Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Vote Bachao Desh Bachao लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vote Bachao Desh Bachao लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाएगी कांग्रेस, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली : सागर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल • AICC ऑब्जर्वर की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाएगी कांग्रेस, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली : सागर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

• AICC ऑब्जर्वर की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक


तीनबत्ती न्यूज: 25 अक्टूबर, 2026

सागर। कांग्रेस के “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है। सागर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य ऑब्जर्वर विधायक अमित सुभाषराव झनक तथा सह-प्रभारी एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने बताया कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी व्यापक अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि SIR के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक घर-घर संपर्क कर मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और पात्र मतदाताओं की शिकायतों को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली होगी। इसके बाद 25-26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को “वोट रक्षक” के रूप में सक्रिय करेगी। महारैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नेतृत्व करेंगे तथा इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे। सागर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस की संयुक्त बैठक

तिली रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित जिला शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में AICC द्वारा नियुक्त मुख्य ऑब्जर्वर एवं विधायक अमित सुभाषराव झनक, सह-प्रभारी एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा ने संयुक्त रूप से की।

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का अभियान : अमित झनक

मुख्य ऑब्जर्वर अमित सुभाषराव झनक ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को केवल कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा अभियान बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाए। उन्होंने फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने, वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने और SIR को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर लगातार निगरानी रखने का आह्वान किया।

हर बूथ पर मतदाता सूची की निगरानी जरूरी : लखन घनघोरिया

सह-प्रभारी और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची पर भी सक्रिय निगरानी रखनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से BLA के रूप में बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच और वास्तविक मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी मतदाता सूचियों को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है और इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद बढ़ाया जाएगा।


जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सागर शहर में अभियान को वार्ड से बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर मतदाता सूची के संबंध में जागरूकता बढ़ाएंगे तथा 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क करेंगे। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूचियों की जानकारी लेंगे और मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में शामिल होंगे।

जिलेभर में कार्यकर्ताओं से संपर्क

जिला ग्रामीण प्रभारी राहुल शर्मा एवं लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक तैयारियों और दिल्ली महारैली में भागीदारी को लेकर विचार रखे। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन रामकुमार पचौरी ने किया।

ये रहे शामिल

बैठक में पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, रेखा चौधरी, तरवर सिंह लोधी, अमित रामजी दुबे, माधवी चौधरी, मुकुल पुरोहित, सिंटू कटारे, रमाकांत यादव, आनंद हेला, आशीष ज्योतिषी, कमलेश साहू, सुरेंद्र सुहाने, संदीप सबलोक, अभिषेक गौर, कमलेश तिवारी, शैलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर, संदीप चौधरी, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, राहुल चौबे, राकेश राय, डॉ. किरण लता सोनी, पीयूष अवस्थी, ऋचा सिंह, बीडी पटेल, दीनदयाल तिवारी, सागर साहू, नीलेश अहिरवार, दीपक कुर्मी, हरिश्चंद्र सोनवार, महेश अहिरवार, पार्षद नीलोफर, चमन अंसारी, रणवीर सिंह, ताहिर खान, गोपाल प्रजापति, कुंदन विश्वकर्मा, आदित्य चौधरी, मयंक ठक्कर, सूर्य शुक्ला, आनंद तोमर, सुनील पाहवा, संजय श्राफ, तज्जु भाईजान, जतिन चौकसे, रेखा सोनी, नौशाद अब्बासी, पवन पटेल, श्रीदास रैकवार, संजय पटैरिया, बिल्ली रजक, गंगाराम चौधरी, रवि सोनी, मुबीन खान, सीमा कमल चौधरी, अंचल आठिया, जानकी लोधी, भूपेंद्र राजपूत, हरविंदर चावला, साकिर खान, पप्पू यादव, निशांत रिछारिया, सत्येंद्र मोहन दुबे, बिहार कुशवाहा, अजय सेन, संजय रोहिदास, राजाराम पाराशर, पुष्पेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुर्मी, हेमंत लारिया, सुरेश चावला, रोहित वर्मा, देशराज यादव, अर्पित चौबे, बलवंत सिंह राजपूत, अनुरूध सिंह गौर, सतीश राजोरिया, शिवराज सिंह, अमित सवैया, डॉ. नीलेश रिछारिया, निरंजन सिंह घोसी, राकेश जैन, चंद्रभान से दीवान, रामदास पाठक, शिवराज सिंह राजपूत, शंकर शाह लोधी, जितेंद्र मिश्रा, चंद्रभान सिंह, अजय अहिरवार, अजय सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive