मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के रोमांचक फाइनल मैंच सीहोरा रही विजेता
▪️असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है जो खिलाडी को विजेता बनाती है : मंत्री गोविंद राजपूत
तीनबत्ती न्यूज: 12 फरवरी ,2026
सागर : युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में प्रतिभा को मंच देने का काम किया जा रहा है यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए संजीवनी साबित होते हैं। यह बात खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्रिकेट महाकुंभ सीहोरा मंडल के फाइनल मुकाबला के दौरान कहीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जावान युवाओं की कमी नहीं है हमें उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने का कार्य करना है जो की युवा शक्ति संगठन द्वारा किया जा रहा है हमारा हर खिलाड़ी भविष्य की उम्मीद है जो सुरखी सहित हम सब का नाम रोशन करेगा। श्री राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया एवं विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी व उपहार वितरित करते हुए कहा कि जीती हुई टीम के खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का परिणाम जीत के रूप में मिला, वहीं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना है हार जीवन में जीत की शुरुआत मानी जाती है, असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है जो खिलाडी को विजेता बनाती है। एक बार फिर मेहनत करें और जीत की ओर पूरी ऊर्जा से आगे बड़े। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में सीहोरा मंडल का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला सिहोरा एवं महुआखेड़ा पेगवार की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष और शानदार प्रदर्शन के बाद सिहोरा टीम ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
![]() |
सभी खिलाडियों को पुरूस्कारों से नवाजा गया
विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाडियों को मंत्री श्री राजपूत द्वारा उपहार दिये गये जिसमें फ्रिज टीव्ही सामिल हैं। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए हेमंत को बेस्ट बॉलर चुना गया। आक्रामक और प्रभावी बल्लेबाजी के लिए सौरभ ढगरानिया को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मिला। मैच में निर्णायक भूमिका निभाने पर सुरेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जितेंद्र पीपरा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सुधीर गुरहा खुरई, दुर्गाषंकर पजनारी, रणबहादुर सिंह छुट्टू भैया, अरूण प्रताप सिंह कनु राजा, अनिल श्रीवास्तव, लोकमान लोधी (मंडल अध्यक्ष),बलराम तिवारी, भगवतशरण ठाकुर, सरपंच उदय लोधी, रघुराज ठाकुर, रवि मंगोलिया,राजा राजपूत,टीकम सिंह, भगवान सिंह ठाकुर, कालू पटेल, भूपेंद्र ठाकुर (मंडल उपाध्यक्ष), दरयाव ठाकुर, ब्रंदावन राय (जनपद सदस्य), जितेंद्र राय, ललित अहिरवार, आनंदी अहिरवार, नीरज ठाकुर (नायखेड़ा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष), संदीप ठाकुर,गोलू पठारिया, प्रद्युम्न ठाकुर, चंद्रेष टीला, राघवेन्द्र ठाकुर, बसंत यादव, आषीष तिवारी, रविषंकर लोधी, आकाष पाठक, यागेष लोधी, देवेन्द्र ठाकुर, कमलेष लोधी, निषीकांत यादव, यषवंत ठाकुर, मिललेष रावत, नरेन्द्र ठाकुर, दीपक तिवारी, विनोद तिवारी, धमेन्द्र आदिवासी सहित हजारों की संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्रिकेट महाकुंभ का तीसरा और अंतिम चरण जैसीनगर के ऐतिहासिक गोविंद स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें