Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बुंदेली महोत्सव एवं सागर झील महोत्सव का आयोजित होंगे,राहतगढ़ किले के पर्यटन हेतु किए जाएँगे प्रबंध ★ जिला पर्यटन समर्थन परिषद की बैठक


बुंदेली महोत्सव एवं सागर झील महोत्सव का आयोजित होंगे,राहतगढ़ किले के पर्यटन हेतु किए जाएँगे प्रबंध
★ जिला पर्यटन समर्थन परिषद की बैठक

सागर । सागर की समृद्ध लोक परंपराओं को सही जिन्हें और जन जन तक पहुँचाने के लिए आने वाले समय में यहाँ बुंदेली महान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही ज़िले की लाखा बंजारा झील देश के समृद्ध इतिहास का उत्सव मनाने के लिए झील महोत्सव भी मनाया जाएगा। इस संबंध में है जिला पर्यटन समर्थन परिषद की बैठक में सर्वसहमति से चर्चा हुई।
इसके साथ ही बैठक में राहतगढ़ किले  में पर्यटन के वृहद विकास के लिए एक कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि राहतगढ़ किले एवं आस पास के क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। अतः यहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की एक वृहद कार्ययोजना बनाकर सम्पूर्ण क्षेत्र का पर्यटन केंद्र के रूप में विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह , नगर निगम कमिश्नर श्री आरपी अहिरवार,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ इच्छित गड़पाले, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सीएल वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सागर श्री पवन बारिया, पुरातत्व विभाग से श्री राहुल तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि, सागर नरसिंहपुर रोड पर मिलने वाली कर्क रेखा को भी पर्यटन के लिए तैयार कराया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने
 बैठक में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद ( डीटीपीसी ) में पुरातत्व एवं संस्कृति शब्द जोड़ते हुये नवीन नाम " जिला पुरातत्व , पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ( डीएटीसीसी ) किये जाने की प्रक्रिया हेतु सहमति प्रधान की ।
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



उन्होंने राहतगढ़ जलप्रपात , सुरखी , जिला सागर में विश्रामगृह , बाउण्ड्रीवॉल , पार्किंग एवं अन्य विकास कार्य । राहतगढ़ जिला सागर के बनेनी घाट परिसर में विकास कार्य । विधानसभा क्षेत्र देवरी जिला सागर अंतर्गत विभिन्न प्राचीन दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलो क विकास कार्य , क्रूज संचालक ट्रेवल माउन्ट भोपाल के प्रबंधक का आवेदन  लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा तालाब खाली होने पर क्रूज की लीज अवधि बढ़ाने , पर्यटन संबंधी अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई।

बैठक में राहतगढ़ जलप्रपात , सुरखी , जिला सागर में विश्रामगृह , बाउण्ड्रीवॉल . पार्किग एवं अन्य विकास कार्य ,कार्यपालन यंत्री म.प्र . राज्य पर्यटन विकास निगम , खजुराहो के द्वारा राहतगढ़ जलप्रपात , सुरखी , जिला सागर में विश्रामगृह , बाउण्ड्रीवॉल , पार्किंग एवं अन्य विकास कार्यों के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र देवरी के अंतर्गत विभिन्न प्राचीन दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलो के  विकास कार्य हेतु मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------

Share:

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक ने कार्यभार संभाला

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक ने कार्यभार संभाला

सागर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया सागर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेष वर्मा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है । श्री शैलेष वर्मा ने भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दी हैं और बैंकिंग का 30 साल का अनुभव है । उल्लेखनीय है कि सेन्ट्रल बैंक जिले के अग्रणी बैंक के साथ राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी का संयोजक भी है ।
Share:

सागर : सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही , दो पटवारी निलंबित

सागर :  सीएम हेल्पलाइन के निराकरण   में  लापरवाही , दो पटवारी निलंबित

सागर । सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर एवं अपने कार्यों में एवं बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने रहने पर वृत परसोरिया में हल्का पटवारी घुरैटा राजकुमार पांडे एवं हल्का पटवारी रिछावर अशोक व्यास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
सीएम हेल्पलाइन एवं राज्यव विभाग के प्रकरणों की कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर समीक्षा की जाती है समीक्षा में प्रमुख रूप से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तार से समीक्षा प्रति सप्ताह की जाती है
इसी परिपेक्ष में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में उक्त दोनों पटवारी अनुपस्थित थे एवं जब उनकी सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई तो दोनों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में अत्यंत खराब प्रदर्शन था।
 सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही एवं बैठक में बिना बताए अनुपस्थिति पर आज अपर कलेक्टर  श्री अखिलेश जैन के द्वारा समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की गई, पूर्व में भी इन दोनों पटवारियों के द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए थे। इस पर संज्ञान लिया जाकर अनुविभागीय अधिकारी सागर श्री पवन बारिया के द्वारा दोनों पटवारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण नियम )1965 की धारा 3 के अंतर्गत अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति अवहेलना पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। एवं चार पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जिनमें राहुल अहिरवार सिद्धगवा, प्रतिभा मिश्रा दुगासरा,प्रीति मिश्रा रंगोली एवं मनीष सिंह चौहान शाहपुर शामिल हैं।
क्रमांक 58/2839/2021  
 
 
Share:

11 ब्रह्म कमल खिले,डॉ वन्दना गुप्ता के टेरेस गार्डन

11 ब्रह्म कमल खिले,डॉ वन्दना गुप्ता के टेरेस गार्डन

सागर। पर्यावरण संरक्षक डॉ वंदना गुप्ता एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामानुज गुप्ता के निवास पर 3 जुलाई की रात 3 पुष्प व 4 जुलाई की रात 8 पुष्प ब्रह्मकमल अर्ध रात्रि में पूर्ण आभा के साथ मनमोहक भीनी सुगंध को लिए खिले ।पहली बार इतने अधिक ब्रह्म कमल एक साथ खिले।जिनमें से  3 जुलाई की रात खिले 3 पुष्पों को डॉक्टर दंपति ने सपरिवार 4 जुलाई रविवार को राजा राम मंदिर ओरछा में भेंट किया जिसे पुजारी जी ने भगवान श्री राम, श्री लक्ष्मण व सीता माता को अर्पित किए।विगत 17 वर्षों से यह पौधा उनके टेरेस गार्डन में है जिसे वे नासिक से 2004 मे लाये थे । अब तक इससे कई ब्रम्हकमल के पौधे तैयार करके डॉ वंदना गुप्ता कई पर्यावरण प्रेमी  विशिष्ट जनों  को भेंट कर चुकी हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण प्रेमी पूर्व कमिश्नर सागर श्री आर के माथुर जी को भी उनके सागर में कार्य काल पूर्ण कर लेने के अवसर पर "सागर स्मृति चिन्ह " के रूप में भेट किया था।ज्ञात हो विगत 26 वर्षों से सतत् डॉ वंदना गुप्ता पर्यावरण संरक्षण मे लगी हैं प्रतिदिन एक पौधे के दान के संकल्प के साथ साथ प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रमों के  अवसर पर संबंधित व्यक्ति को पौधा भेंटकर उसे स्मृतियों में सजोना आपका जुनून है। आपके टेरेस गार्डन में सैकड़ों किस्म के पौधे हैं जिनकी देखभाल वो स्वयं करती हैं।छत पर इतने पेड़ों को जिन्दा रखना अपने आप में एक चुनौती परन्तु एक सुकून भरा कार्य है। 
Share:

लुहारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम और ग्राम विकास की योजनाओं की हुई समीक्षा

लुहारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम और ग्राम विकास की योजनाओं की हुई समीक्षा

★आदर्श ग्राम बनने की दिशा में अग्रसर राहतगढ़ ब्लॉक का ग्राम लुहारी।

सागर । नरयावली विधानसभा क्षेत्र के  ग्राम लुहारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमे ग्राम में सार्वजनिक और सुरक्षित स्थानों पर 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया।  इसके साथ ही 300 अमरूद, आम,जामुन नींबू, आमला, शीतफल आदि फलदार वृक्षों का वितरण ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्थानों पर रोपण के लिए किया गया। 
इसी दौरान लुहारी सरपंच, सचिव के साथ सीईओ राहतगढ़  सुरेश प्रजापति के साथ लुहारी ग्राम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गयी। पिछले वर्ष अक्टूबर में ग्राम लुहारी को आदर्श ग्राम बनाने के लिए 'ग्राम पूजन पुण्य दल' और 'ग्राम सेवा समिति' भोपाल ने गोद लिया है। ग्राम में विकास के कई कार्य प्रारंभ हुए है, ग्राम में स्ट्रीट लाइट लग गयी हैं, सारे ग्राम में पक्की नालियों और सड़कों का कार्य लगा हुआ है, ग्राम में उत्कृष्ट श्रेणी का पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है। धसान नदी पर बेड लेवल पर स्टॉप डैम बन चुका है। हाल ही में 20 लाख की लागत का सामुदायिक भवन और 1.15 करोड़ लागत की पेय जल की सप्लाई के लिए टंकी और लाइन स्वीकृत हो चुके हैं। वृक्षारोपण और समीक्षा कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर श्री अनूप जैन, ज़िला पंचायत CEO  इच्छित गढ़पाले, ADM सागर  अखिलेश जैन, SDO  अशोक जैन उपस्थिति रहे।
ग्राम लुहारी के विकास कार्य मे जुड़े IRS अधिकारी अनूप जैन ने बताया लुहारी में पिछले 09 माह में जितने कार्य हुए हैं उतने कार्य पिछले 30 सालों में नहीं हुए थे। यह कार्यक्रम सामाजिक संघठन और लुहारी  में विकास कार्यों का समन्वय कर रहे 'ग्राम पूजन पुण्य दल' और ग्राम पंचायत लुहारी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। ग्राम पूजन  पुण्य दल की ओर से मुकेश जैन सोनू जैन और निक्की जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------

Share:

SAGAR : यातायात व्यवस्था सुधारने लिए कई निर्णय, ★ हाथ ठेला, जमीन पर बैठकर व्यवसाय करना प्रतिबंधित ★ 5 जुलाई तक कटरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटा लें ★ पेड पार्किंग शुरू होगी, निकला टेंडर

SAGAR : यातायात व्यवस्था सुधारने लिए कई निर्णय, 
★ हाथ ठेला, जमीन पर बैठकर व्यवसाय करना प्रतिबंधित 
★ 5 जुलाई तक कटरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटा लें 
★ पेड पार्किंग शुरू होगी, निकला टेंडर


सागर। नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने नगर निगम आयुक्त  आर.पी.अहिरवार, एडीषनल एस.पी. विक्रमसिंह कुषवाह की उपस्थिति में नगर निगम एवं पुलिस प्रषासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर क्षेत्र विषेषकर गौरमूर्ति से राधा तिराहा तक एवं जय स्तंभ से विजय टाकीज तक यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा उपरांत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक में नगर निगम उपायुक्त डाॅ.प्रणय कमल खरे, यातायात डी.एस.पी.श्री संजय खरे के साथ थाना प्रभारी सिटी कोतवाली  नवल आर्य, थाना प्रभारी गोपालगंज श्रीमति उपमासिंह, सिविल लाईन थाना प्रभारी श्रीमति अनुपमा सिंह सहित अन्य थाना प्रभारी तथा निगम एवं पुलिस प्रषासन के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था को सुगमता की दृष्टि से यानि इस क्षेत्र गौर मूर्ति से राधा तिराहा तक तथा जय स्तंभ से विजय टाकीज तक सड़क किनारे जितने भी हाथ ठेला सभी प्रकार के अपना पंजीयन 10 जुलाई तक नगर निगम कार्यालय में करा लें इसके पष्चात् के सभी ठेले वाले यदि विक्रय करते है वे अवैध माने जायेंगे।
बैठक मंे यह भी निर्णय लिया गया कि विजय टाकीज रोड़ पर घोड़ा बग्गी वाले, मटका विक्रय करने वाले सहित अन्य सभी दुकानदार जो अपनी दुकान के सामने रोड़ पर सामग्री रखकर विक्रय करने वाले ऐसे अतिक्रमण कारी भी अपना अतिक्रमण 5 जुलाई तक (दो दिवस) में स्वयं हटा लें इसके साथ ही ऐसे सभी हाथ ठेला पर विक्रय करने वाले फल-सब्जी बाले अपना व्यवसाय पुरानी सब्जी मण्डी में अपना व्यवसाय करेंगे तथा इसी क्षेत्र के जूते, चप्पल, मनिहारी सामग्री, टोकनी आदि दुकानदार जो सड़क पर रखकर व्यवसाय करते है ऐसे सभी दुकानदार साबूलाल मार्केट के अंदर व्यवस्थित होकर वहाॅ अपना व्यवसाय करेंगे ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सकें, ऐसे दुकानदार कोई भी रोड़ पर दुकानें न लगाये अन्यथा निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही कटरा क्षेत्र मुख्य मार्ग तीन बत्ती से राधा तिराहा तक एवं कीर्ति स्तंभ से विजय टाकीज तक के जितने भी चाट के ठेले आदि के एवं स्व चलित वाहनों पर व्यवसाय करने वाले अब सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक म्यूनिसिपिल स्कूल ग्राउण्ड परिसर में अस्थायी रूप से उनको दिये गये निर्धारित नम्बरों पर रात्रि 10 बजे व्यवसाय कर सकेंगे इसके पष्चात् सभी हाथ ठेला यहाॅ से बाहर जायेंगे। इस स्थान पर रात्रि 10 बजे के पष्चात् नगर निगम की सफाई टीम द्वारा रात्रि में ही सफाई करायेगी जायेगी इस हेतु निगम सफाई हेतु  निम्नानुसार तय शुल्क राषि निगम कार्यालय / संबंधित करसंग्राहक से रसीद प्रतिदिन की प्राप्त करेगा तथा शेष समय में संपूर्ण कटरा क्षेत्र में दुकान लगाना / फुटकर व्यवसाय करना प्रतिबंधित रहेगा।

पेड पार्किंग शुरू होगी

उधर सागर शहर में अब पेड पार्किंग भी शुरू होने वाली है। नगरनिगम ने आज ही  इसके टेंडर भी निकाले है। 20 जुलाई इसकी अंतिम तारीख है। छह स्थानों से इसकी शुरुआत होने वाली है। 

इन स्थानों पर रहेगी पेड पार्किंग

1. सरस्वतीवाचनालय से लगाकर जामा मस्जिद चौराहे तक
2. युसुफ अली मार्केट से लेकर पुलिस चौकी तक
13. मस्जिद से नमक मण्डी रोड पर
14. मस्जिद से विजय टाकीज रोड पर
5. दीपकहोटल के सामने
6. बी.सी.बंगला के सामने



---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------

 
Share:

बोहरा समाज ने किया पौधरोपण

बोहरा समाज ने किया पौधरोपण 



सागर। बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ आलिखदर मुफ़्फ़दर सैफुद्दीन साहब के आव्हान पर आज समाज के लोगो ने भोपाल रोड स्थित 
 बोहरा समाज  के क़ब्रिस्तान में पौधरोपण किया।  बोहरा समाज के लोगो ने अपने  53 वे धर्मगुरु के सम्मान में 53 पौधे अंजुमन इजजी कमेटी के माध्यम से लगाये।पौधरोपण करने वालो में अध्यक्ष मुल्ला मुर्तजा भाई अकोलावाला और समिति के सदस्य शामिल है। 



---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------

 
Share:

साप्ताहिक राशिफल : 5 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक ★ पण्डित अनिल पांडेय

 
साप्ताहिक राशिफल : 5 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक
★ पण्डित अनिल पांडेय


मैं अनिल पांडे आपका अपना ज्योतिषी तथा एस्ट्रो साइंटिस्ट आप सभी को नमस्कार करता हूं। आज हम एक नए सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के साथ में उपस्थित हुआ हूं। आज का विषय है 5 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।
वर्तमान में शनि और गुरु दोनों ही ग्रह वक्री है ।  ये दोनों  ग्रह हमारी जिंदगी पर एक बड़ा असर डालते हैं । इन वक्री ग्रहों के प्रत्येक राशि पर प्रभाव के बारे में अलग से वीडियो बनाया गया है जिसे आप अपने आसरा चैनल पर देख सकते हैं । डिस्क्रिप्शन में इन वीडियो की लिंक दी हुई है । आइए अब हम राशिफल पर चर्चा करते हैं।

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह  शुभ है। परन्तु 5 जुलाई और 11 जुलाई विशेष रुप से अत्यधिक लाभदायक है। नीच का मंगल आपकी कुंडली में नीच भंग राजयोग बना रहा है जिससे आपको कई सफलताएं मिलेंगी। इस समय आपका पराक्रम और भाग्य दोनों ही तेजी पर हैं अतः अधिकांश लोग आपकी बातों को मानेंगे और आप द्वारा दिए गए कार्य को संपन्न करेंगे इस सप्ताह आप अपनी संतानों से ज्यादा अपेक्षा ना रखें । यह समय आपका काफी व्यस्त रहेगा तथा आप अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह शुक्रवार को किसी गरीब ब्राह्मणों को चावल का दान दें। आपका इस सप्ताह का शुभ दिन है रविवार एवं सोमवार।

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यापार से आपको लाभ होगा । धन आने का उत्तम योग है । दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें इस सप्ताह 5 जुलाई को छोड़कर बाकी सभी दिन आपके लिए शुभ है लाभदायक है परंतु 6और 7 जुलाई अत्यंत लाभदायक है । 7 जुलाई को आप सभी कार्यों में सफल होंगे शासकीय कार्यों में बाधा आ सकती है अधिकारियों से तनाव हो सकता है अतः इस संबंध में सचेत रहें अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें अगर वह अस्वस्थ हैं तो उनका सहयोग करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह किसी कोढ़ी को  अपनी पुरानी बनियान दान दे। इससे आपके जीवन साथी  के स्वास्थ्य में सुधार होगा । इस सप्ताह का शुभ दिन बुधवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा । 8, 9 और 10 जुलाई आपके लिए विशेष रूप से अत्यधिक शुभ है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच में अत्यधिक अच्छे संबंध रहेंगे। धन आने में थोड़ी बाधा हो सकती है परंतु अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो इस स्थिति से आप पार हो जाएंगे । बच्चों से आपको ज्यादा उम्मीद नहीं रखना चाहिए। भाग्य सप्ताह आपका कम साथ देगा। आपको चाहिए कि आप बृहस्पति की शांति के लिए पूजा करवाएं । बृहस्पतिवार का व्रत रहे । बृहस्पतिवार को रामचंद्र या कृष्ण जी के मंदिर में जाकर पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लग्न में नीच का मंगल एवं शुक्र विराजमान है । सप्तम भाव में शनि है। इस संयोग के कारण नीच भंग राज योग बन रहा है।  नीच भंग राजयोग के कारण आपको मिलने वाली सफलताओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी या प्रेमी प्रेमिका से दूरी बढे़गी। उनको शारीरिक कष्ट भी हो सकता है । आप को इस बात का प्रयास करना चाहिए कि जीवन साथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें। बच्चों से आपको बहुत स्नेह मिलेगा । 5 तारीख आपके लिए अत्यंत शुभ है । परंतु 11 तारीख अत्यंत शुभ और लाभदायक है । आपको चाहिए कि आप इन दोनों तारीखों का पूर्ण उपयोग करें। आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर गरीबों को काले उड़द का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार।

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
आपको अपनी संतान से इस सप्ताह अत्यंत सुख मिलेगा । जिससे आपके जीवन में आनंद और खुशी के कई मौके आएंगे ।इस सप्ताह आपके पास धन आने का अद्भुत योग है । शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल होंगे । गुप्त शत्रु बहुत सारे पैदा होंगे । जीवनसाथी या प्रेमी प्रेमिका के साथ मतभेद हो सकता है। इससे बचें कार्यालय में आप की दबंगई बहुत बढ़ेगी। अधिकारियों से सावधान रहें। 6 और 7 तारीख आपके लिए अद्भुत है और अत्यंत लाभदायक है । इस तारीख का आपको सदुपयोग करना चाहिए ।11 तारीख को थोड़ा सावधान रहें । आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार।

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

राज्य पक्ष से इस सप्ताह आपको बहुत मदद मिलेगी । कार्यालयों में आपके अधिकांश काम सफल होंगे। धन आने में कमी आएगी ।बच्चों से टकराव हो सकता है । पेट में पीड़ा हो सकती है ।भाई बहनों से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं ।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बहुत सावधान रहें ।आठ नौ और दस तारीख आपके लिए अत्यंत शुभ है ।इस तारीख का पूर्ण उपयोग करें ।आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को खिलाएं। आपके लिए शुभ दिन शुक्रवार।

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल। 

इस सप्ताह भाग्य आपका प्रबल साथ देगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लोग आपसे  डरेंगे ।भाईयों  का सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी कुंडली में नीच भंग राज योग बन रहा है । जो कि आपको  कई सफलताएं दिलाएगा। इस सप्ताह आप अपने अधीनस्थों पर विशेषकर महिला कर्मचारियों पर कार्य का दबाव ज्यादा मत डालें । अन्यथा वे आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे । धोखाधड़ी से कार्यालय में सतर्क रहें । 5 तारीख और 11 तारीख आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। 11 तारीख को आप सभी कार्यों में सफल रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार को किसी मंदिर पर जाकर गरीब लोगों को एवं ब्राह्मणों को चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार ।

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों का इस सप्ताह अपना जीवन साथी प्रेमी प्रेमिका से अच्छा संबंध रहेगा।  आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी माता जी को कष्ट हो सकता है ।आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए ,भाग्य पर नहीं ।खराब रास्ते से धन आने का योग है। 6 और 7 तारीख आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली है । इन तारीखों में आप सभी कार्यों में सफल रहेंगे । इन तारीखों का भरपूर उपयोग करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने से पहले अपने माता पिता जी का आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल। 
इस सप्ताह 8 ,9 और 10 जुलाई आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। इस सप्ताह आपको  भावुकता के बजाय दिमाग से काम लेना चाहिए। कार्यालय में आपको सफलता मिलेगी। नीच का मंगल आठवें भाव में है जो कि नीच भंग राजयोग बना रहा है । इस योग के कारण आपके सफलताओं में वृद्धि होगी । इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  ।भाग्य से कम मदद मिलेगी । भाइयों एवं बहनों से कुछ कड़वी बातें हो सकती हैं । बातचीत में सतर्क रहें । अपने जीवन साथी का ब्लड प्रेशर समय-समय पर चेक करवाते रहें । इसके अलावा उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके चाहिए कि  आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

आप अपने शत्रुओं पर इस सप्ताह बहुत भारी रहेंगे । बच्चों से आपको सुख मिलेगा। आपका स्वभाव इस सप्ताह थोड़ा तीखा हो जाएगा। नीच के मंगल के कारण आपकी कुंडली में नीच भंग राज योग बन रहा है जो कि आपको सफलताएं दिलाएगा। कार्यालय में आपको सामान्य रूप से कोई परेशानी नहीं आएगी । महिला कर्मचारी या अधिकारियों से थोड़ा बचकर रहें । 5 तारीख और 11 तारीख आपके लिए अति उत्तम है । सफलता प्राप्त करने के लिए इन तारीखों का बेहतर उपयोग करें । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चीटियों को शक्कर दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बच्चों से आपको बहुत लाभ मिलेगा । अगर आप पेशे से डॉक्टर हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होगी ।आपके शत्रु परास्त होंगे । छठे भाव में मंगल के कारण आपको बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी ।आपको सफलताएं प्राप्त करने के लिए अत्यंत परिश्रम करना होगा ।भाग्य आपकी कम मदद करेगा ।आपके माताजी को कष्ट हो सकता है । 6 और 7 तारीख आपके लिए अत्यंत उत्तम है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह अच्छा है । खर्चे में इस सप्ताह कमी आएगी । जनता में आप का दबाव बढ़ेगा ।आपके माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । बच्चों को कष्ट हो सकता है । आपके पास कार्यों की अधिकता रहेगी । अतः आपको मौज मस्ती पर कम ध्यान देना चाहिए । भाई बहनों से आपको स्नेह मिलेगा । 6 और 7 तारीख आपके लिए अति लाभदायक हैं । इन तारीखों का सफलता प्राप्त करने के लिए भरपूर उपयोग करें। बच्चों के कष्ट को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को व्रत रखें तथा मंदिर में जाकर गेहूं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

उपहार योजना 30 जून तक थी जो कि अब समाप्त हो गई है । 30 जून तक जिन्होंने  प्रश्नों के उत्तर चाहे थे उनको उत्तर दे दिए गए हैं ।। इस योजना के अंतर्गत प्रश्न पूछने वाले एक दर्शक  जबलपुर से श्री विकास तिवारी जी ने अपने बारे में जानना चाहा है ।उनकी मुख्य समस्या है कि उनका व्यापार ठीक क्यों नहीं चल रहा है। उनकी कुंडली का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि व्यापार का प्रतिनिधि ग्रह बुध उनकी कुंडली में नीच का है। उनका व्यापार शासन से संबंधित है और दशम भाव में  वक्री गुरु विराजमान है । इसके अलावा पराक्रम भाव में उच्च का मंगल तथा अपने ही घर में बैठा शनि उनके स्वभाव को  क्रोधी बना रहा है।  । जुलाई 2021 से अक्टूबर 2021 तक आपके व्यापार में प्रगति आएगी।अंत में मैं आपको सलाह देना चाहूंगा कि आप मंगल की पूजा करवाएं । पहले पन्ना पहने और अगर उसको पहनने से फायदा महसूस हो तो उसके उपरांत पुखराज पहने इन दोनों के पहनने से  और मंगल की पूजा करने से मां शारदा की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका सब कुछ ठीक हो जाएगा ।
सभी दर्शकों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पंडित अनिल कुमार पाण्डेय
एस्ट्रोसाइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
सागर , मध्य प्रदेश।

यूट्यूब लिंक-


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive