Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जन समस्या निवारण शिविर में सुनी समस्याएं सरोज सिंह ने

 जन समस्या निवारण शिविर में सुनी समस्याएं सरोज सिंह ने


खुरई,15 जून ,2023 । गुरूवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई के चार ग्रामों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर खुरई के मुकारमपुर, कठैली, ऐचनवारा एवं करैयागूजर में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जन समस्याएं सुनीं।
 
      विकास कार्यों के निर्माण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी निरंतर खुरई विधानसभा क्षेत्र को विकास पथ पर ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय, स्कूल, खेल मैदान, आंगनवाड़ी भवन सहित अनेक कार्यों की सौगात मंत्री श्री सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र में दे चुके हैं। मंत्री श्री सिंह का सपना है कि क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने कहीं दूर न जाना पड़े इसलिए गांव में ही स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। जहां सड़क की आवश्यकता थी वहां आज पक्की सड़कें बनकर तैयार हैं।


 उन्होंने स्व सहायता समूहों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी द्वारा क्षेत्र में महिलाओं के स्व सहायता समूहों का गठन कराया गया। उन्हें कम ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराकर मंत्री श्री सिंह द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। आज वे महिलाएं घर पर ही बरी, पापड़, मसाले का रोजगार कर स्वयं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। बारहवीं परीक्षा में सभी सरकारी स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जाएगी।

    जन समस्या निवारण शिविर में खुरई के मुकारमपुर, कठैली, ऐचनवारा एवं करैयागूजर के साथ आस-पास के ग्रामों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह के समक्ष रखीं। श्रीमती सरोज सिंह ने समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया। शिविर में आईं अन्य समस्याओं के लिए श्रीमती सरोज सिंह ने संबंधितों को निराकरण हेतु निर्देश दिए।
इस अवसर पर शासन के अधिकारीगण, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, भाजपा के स्थानीय नेता, ताराबाई, प्रवेशरानी, अनिता, पुष्पा, रमाबाई, शान्ति, सोभारानी, प्रेमरानी, रेखा, सुमतरानी, रामरानी आदि कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

 


Share:

ठेकेदारों के माध्यम से नहीं होगी बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली : मंत्री भूपेंद्र सिंह

ठेकेदारों के माध्यम से नहीं होगी बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली : मंत्री भूपेंद्र सिंह

भोपाल :15 जून, 2023: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नगरपालिक निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ठेकेदारों के माध्यम से बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली नहीं की जाए। साथ ही इसकी प्रतिदिन वसूली भी नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 29 मई 2023 को हाथठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत में हितग्राहियों के अनुरोध पर बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन की वसूली और वसूली में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की घोषणा की गई थी। 

    मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि जिन नगरीय निकायों में बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन वसूली के लिये ठेके किये गये हैं, उन्हें प्राप्त होने वाली आय का आकलन करके शेष अवधि के लिये ठेके निरस्त करने की कार्यवाही परिषद की बैठक में की जाए। साथ ही बैठक में प्रतिदिन वसूली के स्थान पर अर्द्धवार्षिक-वार्षिक दरों का निर्धारण किया जाए। की गई कार्यवाही की जानकारी समय-सीमा में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।    
  

Share:

व्हालीवाल खिलाड़ी प्रियंका बेन और जिया मिश्रा ने बढ़ाया सागर का मान

व्हालीवाल खिलाड़ी प्रियंका बेन और जिया मिश्रा ने बढ़ाया सागर का मान


सागर 15 जून 2023
66 वी राष्ट्रीय स्तर की शालेय व्हालीवाल प्रतियागिता 9 जून से 13 जून तक भोपाल मे आयोजित की गई। जिसमे खेल परिसर सागर में संचालित व्हालीवाल प्रषिक्षण केन्द्र की खिलाड़ी कु. प्रियंका बैन ने म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वाटर फायनल तक खेला एवं कु. जिया मिश्रा ने 44वी सब जूनियर व्हालीवाल की राष्ट्रीय स्तर व्हालीवाल प्रतियोगिता नई दिल्ली में म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने वेस्ट डिफेन्सर (लिब्रो) खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए अहम भूमिका अदा की। दोनो खिलाड़ी खेल विभाग की प्रशिक्षक श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में व्हालीवाल खेल का नियमित रूप से प्रषिक्षण प्राप्त करती है।
इनकी इस उपलव्धि पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा, जिला व्हालीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राजा यादव, विभागीय प्रषिक्षक श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह, श्री मंगल सिंह यादव, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेषचन्द्र मोर्य, श्री नफीस खान, कार्यालयीन कर्मचारी श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन, श्री विवेक सेन सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Share:

नगर निगम सागर के सीनियर आडिट निलंबित,कमिश्नर की कार्यवाई

नगर निगम सागर के सीनियर  आडिट निलंबित,कमिश्नर की कार्यवाई 



सागर 15 जून 2023। 
संभागायुक्त डा. वीरेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ ऑडिटर श्री अविनाश खरे, दायित्वों एवं सौपें गये कार्यो में लगातार बिलम्ब किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है।
       नगर निगम / नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ एवं सफाई कामगार यूनियन द्वारा श्री अविनाश खरे, वरिष्ठ ऑडिटर (स्थानीय निधि संपरीक्षा) के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया था। जिसपर आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से श्री अविनाश खरे द्वारा की जा रही अनियमितता के संबंध में अवगत कराया गया कि श्री खरे द्वारा सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में लगातार विलम्ब किया जा रहा है। सेवा पुस्तिकाओं में समयमान वेतनमान का सत्यापन 06 माह से लंबित है। क्रमोन्नति वेतनमान के लाभ हेतु भेजी गई सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन में अनावश्यक आपत्तियों लगाई जा रही है।


     श्री अविनाश खरे द्वारा लेटलतीफी करने से सेवा निवृत्त कर्मचारियों े स्वत्वों के भुगतान में 08 से 10 माह तक विलम्ब हो रहा है। नगर निगम के कर्मचारियों के नये वेतनमान, निर्धारण, समयमान वेतनमान का निर्धारण वेतनवृद्धि आदि के सत्यापन हेतु नस्तियां अनावश्यक रूप से वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की रही है।


     श्री खरे की पदस्थापना नगर निगम कार्यालय में की गई है किन्तु इनके द्वारा नगर निगम कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की जा रही है, इनके द्वारा नगर निगम कार्यालय से कार्य न करते हुए स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में बैठकर कार्य किया जाता है, और नगर निगम के कर्मचारियों को स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय सिविल लाईन बुलाया जाता है, जिससे कार्य में अनावश्यक विलम्ब होता है।


      श्री खरे के द्वारा देयकों का सत्यापन स्पष्ट रूप से न करते हुए शर्तों के साथ किया जाता है, जो कि इनके पदीय कर्तव्यों के विरूद्ध है। श्री खरे द्वारा नस्तियों के निराकरण में अत्याधिक विलम्ब किया जाता है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलम्ब होता है। श्री खरे शासकीय कर्मचारी है इनके द्वारा अपनी पत्नि के नाम से अवैधानिक रूप से मकान का निर्माण किया है जिसके संबंध में नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है।


     आयुक्त नगर पालिक निगम सागर द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीशीलन उपरांत पाया गया है कि श्री खरे द्वारा की जा रही उक्तानुसार अनियमितता म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम के अन्तर्गत कदाचार की श्रेणी में आती है एवं उक्त अनुकम में श्री अविनाश खरे, वरिष्ठ ऑडिटर (स्थानीय निधि संपरीक्षा) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का युक्तियुक्त आधार है।


    श्री खरे को निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन भी है। अतः तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री खरे का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला सागर नियत किया जाता हैं। निलंबन अवधि में श्री खरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Share:

सांसद प्रतिनिधि के घर से चंदन का पेड़ चोरी: 15 साल पुराना था चंदन का पेड

सांसद प्रतिनिधि के घर से चंदन का पेड़ चोरी: 15 साल पुराना था चंदन का पेड

तीनबत्ती न्यूज
सागर,15 जून ,2023 : केंद्रीय मंत्री और दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल के सांसद प्रतिनिधि के घर के सामने लगा चंदन का पेड़ बदमाश काट ले गए। पेड़ करीब 15 साल पुराना था। मामले में फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


पुलिस के अनुसार दमोह सांसद प्रतिनिधि और सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के टडा निवासी डा उमेश श्रीवास्तव  के घर के सामने खुली जगह में करीब 15 साल पुराना चंदन का पेड़ लगा था। पेड़ की मोटाई 12 इंच और ऊंचाई करीब 10 फीट होगी। साथ ही पेड़ का  वजन अनुमानित 50 किलोग्राम होगा। 


सुबह मिला कटा पेड़

बुधवार की रात अज्ञात बदमाश कट की मदद से चंदन का पेड़ काटकर गए है। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे और बाहर आकर देखा तो चंदन का पेड़ गायब था। पेड़ कटर से काटे जाने के निशान मिले हैं। मामले में फरियादी उमेश ने केसली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। केसली थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

______


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

MP: दिल दहलाने वाली दो घटनाएं: दोनो में कलयुगी बेटो ने अपने मां-बाप की बेरहमी से की हत्या

MP: दिल दहलाने वाली दो घटनाएं: दोनो में कलयुगी बेटो ने अपने  मां-बाप की बेरहमी से की हत्या 

15 जून 2023 : तीनबत्ती न्यूज

मध्यप्रदेश में हत्या की दो घटनाएं सामने आई है। जो दिल दहला देने वाली है। जिन माता पिता ने बच्चो को पाला उन्हीं बेटो ने  अपने माता पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। प्रदेश के भिंड में एक सनकी बेटे अपने बुजुर्ग मां बाप पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।  उधर बालाघाट में एक कलयुगी बेटे ने लोहे की  रॉड से हमला कर माता पिता की हत्या कर दी। 


भिंड के गोहद की घटना, बुजुर्ग मां बाप की हत्या कर भागा बेटा

भिंड के गोहद तहसील के मौ थाना क्षेत्र के ग्राम छेकुरी गांव में बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात को एक बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह स्थानीय चौकीदार ने डायल 100 को सूचना दी कि घर के बाहर चारपाई पर बुजुर्ग दंपति, हरज्ञान उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी रामश्री उम्र 55 वर्ष का शव खून से लथपथ पड़ा हैं। जिसके बाद मौ थाना प्रभारी तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहीं मौके से दंपति का बेटा फरार है इसलिए पुलिस ने बेटे पर हत्या की आशंका जताई है और केस दर्ज कर मामले की जांच में लिया है। 

पुलिस ने बेटे पर किया हत्या करने का केस दर्ज

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया है कि बेटा मंजेश उम्र 38 वर्ष बुजुर्ग दंपति के साथ रहता था, जिस पर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। पूर्व में भी दो बार पुत्र ने पत्नी के विवाद के चलते माता-पिता के हत्या का प्रयास
किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को बेटे का माता-पिता से विवाद हुआ होगा और इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से माता-पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी होगी, क्योंकि घटना के बाद से पुत्र मंजेश फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 


बालाघाट में सामान फेकने से रोका तो बेटे ने मां बाप को ही मार डाला


मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक युवक ने माता-पिता की हत्या कर दी। बेटा गुस्से में घर का सामान फेंक रहा था। माता-पिता ने समझाने की कोशिश की तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मां ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

              आरोपी सरोज
घटना जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी पंचायत के गुनई में हुई। यहां रहने वाले रूपचंद के छोटे बेटे सरोज (25) का बुधवार देर रात परिवार से विवाद हो गया था। गुस्से में वह घर में तोड़फोड़ करने लगा। तेज आवाज सुनकर घर के बाहर खड़े पिता रूपचंद (64) भागकर उसके पास गए। सरोज ने उन पर ही हमला कर दिया। ये देख मां कविता पति को बचाने दौड़ी और बेटे पर चिल्लाने लगी। सरोज ने मां पर भी धारदार हथियार हमला कर दिया। 


कविता को पड़ोसी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो हट्टा थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का है। अभी यह साफ नहीं है कि उसने माता-पिता की हत्या किससे की है। घटनास्थल पर फावडा गैती और  डंडा पड़ा था। शवों के पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

NEET UG Result: प्रेरणा बनी अब लोगो की "प्रेरणा"▪️ऑटो चालक पिता की मौत के बाद भूखे पेट रहकर की पढ़ाई, परेशानियों से लड़कर बिटिया ने पास कर ली NEET▪️प्रेरणा ने चटनी रोटी खा कर की पढ़ाई

NEET UG Result: प्रेरणा बनी अब लोगो की  "प्रेरणा"

▪️ऑटो चालक पिता की मौत के बाद भूखे पेट रहकर की पढ़ाई, परेशानियों से लड़कर बिटिया ने पास कर ली NEET

▪️प्रेरणा ने चटनी रोटी खा कर की पढ़ाई

राजस्थान ( Rajsthan ) के कोटा की 20 वर्षीय छात्रा प्रेरणा सिंह इस बात का उदाहरण बन कर सामने आई हैं कि अगर आपके हौसलों में दम हो तो विपरीत परिस्थितियां भी आपको आपका लक्ष्य पाने से नहीं रोक सकतीं. वे अब इन लोगो की प्रेरणा भी बनी है जो संसाधन की कमी के चलते पढ़ाई लिखाई नही कर पाते है। एक राह दिखाती नीट एग्जाम पास करने वाली यह लड़की प्रेरणा

ऑटो ड्राइवर पिता की मौत के बाद प्रेरणा और उनके परिवार ने जो कुछ भी झेला उसके बाद मजबूत से मजबूत इंसान टूट जाता है लेकिन प्रेरणा ने ना केवल खुद को संभाला बल्कि अब वह NEET UG 2023 परीक्षा पास कर अपने स्वर्गीय पिता का सपना भी पूरा करने जा रही है.



सबकुछ खो दिया मगर हौसला नहीं

इस बेटी ने जब चार बच्चों की जिम्मेदारी के साथ 27 लाख के लोन को चुकाने का जिम्मा उठाए अपनी मां को दिन रात मेहनत करते देखा तभी ये ठान लिया कि वो ज़िंदगी में कुछ बनकर दिखाएगी. आज प्रेरणा NEET 2023 में सफल होने के बाद बेहद खुश हैं लेकिन ये खुशी उस संघर्ष के आगे नाकाफी है जो उन्होंने पिता की मौत के बाद झेला. इस दौरान एक वक्त की रोटी भी उनके लिए बड़ा सवाल थी. 

चटनी रोटी खा कर की पढ़ाई

परिवार के साथ एक वक्त चटनी से रोटी खाकर गुजारा करने वाली प्रेरणा ने सबकुछ सहा मगर हिम्मत नहीं हारी. वह अपने लक्ष्य पर डटी रहीं. और इसका ये परिणाम सामने आया कि भूखे पेट रहकर पढ़ाई करने वाली प्रेरणा ने आज नीट क्लीयर कर लिया. ये कहानी है कोटा के महावीर नगर में रहने वाली प्रेरणा की, जिसने नीट यूजी में 686 नंबर हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट पक्की कर ली है. 


ऑटो चालक पिता की हो गई मौत 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रेरणा सिंह के पिता बृजराज सिंह एक ऑटो चालक थे. इसी ऑटो के दमपर वे परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई की जीममदारी उठाए चल रहे थे. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 2018 में प्रेरणा दसवीं क्लास में पढ़ रही थीं, उसी साल उनके पिता बृजराज सिंह की कैंसर के कारण मौत हो गई. प्रेरणा ने भास्कर को बताया कि परिवार ने उनके पिता का जगह-जगह इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. करीब तीन लाख रुपए खर्च हुए लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका. उनका ऑटो ही परिवार की कमाई का जरिया था. इसी से परिवार चल रहा था. 

मां ने परिवार को संभाला 


प्रेरणा ने बताया कि पिता के गुजरने के बाद वो टूट गईं. आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी लेकिन इस बुरे समय में मां ने सभी को संभाला. पिता की मौत के बाद कोरोना आ गया. जिस वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई. रिश्तेदार जितनी मदद कर रहे थे उसी से घर चल रहा था. मां के परिवार और घरवालों ने मदद की. मां की पांच सौ रुपए पेंशन आती थी, जिससे जैसे-तैसे कर सभी भाई-बहन पढ़ रहे थे. इस दौरान भी प्रेरणा ने पढ़ाई नहीं छोड़ी. वो दस से बारह घंटे तक पढ़ाई करतीं. कोचिंग में पढ़ाई के बाद घर पर रिवीजन करती, जो समझ नहीं आता डाउट क्लास में पूछती थी. इस दौरान टीचर्स ने उनका पूरा सपोर्ट किया.

प्रेरणा का कहना है कि उनके पिता को हमेशा से उनपर भरोसा था. वो हमेशा कहते थे कि मेरी बेटी प्रेरणा नाम रोशन करेगी. प्रेरणा कहती हैं कि उस समय वो पढ़ने में अच्छी नहीं थीं फिर भी पिता को उनपर पूरा भरोसा था वह थे तब तक कोई दिक्कत नहीं आने दी. उनके जाने के बाद प्रेरणा ने ठान लिया कि पापा का सपना पूरा करना है. वो डॉक्टर बनना चाहती थी तो उसी को लक्ष्य मान कर पढ़ाई की.


प्रेरणा की मां माया कंवर ने बताया कि वह ही हार जाती तो बच्चों का क्या होता. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. यह स्थिति थी कि घर में सब्जी भी नहीं होती थी. एक समय रोटी के साथ प्याज या लहसुन की चटनी खाते थे. पढ़ाई करते रहते थे. बच्चे भी बहुत जल्द समझदार हो गए. उन्हें अगर दस रुपए भी दिए तो वह कई दिन तक संभालकर रखते थे. ये सोचकर की घर में काम आ जाएंगे.

बेटी ने कर दिया नाम रोशन 


इन सबके बीच प्रेरणा के परिवार को कर्जे की मार भी झेलनी पड़ी. बृजराज सिंह की मौत के बाद मकान की किस्त नहीं जा सकी. इसके चलते बैंक ने नोटिस भेज दिया. बाद में कुछ किस्तें इधर-उधर से जमा की गईं. प्रेरणा के पिता के इंश्योरेंस का भी मामला चल रहा है. घर का केस भी चल रहा है. काफी परेशानियों में बच्चे पाले हैं. लेकिन अब जब बेटी ने नाम रोशन कर दिया तो उनकी मां को सभी परेशानियां छोटी लगती हैं.



मेडिकल में रिचर्च करने की सोच

प्रेरणा एमबीबीएस करने के बाद पीजी करना चाहती हैं. उसके बाद मेडिकल फील्ड में ही रिसर्च करना चाहती हैं. वह चाहती हैं कि कैंसर जैसी बीमारियों में और खोज हो और मरीजों को बचाया जा सके.


Share:

मंत्री भूपेंद्र सिंह के बेटे अबिराज सिंह ने गिना रहे है विकास कार्यों को▪️बरोदियाकलां में 3 करोड़ के भूमिपूजन

मंत्री भूपेंद्र सिंह के बेटे अबिराज सिंह ने गिना रहे है विकास कार्यों को

▪️बरोदियाकलां में 3 करोड़ के भूमिपूजन



बरोदियाकलां,14 जून ,2023। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के बेटे अबिराज सिंह इन दिनों अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र खुरई में सक्रिय है l बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यक्रमो के साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी कर रहे है। इसके साथ ही बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को भी बता रहे है। 

जो व्यक्ति खुद पर विश्वास करता है वह व्यक्ति संसार पर विजय प्राप्त कर लेता हैः अबिराज सिंह


जीवन में आपका जो भी सपना है, उस सपने को सच करने, उसकी लक्ष्य प्राप्ति करने अपने खुद के ऊपर मजबूत विश्वास रखें। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने बोला था कि जो व्यक्ति खुद पर विश्वास करता है वह व्यक्ति संसार पर विजय प्राप्त कर लेता है। यह बात मंगलवार को बरोदियाकलां में हुए विकास कार्यां के भूमिपूजन अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मंत्री पुत्र अबिराज सिंह ने कही।


     अबिराज सिंह ने बरोदियाकलां के तीन स्थानों पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रसासों से स्वीकृत एस.डी.आर.एफ योजनांतर्गत 3 करोड़ की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने अंडर ब्रिज के पास से आवास कालोनी धामोनी रोड तक, नगर परिषद कार्यालय से सौरभ के मकान के पास पुलिया तक व बरोदियाकलां शमशानघाट से फोरलाईन वायपास तक नाला निर्माण का भूमिपूजन किया।

     इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अबिराज सिंह ने कहा कि आपने 2013 में जब मेरे पिताजी को विधायक व मंत्री बनाया तब से लेकर आज तक क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य किए गए हैं। उन्होंने बरोदियाकलां में हुए विकास कार्यां की जानकारी देते हुए कहा कि बरोदियाकलां में अभी तक 104 विकास के कार्य हो चुके हैं जिनकी लागत 198 करोड़ है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बरोदियाकलां में हुए 3 नवीन विकास कार्यां के भूमिपूजन पर बधाई दी। अबिराज सिंह ने बताया कि अब तक खुरई में लगभग 50 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निमार्ण किया जा चुका है।


     अबिराज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी की हमेशा कोशिश रही है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो, आज उनके ही प्रयास से खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास के कार्य हुए हैं। मंत्री श्री सिंह के प्रयासों से महिलाओं के स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बिना किसी खर्च के गरीब बेटियों की शान से शादी की जा रही है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना में अकेले खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 हजार महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।


     इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मालथौन के पदाधिकारियों एवं भाजपा नेताओं द्वारा अबिराज सिंह को स्वामी विवेकानंद का मोमेंटो भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुलायम सिंह लोधी, रामराजा लोधी, करतार लोधी, गजेन्द्र सिंह, राम सिंह राजपूत, गोलू राय, अंकित राय, रविन्द्र ठाकुर, दीपक रैकवार, रामनरेश पाटिस्कर, खिलान लोधी, दिलीप राय, संतोष लोधी, सौरभ विश्वकर्मा, आनंद अहिरवार, शंकर कुशवाहा, रवि लोधी, वसीम खान सहित क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________






Share:

www.Teenbattinews.com

Archive