Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृहमन्त्री भूपेंद्र सिंह को अतिक्रमण के मामले में कारण बताओ नोटिस ,16 मार्च को पेशी

पूर्व गृहमन्त्री भूपेंद्र सिंह को अतिक्रमण के मामले में कारण बताओ नोटिस ,16 मार्च को पेशी

सागर। प्रदेश के पूर्व गृहमन्त्री भूपेंद्र सिंह को एक जमीन पर अतिक्रमण सम्बन्धी मामले को लेंकर न्यायालय नायब तहसीलदार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है । जिसमे एक लाख रुपये का दंड और जमीन से बेदखली की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है । इसके सम्बन्ध में 16 मार्च 2020 पेशी की नीयत की गई है। इस  मामले को लोग हॉर्स ट्रेंडिंग से जोड़ रहे है ।कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की जोड़तोड़ के बीच यह कार्यवाही की गई है। कल पूर्व मंत्री संजय पाठक की दो खदान बन्द हुई थी।

न्यायालय नायब तहसीलदार परसौरिया तहसील एवं जिला सागर द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के मुताबिक राजस्व निरीक्षक द्वारा  पटवारी बारछा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर लेख किया है कि प00 न0 81 के ग्राम चिटाई के शासकीय खान02 एवं 3 रकवा कमशः 1.70 है.0.15है. जो कि राजस्व अभिलेखा मे कमशा बड़ा झाड एवं भू जल मद से दर्ज है, पर आपके द्वारा तार फेंसिग लगा कर, फसल बो कर एवं लेंड बनाकर बनाकर अतिक्रमण किया गया है ग्राम चिटाई के शासकीय खन02 एवं 3 रकवा कमशः 1.708.एवं 0.15 है. आवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है जो म.प्र. भूरा.सं. 1959 धारा 248(1) केतहत दण्डनीय है।अतः आप कारण दर्शित करें कि क्यों ना आपके विरूद्ध म.प्र.म.रा.सं. 1958 की धारा 248(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाकार उपरोक्त प्रश्नाधीन भूमि से बेदखल करने का आदेश पारित किया जाए। इस मामले में16 मॉर्च की पेशी नियत की गई है।आनुपस्थित  रहने की स्थिति में विधि अनुसार आपके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए प्रकरण का निराकरण कर अंतिम आदेश पारित किया जाएगॉ।

14 नोटिस जारी हुए हैं

इस मामले को लेकर सागर एसडीएम संतोष चंदेल का कहना है कि शासन के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। शिकायत मिलने के बाद परसोरिया सर्किल के नायब तहसीलदार ने जांच कराई थी। जिसमें भूपेंद्र सिंह के अलावा चिटाई गांव में अन्य 14 लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण भी सामने आए हैं। जांच प्रतिवेदन के बाद भूपेंद्र सिंह सहित सभी 14 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।


Share:

नन्ही सी बेटी ने अपने जन्मदिन पर दिया प्रधानमंत्री के नाम संदेश

नन्ही सी बेटी ने अपने जन्मदिन पर दिया प्रधानमंत्री के नाम संदेश

कुक्षी- बीते दिनों धार जिले के ग्राम बोरलाई मे अफवाहों के चलते एक किसान की गांव वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी उस घटना को लेकर 6 वर्षीय महिमा मिश्रा द्वारा सुमित्र इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल विद्यालय में सभी बच्चों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए जिसका वीडियो एवं यह खबर न्यूज़ चैनलों सहित समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी जिससे छात्रा के साथ विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ विद्यालय द्वारा छात्रा के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा जन्मदिन मनाया गया वही बालिका ने आज और एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें यह नन्ही सी बालिका ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा मोदी जी सोशल मीडिया को ना छोड़ें नन्ही सी बालिका ने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से अपील करते हुए कहा मोदी जी आप कभी भी सोशल मीडिया मत करना बाये  आप बहुत ही अच्छे हैं बेटियों को लेकर  आपकी योजनाएं  बहुत अच्छी हैं सोशल मीडिया से ही हमने आपको पसंद किया है 
सुमित्र इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा अपने विद्यालय की कक्षा पहली की छात्रा के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ महिमा मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया विद्यालय के सभी बच्चों एवं  शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा जन्मदिन की बधाई भी दी गई इस अवसर पर संस्था संचालक पीयूष भावसार, नितिन पांडे, शिक्षक गण राखी भावसार, हरिओम अगलचा, पूजा पांडे, संध्या सोलंकी, जागृति शर्मा, मयूरी सोनी, रुपाली हम्मड, भगवान परमार, आनंद पिपलाज, शाहनवाज खान आदि ने बधाई दी
Share:

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सेवादल निकालेगा 12 मार्च से छह अप्रैल तक गांधी शांति यात्रा :डॉ सत्येंद्र यादव ,प्रदेशाध्यक्ष सेवादल

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सेवादल निकालेगा 12 मार्च से छह अप्रैल तक गांधी शांति यात्रा :डॉ सत्येंद्र यादव ,प्रदेशाध्यक्ष सेवादल
सागर। सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र यादव ने कहा है कि सेवादल का प्रशिक्षण जीवन और संगठन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। सेवादल महातमा गांधी की 150 वी जयंती पर पूरे प्रदेश में गांधी शांति  यात्राएं निकालेगा। यात्रा 12 मॉर्च से 6 अप्रैल 2020 तक आयोजित होंगी । 
सेवादल अध्यक्ष श्री यादव आज सागर में सेवादल शहर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। शिविर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चोधरी, महिला इकाई की अध्यक्ष राज कुमारी रघुवंशी  ने मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर सभी प्रशिक्षणर्थियो को प्रमाण पत्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र यादव ने वितरित कर संम्मानित किया।

शिविर के तीसरे दिन समापन अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र चोधरी ने द्वारा झंडावंदन कर  महात्मा गाँधी और  सेवादल संस्थापक डाॅ नारायण सुब्बाराव हार्डीकर  के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर श्री चोधरी  ने कहा कि मैं अंतिम पंक्ति से निकलकर सेवादल के अध्यक्ष के रूप में राजनीति की शुरुआत की और मन्त्री बना और कार्यकारी अध्यक्ष।  आज  मुझे झंडावंदन करने का सौभाग्य मिला । यह गौरव का क्षण है । देश की आजादी में सागर के सेनानियों का योगदान रहा है । में उनको प्रणाम करता हूँ।
तीन दिवसीय शिविर के आयोजक और सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने समापन अवसर पर कहा की शिविर का आयोजन करना मेरे लिए सौभाग्य का विषय रहा है । इतने कम समय मे सभी के सहयोग से यह सफल रहा। उन्होंने कहा कि सेवादल में सेवा ही सर्वोपरि है । मुझे आशा है कि इसमे शामिल हुए कार्यकर्ता एक अच्छा  संदेश समाज और पार्टी के बीच लेकर जाएंगे।
महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष राज कुमारी रघुवंशी ने कहा कि देश को तोड़ने  एवम हालात निर्मित करने वाली फासिस्ट वादी ताकते लगी है । उनको बेनकाब करना है । इस मौके पर उन्होंने देश और दुनिया मे नाम रोशन करने वाली महिलाओं को याद किया।
महिला अध्यक्ष हेमकुमारी पटेल ने कहा कि सेवादल में  महिलाओं कार्यकर्ताओं का महत्व  रहा है ।सेवादल के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलाने का कार्य करूंगी।
पूर्व सेवादल अध्यक्ष सुरेन्द्र  सुहाने ने पत्रकारिता के सम्बंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षिण शिविर में प्रदेश आयोजक विजय साहू, राजाराम सरवैया,भावना जितेंद्र रोहण, डॉ किरणलता सोनीऔर पंकज सिंघई ने विचार रखे। झंडावंदन कार्यक्रम का संचालन और सेवादल की शपथ मुख्य प्रशिक्षिक द्वारका चोधरी ने दिलाई। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया। आभार  प्रदेश संयोजक विजय साहू ने जताया। 
इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन,जितेंद्र चावला,अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र चोबे,मुन्ना चोबे, वीरेन्द्र गौर,आशीष ज्योतिषी, नीरज मुखारया, प्रदीप गुप्ता ,प्रमिला सिंह,जितेंद्र रोहन ,मनोज पवार,मनोज सोनवार,आनंद तोमर , मुकुल पुरोहित ,अवधेश तोमर ,शेलेन्द्र तोमर, राजेश्वर सेन,प्रतीम यादव, राकेश राय, राजेश उपाध्याय ,विरजेंद्र नगरिया, गीता चोधरी,रेखा ठाकुर, राम गोपाल यादव, ओम प्रकाश पंडा,शशि कांत श्रीवास्तव,फहीम अंसारी ,असद खान ,पवन घोषी,  दानिश तिवारी आदि उपस्थित थे। 
Share:

बिना लाइसेंस विस्फोटक ले जाने वाले आरोपियो को 10-10 साल की सजा

बिना लाइसेंस विस्फोटक ले जाने वाले आरोपियो को 10-10 साल की सजा
सागर। माननीय अष्टम अपर सत्र न्यायाधीष श्री सुरेष कुमार सूर्यवंषी जिला सागर की अदालत ने आरोपी ताहर सिंह पिता उदयभान सिंह आयु 38 वर्ष एवं तुलसीराम पिता लच्छू अहिरवार उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी ग्राम राजा विलहरा थाना सुरखी जिला सागर म.प्र. को  विस्फोटक अधिनियम 1908 की धारा 5 में दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष का कारावास और 10000-10000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में म. प्र. शासन की ओर से पैरवी विषेष लोक अभियोजक/वरिष्ट एडीपीओ श्याम नेमा, सागर द्वारा की गयी।

 

अभियोजन के मीडिया प्रभारी/एडीपीओ सौरभ डिम्हा ने बताया दिनांक 19.04.2018 को थाना प्रभारी जैसीनगर को कस्वा भ्रमण दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि सुल्तानगंज की ओर से मोटर साइकिल एम.पी 15 एम एक्स 6697 हीरो होंडा से दो व्यक्ति सागर तरफ काले रंग का बैग लेकर आ रहे है जिसमें अवैध जेलेटिग में डिटानेटर एवं फ्यूज रखे है मुखविर की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ तिराहे पर वाहन चैकिंग कर मोटर साइकिल का इंतजार किया तो उपरोक्त नम्वर की मोटर साइकिल पर बीच में एक काले रंग का बैग रखे दो व्यक्ति निकले जिन्हे रोकने का प्रयास किया, ना रूकने पर शासकीय वाहन व वल की मदद से उक्त मोटर साइकिल का पीछा कर पकडा। मोटर साइकिल चलाने वालों से नाम पता पूछा उसने अपना नाम ताहिर बताया। दूसरे व्यक्ति जो बैग लिए था उसने अपना नाम तुलसीराम अहिरवार बताया उसके बैग की तलासी लेने पर बैग में 150 नग सुपर पावर, 90 इमोलेषन एक्सलोसिब 25.125 एम एम छडेमय तीन पैके में सुप्रीम ए.ई.डी. अल्ट्रा सेफ सोलर डिटोनेटर मय फ्यूज के प्राप्त होने पर उक्त विस्फोटक के संबंध में लाइसेंस मांगा गया। लाइसेंस ना होने पर जप्ती गिरिफतारी की कार्यवाही की गयी। थाना पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया विवेचना उपरांत धारा 4,5 विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन ने अपना मामला युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित किया जिसके आधार पर माननीय अष्टम अपर सत्र न्यायाधीष श्री सुरेष कुमार सूर्यवंषी जिला सागर की अदालत ने अभियुक्त ताहर सिंह पिता उदयभान सिंह उम्र 38 वर्ष एवं तुलसीराम पिता लच्छू अहिरवार उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी ग्राम राजा विलहरा थाना सुरखी जिला सागर म.प्र. को विस्फोटक अधिनियम 1908 की धारा 5 में दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष का कारावास और 10000-10000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
Share:

स्कूल शिक्षा विभाग ने डा हरीसिंह वि वि को पराजित कर ट्राफी आपने नाम की

स्कूल शिक्षा विभाग ने डा हरीसिंह वि वि को पराजित कर ट्राफी आपने नाम की
सागर। वि वि खेल मैदान पर डा हरीसिंह गौर टूर्नामेंट का फाइयनल मैच वि वि प्रशासन एकादश एवं स्कूल शिक्षा विभाग के बीच खेला गया जिसमें वि वि ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया , स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकशान पर 170 रन बनाए , सर्वाधिक 49 रन दविंदर भाटिया ने एवं आशीष ने 31रन की पारी खेली !
वि वि की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयसूर्या ने 4 एवं सत्यम ने 2 विकेट लिए !
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वि वि की टीम 69 रन पर सिमट गई ! सर्वाधिक रन प्रशांत एवं एस परेडा ने 11-11 रन की पारी खेली, स्कूल शिक्षा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपिन ने 6 विकेट, दविंदर ने 2 विकेट एवं ओजस्व ने 1 विकेट लिया !
मैच उपरांत डॉ महेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं कर्नल राकेश मोहन जोशी की अध्यक्षता में  में विजेता एवं उपविजेता को ट्राफी प्रदत्त की गई ! विशिष्ट अतिथि प्रो एस एच आदिल, प्रो आशीष वर्मा बीनू राणा रहे ! फायनल मैच का 
मैन ऑफ द मैच विपिन कन्नौजिया रहे ।
ये रहे सर्वश्रेष्ठ
प्रतियोगिता के आल राउंडर सत्यम शुक्ला 
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देवांश केवट,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जयसूर्या ! सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक मनीष मिश्रा!
सर्वश्रेष्ठ कैच का खिताब  डा प्रदीप तिवारी को दिया गया ।
इस अवसर पर डा अजय श्रीवास्तव, डॉ आशीष पटेरिया, डॉ पंकज तिवारी, डॉ सुमन पटेल, डॉ संध्या पटेल, डॉ पूर्वा जैन, डॉ प्रफुल्ल हलवे, डॉ रवि प्रकाश अग्रवाल, एस एन तिवारी, अनिल प्याशी, सुरेंद्र सराफ़, आकाश लिटोरिया, डॉ सुरेश कोरी आदि उपस्थित थे !

  
Share:

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गये पटवारी को 5 वर्ष की सजा,15 हजार रूपये का अर्थदण्ड भी

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गये पटवारी को 5 वर्ष की सजा,15 हजार रूपये का अर्थदण्ड भी
टीकमगढ़।  विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम टीकमगढ़ ने पटवारी द्वाराया रिश्वत लेने के मामले में 5 साल की सजा और 15 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसकी पैरवी  आर .सी. चतुर्वेदी सहा. जिलाअभियोजन अधिकारी, टीकमगढ़ ने की।
अभियोजन के अनुसार विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, टीकमगढ़
द्वारा विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन सागर के एक मामले में आरोपी पटवारी नंदकिशोर सौर को रिश्वत मांगने के अपराध धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम में 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- (पांच हजार रुपये)
रू. का अर्थदण्ड तथा रिश्वत लेने के अपराध धारा 1312) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10000/-रू. (दस हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री संदीप सरावगी ने बताया कि दिनांक 18.10.2015 को ग्राम सगरवारा तहसील लिधौरा जिला टीकमगढ़ निवासी आवेदक/फरियादी प्रतम पाल पिता लक्ष्मन पाल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर के समक्ष शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया कि उसने अपनी पैतृक भूमि का बंटवारा करवाने हेतु सकिल स्यावनी तहसील लिधौरा जिला टीकमगढ़ में दिनांक 05.05.2015  को आवेदन दिया था जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वह दो तीन बार बंटवारा करवाने के लिये पटवारी नंदकिशोर
सौर से मिला तो उसके द्वारा बंटवारा करवाने के एवज में 8000/-रूपये (आठ हजार रूपये) की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है बल्कि उसे रिश्वत लेते हुये रंगेहाथों पकड़वाना चाहता है। उक्त शिकायत के सत्यापन हेतु लोकायुक्त पुलिस द्वारा उसे एक वॉयर रिकर्डर लेन-देन वात िरिकार्ड करने हेतु जारी किया गया। आवेदक द्वाराआरोपी पटवारी नंदकिशोर सौंर से संपर्क कर रिश्वत मांग संबंधी बातचीत रिकर्ड कर ली। बातचीत के दौरा आरोपी
पटवारी द्वारा 12,000/- (बारह हजार रूपये) की मांग की एवं रिश्वत राशि 6000/- (छ: हजार रूपये) लेने कोसहमत हो गया। वॉयस रिकार्डर से शिकायत की पुष्टि होने पर लोकयुक्त पुलिस द्वारा आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने
हेतु एक ट्रेप दल का गठन किया गया। एवं प्रारंभिक कार्यवाहियों के उपरांत ट्रेपदल दिनांक 19.10.2015 कोशासकीय वाहनों से लोकायुक्त कार्यालय सागर से रवाना होकर टीकमगढ़ पहुंचा। आवेदक प्रीतम पाल ने आरोपीनंदकिशोर सौर से संपर्क किया तो उसने दिगौड़ा में मिलने के लिये कहा गया। दिगोड़ा में पहुंचकर ट्रेपदल द्वारा।अपनी पहचान छिपाते हुये आवेदक को आरोपी के पास रिश्वत देने हेतु भेजा। दिगोड़ा बस स्टेण्ड पर आरोपीनंदकिशोर सौर अपनी मोटर साईकिल से आकर रोड के किनारे रूक गया तब आवेदक आरोपी के पास गया तथाजैसे ही उसने रक्षित की राशि जेब से निकालकर आरोपी को दी और सिर पर हाथ फेरकर इशाकर किया तो ट्रेपदलने आरोपी नंदकिशोर सौर को चारों तरफ से घेर लिया। रिश्वत की राशि 6000/- उसकी पेंट की जेब से बरामद करसोडियम कानिट के घोल में हाथ धुलवाये गये तो घोल का रंग गुलाबी हो गया। प्रकरण में संपूर्ण अनुसंधान उपरांत
विभाग से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत आरोपी के विरूद्ध विचारण हेतु अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुतकिया गया। माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी नंदकिशोर सौर, पटवारी को रिश्वत मांगने एवं रिश्वत लेने के मामले में दोषसिद्ध ठहराते हुये रिश्वत मांगने के अपराध धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम में 4 वर्ष का सश्रम
कारावास एवं 5000/- (पांच हजार रूपये) रू.का अर्थदण्ड तथा रिश्वत लेने के अपराध धारा 13(2) भ्रष्टाचारनिवारण अधिनियम में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रू. (दस हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया
गया है।
Share:

30 मार्च के पहले राजस्व वसूली के निर्देष, एक पटवारी निलंबित

30 मार्च के पहले राजस्व वसूली के निर्देष, एक पटवारी निलंबित
सागर । राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा करते हुए एसडीएम श्री संतोष चंदेल ने गुरूवार को पुराने कलेक्टर भवन के सभाकक्ष में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को निर्देष दिए कि 30 मार्च के पहले डायवर्सन शुल्क की वसूली करें। उन्होंने एक पटवारी को निलंबित भी किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री नरेन्द्रबाबू यादव, समस्त नायब तहसीलदार एवं सागर तहसील के राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में श्री चंदेल ने निर्देष दिए कि डायवर्सन शुल्क की वसूली 30 मार्च के पूर्व अभियान चलाकर करें। साथ ही पीएम किसान योजना, आधार संषोधन, खातों में आधार लिंक कराने एवं क्षति पत्रक (फसल खराब) की समीक्षा की। साथ ही निर्देष दिए कि समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी यह प्रमाण पत्र दें कि उनके क्षेत्र में कोई भी सूखा राहत एवं अतिवृष्टि का प्रकरण लंबित नहीं है। बैठक में नरयावली, परसोरिया, सुरखा, सागर-1 एवं सागर-2 के राजस्व अमला मौजूद था।
पटवारी मिश्रा निलंबित
परसोरिया सर्किल के ग्राम शाहपुर के पटवारी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा को मुख्यालय पर न रहने एवं समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम श्री संतोष चंदेल ने निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री मिश्रा का मुख्यालय तहसील जैसीनगर होगी एवं निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी
Share:

बुंदेलखंड बना पर्यटकों की पसंद, पांच साल में दोगुने से अधिक बढ़े पर्यटक

बुंदेलखंड बना पर्यटकों की पसंद, पांच साल में दोगुने से अधिक बढ़े पर्यटक

#संख्या के हिसाब से चित्रकूट में आये सर्वाधिक पर्यटक
#पर्यटकों की संख्या की वृद्धि से लिहाज से झांसी नंबर वन

@गिरीश पांडेय
 लखनऊ। शौर्य और संस्कार की धरती। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद संपन्न बुंदेलखंड पर्यटकों के आकर्षण के नये केंद्र के रूप में उभरा है। पिछले पांच वर्षों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि इसका सबूत है। अधिकांश वृद्धि पिछले तीन वर्षो में तब हुई जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
पर्यटन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 में बुंदेलखंड में कुल 16349869 पर्यटक आए। वर्ष 2019 के 29 जनवरी तक इनकी संख्या बढक़र 32768418 हो गयी। दोगुने से अधिक की यह वृद्धि पर्यटन विभाग के किसी भी क्षेत्र रीजन में नहीं हुई। बुंदेलखंड के समग्र विकास को लेकर सरकार की जो योजनाएं हैं यकीनन आने वाले समय में इस क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरीडोर जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए निवेश भी आएगा और पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।
बुंदेलखंड का समग्र विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता
 दरअसल मुख्यमंत्री शुरू से ही बुंदेलखंड की संभावनाओं के मद्देनजर इस पूरे क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। वह तो यहां तक कह चुके हैं कि आने वाले समय में बुंदेलखंड उप्र का स्वर्ग बनेगा। इस घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए कई काम भी चल रहे हैं। मसलन हाल ही में बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा और जालौन जिलों को जोडऩे वाली 14849करोड़ रुपये की लागत वाली 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास कर चुके हैं। सरकार की मंशा इसे 36 की बजाय 24 महीने में पूरा करने की है।
इसी दौरान प्रधानमंत्री ने डिफेंस कॉरीडोर का भी उद्घाटन किया। इसके छह नाड्स में झांसी और चित्रकूट बुंदेलखंड में हैं। इसमें होने वाले प्रथम चरण के 50 हजार करोड़ के निवेश से करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस के अलावा सरकार झांसी और चित्रकूट में हवाई अड्डा बनाने की भी घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम से जुड़े चित्रकूट को प्रयागराज की तरह विकसित करने की घोषणा कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में वहां के रामायण मेले को अयोध्या के दीपोत्सव, मथुरा के कृष्ण जन्मोत्सव और बरसाने की होली की तरह नयी पहचान देने की कोशिश की जारी है।सिंचाई और शुद्ध पानी पर जोर
इन कामों के अलावा बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए और भी बहुत कुछ योगी सरकार कर रही है। बुंदेलखंड को सोलर इनर्जी का हब बनाने के लिए चार हजार मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए ग्रीन इनर्जी कॉरीडोर के निर्माण का निर्णय सरकार ने मौजूदा बजट में लिया है।
औसत से कम बारिश के कारण सूखा और पानी की किल्लत बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या है। इससे निजात दिलाने के लिए सरकार बारिश के हर बूंद के संरक्षण के लिए खेत-तालाब योजना के तहत वहां युद्ध स्तर पर तालाब खुदवा रही है। इस क्रम में वहां अब तक 8384 से अधिक तालाब खुद चुके हैं। अभी छह हजार से अधिक तालाब खुदने हैं। विश्व बैंक से पोषित उप्र वाटर रीस्ट्रक्चरिंग परियोजना के तहत भावनी, रसिन,बंडई, और लखेरी समेत नौ परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। इनके पूरा होने पर 18399 हेक्टेयर सिंचन क्षमता बढ़ेगी और करीब 16 हजार किसानों को लाभ होगा। 
लोगों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए पाइप पेयजल योजना के तहत सरकार 9000 करोड़ रुपये की लागत से चरणबद्ध तरीके से हर गांव और घर तक पानी पहुंचाएगी।
बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले पर्यटक
स्थान       पर्यटक-2015     पर्यटक-2015
चित्रकूट     5876469       7239458
झांसी        2940535       8035046
जालौन      1337236       4514591
ललितपुर    1270727       5226251
देवगढ़      1004575       2261824
बांदा        745549        1211201
कालिंजर    642219        881853
महोबा      1093896       1262402
चरखारी    1022737        623298
राजपुर      415926         623298
हमीरपुर     अनुपलब्ध       327510
--------------------------
कुल       16349869       32768418
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive