक्षा बैठकः सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में ढिलाई न बरतें अधिकारी : कलेक्टर के जनपद सीईओ को नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश

टीएल समीक्षा बैठकः सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में ढिलाई न बरतें अधिकारी : कलेक्टर के जनपद सीईओ को नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश




तीनबत्ती न्यूज: 29 जून 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आज समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने आयोगों से प्राप्त पत्रों, सीएम मॉनिट के विषय, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनसुनवाई के आवेदनों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों द्वारा टीएल पत्रों के जवाब समय पर नहीं दिए गए हैं, वे तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसके साथ ही मानव अधिकार आयोग के पत्रों, अवमानना मामलों और सीएम मॉनिटरिंग के लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में पिछले 3 बार की जनसुनवाई के लंबित आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि, सीएम हेल्पलाइन की नॉट अटेंडेड शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सिटीजन चार्टर के तहत तय समय-सीमा के भीतर ही हर हाल में आवेदनों का निपटारा सुनिश्चित हो, अन्यथा संबंधितों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कृषि और राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि खाद व बीज की गुणवत्ता की लगातार सैंपलिंग की जाए और अवैध भंडारण या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निरीक्षण कर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई जारी रखें। इसके अलावा एग्रीस्टैक के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रही मूँग और उड़द की खरीदी से पहले तहसीलदारों द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण किया जाए।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए राहतगढ़ जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस के साथ साथ आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। संबल 2.0 योजना के तहत लंबित पंजीयन के कार्यों को गति देने और अनुग्रह सहायता के लंबित मामलों की प्रक्रिया को शीघ्रता से निपटाने के लिए कहा गया। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण हो चुके कार्यों की संख्या की समीक्षा की गई।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि नॉट अटेंडेड और 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण ढंग से बंद कराया जाए। विभाग अपनी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग सुधारें और अपने विभाग को ए ग्रेड में लाएं। बेदखली के 1 वर्ष और 2 वर्ष पुराने आदेशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करायें। इसे ड्राइव मोड में चलाने और सीमांकन के विवादों को मौके पर ही निपटाने के निर्देश दिए गए। इस पूरी प्रगति को प्रतिदिन गूगल शीट पर भी अपडेट करना होगा।  बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन विसेन सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

Share:

जरुआखेड़ा रेलवे यार्ड में ओवरहॉलिंग कार्य : 30 जून से 3 जुलाई तक दिन में सड़क यातायात बंद

जरुआखेड़ा रेलवे यार्ड में ओवरहॉलिंग कार्य : 30 जून से 3 जुलाई तक दिन में सड़क यातायात बंद





तीनबत्ती न्यूज:  29 जून 2026

सागर : पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ सागर पश्चिम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जरुआखेड़ा रेलवे यार्ड में समपार क्रमांक 12 स्पेशल (कि.मी. 1014/11-13) अप रोड पर ओवरहॉलिंग कार्य किया जाना है। यह कार्य 30 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में उक्त समपार पर सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा।


Share:

सागर:डॉ. देवेश पटैरिया को मिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO का अस्थाई प्रभार

सागर:डॉ. देवेश पटैरिया को मिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO का अस्थाई प्रभार


तीनबत्ती न्यूज: 29 जून,2026

सागर : कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, सागर द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सागर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) में बड़ा बदलाव किया गया है।

​स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हटे डॉ. गंगा प्रसाद आर्या

​जारी किए गए आदेश पत्र के अनुसार, वर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद आर्या ने अपने स्वयं के स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए इस पदीय दायित्व के निर्वहन से मुक्त करने का लिखित अनुरोध किया था। उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें सीएमएचओ के पदभार से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंसागर में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज

डॉ. देवेश पटैरिया संभालेंगे नया कार्यभार

​व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक नियुक्ति की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेश पटैरिया को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला सागर का प्रभार सौंपा गया है।


तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी क्रमांक/स्थापना/2026/5516 का यह आदेश 24 जून 2026 को जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 22 जून से 28 जून 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह ▪️पंडित अनिल पाण्डेय 

​इस आदेश की प्रतिलिपि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त (भोपाल), सागर संभाग के आयुक्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

सागर में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज

सागर में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: कृषि विभाग के छापे के बाद कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज



तीनबत्ती न्यूज: 29 जून,2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने अवैध उर्वरक भंडारण और विक्रय के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सागर के खुरई रोड पर गढ़ौली खुर्द स्थित 'मेसर्स माँ हरसिद्धि एग्रो' (ट्रेडर्स) और गुजरात के 'सहदेव फर्टिलाइजर्स' के खिलाफ बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से उर्वरक भंडारण करने के मामले में थाना कैंट में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक शिवकांत सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुडारी में सचिन गुप्ता के मकान में अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए कृषि विभाग की टीम ने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर छापेमारी की। वहाँ एक हैवी ट्रक (क्रं. MP 09 HH 2213) से उर्वरक की बोरियाँ उतारकर मकान में रखी जा रही थीं। 


जांच टीम ने मौके से कुल 500 बोरी अवैध उर्वरक (BENTONITE GRANULES) की जप्त

किया है, जिसका कुल वजन 25,000 किलोग्राम है। इसमें से 230 बोरियाँ ट्रक में और 270 बोरियाँ मकान के अंदर रखी हुई पाई गईं। जप्त किए गए उर्वरक की कुल कीमत ₹1,25,000 और जप्त ट्रक की कीमत करीब ₹20 लाख बताई जा रही है (कुल जप्ती ₹21,25,000)। आरोपी प्रदीप साहू भंडारण और खरीदी-बिक्री से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर सका।

कृषि विभाग की शिकायत पर कैंट पुलिस ने 'मेसर्स माँ हरसिद्धि एग्रो' के प्रोपराइटर प्रदीप साहू (पिता काशीराम साहू) और 'सहदेव फर्टिलाइजर्स' (भावनगर, गुजरात) के प्रोपराइटर महेश रामजी भाई चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धारा 8 एवं 35 के तहत अपराध संख्या 0332/2026 पंजीकृत कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है। परीक्षण के लिए उर्वरक के सैंपल भी प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी सागर श्री अनिल राय, एडीए सागर श्री अंकित रावत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर. डी. लडिया, उप संचालक कार्यालय से श्री भूपेंद्र राजपूत, कृषि विकास अधिकारी व उर्वरक निरीक्षक शिवकांत राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी श्री राघवेंद्र राजपूत एवं श्री कुलदीप क्रिश्चियन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive