Maha Shivratri 2026 : सागर के रावतपुरा आश्रम में 75 फीट ऊंची भगवान सदाशिव की प्रतिमा : दर्शनों को उमड़ेगी भीड़
तीनबत्ती न्यूज : 14 फरवरी 2026
सागर : सागर शहर के वेदांती स्थित रावतपुरा सरकार आश्रम में 75 फीट ऊंची भगवान सदाशिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। ध्यान मुद्रा में निर्मित इस प्रतिमा का लोकार्पण 5 जुलाई 2025 को श्री रावतपुरा सरकार की उपस्थिति में हुआ। लगभग दो वर्षों में तैयार की गई यह प्रतिमा आधुनिक तकनीक से निर्मित तथा भूकंप-रोधी है। इसके निर्माण में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मूर्तिकारों का विशेष योगदान रहा।
पिछले साल हुआ था लोकार्पण भव्य समारोह में
प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में सात दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें ज्ञानयज्ञ, धार्मिक कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। बुंदेलखंड क्षेत्र में यह प्रतिमा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। यह भगवान शिव की तीसरी विशाल प्रतिमा है, जिसे श्री रावतपुरा सरकार द्वारा स्थापित किया गया है, और इसका उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिकता एवं पर्यटन को बढ़ावा देना है।
-------------
सागर में शिव मंदिर पढ़िए
_______
यह भी पढ़ें: दर्शन करे: सागर में भगवान शिव की 71 फीट की प्रतिमा : नीचे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें