Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बरमान सड़क हादसा: घायलों की हर संभव मदद की जाएगी ★ व्यवसायिक वाहनों पर लगाए जाएंगे रेडियम : मंत्री गोविंद राजपूत

बरमान सड़क हादसा: घायलों की हर संभव मदद की जाएगी

★ व्यवसायिक वाहनों पर लगाए जाएंगे रेडियम : मंत्री गोविंद राजपूत

सागर । घायलों की हर संभव मदद की जाएगी एवं मृतकों के परिजनों को 50 हजार एवं घायलों को 10-10 हजार सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। साथ ही व्यवसायिक वाहनों पर रेडियम लगाई जाएंगी। उक्त निर्देश राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कल हुए हादसे में हुए घायल लोगों को देखने के उपरांत दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ आर एस वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध, सिविल सर्जन श्रीमती ज्योति चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं डॉक्टर मौजूद थे।
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गत दिवस हुई वाहन दुर्घटना में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के व्यक्तियों की घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए कि घायलों का हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि तत्काल रुप से मृतक महिला परिजनों के लिए 50 हजार रूपये की राशि एवं घायलों को 10 हजार की राशि प्रदान की जा रही है।
उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण प्रदेश में व्यवसाय वाहनों पर जिसमें प्रमुख रूप से ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाए जाएंगे। जिससे दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी।
मंत्री श्री राजपूत ने श्रीमती कृष्णा अहिरवार, श्रीमती सरोज रानी, श्री निर्भय, श्री सतपाल सिंह जो भी जिला चिकित्सालय में अपना इलाज करा रहे हैं के समक्ष पहुंचकर डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की । इसी प्रकार मंत्री श्री राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर-6 एवं 8 में पहुंचकर भर्ती श्री प्रेम, श्री निर्भय, श्रीमती माया से भी स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
 उन्होंने अधिष्ठाता बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ती है तो सीटी स्कैन, एक्स-रे, दवाइयां एवं आवश्यक उपाय किए जाएं। जिससे शीघ्रता से स्वस्थ होकर अपने घर जाता है। उन्होंने समस्त घायलों से किसी प्रकार की चिंता न करने की भी अपील की।
 उल्लेखनीय है कि राजा बिलहरा के पास स्थित ग्राम महुआखेड़ा के 35 रहवासी पिकअप वाहन में सवार होकर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के चलते नर्मदा स्नान करने के लिए बरमान जा रहे थे, अचानक एक गाय को बचाने के कारण पिकअप वाहन पलटने के कारण एक्सीडेंट हो गया था 
Share:

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021: सागर नगर निगम देश में 26 एवं प्रदेश में आया तीसरे स्थान पर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021:  सागर नगर निगम देश में 26 एवं प्रदेश में आया तीसरे स्थान पर

सागर 20 नवम्बर 2021।स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 रिजल्ट आज नई दिल्ली विज्ञान भवन में घोषित किए गए। जहां सागर नगर निगम संपूर्ण भारत देश के 372 नगर निगमों में 26 में नंबर पर रहा जबकि मध्यप्रदेश के 13 नगर निगमों में तीसरे स्थान पर घोषित किया गया।
 नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए संपूर्ण नगर निगम की टीम एवं हमारे सफाई मित्र को संपूर्ण श्रेय जाता है। जिनकी लगातार मेहनत एवं ईमानदारी से किए गए कार्य के कारण ही आज हम देश में 26 में नंबर पर एवं मध्य प्रदेश में तीसरे नंबर की स्थिति पर आए हैं । नगर निगम सागर को 26 नंबर की रेंज एवं मध्य प्रदेश में तीसरे नंबर की रैंक पर आने के लिए 4181. 40 अंक प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि ओडीएफ डबल प्लस में 1 स्टार की स्थिति पर रहा । एसएलपी में 2400 में से 2073 सर्टिफिकेशन में अट्ठारह सौ अंकों में से 700 अंक, सिटीजन वॉइस में 18 00 में से 1410 अंक प्राप्त हुए।
 नगर निगम को देश में एवं मध्य प्रदेश में इस सफलता पर सांसद  राज बहादुर सिंह ठाकुर, विधायक श्री शैलेंद्र जैन ,संभाग आयुक्त एवं नगर निगम के प्रशासक श्री मुकेश शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार सहित संपूर्ण नगर निगम की टीम को बधाई प्रेषित की है

सागर नगर निगम को पहली बार मिली स्टार रेटिंग

सागर देशभर के नगर निगमों की केंद्र शासन द्वारा की गई स्टार रेटिंग में सागर नगर निगम को पहली बार 1 स्टार रेटिंग से नवाजा गया है । नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर के नगर निगम की रैंकिंग एवं रेटिंग के लिए सर्वे किया गया था जिसमें देश में कुल 147 शहरों को 1 स्टार रेटिंग से नवाजा गया जिसमें नगर निगम सागर का नाम भी शामिल है उन्होंने बताया इसी प्रकार 143 शहरों को 3 स्टार एवं नौ शहरों को फाइव स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। सागर शहर को 1 स्टार रेटिंग मिलने पर संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ,कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। 
Share:

फुलेर मेला : बरेदी लोक नृत्य का आयोजन कराया विधायक प्रदीप लारिया ने

फुलेर मेला : बरेदी लोक नृत्य का आयोजन कराया विधायक प्रदीप लारिया ने



सागर । नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भापेल में बाबा फूल नाथ की नगरी फुलेर मेला में कई वर्षो की तरह इस वर्ष भी विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा बरेदी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोज दिन शनिवार को आयोजित कराया गया है। बरेदी लोक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों की लगभग 25 नृत्य मंडलियों ने भाग लिया। बरेदी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री लारिया एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनों के साथ फुलेर स्थित फूलनाथ मंदिर जाकर प्रसादी वितरण के साथ की गई। प्रतियोगिता स्थल पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं क्षेत्र के पदाधिकारिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर भोलेनाथ के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय विधायक श्री लारिया द्वारा मेले की परम्परा को लेकर भगवान फूलनाथ के प्रति क्षेत्र की आस्था का विषय रखा। श्री लारिया ने कहा कि यह सैकड़ो वर्ष के परम्परागत मेले को मेरे द्वारा प्रतियोगिता के माध्यम से बुंदेली परम्परा को जीवित रखने का कार्य किया गया है। मेरा यह प्रयास है कि यह मेला और अधिक आधुनिकता का रूप ले। प्रतियोगिता में क्षेत्र की नृत्य मंडलियों द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी। जिनका मेले में आये श्रृद्धालुओं द्वारा सराहना की गई। विधायक श्री लारिया के साथ भाजपा के पदाधिकारी व वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

आजादी का अमृत महोत्सव : खाद्य निगम के आईकॉनिक वीक का उद्घाटन

आजादी का अमृत महोत्सव : खाद्य निगम के आईकॉनिक वीक का उद्घाटन 


सागर । कृषि उपज मंडी, सागर में आयोजित कार्यक्रम भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के आईकॉनिक वीक का उद्घाटन सांसद  राजबहादुर सिंह एवं नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक श्री पंकज सिंह परिहार द्वारा सांसद श्री राजबहादुर सिंह एवं विधायक श्री प्रदीप लारिया का स्वागत किया गया ।
भारतीय खाद्य निगम संपूर्ण राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहकर कश्मीर से  कन्याकुमारी और कच्छ से कोहिमा तक खाद्यान्न पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करते हुए 58 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहा है । पूरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं और धान खरीदकर देश के उत्तरोत्तर विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय खाद्य निगम आईकॉनिक वीक मना रहा है,जिसमें मध्यप्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । जब हमारा देश 24 मार्च 2020 से कोविड-19 महामारी से संक्रमित होकर विपत्ति से लड़ रहा था तब इस विपत्ति के दौर में पूरे देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 82 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं और चावल प्रदान किया गया । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना माह अप्रैल 2020 से लागू हुई जो निरंतर जारी है और भारत का प्रत्येक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा रहा है । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सभी चार चरणों में कुल आवंटन 38,44,723.93 मीट्रिक टन, कुल उठाव 35,57,064.09 मीट्रिक टन रहा, जिससे ए.ए.वाई.के अंतर्गत 57.27 लाख एवं पीएचएच के अंतर्गत 425.30 लाख  कुल  लाभार्थी लाभान्वित हुए ।
सभी योजनाओं विशेषकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन श्री अतीश चंद्र भा.प्र.से.अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, मुख्यालय, नई दिल्ली के कुशल मार्गदर्शन में तथा मध्यप्रदेश के महाप्रबंधक (क्षेत्र) श्री अनुपम बी. व्यास की सतत निगरानी में किया जा रहा है।जिससे इस महामारी के कारण होने वाले आर्थिक व्यवधान को दूर करने के लिए एक गरीब समर्थन पहल है । सरकार का घोषित उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भोजन से न वंचित हो और न ही किसी को भूखा रहना पड़े ।
इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह एवं विधायक प्रदीप लारिया ने अपना संबोधन किया । इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के आरएम अमरोही, बी.एस.सुमन लॉजिस्टिक विभाग, एस.एस.आर्य,सौरभ तिवारी,  विमल कुमार, सी.एल.उईके, अहसान उल्लाह खॉं,जितेन्द्र वैरवा, गिरधारीलाल सहित भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी-कर्मचारी और कृषकबंधू एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे । 
Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का किया लोकार्पण

विधायक शैलेंद्र जैन ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों  का किया लोकार्पण

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन में मिनिस्पल स्कूल के बाहर लगे स्व सहायता समूह के काउंटर पर पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित पदार्थों का लोकार्पण किया एवं उनसे उनके द्वारा निर्मित सामग्री का क्रय किया उल्लेखनीय है कि स्व सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न तरह के पदार्थ निर्मित किए जा रहे हैं जिनमें हवन सामग्री, विवाह पूजन, पापड़, मुरब्बा यहां तक की फिनाइल जैसी चीजें भी स्व सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही है इसके अलावा मच्छर मारने हेतु कोइल का निर्माण भी इन समूहों द्वारा किया जा रहा है इन सब चीजों के संबंध में विधायक जैन ने समूह की बहनों को प्रेरित किया और उत्साहवर्धन किया कहा कि आपके 0 इस कार्य के लिए आप मुझसे बेहचक सहयोग मांग सकते हैं
 उन्होंने कहा कि हमारी स्व सहायता समूह की बहने मुख्य रूप से आत्मनिर्भर स्व सहायता समूह एवं महिला स्व सहायता समूह बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं इनके द्वारा महिलाओं के साथ लंबन की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे हमारे सागर नगर में महिलाओं के रोजगार की दिशा में और उनके स्वावलंबन की दिशा में काफी प्रयास हुआ है बड़ी संख्या में हमारी बहने स्वरोजगार से लग चुकी है उन्होंने कहा कि आज की गृहस्थी
 पति और पत्नी दोनों के सामूहिक रूप से कार्य करने से चलती है यदि पति के साथ पत्नी भी घर चलाने में सहयोग करती है तो घर में शांति और समृद्धि दोनों आती हैं
कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ प्रतिभा तिवारी में संबोधित करते हुए कहा स्व सहायता समूह के माध्यम से हमारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के माध्यम से अनेकों बहनों को हम कार्य उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता ठाकुर रामराजीव साहू अनिल सेन कल्पना श्रीवास्तव महेंद्र राय संजय जैन गुरु कृपा उपस्थित थे।
Share:

प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वागत कर की अगवानी

प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने स्वागत कर की अगवानी

सागर 19 नवम्बर 2021.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी आज शुक्रवार को अल्प प्रवास पर भारतीय वायु सेना के विमान से दोपहर 2 बजे खजुराहो विमानतल पहुँचे और वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुए।प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी एवं स्वागत में पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, विधायक सर्वश्री प्रदुम्न सिंह लोधी एवं राजेश प्रजापति, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री मलखान सिंह सहित सागर संभागायुक्त श्री मुकेश कुमार शुक्ला, आईजी श्री अनिल शर्मा, डीआईजी श्री विवेकराज सिंह, कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे।      
Share:

MP : विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रारंभ , ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद

MP :  विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रारंभ , ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद
सागर । प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021 -22 की शैक्षणिक गतिविधियाँ गुरुवार से विद्यार्थियों की भौतिक रूप से उपस्थिति के साथ प्रारंभ हो गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पूरी क्षमता से खुलने पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद होगा। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन कर शत-प्रतिशत क्षमता के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक, स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास और मेस की व्यवस्था भी सुचारु रुप से चालू होगी।
    कोरोना वायरस संक्रमण एवं बचाव के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों तथा छात्रावासों में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को वैक्सीन के दोनों डोज़ लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के 45 से अधिक  और 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश हैं। ऐसे शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र -छात्राएं जिनके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाए गए हैं ,प्राचार्य द्वारा उन्हें दोनों टीके लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
 क्रमांक 210/4539/2021


 
Share:

रानी झांसी और इंदिरा जी के बलिदान को देश कभी नही भूल पायेगा- सिंटू कटारे


रानी झांसी और इंदिरा जी के बलिदान को देश कभी नही भूल पायेगा- सिंटू कटारे


सागर। शहर के मोतीनगर तिराहे पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर उनकी जयंती और इंदिरा जी जंयती पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान का स्मरण किया गया।
शहर सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने सर्वप्रथम वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को स्वच्छ कर उनके पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। झांसी रानी और इंदिरा गांधी अमर रहे के नारें लगाकर उनका स्मरण किया गया। सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा जी के बलिदान को यह देश कभी नही भूल सकता वो रानी लक्ष्मीबाई देश के स्वतंत्रता संग्राम  आंदोलन की प्रथम सेनानी थी, और इंदिरा गांधी विश्व की सबसे सशक्त महिला नेता थी । सेवादल अध्यक्ष के साथ गोवर्धन रैकवार,रमाकांत यादव,अमोल सिंह राजपूत आशीष ज्योतिषि,जतिन चौकसे,उत्तम तावडे,लखन यादव कमलेश तिवारी राकेश सरववैया,मनोज पवार,सौरभ खटीक श्रीदास रैकवार प्रदीप राय अंकुर यादव,राजेश श्रीवासआदि उपस्थित रहे।
 
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive