Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बंडा जहरीली शराब कांड: कांग्रेस ने सरकार को घेरा: उमंग सिंघार बोले- अवैध शराब के कारोबार से मौतें, प्रशासनिक लापरवाही गंभीर मामला • प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर दौरे पर

बंडा जहरीली शराब कांड: कांग्रेस ने सरकार को घेरा: उमंग सिंघार बोले- अवैध शराब के कारोबार से मौतें, प्रशासनिक लापरवाही गंभीर मामला

• प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर दौरे par

तीनबत्ती न्यूज : 6 सितंबर 2026

सागर। सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने सागर मेडिकल कॉलेज और बंडा पहुंचकर पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही और कथित अवैध शराब कारोबार का परिणाम बताते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ेंबंडा-शाहगढ़ शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, एक दर्जन मौतों के बाद 3 आबकारी अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी निलंबित; 7 शराब दुकानें सील • विधायक शैलेंद्र जैन ने किया मटकी फोड़ कार्यक्रम स्थगित • भाजपा जिला अध्यक्ष,सांसद और विधायक पहुंचे बीएमसी • कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जहरीली शराब के सेवन के बाद उपचार करा रहे मरीजों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे बंडा के लिए रवाना हुए। सिंघार ने कहा कि मरीजों ने उन्हें बताया कि शराब किसी ने दुकान से, किसी ने ढाबे से तो किसी ने किराने की दुकान से खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में अवैध शराब का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय था।

उन्होंने सवाल उठाया कि इस कथित शराब माफिया रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसमें सरकार से जुड़े मंत्री या विधायक भी शामिल हैं? सरकार ने अवैध शराब की बिक्री पर समय रहते रोक क्यों नहीं लगाई।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और इससे शासन-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई करने में विफल रही है।सिंघार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता और रोजगार की मांग करते हुए कहा कि केवल कुछ लाख रुपये की सहायता से किसी परिवार की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने मृतकों के परिजनों को कम से कम 25 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।

भूपेंद्र सिंह मुहासा ने मांगे एक-एक करोड़ रुपये

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मांग की।मुहासा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी और शैलेंद्र तोमर सहित कांग्रेस नेताओं के साथ बंडा पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों और उपचाररत लोगों से मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने बरा चौराहे पर मृतक के शव के साथ न्याय की मांग को लेकर सड़क पर धरना भी दिया। इसके बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मुहासा ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती तो इतनी बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता था। उन्होंने घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

तरवर सिंह लोधी ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की

पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यापारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

इधर, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ितों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने मेडिकल कॉलेज में उपचार व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि अस्पताल में मरीजों के लिए पलंग की कमी सहित अन्य अव्यवस्थाएं दिखाई दीं।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद लता वानखेड़े का रास्ता रोककर अपनी नाराजगी जताई। बाद में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर: मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 6 शराब दुकानें सील •सीएम डॉ मोहन यादव ने जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर-एसपी और जिम्मेदार अमले को हटाने की मांग

महेश जाटव ने कहा कि घटना अवैध शराब कारोबार के साथ शासन-प्रशासन की कथित लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंडा क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर पहले भी शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने जिम्मेदार पुलिस और आबकारी अमले के साथ कलेक्टर एवं एसपी को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग भी रखी। कांग्रेस ने बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा सहित संबंधित क्षेत्रों की शराब दुकानों की सीलिंग और शराब के सैंपल की जांच कराने की मांग की है।


मृतकों के परिजनों को एक करोड़ और बीमारों को आर्थिक सहायता की मांग

संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने मांग की कि सभी पीड़ितों को निःशुल्क और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के साथ बीमार लोगों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी जाए।

पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ने घटना की निंदा करते हुए अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की।

प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

बंडा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया।

बंडा में ये रहे शामिल 

धरना और ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र राजपूत, सतीश यादव, रणवीर सिंह डिलाखेड़ी, संतोष सराफ, श्रीकांत सराफ, संदीप यादव, प्रदीप सोनी, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, साहिल खटीक, जितेंद्र मिश्रा, सुनील जैन मगरधा, बृजेंद्र मिश्रा, शंकर सिंह लोधी, अनिल यादव, नितिन वाजपेई, प्रभांशु करोसिया, आसिफ खान, दीपक प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर में ये रहे शामिल

वहीं जिला शहर कांग्रेस के ज्ञापन कार्यक्रम में रामकुमार पचौरी, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, डॉ. आनंद हेला, डॉ. संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, अभिषेक गौर, नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, किरण सोनी, ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, चमन अंसारी, सागर साहू, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, पीयूष अवस्थी, निलेश अहिरवार, हीरालाल चौधरी, दीपक कुर्मी, जितेंद्र चौधरी, नौशाद अब्बासी, चक्रेश अहिरवार, आनंद अहिरवार, अजय लारिया, अजय राजपूत, अरविंद सिंह ठाकुर, हरिओम गौड़, विनोद रैकवार, संजय रैकवार और सुरेश रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



अध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर में 

बंडा ने  जहरीली शराब पीने से 11 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान लिया है। म.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष मलाल जीतू पटवारी 07 सितंबर 2026 को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे।  वे प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे से बंडा क्षेत्र के उक्त गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं बीमार लोगों से मुलाकात करेंगे। अपरान्ह 4 बजे बंडा (सिविल अस्पताल) में भी मुलाकात करेंगे।

Share:

सागर में कांग्रेस सेवादल का 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस शहर सेवादल परिवार का 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम चकराघाट कॉरिडोर पर सम्पन्न

तीनबत्ती न्यूज:30 अगस्त, 2026

सागर। कांग्रेस शहर सेवादल परिवार का हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम रविवार को चकराघाट कॉरिडोर पर सम्पन्न हुआ। शहर सेवादल परिवार द्वारा आयोजित यह 86वां मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रशांत समैया ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्रशांत समैया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूल गई है कि प्रजातंत्र में प्रजा ही असली राजा होती है। देश के युवाओं ने सरकार के एक मंत्री का इस्तीफा कराकर एक नई अलख जगाई है।


समैया ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा कथित शुद्धिकरण किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के विपरीत बताया।

कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किया गया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर अमित दुबे रामजी, जितेंद्र रोहण, राकेश राय, सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरणलता सोनी, जमनाप्रसाद सोनी, जिनेन्द्र जैन, राजा सेन, चमन अंसारी, वसीम खान, हरिश्चन्द सोनवार, नरेंद्र सोनी, नितिन पचौरी, रजिया खान, कल्लू पटेल, लल्ला यादव, अमर श्रीवास्तव, अंकुर यादव, परख शुक्ला, चंद्रभान अहिरवार, महेश यादव, कमल प्रसाद, अरविंद मछंदर, महेश सोनी, अन्नू घोसी, पंकज सोनी, प्रशांत सोनी, नरेश सनकत, अजय लारिया, नंद किशोर, शैलेश अकेला सहित रानी, ऊषा, आरती, परी, पीहू, मोहित, कमला, लक्ष्य, रूपचंद आदि उपस्थित रहे।

Share:

सेवादल संस्थापक डॉ.हार्डीकर की पुण्यतिथि : सागर मे कांग्रेस सेवादल ने मुक्तिधाम में सफाई अभियान के साथ किया पौधरोपण

सेवादल संस्थापक डॉ.हार्डीकर की पुण्यतिथि : सागर मे कांग्रेस सेवादल ने मुक्तिधाम में सफाई अभियान के साथ किया पौधरोपण


तीनबत्ती न्यूज: 26 अगस्त, 2026

सागर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 51वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रिमझिम फुहारों के बीच मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि महेश जाटव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू एवं शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. एन.एस. हार्डीकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सभी ने सामूहिक 'वंदे मातरम' गान गाकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का  संचालन सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारका चौधरी ने किया।

 

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. हार्डीकर महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ सेवा और समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में पीड़ित एवं घायल सेनानियों तथा उनके परिजनों की निस्वार्थ सेवा कर राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी के 'एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष' आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सिंटू कटारे एवं सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया पौधरोपण सराहनीय पहल है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने डॉ. हार्डीकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस सेवादल का ऐतिहासिक योगदान रहा है। आज के दौर में भी उसी अनुशासन और सेवाभाव की आवश्यकता है।उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्वच्छता के साथ पौधों की देखरेख का संकल्प

सेवादल जिला शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि डॉ. एन.एस. हार्डीकर का जीवन अनुशासन, त्याग और निस्वार्थ जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवादल ने पुण्यतिथि के अवसर पर मोतीनगर मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखरेख कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। 

मुक्तिधाम में साफसफाई और पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में सफाई की गई तथा विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में नितिन पचौरी, हरिश्चन्द सोनवार, कल्लू पटेल, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, अरविंद मछंदर, आनंद हेला, अंकुर यादव, परख शुक्ला, नवीन यादव, अमर श्रीवास्तव, बंटी कोरी, लीलाधर बंसल, अमन बंसल, संजय बाल्मीकि, साहिल बाल्मीकि, दीपेश पटेल, मनोज बंसल, गोविंद बंसल, राहुल रजक, जितेंद्र बाल्मीकि, गजेंद्र बाल्मीकि, श्रीओम बाल्मीकि, पंकज बंसल, कल्लू वाल्मीकि, शिव, कार्तिक, कारव, नम्मू बाल्मीकि, मान्या बंसल, अमृता बंसल, पारुल, अर्पिता बंसल, लकीशा बंसल सहित कांग्रेस एवं सेवादल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

सागर जिला शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित: अध्यक्ष महेश जाटव ने जारी की सूची

सागर जिला शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित: अध्यक्ष महेश जाटव ने जारी की सूची


 तीनबत्ती न्यूज: 24 अगस्त 2026

सागर: जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मंशानुरूप, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी की स्वीकृति से जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर की कार्यकारिणी घोषित की है। इसके पहले भी कार्यकारिणी घोषित हुई थी। जिसे पार्टी हाईकमान ने कुछ दिन बाद रद्द कर दी थी ।

यह भी पढ़ें :महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा, कांग्रेस हक दिलाने संकल्पित : रीना बोरासी,प्रदेश अध्यक्ष • सागर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह ने किया पदभार ग्रहण

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है -

संगठन महासचिव: रामकुमार पचौरी

कोषाध्यक्ष: प्रशांत समैया

प्रवक्ता: कमलेश तिवारी

सोशल मीडिया प्रभारी: नीलेश अहिरवार

जिला चुनाव अभिकर्ता: एडवोकेट अकील सिद्दिकी

उपाध्यक्ष: शरद पुरोहित, आनंद हैला, सुल्तान कुरैशी, समीर खान, जितेंद्र रोहण, राहुल चौबे

महामंत्री: चैतन्य कृष्ण पांडेय, प्रीतम यादव, जगदीश साहू, मीरा अहिरवार, नौशाद अब्बासी, फ़िरदौस कुरैशी, जाहिद ठेकेदार, राजेश कोरी, शरद राजा सेन, जितेंद्र चौधरी

सचिव: नीरज रैकवार, अलीम ख़ान तज्जु, अमित चौरसिया, पवन जाटव, नरेश सनकत, देवेन्द्र बाल्मीकि, ज्योति मलैया, शेर खान, मुबीन खान, गगन जैन

स्थाई आमंत्रित सदस्य: अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, पूर्व विधायक सुनील जैन, चंद्र भूषण गुड्डू राजा बुंदेला, बाबू सिंह बब्बू यादव 

विशेष आमंत्रित सदस्य: पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष संतोष पांडे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, कैलाश सिंघई, श्रीमती निधि जैन, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सुहाने, जगदीश यादव, राजकुमार पचौरी, स्वदेश जैन, संतोष प्रजापति, राकेश राय, प्रदीप गुप्ता, लीलाधर सूर्यवंशी, सुरेंद्र चौबे, नरेंद्र सोनी, श्रीमती रेखा चौधरी, राजू बख्शी, विजय साहू, भैयन पटेल, साजिद राइन, अंकलेश्वर अन्नी दुबे, डॉक्टर दिनेश पटैरिया, चक्रेश सिंघई, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,जितेंद्र चावला, एडवोकेट रजनी ठाकुर, अभिलाष जैन, हरिश्चंद्र सोनवार, बृजेन्द्र नगरिया, रमाकांत यादव, सुधा रजक, कुंदन जाट, वीरेंद्र महावते

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।



Share:

सागर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण और प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सागर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं प्रदर्शन :  केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


तीनबत्ती न्यूज:  22 अगस्त 2026

सागर। देश में बढ़ती महंगाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर द्वारा शनिवार को बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजारों का भ्रमण कर दुकानदारों एवं आम नागरिकों से महंगाई को लेकर चर्चा की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में भ्रमण करते हुए शक्कर, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान "खा गई शक्कर, पी गई तेल, देख लो भाजपा का खेल" और "महंगी शक्कर, महंगा तेल, यह देखो भाजपा के खेल" जैसे नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें: जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव: अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष, जितेंद्र राठौर सचिव और आरती जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित : देखे पूरी सूची,किसको कितने वोट मिले

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और जनता को राहत देने के बजाय उसकी परेशानियां बढ़ रही हैं।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि शक्कर की कीमतों में हुई वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय है।


संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने खाद्य तेल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने किसानों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।


कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगपतियों को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए। वहीं मुकुल पुरोहित ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: उल्दन बांध ओवरफ्लो, कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित; प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्गों की सूचना

कार्यक्रम के अंत में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन एवं बाजार भ्रमण कार्यक्रम में रमाकांत यादव, राकेश राय, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, पार्षद रोशनी, वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, शशि जाटव, सुरेखा राकेश राय, शिव शंकर गुड्डू यादव, आनंद हेला, हरिश्चंद्र सोनवार, नीलेश अहिरवार, शैलेंद्र तोमर, गजेंद्र ठाकुर, मुबीन खान, मीरा अहिरवार, उर्मिला अहिरवार, लक्ष्मी अहिरवार, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, अर्चना कनौजिया, कल्लू पटेल, गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर, चंद्रभान अहिरवार, मानसिंह अहिरवार, मजहर हाशमी, निखिल जैन, नाजिम कुरैशी, टीकाराम दीवान, अनिल दक्ष, फिरोज खान, दशरथ रोहिदास, नरेंद्र अहिरवार, संजय सराफ, संजय रैकवार, सुनील ठाकुर, राहुल खटीक, राहुल रजक, तोता यादव, समीर खान, नौशाद अब्बासी, कुंजीलाल लड़िया, कुंदन विश्वकर्मा, फिरदौस कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share:

कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के नाम कैंट सीईओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, स्टेडियम निर्माण की मांग

कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के नाम कैंट सीईओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

• कैंट क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास और स्टेडियम निर्माण की उठाई मांग


तीनबत्ती न्यूज:18 अगस्त, 2026

सागर। सदर कैंट क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास, स्टेडियम निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में छावनी परिषद सागर के सीईओ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि छावनी क्षेत्र के अंतर्गत कजलीवन मैदान का लंबे समय से खेल गतिविधियों के लिए उपयोग होता रहा है। क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैदान के विकास के लिए शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।

ज्ञापन में सदर कजलीवन मैदान में स्टेडियम का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके साथ ही सदर कैंट क्षेत्र की सभी शालाओं का खेल महोत्सव डीएनसीबी स्कूल में आयोजित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इससे विद्यार्थियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ज्ञापन में कजलीवन मैदान में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए पूरे आयोजन की शुल्क राशि 21,100 रुपये निर्धारित करने की मांग भी रखी गई, जिससे खिलाड़ियों और आयोजकों को सुविधा मिल सके।

वहीं कैंटोनमेंट क्षेत्र की सभी शालाओं में खेल के लिए निर्धारित समय तय कर नियमित खेल गतिविधियां प्रारंभ कराने की मांग की गई।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर छावनी परिषद सागर के सीईओ ने नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ नेता सुनील तोमर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष समीर मकरानी, इंजीनियर सत्यम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

चार सूत्रीय मांगें

  1. सदर कजलीवन मैदान में शीघ्र स्टेडियम का निर्माण।
  2. कैंट क्षेत्र की सभी शालाओं का खेल महोत्सव डीएनसीबी स्कूल में आयोजित किया जाए।
  3. कजलीवन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन की शुल्क राशि 21,100 रुपये निर्धारित की जाए।
  4. कैंटोनमेंट क्षेत्र की सभी शालाओं में निर्धारित समय पर नियमित खेल गतिविधियां शुरू कराई जाएं।
Share:

संविधान-सम्मान बचाओ मार्च, हल्द्वानी की घटना के विरोध में सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने जताया आक्रोश

Sagar : संविधान-सम्मान बचाओ मार्च, हल्द्वानी की घटना के विरोध में सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने जताया आक्रोश


तीनबत्ती न्यूज, 14 अगस्त 2026

सागर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में सागर में कांग्रेस ने दो अलग-अलग मार्च निकालकर विरोध जताया। जिला शहर कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं ने इसे संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान के विरुद्ध बताते हुए भाजपा समर्थित संगठनों की आलोचना की।

शहर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च एवं सत्याग्रह

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल से सुभाष नगर स्थित अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च एवं सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और संविधान की पुस्तक लेकर मार्च में शामिल हुए तथा भारत माता की जय के नारे लगाए।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे के संबोधन के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र तथा दलित, पीड़ित और शोषित वर्गों का अपमान है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने संबंधित संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने भी भाजपा पर संविधान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को जनहित और जवाबदेही से जोड़कर अपनी बात रखी।कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया। यात्रा के दौरान हीरालाल चौधरी के निवास पर मार्च का स्वागत किया गया। 

ये रहे शामिल

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, मुकुल पुरोहित, प्रदीप पप्पू गुप्ता, सागर साहू, कमलेश तिवारी, शिव शंकर गुड्डू यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ताहिर खान, राहुल चौबे, आनंद हैला, विजय साहू, जितेंद्र चौधरी, द्वारका चौधरी, हीरालाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



ग्रामीण कांग्रेस ने निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में मकरोनिया स्थित डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक संविधान-सम्मान बचाओ मार्च निकाला गया।

मार्च को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह मुहासा ने हल्द्वानी की घटना को भाजपा समर्थित संगठनों की मानसिकता का परिचायक बताते हुए इसे घृणित और असंवैधानिक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता समय-समय पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के प्रति विरोधी मानसिकता प्रदर्शित करते रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा और आरएसएस पर दलित एवं संविधान विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी, रहली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, सौरभ हजारी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

मार्च के आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी सहित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में आरआर पाराशर, जतिन चौकसे, मनोज पवार, सीमा कमल चौधरी, डॉ. संदीप सबलोक, प्रियंका पांडे, रत्नेश पटेल, दीपक जैन, प्रमोद नायक, प्रेमी शिल्पी, अवधेश सिंह सिमरिया, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, संजय रोहिदास, डॉ. हेमंत लारिया, जय पाराशर, संतोष पाराशर, मनोज राय, अजय बमनेले, सचिन अहिरवार, अखिलेश गौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share:

डॉ. किरण लता सोनी बनीं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, सागर में निकली आभार रैली

डॉ. किरण लता सोनी के महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने निकाली आभार रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत



सागर, 12 अगस्त 2026। कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय और संघर्षरत डॉ. किरण लता सोनी को महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बुधवार को भव्य आभार रैली निकाली। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया।

आभार रैली बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर से प्रारंभ हुई। रैली बड़ा बाजार, सराफा और कोतवाली होते हुए डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा एवं तीन बत्ती पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस जिंदाबाद तथा “संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए।


समापन अवसर पर नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के साथ डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैली में शामिल कांग्रेसजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

महिला कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. किरण लता सोनी लंबे समय से कांग्रेस के लिए संघर्ष करती रही हैं। उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ा है। साथ ही वे सर्व स्वर्णकार समाज में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं और उच्च शिक्षित हैं।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भावना और त्याग को आधार बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी।

कांग्रेस में उपयुक्त नेतृत्व का चयन हो रहा : सुनील जैन

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस में उपयुक्त एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. किरण लता सोनी भी उन्हीं में से एक हैं और उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि यह संघर्ष का दौर है। राहुल गांधी देश की मजबूत उम्मीद बनकर उभरे हैं और नवनियुक्त महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरेंगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

आभार रैली में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, मुकुल पुरोहित, अमित राम जी दुबे, रामकुमार पचौरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, सुरेंद्र सुहाने, पप्पू गुप्ता, सागर साहू, कमलेश तिवारी, ऋचा गौंड, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, पार्षद शशि महेश जाटव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, आनंद हैला, अरविंद ठाकुर, मीना पवन पटेल, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी, सुधा रजक, हरिश्चंद्र सोनवार, महेंद्र दुबे, गंगाराम अहिरवार, चक्रेश रोहित, नीलेश अहिरवार, फिरदौस कुरैशी तज्जू भाईजान, अर्चना कनौजिया, रेखा अहिरवार, मीरा रैकवार, मीरा अहिरवार, ज्योति मलैया, रजिया खान, बाबू मछंदर, जमना सोनी, कुंजी लाल लड़ियां, रवि सोनी, संजय रैकवार, श्री दास रैकवार, आनंद अहिरवार, सुनील पाहवा, संजय अहिरवार, राहुल खटीक, जय कुमार सोनी, ऋषभ जैन, दीनदयाल तिवारी, साजिद खान, शिवनारायण सोनी, मयंक टक्कर, प्रशांत सोनी, श्रीकांत शराफ बंडा, नरेंद्र सोनी, जितेन्द्र सोनी, गोलू सोनी, संजय श्राफ, हीरेश सोनी, अभिषेक श्राफ, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Share:

सागर में कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर


तीनबत्ती न्यूज: 12 अगस्त 2026

सागर। जिला शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सेवादल को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव और यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने की। आयोजन जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया, जबकि संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने किया।

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रियता हर बूथ तक बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है।उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे सेवादल की पाठशाला से निकलकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं।

निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें कार्यकर्ता

सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ काम करना होगा। मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम बनता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। मिश्रा ने शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे की कार्यशैली की भी सराहना की।



आमजन के सुख-दुख में भागीदार बनने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आमजन के सुख-दुख में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।भार्गव ने कहा कि सेवादल की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की बैठकों में सागर शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे की कार्यशैली की चर्चा होती है।

पुराने सशक्त स्वरूप में सेवादल को लाने पर जोर

यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कांग्रेस सेवादल को पार्टी का महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन बताते हुए इसे पुराने और सशक्त स्वरूप में वापस लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के कार्य करने का तरीका युवाओं को ऊर्जा प्रदान करता है।बैठक को सागर जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा ने भी संबोधित किया।

अनुशासन को संगठन की मजबूती का आधार बताया

शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है। अनुशासन व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसी तरह संगठन की प्रगति भी तभी संभव है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत एवं लगन से काम करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव, त्रिलोकी नाथ कटारे, जितेंद्र रोहण, पंकज सिंघई, चक्रेश सिंघई, सुरेंद्र सुहाने, रजिया खान और संजय जैन सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. संदीप सबलोक ने आभार व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, अमित दुबे रामजी, जगदीश यादव, चैतन्य पांडे, पप्पू गुप्ता, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, पार्षद नीलोफर अंसारी, सीमा कमल चौधरी, ताहिर खान, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चन्द सोनवार, द्वारका चौधरी, अक्षय कोठारी, फिरदौस कुरैशी, समीर खान, योगराज कोरी, वसीम खान, राजा सेन, गुरमीत सिंह अहलूवालिया, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, दीपक कुर्मी, आनंद हेला, ब्रजेंद्र नगरिया, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश पंडा, लल्ला यादव, राहुल व्यास, रवींद्र खटीक, बाबू मछंदर, प्राणसिंह लोधी, हरवेंद्र सिंह बुन्देला, मज़हर हाशमी, हरिनारायण कोरी, राजपाल सिंह, नरोत्तम विठ्ठल, कमलेश सिंघई, राजपाल लोधी, ऋषभ जैन, अनीश वाल्मीकि, अंकित अग्रवाल, लखन लोधी, रोहित, सत्तू अहिरवार, आलोक जैन, सचिन पटेल, सलमान, बंटी कोरी, अभिषेक पाठक, विजय सोलंकी, संतोष यादव, रामसिंह, गीता अहिरवार, मीरा अहिरवार, रेखा अहिरवार, आरती अहिरवार, रीना, मीरा, आकाश उरया, शेखर, अनिल चौरसिया, रोहित, अमन अहिरवार, धर्मेंद्र, अन्नू चौरसिया, विशाल जाटव, सुरेंद्र सिंह यादव, कमलेश पटेल, पवन पटेल, राजू सौर, राजू अहिरवार, शुभम, शिशुपाल पंचवानी, संजय सराफ, कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

कांग्रेस सेवा दल ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सागर में संगठन विस्तार पर जोर

कांग्रेस सेवा दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

• सेवा दल को जनता के बीच जाकर सेवा भाव के कार्य करना होगा : प्रताप नारायण मिश्रा

• कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है : अवनीश भार्गव


तीनबत्ती न्यूज:  12 अगस्त 2026

सागर। जिला कांग्रेस सेवा दल सागर ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के कार्यालय, पद्माकर नगर मकरोनिया में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव तथा यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला मुख्य संगठक बी.डी. पटेल एवं यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास ने किया।

जनता के बीच जाकर सेवा कार्य करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि सेवा दल को जनता के बीच जाकर सेवा भाव के कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सेवा दल को ब्लॉक और ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा। संगठन तभी मजबूत होगा, जब कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगे और सेवा कार्य करेंगे।


कांग्रेस के विचार जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा के बीच अंतर को जनता के सामने रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर संगठन की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी तरीके से रखना होगा।

जनता के मुद्दों को उठाने की जरूरत

यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि सेवा दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंचने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारों की नीतियों और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।

वरिष्ठ नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक को पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, सेवा दल के जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा, सेवा दल के प्रदेश महासचिव विजय साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा चौधरी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष आंचल आठिया ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज पवार ने किया तथा आभार यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में अवधेश सिंह सिमरिया, उमा नवैया, दीपक कुर्मी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, राशिद खान, यासीन खान, शेर सिंह लोधी, हरिओम पटेल, नारायण कुर्मी, बिहारी कुशवाहा, तीरथ कुर्मी, गोविंद सिंह लोधी, प्रभुदयाल कुर्मी, मनोज कुमार अहिरवार, कमलेश बंसल, पूरन सिंह, रामजी सिंह ठाकुर, प्यारे लाल पटेल, विकास सिंह दांगी, मनोज शिलावर, हरिओम कुर्मी, मुन्ना कुर्मी, प्रभुदयाल सिंह बीना, केदार सिंह पटेल, नवल सेन, रमेश बरौदा, प्रमोद राय, आनंद पटेल, उदयभान अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, दयाराम अहिरवार, कृष्ण कुमार अहिरवार, गणेश रैकवार, नितिन यादव, दिलीप रैकवार, राजपाल सिंह खुरई, कुलदीप दुबे, मोनू अहिरवार, जयेश पटेल, केके ब्यारे, आशुतोष चौरसिया, अशफाक खान, फरत रजक, रहिस खान, राजू दीक्षित, इशाक खान, राजकुमार खटीक, सुनील खटीक, रोहित कुर्मी, सुनील वैद्य, मुहम्मद इकबाल, सेतु अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, रावेंद्र सिंह लोधी, कैलाश कुर्मी, बृजबिहारी कुर्मी, भूपेंद्र कुर्मी, शंकर लाल कुर्मी, मुकेश कुमार रहली, राजा पटेल, विकास जैसीनगर, अरबाज राईन, शाकिर राईन, कन्हैयालाल, बाबूलाल पटेल, संजय सिंह ठाकुर, रामबाबू कुर्मी, मुरलीधर कुर्मी, दिनेश कुर्मी, वीरेंद्र कुर्मी, नीरज कुर्मी, जीवन कुर्मी, संतोष कुर्मी, वृंदावन कुर्मी, संतोष यादव, रंजीत अहिरवार, रामबहादुर कुर्मी, प्रहलाद कुर्मी, राजेश शुक्ला, गोबर्धन तिवारी, लक्ष्मीनारायण लोधी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश पंजाबी पासु, कमलेश विंधरी, महेंद्र यादव, जयराम आठिया, विवेक वर्मा, असलम मंसूरी, राहुल अहिरवार, धर्मेंद्र पटना, नीरज पटेल, हरिदयाल पटेल, इदरीश खान, दीपक ब्रह्मभट्ट, रंजीत अहिरवार, विनोद तिवारी सेसई, विनोद पटेल बहरोल, अरबाज खान, रामनिवास लोधी, धर्मेंद्र कुर्मी, अरविंद लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive