Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की ने तलाशा 60 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में

Sagar News: सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की ने तलाशा 60 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में 


तीनबत्ती न्यूज: 17 फरवरी, 2026

सागर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक फरियादी का नगद ₹60,000 से भरा बैग कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लौटाया गया।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

Sagar News: सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की ने तलाशा 60 हजार रुपये से भरा बैग कुछ ही घंटों में

___________

क्या है पूरा मामला?

राजेंद्र जैन, निवासी सुभाष वार्ड गढ़ाकोटा, अपने बच्चों की परीक्षा दिलाने हेतु सागर आए थे। बच्चे को St. Mary's School में छोड़ने के पश्चात वे निजी कार्य से कटरा गए। कार्य पूर्ण कर वे कटरा से ऑटो द्वारा होटल पैराडाइस के सामने उतरे, किंतु जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ₹60,000 नगद राशि रखी हुई थी, जो उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को देना थी।

पुलिस की तत्परता

बैग गुम होने से वे अत्यंत चिंतित एवं व्याकुल हो गए। काफी तलाश के बाद ऑटो का पता नहीं चलने पर वे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और उप निरीक्षक आरकेएस चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा को अवगत कराया गया तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो की पहचान हेतु टीम सक्रिय की गई।

बैग बरामद हुआ

महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक द्वारा कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच करते हुए संभावित ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर चिन्हित किया गया। तत्पश्चात वाहन पंजीयन विवरण से ऑटो चालक का मोबाइल नंबर एवं पता प्राप्त कर पुलिस टीम को रवाना किया गया। ऑटो चालक को कंट्रोल रूम बुलाकर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें पूरा सामान एवं ₹60,000 नगद सुरक्षित प्राप्त हुए। पुलिस द्वारा सत्यापन उपरांत सम्पूर्ण राशि एवं सामग्री फरियादी को सौंप दी गई। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान, महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक रक्षा राजपूत एवं आरक्षक गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive