BJP: अशोकनगर के प्रभारी विधायक शैलेन्द्र जैन ने की संगठन पदाधिकारियों से चर्चा
तीनबत्ती न्यूज: 14 फरवरी ,2026
सागर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने प्रभार जिले अशोकनगर नगर प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया।
विधायक श्री जैन ने कहा कि “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब कार्यकर्ता सक्रिय और समर्पित होते हैं, तब ही पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से सतत संवाद बनाए रखें।
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और ऊर्जा को नमन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, विधायक जगन्नाथ रघुवंशी, राव बृजेंद सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, सुभाष जैन, लड्डू राम कोरी, उमेश रघुवंशी, शिवनाम यादव, नारायण प्रसाद शर्मा, गजराम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
------------
सागर में शिव मंदिर पढ़िए
_______
यह भी पढ़ें: दर्शन करे: सागर में भगवान शिव की 71 फीट की प्रतिमा : नीचे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें