Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Acharya Vidyasagar Ji लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Acharya Vidyasagar Ji लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आचार्य विद्यासागर जी के अवतरण दिवस पर शहर कांग्रेस सेवादल का ध्वजारोहण

आचार्य विद्यासागर जी के अवतरण दिवस पर शहर कांग्रेस सेवादल का ध्वजारोहण


तीनबत्ती न्यूज: 25 अक्टूबर, 2026

सागर। आचार्य श्री विद्यासागर जी के अवतरण दिवस के अवसर पर अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम नमक मंडी, कटरा बाजार स्थित श्री गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर के समक्ष आयोजित किया गया। वरिष्ठ गांधीवादी नेता कैलाश चंद सिंघई ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ खड़े लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान : कैलाश सिंघई

वरिष्ठ गांधीवादी नेता कैलाश चंद सिंघई ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी के जन्मदिवस पर ही माह का अंतिम रविवार पड़ा और उन्हें ध्वजारोहण करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस ने सांसद और विधायक के टिकट देकर सम्मानित किया, उनमें से कुछ लोग विपरीत परिस्थितियों में पार्टी छोड़कर सत्ता सुख भोगने के लिए दूसरे दलों में चले गए। इसके विपरीत जो लोग बिना किसी स्वार्थ और महत्वाकांक्षा के इस कठिन समय में कांग्रेस के साथ खड़े हैं और कांग्रेस की विचारधारा पर अडिग हैं, वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान हैं।

विभिन्न क्षेत्री में सक्रियों का सम्मान

कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता पंकज सिंघई का सम्मान किया गया। उन्होंने सागर कलेक्टर से मिलकर भाग्योदय अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवा पर्ची की कोडिंग के आधार पर निर्धारित मेडिकल स्टोर से ही दवाएं लेने की कथित बाध्यता समाप्त कराने के लिए पहल की थी।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष किरणलता सोनी, ऋचा सिंह, नवनियुक्त महिला सेवादल अध्यक्ष एवं पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, सीमा चौधरी तथा पार्षद सुरेखा राकेश राय का सम्मान किया गया। सेवादल ने श्री गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष संतोष जैन घड़ी, महामंत्री राकेश जैन एवं प्रबंधक नवीन जैन का भी सम्मान किया।

दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेता सुरेंद्र चौबे की माता गायत्री देवी चौबे, ब्रजेंद्र नगरिया के चाचा देवेंद्र नगरिया तथा राहुल व्यास की बड़ी माता सीतारानी व्यास के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया तथा संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर राकेश राय, शरद पुरोहित, नारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, सागर साहू, हरिश्चन्द सोनवार, ताहिर खान, दीपक कुर्मी, चमन अंसारी, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, मीना ठाकुर, प्रवीण यादव, लल्ला यादव, अंकुर यादव, परख शुक्ला, अन्नू घोषी, पंकज सोनी, प्रवीण पटेल (पिंटू), बंटी कोरी, जय पारासर, कमल चौधरी, प्रदीप जैन, वीरू चौधरी, मनीष सोनी, राहुल खटीक, उमेश यादव, गजेंद्र दुबे, अरविंद मछंदर, चंद्रभान अहिरवार, रामशंकर सेन, गोपीलाल यादव, नसरुद्दीन खान, गोपाल पटेल, शिवांक व्यास, रोहित कटारे सहित बड़ी संख्या में सेवादल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive