Editor: Vinod Arya | 94244 37885

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय बनाकर करें कार्य -मंत्री गोपाल भार्गव ★ डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक संपन्न


चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय बनाकर करें कार्य
-मंत्री गोपाल  भार्गव
★ डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

सागर । चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण का इलाज पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उक्त निर्देश मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में दिए। इस अवसर पर सागर सांसद  राज बहादुर सिंह ठाकुर, विधायक  शैलेंद्र जैन, श्री गौरव सिरोठिया, शैलेश केशरवानी, श्री हीरा सिंह राजपूत, श्रीमती लता वानखेड़े, श्री प्रभु दयाल पटेल, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इच्छित गड़पाले, नगर दंडाधिकारी श्री सीएल वर्मा, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आर एस वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई एस ठाकुर, सिविल सर्जन डॉक्टर एमडी गायकवाड सहित समिति के सदस्य, अधिकारी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में निर्देश दिए कि, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अंतर्गत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड केयर अस्पताल में आपसी समन्वय के साथ कार्य करें जिससे मरीज़ों को उचित उपचार मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि, मृत्यु दर को कम करने के लिए समस्त डॉक्टर पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ इलाज करें। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश शासन उन्हें शीघ्र ही प्रोत्साहन राशि से सम्मानित भी करेगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि आरटीपीसीआर एवं रेट की पर्याप्त मात्रा में रैपिड रिस्पांस टीम एवं एमएमयू के पास उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए जिससे अधिक से अधिक सैंपलिंग की जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि मध्य प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत सागर जिले की पंजीकृत समस्त अस्पतालों में अधिक से अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित पात्र हितग्राहियों को भर्ती कर इलाज किया जाए।
मंत्री श्री भार्गव ने जिले में संचालित समस्त ट्रिपल सी के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि ये सेंटर संपूर्ण सुविधाओं के साथ संचालित किए जा रहे हैं। और इससे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल आदि पर लोड भी कम हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पारदर्शिता रखने के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट, उनके मोबाइल नंबर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्थापित हेल्पडेस्क पर सार्वजनिक किए जाएँ।

बैठक में विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि, आयुष विभाग के वे चिकित्सक जो इस कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समाज के एक बड़े वर्ग को स्वस्थ करने का कार्य कर रहे हैं उन पर की जा रही कार्यवाही को स्थगित किया जाना चाहिए और जो बगैर डिग्री धारी चिकित्सक हैं उन पर कार्यवाही जारी रहनी चाहिए। इस विषय पर  मंत्री महोदय ने निर्देशित किया कि आयुष चिकित्सक प्राथमिक स्तर पर एलोपैथिक दवाइयां देकर मरीजों का उपचार करें परंतु सर्जरी जैसा कोई कार्य न करें। उन्होंने कहा कि, निजी चिकित्सालय जो आयुषमान कार्ड धारी रोगियों का इलाज करने हेतु सबद्घ है, वह आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों का सुचारू रूप से इलाज सुनिश्चित करें और अपनी रेट लिस्ट सार्वजनिक करें। इसके अतिरिक्त बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा यूनिट लगाए जाने की मांग भी रखी।जिस पर मंत्री श्री भार्गव ने मुख्यमंत्री  चर्चा करने की बात की।
 
कलेक्टर श्री सिंह ने बताई ब्लैक फंगस से संबंधित कार्य योजना


कलेक्टर  दीपक सिंह ने बताया कि, ब्लैक फंगस के इलाज से संबंधित एक ट्रीटमेंट कमेटी बनायी गई है, जिसमें ऑप्थ्ल्मोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रवीण खरे, मैडिसन डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर ज्योति तिवारी, ईएनटी डिपार्टमेंट से एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर नीतू बजाज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि, ब्लैक फंगस के उपचार से संबंधित वार्ड नंबर 26 में दस बेड रिज़र्व रखे गए हैं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की स्थिति के बारे में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि, यहाँ एलएमओ टैंक की उपलब्धता -26 किलो लीटर, डी- टाइप सिलेंडर -203 , बी- टाइप सिलेंडर- 55 और
वर्तमान स्थिति में प्रतिदिन ऑक्सीजन की आवश्यकता- 8 किलोलीटर है। जबकि, पीक के समय में ऑक्सीजन की आवश्यकता 9 किलोलीटर की होती है। उन्होंने कहा कि, आगामी दो माह में 480 किलोलीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। 
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सागर ज़िले में ऐसे व्यक्ति जिन्हें वैक्सीनेशन का प्रथम डोज़ लग चुका है, उनकी संख्या 3,33,758 है। इसी प्रकार सैकंड डोज़ पूर्ण होने वाले व्यक्तियों की संख्या 50,800 है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 15 मई को प्रथम डोज़ वैक्सीनेशन की संख्या 653 है जबकि द्वितीय डोज़ वाले व्यक्तियों की संख्या 278 है।


 
Share:

"आजादी का अमृत महोत्सव " पर संगोष्ठी, देश की अखंडता, सांस्कृतिक विरासत एवं अस्मिता हेतु ऐसे आयोजन से देश लाभान्वित : डॉ० नजमा हेपतुल्ला, राज्यपाल मणिपुर


"आजादी का अमृत महोत्सव " पर संगोष्ठी, 

देश की अखंडता, सांस्कृतिक विरासत एवं अस्मिता हेतु ऐसे आयोजन से देश लाभान्वित :  डॉ० नजमा हेपतुल्ला, राज्यपाल मणिपुर 



महू। "आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू, (मध्यप्रदेश तथा हेरीटेज सोसाईटी, पटना, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक वर्षीय साप्ताहिक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, संगोष्ठी एवं व्याख्यानमाला का उद्घाटन कार्यक्रम,  मुख्य अतिथि मणिपुर राज्य की महामहिम राज्यपाल डॉक्टर नजमा हेपतुल्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का परिचय भाषण डॉ. नीरू मिश्रा, पूर्व निदेशक,  भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षा  कुलपति ब्राउस, प्रोफेसर आशा शुक्ला, ने अपने स्वागत वक्तव्य में सभी सम्मानित जनो का स्वागत करते हुए यह बतलाने का प्रयास किया कि किसी भी संस्था का चरित्र उसके सामाजिक दायित्व बोध और उसके क्रियान्वयन से होता है ।उसी श्रंखला में भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री जी के संकल्प अनुसार यह विश्वविद्यालय आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्ष भर प्रत्येक सप्ताह बुधवार को किसी एक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो को इन कार्यक्रम के माध्यम से न केवल याद करेगा वल्कि उनके त्याग और बलिदान की गाथा विस्तृत वर्णन रिपोर्ट के माध्यम से समाज को उपलब्ध भी कराएगा। मणिपुर राज्य की महामहिम राज्यपाल डॉ० नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी से व्याप्त भय के दौर में हम यह आजादी का अमृत महोत्सव मना कर, हम वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे है निश्चित ही यह हमारे समाज के युवाओं के मन में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साहवर्धक होगा। आजादी के संघर्ष को जानने का यह अवसर माननीय प्रधानमंत्री जी की संकल्पना से साकार प्रतीत हो रहा है। भारत का गौरवशाली इतिहास, आजादी के लिए सामूहिक बलिदान, त्याग, भाईचारा, प्रेम, बंधुत्व एकता एवं हमारी सांस्कृतिक एकता का परिचायक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे नौजवानो में उन्नत संस्कारो एवं एकता की भावना विकसित हो सके।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट


उन्होंने अपने  उदबोधन में स्पष्ट रूप से यह बताने का प्रयास किया कि आजादी की लड़ाई में नार्थ ईस्ट भारत जिसमे मणिपुर राज्य का भी अहम योगदान रहा है साथ ही साथ यहां की महिलाओ ने भी अपने त्याग और शौर्य से अपनी भागीदारी की है। मणिपुर राज्य की महिलाओ की भूमिका भी सराहनीय रही है। देश की अखंडता, सांस्कृतिक विरासत एवं अस्मिता हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम से पूरा देश लाभान्वित होगा। धन्यवाद ज्ञापन हेरीटेज सोसाईटी पटना के महानिदेशक डॉ अनंतआशुतोष द्विवेदी ने किया। निश्चित रूप से आज का यह उदघाटन सत्र आने वाले कार्यक्रमों को तथा समाज के नौजवानो को हमारे गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम की पुनः न केवल याद दिलाएगा अपितु उनमे राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने में सफल होगा।  कार्यक्रम में प्रशासनिक संयोजक अजय वर्मा जी, कुलसचिव , अकादमिक संयोजक प्रोफेसर डी. के वर्मा डीन , डॉ० मनीषा सक्सेना, डीन ब, सहायक कुलसचिव सुश्री संध्या मालवीय एवं सभी पदाधिकारी शिक्षक गण, हेरीटेज सोसाईटी पटना के सम्मानित प्रबुद्ध जन, शोधार्थी एवं विद्यार्थी गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ  अजय दुबे द्वारा किया गया।  


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

कांग्रेस सेवादल ने मनायी परशुराम जयंती

कांग्रेस सेवादल ने मनायी परशुराम जयंती

सागर। शहर कांग्रेस सेवादल ने बडे बाजार के रामबाग मंदिर प्रांगण पर गरीब-निर्धन-दिव्यांग और मजदूरी करने वाले 15 द्ररिद नारायण ब्राह्मणों को राशन के पैकिट वितरित कर परशुराम जयंती मनायी।
इस दौरान भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन कर जय परशुराम जी के नारों का उद्घोष किया और ईश्वर से जल्द से जल्द इस महामारी को समाप्ति के लिये प्रार्थना की।
आज के राशन वितरण मे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.अमित दुबे रामजी का विशेष योगदान रहा।सेवादल अध्यक्ष ने सभी विप्रों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,मास्क लगाने,साफ-सफाई रखने और नजदीक के वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।आज शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ नितिन पचौरी, जयदीप यादव,लकी यादव,अरविंद राजपूत,विधाचरण गुप्ता,दीपक नागार्च, अर्जुन नागार्च ,छोटू शुक्ला,निक्की यादव,साहिल नामदेव, गगन,नवीन,आदित्य यादव आदि उपस्थित रहे।
Share:

साग़र पुलिस ने एक कार से पकड़ी 154 लीटर अवैध देशी शराब, आरोपी फरार

साग़र पुलिस ने एक कार से पकड़ी 154 लीटर अवैध देशी शराब, आरोपी फरार



साग़र। साग़र की बहेरिया पुलिस ने एक कार से 154 लीटर देशी अवैध शराब जब्त की है। जिसकी कीमत 70 हजाररूप्ये की आंकी गई है। 

पुलिस के मूताबिक पुलिस अधीक्षक  अतुल सिंह के निर्देशन में, अति.
पुलिस अधीक्षक सागर, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना बहेरिया पुलिस को रात्रि में  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क. एमपी 20 सीए 9055 से भारी मात्रा में अवैध शराब गढ़ाकोटा तरफ जाने वाली है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये।  थाना प्रभारी बहेरिया केनेतत्व में कार का इंतजार किया।  रात्रि करीब 2.20 बजे कार काफी तेज गति से निकली जिसे रोकने का प्रयास किया जो बगल से कट मारकर भाग निकली। 
जिसका पीछा किया तो ग्राम गुडा रोड पर गाडी को खडी करके अंधेरे का लाभ लेकर आरोपी भाग गया। कार की तलासी ली तो देशी शराब प्लेन की 14 पेटियां जिसमें कुल610 क्वार्टर भरी हुई एवं लाल मसाला शराब की 04 पेटियां जिनमें कुल 160 क्वॉर्टर भरे हुये थे। कुल देशी शराब 154 लीटर कीमती 70900  एवं कार कीमती पांच लाख रुपयों जो पुलिस द्वारा जप्त कर थाना लाई गई। थाना बहेरिया मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क. 168/21 धारा 34(2)
आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया जाकर विवेचना में लिया गया है।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

राशन वितरण में अगर किसी ने गड़बड़ी की तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा: मन्त्री भूपेंद्र सिंह ★ निशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत

राशन वितरण में अगर किसी ने गड़बड़ी की तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा: मन्त्री भूपेंद्र सिंह

★  निशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत
 
सागर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी, मालथौन और खुरई में 51 गरीब परिवारों को 5 माह का 56 क्विंटल खाद्यान्न वितरित कर, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की। अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में अगर किसी ने गड़बड़ी की तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाये गए लॉकडाउन के कारण लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। ऐसे में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच माह तक निःशुल्क खाद्यान्न दिये जाने की घोषणा की है। जिसके तहत आज खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी, मालथौन और खुरई में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। ताकि लोगों तक इसका प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ढिलाई और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की है कि जिन परिवारों में कोरोना संक्रमण से माता पिता की मृत्यु हो गई है, उनके असहाय बच्चों को प्रतिमाह 5 हजार रूपए की पेंशन दी जाएगी। इसके पहले स्ट्रीट वेंडर योजना से और किसानों के खातों में भी रूपए डाले गए हैं।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिले के खुरई अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के इलाज की सबसे अच्छी व्यवस्था है। अब तक 97 लोग यहां से ठीक हो चुके हैं। निःशुल्क उपचार की पूरी व्यवस्था है। चार एम्बूलेंस उपलब्ध कराये गए हैं और खुरई अस्पताल में जरूरी उपचार सामग्री खरीदने के लिए एक करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। आगे चलकर खुरई अस्पताल में आक्सीजन प्लांट भी लगाया जाएगा। खुरई अस्पताल में उपचार करा रहे लोगों को नाश्ता और खाने की निःशुल्क व्यवस्था है। अन्य शहर जाने के लिए एम्बूलेंस की व्यवस्था भी निःशुल्क है।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

पेयजल संकट: राजघाट में है पर्याप्त पानी, चिंतित होने की बात नहीं : कमिश्नर मुकेश शुक्ला ★ मानसून आने तक जारी रहेगी साग़र में एक दिन छोड़ एक दिन सप्लाई

पेयजल संकट: राजघाट में है पर्याप्त पानी, चिंतित होने की बात नहीं : कमिश्नर  मुकेश शुक्ला
★ मानसून आने तक जारी रहेगी साग़र  में एक दिन छोड़ एक दिन सप्लाई


सागर । सम्भागीय मुख्यालय साग़र में पेयजल संकट लफातर बना हुआ है। 
राजघाट बांध का जलस्तर घट रहा है। वही लंबे समय से पाईप लाईन फट रही है। जिससे सागरवासी अक्सर पानी के लिए परेशान ही नजर आते है। पिछले दिनों चार और पांच दिनों के अंतर से पेयजल सप्लाई हुआ।  नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते पेयजल संकट बना रहता है। 

कमिश्नर पहुचे राजघाट
 
साग़र सम्भाग के आयुक्त और निगम प्रशासक मुकेश शुक्ला आज प्रशाज़न के साथ राजघाट पेयजल आवर्धन योजना को देखने राजघाट पहुचे। जहां घटते जलस्तर का जायजा लिया। 
उन्होंने कहा कि  राजघाट में पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद है और मानसून आने तक एक दिन छोड़कर एक दिन पानी सप्लाई नियमित रूप से किया जाएगा। साथ ही पानी की लिफ्टिंग कराने के लिए राजघाट में प्लेटफॉर्म बनाकर पम्प के माध्यम से लिफ्ट का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है।
संभागायुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि, बेबस नदी पर बने सागर के लाइफलाइन-राजघाट में पानी की उपलब्धता एवं शहर में सप्लाई किए जाने को लेकर आज यह निरीक्षण किया गया है।
संभाग आयुक्त श्री शुक्ला ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पानी के वाष्पीकरण के कारण पानी की कमी हो जाती है किंतु, नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। इसे शहर तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में दो पम्प के माध्यम से लिफ्ट का कार्य किया जाना प्रारंभ किया जाएगा और आने वाले समय में दो और पंप लगाकर पानी लिफ्ट किया जाएगा। इससे शहर में एक दिन छोड़ एक दिन पानी की सप्लाई की जा सकेगी।
उक्त विचार संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ने नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार के साथ सागर की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजघाट के औचक निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त  आर.पी.अहिरवार , उपायुक्त डाॅ.प्रणय कमल खरे, निगम कइंजीनियरों सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

SAGAR: 15 मई को इन टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

SAGAR: 15 मई को इन टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

सागर।जिला टीकाकरण अधिकारी सागर द्वारा बताया गया कि 15 मई को कोविड 19 वैक्सीनेशन सागर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 वर्ष से उपर एवं 45 वर्ष से उपर के पात्र हितग्राहियों का वैक्सीनेशन निम्नानुसार स्थानों पर किया जावेगा। आनलाईन बुंकिंग हेतु प्रातः 10.30 से 11.00 बजे तक मंगलवार, बुधवार, शुक्र्रवार एवं रविवार को सत्र हेतु खोला जाता है।  
शहरी क्षेत्र सागर
1. महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल क्रमांक -1 (एम.एल.बी.स्कूल) बस स्अेंड के पास।
2. पी.टी.सी. ग्राडंड (ड्राईव रन) कचहरी रोड।
3. पुलिस लाईन एस.पी. ऑफिस के पीछे।
4. न्यू कैंट स्कूल सदर।
5. हुलासीराम मुखारया हाई स्कूल सदर बाजार।
6. कला एवं वाणिज्य महाविघालय तहसीली।
7. हाईस्कूल रजाखेड़ी मकरोनिया।
8. पंडित रविशंकर शुक्ल कन्या उच्च.माध्य.विघा. मोतीनगर।

ग्रामीण क्षेत्र सागर
1. उत्कृष्ट विघालय बीना।
2. कन्या हाईस्कूल बण्डा।
3. कन्या हाईस्कूल गढ़ाकोटा।
4. कन्या हाईस्कूल रहली।
5. नगर भवन शाहगढ़।
6. मंगल भवन जैसीनगर।
7. जे.वाय.एस.एस. हॉस्पिटल खुरई।
8. उत्कृष्ट हाईस्कूल मॉलथौन।
9. हाईस्कूल राहतगढ़।
10. पंचायत भवन केसली।
11. कन्या हाईस्कूल क्षीर देवरी 

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर के वर्चुअल चुनाव , राकेश जैन अध्यक्ष एवं सुभाष जैन बने महामंत्री


 

दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर के वर्चुअल चुनाव ,  राकेश जैन अध्यक्ष एवं सुभाष जैन बने महामंत्री

सागर ।  कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नया संगठन बनाने की बजाय पुराने संगठन को नई ऊर्जा के साथ गठन करने की कोशिश अक्षय तृतीया के दिन कामयाब हुई । 
संगठन की गठन प्रकिया को संपन्न कराने के लिए समाज के वरिष्ठ जनों ने ये ज़िम्मेदारी दयोदय गौशाला के अध्यक्ष वीरेन्द्र मालथौन को सौंपी । 
समाज की सर्वसम्मति से पहले पाँच लोगों का निर्देशक मंडल बनाया गया । जिसमें महेश बिलहरा , संतोष घड़ी , अशोक जैन काका , आर के जैन नेहानगर , डॉ अरूण सराफ को शामिल किया गया है । तत्पश्चात जैन समाज के प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र से प्रमुख पदों हेतु नामांकन जमा करने का आग्रह किया गया । पाँच पदों के लिए पाँच नामांकन प्राप्त हुए । पाँच पदों पर पाँच अलग-अलग लोगों को ज़िम्मेदारी देने के लिए समाज जनों से वर्चुअल माध्यम से मत देने के लिए एक मोबाईल नंबर दिया गया । जिस पर गुरूवार की रात्रि से शुक्रवार की दोपहर तक चयन की इस प्रकिया में पुरूषों के साथ साथ महिलाओं ने भी भाग लिया । कुल 1012 लोगों ने अपना मत भेजा । प्राप्त मतों मे प्राथमिकता के आधार पर 
राकेश जैन ट्रांसपोर्ट को अध्यक्ष, सुभाष जैन खाद को महामंत्री , सुनील जैन पाईप को कोषाध्यक्ष, मनोज जैन लालो को उपाध्यक्ष एवं प्रदीप समैया को मंत्री पद के रूप में चयनित किया गया । 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट

गठन प्रकिया के प्रभारी वीरेन्द्र मालथौन ने बताया कि इस बार समाज में नए लोगों को समाज के संचालन की ज़िम्मेदारी दी गई , जिसमें प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है । कार्यकारिणी का विस्तार सामंजस्य के साथ परिस्थितियों के अनुकूल होने पर किया जाएगा । इन सभी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा । इस दौरान महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के अलावा संगठन को मज़बूत बनाने का कार्य किया जाएगा । ऐसा प्रयास होगा कि अगला चुनाव लोकतांत्रिक तरीक़े से संपन्न हो सके ।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
 
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive