Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : खाद्य विभाग ने फास्ट फूड आउटलेट का किया निरीक्षण ,मिली कमियां

SAGAR  : खाद्य विभाग ने फास्ट फूड आउटलेट का किया निरीक्षण ,मिली कमियां


तीनबत्ती न्यूज: 21 फरवरी,2024
सागर
:  संभागायुक्त डा. वीरेन्द्र सिंह रावत एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य के आदेश पर अभिहित अधिकारी के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतगर्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इस तारतम्य में गोपालगंज स्थित कृष्णा स्वीट्स एवं फास्ट फूड का निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों को ढकने के निर्देश दिये गये साथ ही बुंदी का नमूना शंका के आधार पर जांच हेतु लिया गया।

 इसके उपरांत गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने स्थित खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसके चलते कार्तिकीय डोसा सेन्टर से सांभर, नारियल चटनी के नमूने जांच हेतु लिये गये साथ ही साफ-सफाई से प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये और रजिस्ट्रेशन की प्रति प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये। 
_________
यह भी पढ़े
_____
____________________

देखे : आईजी आफिस में धरने पर बैठे बीजेपी नेता: राम धुन गाई,सुनाई खरी खोटी डीआईजी को

_________________

खाद्य सुरक्षा प्रशासन शाहगढ़ एवं बंडा में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही में सक्रिय रहा रोशन डेरी, लक्ष्मी डेरी, शाहगढ़ लंकी राज बेकरी, बंडा राठौर किराना, दलपतपुर आदि स्थान से दूध, मावा, पनीर, चिपस, नॉन खटाई. के लगभग 8 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे गये है। समस्त खाद्य कारोबारकर्ता अपने प्रतिष्ठान के लाइसेस / रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण समय पर कराये। विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

सुप्रीम कोर्ट के दोनों निर्णय ऐतिहासिक और साहसिक चुनावी बांड योजना और चंडीगढ़ महापौर को लेकर▪️कमलनाथ ने कांग्रेस को स्थाई क्षति पहुंचाई

सुप्रीम कोर्ट के दोनों निर्णय ऐतिहासिक और साहसिक चुनावी बांड योजना और चंडीगढ़ महापौर को लेकर
▪️कमलनाथ ने कांग्रेस को स्थाई क्षति पहुंचाई

तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी ,2024
सागर . भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बांड योजना को लेकर जो निर्णय दिया है वह ऐतिहासिक और साहसिक है. तो वहीं चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव को निरस्त कर निर्वाचित व्यक्ति की घोषणा करना महत्वपूर्ण कदम है.

  यह बात लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही. उन्होने कहा कि न्यायालय ने अब स्पीकिंग ऑर्डर देना शुरु कर दिया है. न्यायालय के दोनों निर्णयों को ऐतिहासिक और साहसिक बताते हुए उन्होने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह एक बड़ा कदम है. चुनावी बांड योजना के निर्णय  से दूरगामी असर भारतीय राजनीति पर होंगे और कालेधन तथा राजनैतिक गठजोड़ के बंधन कुछ ढीले हो जायेंगे. चुनाव आयोग से अपील करते हुए उन्होने कहा कि वह चुनाव के सारे दलीय खर्चे बंद कराएं.

____________________

देखे : आईजी आफिस में धरने पर बैठे बीजेपी नेता: राम धुन गाई,सुनाई खरी खोटी डीआईजी को

_________________



भाजपा की चादर के नीचे आग सुलगना शुरु: रघु

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में असंवैधानिक ढंग से संशोधन करने का संकेत है कि भाजपा की चादर के नीचे आग तेज हो रही है. पार्टी के विधान में संशोधन की निश्चित प्रक्रिया है जिसके तहत एक माह पूर्व प्रस्ताव देकर कार्यकारिणी में रखा जाता है. जो कि राष्ट्रीय सम्मेलन में लाया जाता है. भाजपा द्वारा किए गए संशोधन में आपातकाल में दल के अध्यक्ष के चुनाव के बजाए संसदीय बोर्ड निर्णय कर सकता है जो कि भीतर की आग है. सत्ताधीश अब बाहर से भले ही आशंकित न हो मगर भीतर से आशंकित जरुर है. भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र अब विधिवत समाप्त हो जायेगा.
कांग्रेस की साख को स्थाई क्षति पहुंचाई कमलनाथ ने

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ की समाचार पत्रों में विदाई और वापिसी ने भले ही कांग्रेस को संतोष दे दिया हो परंतु पार्टी की साख को स्थाई क्षति पहुंचा दी है, इससे कांग्रेसियों में निराशा का भाव है. कांग्रेस आलाकमान को इन सवालों पर आत्मचिंतन करना चाहिए. तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतेश कुमार के भविष्य को लेकर उन्होने कहा कि श्री कुमार के एनडीएम में शामिल हो जाने के बाद केंद्र में स्थान मिलने की संभावना है तो किसी राज्य में राज्यपाल भी बनाया जा सकता है.





एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

क्लस्टर प्रभारी पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे▪️22 फरवरी को अशोकनगर व 23 फरवरी को ग्वालियर में होगी बैठक

क्लस्टर प्रभारी पूर्वमंत्री  भूपेन्द्र सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे

▪️22 फरवरी को अशोकनगर व 23 फरवरी को ग्वालियर में होगी बैठक

तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी ,2024
सागर।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 22 जनवरी, गुरुवार को 12 बजे अशोकनगर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। अगले दिन 23 फरवरी, शुक्रवार को पूर्व मंत्री श्री सिंह ग्वालियर में भिंड, मुरैना व ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इन बैठकों में गुना लोकसभा क्षेत्र की बैठक अशोक नगर स्थित मंडी गेट के पास होटल राजश्री में 12 बजे से आयोजित की गई है। ग्वालियर में तीन लोकसभा क्षेत्रों ग्वालियर, भिंड व मुरैना की बैठक प्रातः 10:30 बजे से वीआईपी गेस्ट हाउस ग्वालियर में आयोजित की गई है।


लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित इन आवश्यक दोनों बैठकों में चारों संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले  विधानसभा क्षेत्रों से  अपेक्षित श्रेणी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।


ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई क्लस्टर संरचना में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना लोकसभा क्षेत्रों का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

सड़क हादसा : सागर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह बचे बाल बाल : जबलपुर जा रहे थे लोकसभा चुनाव की बैठक में

सड़क हादसा : सागर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह बचे बाल बाल : जबलपुर जा रहे थे लोकसभा चुनाव की बैठक में

तीनबत्ती न्यूज : 21 फरवरी,2024
सागर :  सागर जिला बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव के जबलपुर के प्रभारी जाहर सिंह आज एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। जाहर सिंह जबलपुर में पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। उनके हाथ  में मामूली मोच आई है। 


गढ़ाकोटा में वाहन टकराया क्रासिंग पर

पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने बताया कि आज सुबह वे अपने वाहन से जबलपुर के लिए निकले थे। गढ़ाकोटा में सेठ पेट्रोलपंप के पास  एक कार डिवाइडर क्रास करते हुए सामने से टकरा गई। उसमे विधार्थी बैठे थे। मोके पर किसी को चोट नही आई। वे दूसरे वाहन से जबलपुर के लिए रवाना हुए ।

बैठक के बाद कराया चेकअप

 पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह दूसरे वाहन से  जबलपुर में आयोजित बीजेपी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री राकेश सिंह सहित अनेक नेता शामिल हुए। 


            बैठक में जाहर सिंह

उन्होंने बताया कि बैठक के बाद उन्होंने  हॉस्पिटल जाकर एक्सरे कराया है। वे खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। जैसे दोनो गाड़ी टकराई तो एयर बैग खुल गए और किसी को भी  ज्यादा चोट नही आई। उनके हाथ में अंगूठा में मोच आई है। 
उधर गढ़ाकोटा थाना प्रभारी  रजनी कांत दुबे ने बताया कि दोनो वाहन आपस में टकराए है। किसी को भी चोट नही आई है। जाहर सिंह जी ने एक सूचनार्थ आवेदन दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। 



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

MP : बच्चो के स्कूल बैग का वजन होगा कम : स्कूली शिक्षा विभाग ने बैग पालिसी को लेकर जारी किए निर्देश▪️हफ्ते में एक दिन नो स्कूल बैग : होमवर्क के घण्टे तय

MP : बच्चो के स्कूल बैग का वजन होगा कम : स्कूली शिक्षा विभाग ने बैग पालिसी को लेकर जारी किए निर्देश

▪️हफ्ते में एक दिन नो स्कूल बैग : होमवर्क के घण्टे तय

तीनबत्ती न्यूज : 20 फरवरी ,2024
 भोपाल :  मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के भारीभरकम स्कूल बैग के बोझ से राहत मिलेगी। राज्य शासन ने  स्कूल बैग पालिसी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है। बच्चों को राहत देते हुए लोक शिक्षण संचालनालय विभाग द्वारा ने आदेश जारी किए थेपालिसी के तहत कक्षा वार वजन निर्धारित किया गया है। साथ ही एक दिन नो बैग भी रहेगा। यह व्यवस्था सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगी। पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को होम वर्क नहीं दिया जाएगा।

नए शैक्षणिक सत्र 2024–25 से होगी लागू




आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव
ने नए शैक्षणिक सत्र (2024-25) से
स्कूल बैग पॉलिसी का सख्ती से पालन
कराने के निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु "स्कूल बैग पॉलिसी 2020" (School Bag Policy 2020 ) के पालन हेतु समस्त शासकीय / अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बस्ते का बोझ कम करने के संबंध में राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के संदर्भित आदेश क्रमांक-1 की प्रति संलग्न है का अवलोकन किया जाए।


बस्ते का बोझ करने के संबंध में पूर्व के समरत निर्देश निरस्त करते हुए राज्य शासन स्कूल शिक्षा द्वारा दिनांक 29.08.2022 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति
(New Education Policy) के क्रियान्वयन की दृष्टि से भारत सरकार द्वारा निर्धारित स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के परिपालन में स्कूल बैग हेतु आदेश प्रसारित किये हैं जिसमें कक्षावार बस्ते के वजन की सीमा का निर्धारण निम्नानुसार है:-
________________
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्धारित बैग का वजन

पहली कक्षा-  1.6-2.2 किलो.
दूसरी कक्षा-  1.6-2.2 किलो.
तीसरी कक्षा- 1.7-2.5 किलो.
चौथी कक्षा-  1.7-2.5 किलो.
पांचवीं कक्षा- 1.7-2.5 किलो.
छठवीं कक्षा-  2-3 किलो.
सातवीं कक्षा-  2-3 किलो.
आठवीं कक्षा-  2.5-4.0 किलो.
नौवीं कक्षा-  2.5-4.5 किलो.
दसवीं कक्षा-  2.5-4.5 किलो.
___________________

वहीं विभाग द्वारा कक्षा 11वीं और 12 वीं क्लास के बैग के वजन की सीमा स्कूल तय करेंगे। इस पॉलिसी को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में चस्पा किया जाएगा। हफ्ते में एक दिन बच्चों को बिना बैग के स्कूल के जाना होगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाने की बात कही गई है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया है।

अन्य निर्देश निम्नानुसार है:-

▪️ प्रत्येक शासकीय/अशासकीय / अनुदान प्राप्त विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर बस्ते के वजन का चार्ट प्रदर्शित किया जाए।

होमवर्क के घण्टे भी तय
▪️ कक्षा 2 के विद्यार्थियों को गृह कार्य नहीं दिया जाए, कक्षा 3 से 5वीं तक के विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह 2 घंटे, कक्षा 6वीं से आठवीं तक प्रतिदिन 1 घण्टे तथा कक्षा 9वीं रो 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन 2 घंटे का ही गृह कार्य दिया जाए।
______________

देखे :खजुराहो नृत्य महोत्सव : कथक के 1500 नृत्य कलाकारों  की सामूहिक प्रस्तुति ने बनाया विश्व रिकार्ड

_____________

▪️ शाला प्रबंधन समिति के द्वारा ऐसी समय-सारणी तैयार की जाए, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन सभी पुस्तकें / अभ्यास पुस्तिकाएं / कॉपियां नहीं लानी पड़े और बरते का वजन निर्धारित सीमा से अधिक न हो।

▪️ शाला प्रबंधन द्वारा कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिये अभ्यास पुस्तिकाएं, वर्कबुक एवं अन्य आवश्यक सामग्री को शाला में ही रखने की व्यवस्था की जाए।

▪️ कम्प्यूटर, नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा खेल एवं कला की कक्षाएं के लिये कक्षाएं बिना पुस्तकों के ही लगाई जाए।

एक दिन बिना बैग का 

▪️ विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन बैग विहीन दिवस के रूप में निर्धारित किया जाए। विद्यालयों में इस दिवस व्यवसायिक कार्यानुभव से संबंधित गतिविधियां संपन्न कराई जाएं।

▪️. विद्यार्थी के बस्ते का वजन निर्धारित सीमा में ही है इस हेतु जिले के जिला शिक्षा अधिकारी प्रत्येक तीन माह में शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्कूल बैग की जांच करायेंगे जांच में निर्धारित सीमा से बैग का वजन अधिक पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन से स्कूल बैग पॉलिसी-2020 के उक्त निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगें।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 निकट भविष्य में प्रारंभ हो रहा है। अतः राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा एंव साक्षरता विभाग द्वारा जारी "स्कूल बैग पॉलिसी 2020" के संबंध में राज्य शासन के संदर्भित आदेश के अनुक्रम में प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बस्ते का बोझ कम करने के संबंध में उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। 




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________









Share:

SAGAR : विद्युत.मंडल कर रहा बिलों की वसूली और नए मीटर के नाम पर गुंडागर्दी

SAGAR  : विद्युत.मंडल कर रहा बिलों की वसूली और नए मीटर के नाम पर गुंडागर्दी



तीनबत्ती न्यूज : 20 फरवरी,2024
सागर
: सागर के बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत बिल वसूली के नाम पर जोर जबरदस्ती और गुंडागर्दी पर उतारू हो रहे हैं। इसी के साथ ही बिजली के नए मीटर लगाने को लेकर भी कई शिकायते सामने आ रही है। इसको लेकर राजनेतिक दल भी नाराजगी जता चुके है। 

______________

देखे :खजुराहो नृत्य महोत्सव : कथक के 1500 नृत्य कलाकारों  की सामूहिक प्रस्तुति ने बनाया विश्व रिकार्ड



______________


 वर्तमान में बिजली बिल की वसूली को लेकर भी विरोध हो रहा है।  वसूली का समय भी ऐसा निर्धारित किये हुये है जब घर में पुरूष नहीं रहते अपने कामधंधे पर जाते हैं। विद्युत कर्मियों उपभोक्ता के घर की महिलाओं को डरा धमकाते हैं और कही कही तो बिजली कनेक्शन भी कट कर जाते हैं। यही हाल स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम का है,जो उपभोक्ता की शंकाओं का समाधान ना कर उन्हें डरा धमकाकर नये मीटर लगा रहे हैं।


नरयावली नाका निवासी नितिन पचौरी जो सुबह 11 बजे अस्पताल में थे उनके घर में उनकी 72 वर्षीय माता अकेली थी। विद्युत विभाग की वसूली टीम उनके घर पहुंची और वृद्ध माता को डराया धमकाया। जब उनका बेटा घर पहुंचा तब उनने अपने बेटे को पूरी बात बतायी। बेटे द्वारा विद्युत वसूली टीम का विरोध करने पर उनके बेटे को भी डराया धमकाया गया।


यही घटना मोहननगर वार्ड निवासी अंकुर यादव,रविशंकर वार्ड निवासी हरिप्रसाद सोनी के यहां घटित हुई और ऐसे दर्जनों उपभोक्ता हैं जिनके साथ ऐसी घटनाएं घटित हो रही है। जैसा कि विदित है विगत 15 वर्षों में यह चौथा मोका है जब विद्युत मीटर बदले जा रहे हैं वर्तमान लगे मीटरों की खामियां पूछने पर विद्युत विभाग कोई सटीक जबाव नहीं दे पा रहा है।




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण वैश्विक मूल्यबोधपरक पाठ्यचर्याओं से ही संभव- कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता▪️भारत-नेपाल उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन-2024

शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण वैश्विक मूल्यबोधपरक पाठ्यचर्याओं से ही संभव- कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता
▪️भारत-नेपाल उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन-2024 

तीनबत्ती न्यूज : 20 फरवरी,2024
सागर :भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्त्वावधान में दिनांक 15 से 17 फरवरी 2024 तक ‘उच्च शिक्षा का वैश्वीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण’ विषय पर काठमांडू विश्वविद्यालय, काठमांडू (नेपाल) में भारत के सभी भारतीय विश्वविद्यालयों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 117 भारतीय विश्वविद्यालयों ने सहभागिता की. डॉ. हरीसिंह गौर विवि, सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के नेतृत्व में एनईपी 2020-शिक्षा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीयकरण थीम के साथ सम्मिलित हुईं.

______________

देखे :खजुराहो नृत्य महोत्सव : कथक के 1500 नृत्य कलाकारों  की सामूहिक प्रस्तुति ने बनाया विश्व रिकार्ड



______________


 विश्वविद्यालय की प्रो. श्वेता यादव और डॉ. सुनीत वालिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. शिखर सम्मेलन का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने किया और उदघाटन भाषण भी दिया.  विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रख्यात कुलपतियों ने कई तकनीकी सत्रों को संबोधित किया. 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने ‘इंटरनेश्नल कोलैबोरेशंस एंड पार्टनरशिप: बिल्डिंग ब्रिजेज फॉर हायर एजुकेशन’ विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने शिक्षा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीयकरण और वैश्वीकरण पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्र विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भागीदारी के बारे में चर्चा की. उन्होंने करीकुलम के वैश्विक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि हमें इस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है तभी हम वैश्विक स्तर पर अपने ज्ञान संसाधनों एवं उसकी महत्ता को बतला सकने में सक्षम होंगे. उन्होंने भारतीय छात्रों के बढ़ते पलायन एवं ब्रेन-ड्रेन जैसे तथ्यों की तरफ भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पढ़ाई के लिए जब छात्र बाहर जाते हैं तो इससे भारतीय मेधा के साथ भारतीय आर्थिकी का भी इससे नुकसान होता है. 


उन्होंने इसके उपचारात्मक समाधान पर जोर देते हुए कहा कि यूजीसी विदेशी छात्रों को आकर्षित करने और भारतीय छात्रों को वापस बनाए रखने के लिए संस्कृति विविधता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सुविधा प्रदान कर रहा है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने और आमंत्रित करने के लिए आउट-रीच कार्यक्रम, वेबसाइट लाइन, मजबूत डिजिटल उपस्थिति और लचीली और त्वरित प्रवेश प्रक्रिया और छात्रों के इमीग्रेशन और प्रवास की प्रक्रिया को आसान बनाने का सुझाव दिया. प्रो. गुप्ता ने अकादमिक विद्वानों के अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे घरेलू और वैश्विक शिक्षा प्रणाली की समझ बढ़ेगी और व्यापक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विश्व शांति विकसित होगी. 

विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों एवं विशिष्टताओं का किया प्रदर्शन
यह आयोजन एक ऐसा बड़ा मंच था जिसमें सभी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों ने अपने पाठ्यक्रमों, प्रवेश, प्रक्रियाओं, अनुसंधान क्षेत्रों और सहयोग आदि के संदर्भ में अपनी सक्षम उपस्थिति दर्ज की. इसी क्रम में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने भी स्टाल के माध्यम से विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों, छात्र सुविधाओं, अध्ययन-अध्यापन के वातावरण, पाठ्यक्रमों, शोध-अनुसंधान आदि में अपनी सभी प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया. काठमांडू के सात से अधिक स्कूलों ने अपने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों, उपकुलपतियों, संकाय सदस्यों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के स्टाल का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की. 


वहां के कई सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षकों ने विज्ञान, प्रबंधन, कला, इंजीनियरिंग आदि जैसे  विषयों में परियोजनाओं, छात्र विनिमय कार्यक्रमों, एमओयू के संदर्भ में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की. सम्मलेन में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग, हांगकांग, थाईलैंड और यूनाइटेड किंगडम के प्रतिनिधियों ने चुनौतियों, नई नीतियों के निर्माण और इसके एलाइनमेंट पर भी चर्चा की.




एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया डा गौर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का वर्चुअल लोकार्पण

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया डा गौर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का वर्चुअल लोकार्पण

तीनबत्ती न्यूज : 20 फरवरी,2024
सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के नवीन भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने डॉ. गौर और माँ सरस्वती पर माल्यार्पण किया. ऑनलाइन माध्यम से रिमोट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास मंत्रालय सहित कई अन्य योजनाओं के तहत देश भर के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया. 


इसी क्रम में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के तीन नवीन भवनों का लोकार्पण किया गया. जम्मू से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह एवं जम्मू के स्थानीय सांसद मौजूद थे. 
प्रधनामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. शिक्षा के संस्थान अपने नवीनतम एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हम तरक्की और विकास के रास्ते पर हैं. देश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम संकल्पित हैं.

पढ़ने क्लिक करे

इन भवनों का हुआ लोकार्पण
 उन्होंने देश के कई आईआईटी, आईआईएम, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के साथ ही कई शैक्षणिक संस्थानों के भवनों का लोकार्पण किया. इसी क्रम में विश्वविद्यालय के अपराध विज्ञान और फोरेंसिक विज्ञान विभाग, ललित और प्रदर्शन कला विभाग, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के लिए एकीकृत भवन, केंद्रीय पुस्तकालय भवन का विस्तार और व्यवसाय प्रबंधन भवन विभाग के विस्तारित भवन का भी लोकार्पण हुआ.  

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता ने प्रधानमंत्री का आभार ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ये तीन भवन नई संरचनाओं एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार हुए हैं. कई भवनों के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. जल्द ही ऐसे कई नवीन अकादमिक भवन और प्रयोगशालाएं विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के उपयोग के लिए तैयार हो जायेंगी. 

______________

देखे :खजुराहो नृत्य महोत्सव : कथक के 1500 नृत्य कलाकारों  की सामूहिक प्रस्तुति ने बनाया विश्व रिकार्ड



______________

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विश्वविद्यालय को लगभग 250 करोड़ की नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा. इसमें सिंथेटिक ट्रेक, स्वीमिंग पूल, कन्वेंशन सेंटर, फ़ूड प्लाजा, पैरामेडिकल एवं इंजीनियरिंग विभागों के नवीन भवन, खेल सुविधाएं एवं अन्य कई आवश्यक परियोजनाएं शामिल हैं. 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष ने किया. प्रभारी कुलसचिव डॉ एस.पी.उपाध्याय द्वारा आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं शोध छात्र सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे.

___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive