Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भीतर बाजार की दोनों सड़कों का होगा निर्माण और सौंदर्यीकरण, निगमायुक्त ने दिए निर्देश • अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का किया निरीक्षण : टीनशेड के पाइप ग्राइंडर से कटवाकर हटवाए

भीतर बाजार की दोनों सड़कों का होगा निर्माण और सौंदर्यीकरण, निगमायुक्त ने दिए निर्देश

• अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का किया निरीक्षण : सहमति से टीनशेड के पाइप ग्राइंडर से कटवाकर हटवाए गए


तीनबत्ती न्यूज: 26 अक्टूबर ,2026

सागर। भीतर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की दिशा में नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार सुबह नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने भीतर बाजार पहुंचकर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सहमति से अतिक्रमण मुक्त कराई गई दोनों तरफ की सड़कों का निर्माण कराने और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: “गौर बब्बा मुझे क्षमा करना…” डॉ. गौर विश्वविद्यालय की स्थिति पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे और भाजपा नेता अभिषेक भार्गव का दर्द छलका

सहमति के बाद हटा अतिक्रमण

भीतर बाजार व्यापारी संघ द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने पर सहमति दिए जाने के बाद निगमायुक्त मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिन दुकानदारों ने सहमति देने पर अतिक्रमण नहीं हटा। निगमायुक्त ने उनसे चर्चा की। सहमति बनने के बाद दुकानों के सामने सड़क तक लगाए गए टीनशेड के पाइप ग्राइंडर से कटवाकर हटवाए गए, ताकि सड़क पर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें: सागर नगर निगम कमिश्नर की पहल: भीतर बाजार के व्यापारियों ने स्वेच्छा से हटाएंगे अतिक्रमण कचरा गाड़ी को देंगे कचरा

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश

निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीतर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और नागरिकों को आवागमन में सुविधा देने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना आवश्यक है।


दोनों तरफ की सड़कों का होगा निर्माण

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि भीतर बाजार व्यापारी संघ और नागरिकों की मांग पर अतिक्रमण मुक्त कराई गई दोनों तरफ की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित इंजीनियर को सड़कों का माप लेकर निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़कों के व्यवस्थित होने से भीतर बाजार का स्वरूप बेहतर होगा। इससे नागरिकों को आवागमन और खरीदारी में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों को भी लाभ होगा। बाजार में यातायात सुगम बनाने के साथ ही क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।



व्यापारियों से सहयोग की अपील

निगमायुक्त ने भीतर बाजार व्यापारी संघ द्वारा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के नागरिकों को भी नगर विकास में सहयोग करना चाहिए। व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें और भीतर बाजार को व्यवस्थित, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

निगमायुक्त ने सहयोग के लिया दिया धन्यवाद

निगमायुक्त ने  कहा कि जिस तरह से भीतर बाजार व्यापारी संघ द्वारा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सहयोग किया है उनका यह कदम सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। इस प्रकार  जिन स्थानों पर अतिक्रमण है वहां के नागरिक भी नगर विकास में सहयोग करें। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें और भीतर बाजार को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive