Sagar Police : कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च
तीनबत्ती न्यूज : 17 फरवरी, 2026
सागर। शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च/पैदल गश्त का आयोजन किया गया।
_____________
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
Sagar : कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस-सीआरपीएफ का संयुक्त फ्लैग मार्च
_____________
30 अधिकारियों कर्मचारियों की टुकड़ी का मार्च
इस संयुक्त कार्रवाई में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री दीपक कुमार अपने लगभग 30 अधिकारी/कर्मचारियों की सुसज्जित टुकड़ी के साथ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी कैंट एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सदर बाजार, 12 मोहन, कजली वन, झांसी बस स्टैंड, भगवानगंज, स्टेशन टपरिया, कछियाना सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया गया।
संयुक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बढ़ाना।असामाजिक एवं शरारती तत्वों में कानून का सख्त संदेश देना।आमजन एवं व्यापारियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना।संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित संयुक्त प्रतिक्रिया हेतु समन्वय स्थापित करना। सीआरपीएफ बल को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील पॉकेट की रणनीतिक जानकारी प्रदान करना
भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों को थाना कैंट क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों, संभावित संवेदनशील बिंदुओं, भीड़ प्रबंधन स्थलों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्वाइंट्स से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आमजन से किया संवाद
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला पुलिस सागर हर परिस्थिति में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयुक्त पुलिस-सीआरपीएफ की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया तथा आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें