Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Congress Sevadal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Congress Sevadal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, सेवादल ने जलाया ‘हकीकत का दिया’

बच्चियों के सिर पर गिरा स्कूल का प्लास्टर, सेवादल ने जलाया ‘हकीकत का दिया’


तीनबत्ती न्यूज: 19 सितम्बर, 2026

सागर। आमाखुर्द प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राओं के घायल होने की घटना ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे बीएमसी पहुंचे और उपचाररत छात्राओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

इसके बाद कटारे दोपहर में आमाखुर्द पहुंचे और स्कूल भवन का निरीक्षण किया। जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्कूल परिसर में ‘हकीकत का दिया’ जलाकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह दिया किसी उत्सव का नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत सामने लाने का प्रतीक है।

कटारे ने कहा कि जिन हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उन्हीं बच्चों के सिर पर छत का मलबा गिर रहा है। दो बच्चियों के सिर में टांके आना केवल हादसा नहीं, बल्कि स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि भवन वर्ष 2017 से जर्जर था और मरम्मत की मांग लगातार की जा रही थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और विकास को लेकर बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी ओर जिले के कई स्कूल भवन मरम्मत की प्रतीक्षा में हैं। आमाखुर्द की घटना सरकारी दावों और जमीन पर मौजूद स्थिति के बीच अंतर को सामने लाती है।

एक माह में मरम्मत नहीं हुई तो स्वयं काम कराने की बात

कटारे ने कहा कि सरकार और प्रशासन को एक माह का समय है। यदि इस अवधि में आमाखुर्द स्कूल भवन की मरम्मत शुरू कर उसे सुरक्षित नहीं किया गया, तो वे स्वयं अपने स्तर पर स्कूल भवन की मरम्मत का कार्य कराने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में केवल बयान देकर पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने प्रशासन से जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल जांच कराने, असुरक्षित भवनों में पढ़ाई रोककर वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा आमाखुर्द स्कूल की घटना में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की।

ये रहे शामिल

इस दौरान प्रदेश महासचिव विजय साहू, नितिन पचौरी, परख शुक्ला, पंकज सोनी, प्रवीण यादव, मुकुल अग्निहोत्री, अंकुर यादव, अन्नू घोषी, कृष्णा ताम्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

सागर में कांग्रेस सेवादल का 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस शहर सेवादल परिवार का 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम चकराघाट कॉरिडोर पर सम्पन्न

तीनबत्ती न्यूज:30 अगस्त, 2026

सागर। कांग्रेस शहर सेवादल परिवार का हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम रविवार को चकराघाट कॉरिडोर पर सम्पन्न हुआ। शहर सेवादल परिवार द्वारा आयोजित यह 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रशांत समैया ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्रशांत समैया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूल गई है कि प्रजातंत्र में प्रजा ही असली राजा होती है। देश के युवाओं ने सरकार के एक मंत्री का इस्तीफा कराकर एक नई अलख जगाई है।


समैया ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा कथित शुद्धिकरण किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के विपरीत बताया।

कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किया गया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर अमित दुबे रामजी, जितेंद्र रोहण, राकेश राय, सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरणलता सोनी, जमनाप्रसाद सोनी, जिनेन्द्र जैन, राजा सेन, चमन अंसारी, वसीम खान, हरिश्चन्द सोनवार, नरेंद्र सोनी, नितिन पचौरी, रजिया खान, कल्लू पटेल, लल्ला यादव, अमर श्रीवास्तव, अंकुर यादव, परख शुक्ला, चंद्रभान अहिरवार, महेश यादव, कमल प्रसाद, अरविंद मछंदर, महेश सोनी, अन्नू घोसी, पंकज सोनी, प्रशांत सोनी, नरेश सनकत, अजय लारिया, नंद किशोर, शैलेश अकेला सहित रानी, ऊषा, आरती, परी, पीहू, मोहित, कमला, लक्ष्य, रूपचंद आदि उपस्थित रहे।

Share:

सेवादल संस्थापक डॉ.हार्डीकर की पुण्यतिथि : सागर मे कांग्रेस सेवादल ने मुक्तिधाम में सफाई अभियान के साथ किया पौधरोपण

सेवादल संस्थापक डॉ.हार्डीकर की पुण्यतिथि : सागर मे कांग्रेस सेवादल ने मुक्तिधाम में सफाई अभियान के साथ किया पौधरोपण


तीनबत्ती न्यूज: 26 अगस्त, 2026

सागर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 51वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रिमझिम फुहारों के बीच मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि महेश जाटव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू एवं शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. एन.एस. हार्डीकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सभी ने सामूहिक 'वंदे मातरम' गान गाकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का  संचालन सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारका चौधरी ने किया।

 

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. हार्डीकर महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ सेवा और समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में पीड़ित एवं घायल सेनानियों तथा उनके परिजनों की निस्वार्थ सेवा कर राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी के 'एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष' आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सिंटू कटारे एवं सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया पौधरोपण सराहनीय पहल है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने डॉ. हार्डीकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस सेवादल का ऐतिहासिक योगदान रहा है। आज के दौर में भी उसी अनुशासन और सेवाभाव की आवश्यकता है।उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्वच्छता के साथ पौधों की देखरेख का संकल्प

सेवादल जिला शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि डॉ. एन.एस. हार्डीकर का जीवन अनुशासन, त्याग और निस्वार्थ जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवादल ने पुण्यतिथि के अवसर पर मोतीनगर मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखरेख कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। 

मुक्तिधाम में साफसफाई और पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में सफाई की गई तथा विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में नितिन पचौरी, हरिश्चन्द सोनवार, कल्लू पटेल, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, अरविंद मछंदर, आनंद हेला, अंकुर यादव, परख शुक्ला, नवीन यादव, अमर श्रीवास्तव, बंटी कोरी, लीलाधर बंसल, अमन बंसल, संजय बाल्मीकि, साहिल बाल्मीकि, दीपेश पटेल, मनोज बंसल, गोविंद बंसल, राहुल रजक, जितेंद्र बाल्मीकि, गजेंद्र बाल्मीकि, श्रीओम बाल्मीकि, पंकज बंसल, कल्लू वाल्मीकि, शिव, कार्तिक, कारव, नम्मू बाल्मीकि, मान्या बंसल, अमृता बंसल, पारुल, अर्पिता बंसल, लकीशा बंसल सहित कांग्रेस एवं सेवादल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive