Editor: Vinod Arya | 94244 37885

म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर 07 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा धरना : मांगो को लेकर सरकार का रवैया उदासीन

म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर 07 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा धरना : मांगो को लेकर सरकार का रवैया उदासीन


तीनबत्ती न्यूज : 02 फरवरी ,2025

सागर : मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में किये जा रहे प्रयास एवं उस पर शासन के रवैया को स्पष्ट करने और इस संबंध में कर्मचारी वर्ग में जागरूकता लाने के संबंध में एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सागर में आयोजित की गई। इस मोजे पर  भोपाल से पधारे  सुरेन्द्र निगम प्रांताध्यक्ष एवं अन्य उच्च पदाधिकारियों ने कर्मचारी संवर्ग के हित में 51 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की।

यह भी पढ़े Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 03 फरवरी से 09 फरवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

चार चरणों में जारी विरोध प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि  कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर म.प्र. शासन का ध्यान आकर्षण करवाने के साथ साथ मांगों के निराकरण करने हेतु चार चरणों में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। जिसके प्रथम चरण में मुख्य मंत्री एवं  मुख्य सचिव के नाम से 16 जनवरी को कलेक्टर के माध्यम से तथा द्वितीय चरण के आंदोलन में  24 जनवरी को जन प्रतिनिधियों के नाम से 51 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। शासन द्वारा मांगों के निराकरण के संबंध में मोर्चे के प्रतिनिधियों से ना ही चर्चा के लिये बुलाया गया है और ना ही चर्चा के माध्यम से मांगों का निराकरण करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनॉक 7 फरवरी 2025 को जिला मुख्यालयों के समक्ष धरना एवं दिनॉक 16 फरवरी 2025 को भोपाल के अंबेडकर जयंती पार्क में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाना निश्चित है।

यह भी पढ़ेASI को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सरकार का रवैया निराशाजनक

बैठक के बारे मे मोर्चा जिलाअध्यक्ष चूरामन रैकवार एवं जिला संयोजक आलोक गुप्ता ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र लागू किया जाना,पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाना,लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान ग्रेड पे दिया जाना,और उनके वेतनमान में सुधार किया जाना, शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाना,समस्त संवर्गीय कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार किया जाना,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद नाम और वेतनमान में सुधार किया जाना,कोटवार, अंशकालीन कर्मचारी, अस्थाई कर्मचारी, हैंडपंप टेक्नीशियन, संविदा कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाना,शासन द्वारा लंबित महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान किया जाना,मकान भाड़ा समेत अन्य सुविधाओं को लागू करने के लिए शासनादेश जारी किया जाना शामिल है। हमारी मांगों को लेकर शासन द्वारा किसी भी स्तर पर सहयोगात्मक रवैया प्रस्तुत नहीं किया गया है इसलिए हम अपने पूर्व निर्धारित चार चरणों  के कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय चरण में  दिनांक 7 फरवरी को जिला मुख्यालय पर एवं तृतीय चरण में आगामी 16 फरवरी को प्रदेश प्रदेश स्तर पर अपनी धरना कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे और शासन पर अपनी मांगे पूरी करने के लिए दबाव बनाएंगे। 

बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत हुआ

ये रहे मोजूद

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक माधव कटारे तृतीय बार कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष गांधाली कर्दम , शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्षआलोक गुप्ता ,लिपिक संवर्ग से जिला अध्यक्ष नरेंद्र रैकवार, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक ज्योतिषी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से बेनी प्रसाद प्रजापति लघु वेतन कर्मचारी संघ से थान सिंह मंडल पेंशनर्स संघ से यू  एस रावत अध्यापक संघ अध्यक्ष प्रमोद चौबे देवरी स्वास्थ्य विभाग संघ जिला अध्यक्ष रामकुमार तिवारी मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय बिल्थरे इंजीनियरिंग कॉलेज संघ से राजेश धागे नरेश बनोते अजाक्स संघ से गजेंद्र बोहत पुरानी पेंशन संघ से राघवेंद्र सिंह ठाकुर प्रतीक राजपूत वाहन चालक संघ से बसीर खान राकेश द्विवेदी आदि सभी विभागों के समस्त पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़े : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

 ये रहा 51 सूत्रीय मांग पत्र

1 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्ष 2016 से बंद पदोन्नति को प्रारंभ किया जाकर पात्रता दिनॉक से पदोन्नति प्रदान की जावे।

2 विभागाध्यक्ष एवं उसके अधीनस्थ कार्यरत् लिपिकों को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान का लाभ मंत्रालय को दिये गये दिनॉक-1.4.2006 से दिया जावे।

3 गृह भाड़ा भत्ता, वाहन भत्ता एवं अन्य भत्तो का पुनरीक्षण सातवें वेतनमान में किया जावे।

4 अनुकम्पा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3, को निर्धारित समयावधि में सी.पी.सी.टी. परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं की जावे तथा जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, उन्हें पुनः सेवा में लिया जावे, इसके साथ ही अपात्रता की शर्त को विलोपित करते हुये सी.पी.सी.टी की शर्त को विलोपित / सरलीकरण किया जावे।

5 दिनाँक 1.1.2005 के पश्चात् नियुक्त कर्मचारियों को नई पेंशन प्रणाली (एन.पी.एस.) को बंद किया जाकर पुरानी पेंशन प्रणाली (ओ.पी.एस.) बहाल की जावे। वर्ष 2005 के पूर्व नियुक्त जिन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई है उसे बहाल करते हुये एन.पी.एस. के मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को परिवार पेंशन प्रदान की जावे

6 सहायक ग्रेड-3 का ग्रेड-पे 1900 संशोधित करते हुये कम्प्यूटर आपरेटर के समान, समान योग्यता समान कार्य को ध्यान रखते हुये ग्रेड-पे 2400 किया जावे।

7 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता घोषित किया जाकर मंहगाई भत्ते के एरियर्स की राशि देय तिथि से दिया जावे। (पार्टी घोषणा पत्र अनुरूप)

8 सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति आयु में एक रूपता लाई जावे। (पार्टी घोषणा पत्र अनुरूप)

यह भी पढ़े : रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

9 प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मण्डलों इत्यादि में कार्यरत् अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मंत्रि परिषद् के आदेश दिनॉक-4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जावे, अथवा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना की परिधि में लाया जावे।

10 भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाकर कार्यालय सहायक किया जावे, एवं उनका ग्रेड पे 1300 के स्थान पर 1800 किया जावे।

11 टैक्सी प्रथा बंद की जावे तथा विभागों में रिक्त वाहन चालक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जावे एवं पूर्व में समर्पित किये गये पदों को पुर्नजीवित किया जावे।

12 मंत्रालय के तकनीकी कर्मचारियों/ स्टेनो टायपिस्ट को तीसरे समयमान वेतनमान का लाभ दिया जावे।

13 समस्त निगम मण्डल/बोर्ड/परिषद्/प्राधिकरण में नियमित कर्मचारियों के समान वेतनमान एवं अन्य सुविधाएं (स्वतः) लागू की जावे।

14 प्रदेश के पेंशनरों को राज्य के नियमित कर्मचारियों के समान देय तिथि जनवरी 2024 से मंहगाई राहत प्रदान करते हुये मंहगाई राहत के एरियर की राशि का भुगतान देय तिथि से किया जावे।

15. पंशनरों के लिये राज्य पुर्नगठन की धारा 49 (6) का बधन समाप्त करते हुये प्रदेश के पेशनरों को भी देय तिथि से पेंशन / मंहगाई भत्ता प्रदान किया जावे। इसके अतिरिक्त छठवें वेतनमान के 32 माह के एरियर एवं सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर का भुगतान किया जावे। केन्द्र के समान पेंशन नियम 1976 में संशोधन कर अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यागता पुत्री को आजीवन परिवार पेंशन आदेश जारी किया जावे।

16 सहायक शिक्षक / शिक्षकों/ प्रधानाध्यापकों को 35 वर्ष की सेवा उपरांत चतुर्थ समयमान वेतनमान प्रदाय किया जावे। नवीन शिक्षक संवर्ग/अध्यापक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनॉक से वरिष्ठता प्रदान की जावे साथ ही नवीन संवर्ग का राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्ति शब्द विलोपित कर संविलियन शब्द जोड़ा जावे।

यह भी पढ़ेSagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

17 गुरूजी संवर्ग से नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों की सेवा की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक वर्ष 97-98 से की जाकर कमोन्नति, पदोन्नति तथा वेतन का लाभ दिया जाये।

18 गुरूजी पद पर कार्यरत् ऐसे शिक्षकों को जो 26-27 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक पद की योग्यता रखते हैं, को सेवा में निरंतर वृद्धि के प्रावधानों के तहत् प्राथमिक शिक्षक बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाये।

19 सीधी भर्ती के रिक्त पदों को समयवद्ध तरीके से तत्काल भरा जावे एवं रिक्त पदों पर की गई नई नियुक्तियों में दिये जा रहे स्टायपेंड 70, 80 एवं 90 प्रतिशत के स्थान पर नियुक्ति दिनॉक से ही संबंधित पदों का वेतनमान एवं अन्य लाभ प्रदान किया जावे।

20 वाहन चालक का पदनाम परिवर्तित कर पायलेट / व्हीकल आपरेटर किया जावे।

21 म.प्र. के समस्त विभागों में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं, निगम मण्डल, स्वशासी समितियों, उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, सहकारी बैंकों में संविदा पर कार्यरत् अधिकारियों कर्मचारियों को विभागों में रिक्त पदों पर सीधे संविलियन किया जाये अथवा संविदा कर्मचारी जहाँ कार्यरत है वहीं नियमित पदों का निमार्ण कर नियमित वेतनमान एवं अन्य भत्ते दिये जायें।

22 शेट्टी वेतन आयोग से विभिन्न संवर्ग के वेतनमानों में उत्पन्न विसंगतियों का निराकरण किया जावे। आयोग की अनुशंसा अनुसार सभी कर्मचारियों को एक हायर पे स्केल का लाभ प्रदान किया जावे।

23 अधीनस्थ जिला न्यायालय के कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु देय अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाय। साथ ही न्यायिक अधिकारियों की भांति लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को भी निजी चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधा प्रदान की जावे।

24 न्यायालय के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को वर्दी भत्ते का नगद भुगतान किया जावे, साथ ही आदेशिका वाहक को 25 लीटर पेट्रोल भत्ता दिया जावे।

25 अर्हतादायी पेंशन की पात्रता 33 वर्ष के स्थान पर केन्द्र एवं अन्य राज्यों के समान 25 वर्ष की जावे। साथ ही ग्रेज्युटी का भुगतान केन्द्र के समान किया जावे।

26 स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाये, साथ ही दैनिक वेतन भोगी, आऊट शोर्ष, को नियमित किया जाकर अंशकालीन कर्मचारी, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, उषा सहयोगी, कोटवार कर्मचारियों को नियमित किया जावे। ग्राम रोजगार सहायकों को सहायक सचिव के पद पर जिला संवर्ग घोषित करते हुये नियमितीकरण किया जावे।

27 .कार्यभारित कर्मचारियों के संवा निवृत्त होने के उपरात नियमित कर्मचारिया के समान 300 दिवस के अवकाश नगदीकरण का लाभ दिया जावे। (पार्टी घोषणा पत्र अनुरूप)

28 भारत सरकार एवं अन्य राज्यों की भांति 1 जनवरी से 30 जून के मध्य सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जावे। इसके साथ ही वित्त विभाग द्वारा जारी परिपत्र कमांक एफ-8-1/2024 नियम/चार, दिनाँक 15.03.2024 में संशोधन करते हुये प्रशासकीय स्वीकृति के स्थान पर विभागाध्यक्ष /सक्षम अधिकारी स्थापित किया जाये।

29. 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर कई विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें भी दिया जावे तथा निर्माण विभागों में समयमान वेतनमान प्राप्त करने के लिये विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता समाप्त कर अन्य विभागों की भांति समयमान वेतनमान दिया जावे।

30 प्रदेश के सभी विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाय एवं नियमों का सरलीकरण करते हुये शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु डी. एड. पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त की जावे।

31 उपयंत्री संवर्ग का ग्रेड पे 3600 में लोक सेवा आयोग की शर्त को विलोपित किया जाये।

32 पंचायत सचिवों को दिये गये पांचवे एवं छठवें वेतनमान में सेवाकाल की गणना नियुक्ति दिनाँक से करते हुये पंचायत विभाग में संविलियन किया जावे।

यह भी पढ़ेBasant Panchami 2025 : बसंत पंचमी : बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर सागर में : जहा विराजी है मां सरस्वती ▪️एकल आदमकद प्रतिमा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

33 वन विभाग, राजस्व विभाग अथवा अन्य किसी विभाग के शासकीय सेवकों की बिना जाँच हुये आपराधिक प्रकरणों के तहत् गिरिप्तारी नहीं की जावे।

34 आरक्षक (पुलिस) का ग्रेड पे 1900 को संशोधित किया जाकर 1900 के स्थान पर 2400 किया जावे। साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों का शीघ्र निराकरण किया जावे। इसके साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का ग्रड पे 2800 के स्थान पर 3600 एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी का ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4200 किया जावे।

35 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के समान 6 वर्ष की सेवा उपरांत उच्चतर समयमान वेतनमान दिया जावे। 10 वर्ष की सेवा उपरांत अखिल भारतीय सेवा (चयन से भर्ती) नियम 1951 के तहत आई.ए.एस. अवार्ड हेतु डी. पी.सी. में शामिल किया जावे।

36 नायब तहसीलदारों को 5 वर्ष के उपरांत विभागीय परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा के पद पर पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जावें।

37 राजस्व विभाग में तहसीलदारों का ग्रेड पे 5400, नायब तहसीलदारों का ग्रेड पे 4800, राजस्व निरीक्षकों का ग्रेड पे 3600 तथा पटवारियों का ग्रेड पे 2800 किया जावे।

38 अतिथि शिक्षक एवं अतिथि विद्वानों को नियमित किया जावे एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करते हुये आउटसोस प्रथा को समाप्त किया जावे।

39 उपयंत्री संवर्ग को 28 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर कार्यपालन यंत्री के पद का वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं उन्हें सहायक यंत्री का पदनाम दिया जावे, तथा 35 वर्ष की सेवा उपरांत उपयंत्री संवर्ग को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने हेतु डिग्री की अनिवार्यता को समाप्त किया जावे।

40 शीघ्रलेखकों का वेतनमान दिनाँक 1.1.1996 से 5500-9000 अथवा उसका तत्स्थानी वेतनमान रू. 9300-34800 ग्रेड पे 3600 संशोधित किया जाकर निज सहायक के पद का वेतनमान रू. 5500-9000 अथवा उसका तत्स्थानी वेतनमान रू. 9300-34800 ग्रेड पे 3600 के स्थान पर ग्रेड पे 4200 संशोधित / उन्नत किया जावे।

41 विभिन्न संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों यथा कार्यपालिक एवं तकनीकी, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, कलाकार, महिला बाल विकास सुपरवाईजर, पोलिटेक्निक एवं उच्च शिक्षा के प्रयोगशाला तकनीशियन, वन रक्षक-वन पाल संवर्ग सहित अन्य विभागों के संवर्गों में व्याप्त वेतनमान की विसंगतियों को दूर किया जावे।

42 वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ-8-1/2023/ नियम / चार, दिनाँक 14.08.2023 में चतुर्थ समयमान वेतनमान की कंडिका-3, को विलोपित किया जाकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समान रूप से चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाये।

43 हैण्डपंप तकनीशियन की वेतन विसंगति दूर कर पांचवें वेतनमान अनुसार 4000-6000 किया जाए नियुक्ति दिनांक से प्रभावशील वेतनमान 1150-1800 मान्य किया जाकर पुर्ननियमन की कार्यवाही को समाप्त किया जाए तथा अवकाश नगदीकरण की सुविधा प्रदान की जाए। इसके साथ ही कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित सेवा घोषित किया जावे।

44 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर आउट शोर्ष से की जा रही भर्ती पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जावे तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत् स्थाई कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान वर्ष 2007 के बाद नियुक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का दर्जा दिया

45 पुलिस विभाग के समान राजस्व विभाग एवं जेल कर्मचारियों को भी 13 माह का वेतन, पौष्टिक आहार भत्ता, गणवेश भत्ता, नवीनीकरण भत्ता दिया जावे। साथ ही जेल विभाग के लिपिक कर्मियों को भी उच्च पद का प्रभार सौंपा जावे।

46 वर्ष 2016 से पदोन्नतियां नहीं की जा रही है, पदोन्नति प्रारंभ होने तक सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार सौंपा जाय।

47 वित्त विभाग, कोषालय के अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग के सदस्यों को राजपत्रित त्रिस्तरीय वेतनमान, चयन के माध्यम से कमोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण किया जावे।

48 प्रशिक्षित जन आरोग्य मित्रों को प्रत्येक जिले में पंजीकृत कर, खोले गये आरोग्य केन्द्रों में सेवाएं ली जाए एवं सरकार द्वारा बनाये जाने वाली डिजास्टर मैनेजमेंट टीम मे सम्मिलित कर पूर्ण सहयोग लिया जाये जिसका पूरा लाभ ग्राम वासियों को प्राप्त होगा।

49 आठवें वेतन आयोग का गठन किया तत्काल किया जावे।

50 म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे को पत्राचार की मान्यता प्रदान की जावे। कार्यालय हेतु राजधानी भोपाल में एक ई-टाईप शासकीय आवास आवंटित किया जावे, तथा मंत्रालय में एक कक्ष आवंटित किया जावे।

51 बांध निरीक्षक अन्य संवर्गों को 30 वर्ष की सेवा उपरांत तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ प्राप्त करने के उपरांत सहायक अनुसंधान अधिकारी पदनाम किया जावे। 

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     






Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 03 फरवरी से 09 फरवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 03 फरवरी से 09 फरवरी 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय


Astrology   | Horoscope
Astrology Forecast 
Horoscope Weekly

तीनबत्ती न्यूज : 02 फरवरी ,2025

जय श्री राम

आप सभी को बसंत पंचमी और की हार्दिक बधाई । मैं पंडित अनिल पांडे आज आपको 3 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा इसी सप्ताह में 6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि समाप्त हो रही है । 

इस सप्ताह सूर्य और बुध मकर राशि में, बक्री मंगल   मिथुन राशि में ,   वक्री गुरु वृष राशि में , शुक्र मीन राशि में , शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि गोचर करेंगे ।

मेरा दावा है कि यह साप्ताहिक राशिफल 80% से ऊपर आपको सही भविष्य बताएगा ।   अगर 80% से ऊपर सही भविष्य आपको इस राशिफल से प्राप्त नहीं होता है तो आप मुझे अपने जन्म का विवरण मेरे मोबाइल क्रमांक 8959594400 पर भेज दें ।  मैं आपको आपकी  लग्न राशि बता दूंगा जिससे आपको सही राशिफल प्राप्त होने लगेगा ।

 आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

यह भी पढ़े Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी : बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर सागर में : जहा विराजी है मां सरस्वती ▪️एकल आदमकद प्रतिमा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

 मेष राशि:-

 उच्च के शुक्र के कारण इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  धन आने का योग बनेगा  ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे  ।  शत्रुओं से सावधान रहें  । कार्यालय में कार्य करते समय सावधान रहें ।  इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  6 और 7 फरवरी को धन आने का योग बन सकता है  । 3 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 वृष राशि:-

इस सप्ताह उच्च का शुक्र लाभ भाव में बैठकर आपको व्यापार और आर्थिक जगत में आगे बढ़ाएगा।  कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी  ।  भाग्य आपका विशेष साथ नहीं देगा  ।  आपको अपने परिश्रम पर विश्वास कर कार्य करने होंगे  ।  आपको अपने संतान से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  चार और पांच फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

यह भी पढ़े : Sagar : पिता-पुत्र के ऊपर से गुजरी बस, मौतः हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहा था ▪️लोगों ने किया चक्काजाम : सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

 मिथुन राशि:-

 लग्न के वक्री मंगल के कारण आपके स्वास्थ्य में इंप्रूवमेंट होगा  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी  ।  खर्चों में वृद्धि होगी परंतु ये खर्चे अच्छे काम के लिए होंगे  ।  भाग्य आपका साथ देगा  ।  दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 3 , 8 और 9 फरवरी मंगल दायक हैं  ।  6 और 7 फरवरी को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को निपटाना चाहिए  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प  डालकर भगवान सूर्य के मन्त्रों के साथ भगवान सूर्य को अर्पण करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़े सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

 कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपका आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी  ।  जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है  ।  द्वादश भाव में बक्री मंगल के कारण आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  धन आने का सामान्य योग है  ।  भाग्य आपका साथ देगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी लाभदायक हैं  ।  8 और 9 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए  ।   8 और 9 फरवरी को आपको कचहरी के कार्यों से बचना  चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

यह भी पढ़े रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

 सिंह राशि:-

 इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  धन सामान्य मात्रा में आएगा  । शत्रुओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए  ।  आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको जो कुछ भी प्राप्त होगा अपने परिश्रम से ही प्राप्त होगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी फल दायक है  ।  3 फरवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  मंदिर पर जाकर गरीब लोगों के बीच में चावल का दान करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है । 

 कन्या राशि:-

 अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है  ।  उनके विवाह के बड़े अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे  ।  उच्च का शुक्र सप्तम भाव में बैठकर प्रेम संबंधों में वृद्धि करेगा  ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । 6 और 7 तारीख को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है  ‌  ।  इस सप्ताह 3 , 8 और 9 फरवरी आपके लिए मंगल दायक हैं  ।  चार और पांच फरवरी को आपको सतर्क होकर कार्यों को निपटाना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें  और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर आराधना करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

यह भी पढ़े : Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

 तुला राशि:-

 इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  माता जी को कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है  ।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा  ।  भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है  ।  इस सप्ताह शत्रु आपको परेशान नहीं कर पाएंगे ।  इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी कार्यों को संपन्न करने के लिए लाभदायक है  ।   सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर में जाकर लाल मूंग की दाल का दान करें    तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

 वृश्चिक राशि:-

 इस सप्ताह आपका और आपके  माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है ।  छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी  ।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा  ।  आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी कार्यों को संपन्न करने के लिए अनुकूल हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन आपके पूरे योजना के साथ सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

यह भी पढ़े पंचायत सचिव को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने

 धनु राशि:-

 इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  अगर आप जमीन या अन्य कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसको भी खरीद पाएंगे  ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे  ।  थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है  ।  आपके पेट में विकार हो सकता है  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी  ।  आपको अपने परिश्रम से ही लाभ  प्राप्त होगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए फरवरी लाभप्रद हैं  ।  6 और 7 फरवरी को आपको कार्यों को करने में सावधानी बरतना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

 मकर राशि:-

 इस सप्ताह आपके अपने भाई बहनों से संबंध ठीक होंगे  ।  धन आने की उम्मीद है  ।  भाग्य आपका साथ देगा । छठे भाव में बैठे बक्री मंगल के कारण अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं  ।  आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट हो सकता है  ।  व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी विभिन्न कार्यों को करने के लिए अनुकूल है  ।  8 और 9 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

 कुंभ राशि:-

 इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है  ।धन भाव में राहु के बैठे होने के कारण यह धन गलत रास्ते से भी आ सकता है  ।  तीसरे भाव पर शनि की नीचदृष्टि की कारण  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है  ।  माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपके जीवन साथी को गरदन या कमर में दर्द हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी लाभवर्धक हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है । 

 मीन राशि:-

 अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा  ।  विवाह के प्रस्ताव आएंगे  ।  प्रेम संबंधों में वृद्धि भी हो सकती है  ।  आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है  ।  एकादश भाव में सूर्य की उपस्थिति के कारण धन आने की उम्मीद है । यहां पर सूर्य चूंकी शत्रु राशि में है अतः धन कम मात्रा में आएगा  ।  माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं  । इस सप्ताह आपके लिए तीन तथा आठ और 9 फरवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

 ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

Sagar : पिता-पुत्र के ऊपर से गुजरी बस, मौतः हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहा था ▪️लोगों ने किया चक्काजाम : सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

Sagar : पिता-पुत्र के ऊपर से गुजरी बस, मौतः हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहा था

▪️लोगों ने किया चक्काजाम : सीसीटीवी में कैद हुई घटना।


तीनबत्ती न्यूज :01 फरवरी, 2025
सागर:   सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास शनिवार की दोपहन बाइक सवार पिता-पुत्र एक बस की चपेट आ गए। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भगवानदास उर्फ बबलू यादव (35) निवासी कृष्णगंज वार्ड और बेटा गोपाल (5) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर की पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौव पर पहुंचकर बस ड्राइवर को हिरासत में लिया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेजा गया है।
__________
देखे : CCTV : बस की चपेट में पिता– पुत्र


________

जानकारी के मुताबिक भगवानदास अपने बेटे के साथ जिला अस्पताल में भर्ती अपन पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहा थे। इस दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे के पास यात्री बस आ रही थी। तभी अचानक बाइक सवार पिता-पुत्र बस की चपेट में आ गए। बाइक सवार सड़क पर गिरा तो बस का पहिया ऊपर से निकल गया। घटना के बाद लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़कर पीट दिया।

पत्नी का खाना लेकर अस्पताल जा रहा

परिचितों ने बताया कि भगवानदास की पत्नी ने दो दिन पहले जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। वह अस्पताल में भर्ती है। शनिवार दोपहर वह घर से खाना लेकर पत्नी को देने के लिए बेटे के साथ अस्पताल जा रहा था। तभी डिग्री कॉलेज के पास हादसे का शिकार हो गया है। मृतन गरीब परिवार से है। वह पेंट और पुट्टी करके परिवार का भरण पोषण करता था। घर में कमाने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।


हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ है। जिसमें बस स्टैंड की ओर से यात्री बस आते हुए नजर आ रही है। वहीं, बाइक सवार पिता-पुत्र कृष्णगंज वार्ड की ओर से आ रहे है। तभी अचानक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे और बस के पहिए की चपेट में आ गए


घटना के विरोध में चक्काजाम, विधायक पहुंचे


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मोहल्ले के लोग जमा हुए। उन्होंने डिग्री कॉलेज चौराहे पर शाम करीब 5 बजे घटन के विरोध में चक्काजाम कर दिया, जो 7:30 बजे तक चलता रहा। हालांकि, इस बाद भी कुछ लोग रोड पर जमे हुए है। जि समझाने विधायक शैलेंद्र जैन मौके पर पहुंचे।

लोगों ने मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। उनका कहना है कि मृतक परिवार बेहद गरीब है। पत्नी अस्पताल में भर्ती है। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। ऐसे में परिवार की उचित मदद की जाए। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके प पहुंचे और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

Share:

पंचायत सचिव को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने

पंचायत सचिव को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने

         पंचायत सचिव विजय मिश्रा

तीनबत्ती न्यूज : 31 जनवरी ,2025

टीकमगढ़ : लोकायुक्त पुलिस सागर ने टीकमगढ़ जिले पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत पाली के सचिव को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव विजय कुमार मिश्रा प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में हितग्राही से रिश्वत की मांग कर रहा था। सचिव द्वारा आवंटित पीएम आवास में रिश्वत मांगने की शिकायतें भी थी।

यह भी पढ़े ASI को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पंचायत सचिव मांग रहा था 12 हजार रुपए

पाली गांव के रहने वाले फरियादी भरतलाल ने बताया कि गरीबी रेखा के चलते उनके नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, जिसकी पहली किश्त मिल गई थी। उन्होंने फाउंडेशन तक काम कर लिया था। लेकिन पिछले तीन महीने से पंचायत सचिव द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था और रिश्वत की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव विजय मिश्रा द्वारा सबसे पहले 12,000 की रिश्वत मांगी गई। काफी मिन्नत करने के बाद वह 8,000 पर तैयार हुए।

यह भी पढ़े रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया किग्राम पंचायत पाली के निवासी भरत लाल राजपूत ने सचिव के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान हितग्राही और सचिव के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की गई, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद पंचायत भवन में छापेमारी कर सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त पुलिस की ट्रैप टीम में डीएसपी मंजू सिंह, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित स्टाफ शामिल रहा।

यह भी पढ़े सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     





Share:

Sagar : कलेक्टर ने राजघाट बाँध के पानी का पेयजल के अलावा अन्य उपयोग पर लगाई रोक

Sagarकलेक्टर ने राजघाट बाँध के पानी का पेयजल के अलावा अन्य उपयोग पर लगाई रोक 



तीनबत्ती न्यूज:  31 जनवरी 2025 
सागर : कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री संदीप जी आर ने राजघाट बांध के पानी के गैर पेयजल उपयोग पर रोक लगाने का आदेश दिया।कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार आवर्धन जल प्रदाय योजनांतर्गत बेवस नदी पर निर्मित राजघाट बाँध से शहर के साथ-साथ मकरोनिया, केंट तथा सेना क्षेत्र के लिये जल की आपूर्ति की जाती है।
 

उक्त बाँध के अप स्ट्रीम में कृषकों द्वारा कृषि भूमि की सिंचाई हेतु अवैध रूप से मोटर पंप लगाकर लगातार राजघाट बाँध में पानी लिया जा रहा है जिससे बाँध का जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। वर्तमान में पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2002 में निहित प्रावधानों के तहत सागर शहर एवं मकरोनिया, केंट तथा सेना क्षेत्र में राजघाट बाँध से पानी के अन्य उपयोग ( पेयजल से भिन्न) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश जारी होने तक लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन किये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Share:

जब तक टाटा कंपनी द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था का कार्य पूरा नहीं किया जाता, तब तक जलकर में वृध्दि नहीं की जाए : महापौर संगीता तिवारी ▪️नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन में हुए अनेक निर्णय

जब तक टाटा कंपनी द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था का कार्य पूरा नहीं किया जाता, तब तक जलकर में वृध्दि नहीं की जाए : महापौर संगीता तिवारी

▪️नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन में हुए अनेक निर्णय

तीनबत्ती न्यूज : 31 जनवरी ,2025

सागर :  सागर नगर निगम परिषद का साधारण सम्मेलन निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार की अध्यक्षता में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री, पार्षदोें एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा उपरांत निर्णय लिये गये। इस दौरान कुछ मुद्दों पर हंगामा भी हुआ।

यह भी पढ़े सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

अटल पार्क में लगेगी महापुरुषों की प्रतिमाएं

जन नायक स्व.कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सरकार की मूर्ति स्थापित किये जाने के संबंध में निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि शहर में महापुरूषों की प्रतिमाओं की स्थापना के लिये एक स्थान नियत होना चाहिये इसके लिये उन्होंने अटल पार्क में दमोह की तर्ज पर अलग से स्थान बनाने हेतु पार्षदों से सहमति हेतु चर्चा की जिसपर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अटल पार्क में महापुरूषों की प्रतिमायें लगायी जाये। 

आभा कंस्लटेंसी बनाएगी व्यवसायिक  भवन ,नगर निगम का

डी.वी.एफ.ओ.टी.पद्वति पर वर्तमान नगर निगम भवन की जगह आधुनिक व्यवसायिक परिसर निर्माण हेतु उच्चतम आफर आभा सिस्टमस् एण्ड कंसल्टेंसी सागर का रू.15 करोड़ 55 लाख प्राप्त हुआ। जिसकी स्वीकृति की अनुशंसा तकनीकी समिति द्वारा की गई। अतः तकनीकी समिति के प्रतिवेदन /अनुशंसा अनुसार आभा सिस्टमस् एण्ड कंसल्टेंसी सागर द्वारा प्रस्तुत उच्चतम आफर स्वीकृति प्रदान की गई।  निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि जिस एंजेसी को वर्तमान निगम कार्यालय भवन मिलेगा वहीं नये काम्पलेक्स की डिजाईन करेगी ,वही निर्माण करेगी तथा नगर निगम को रू. 15 करोड 55 लाख रूपये एकमुश्त राशि प्राप्त होगी तथा 30 साल बाद काम्पलेक्स निगम को वापिस हो जायेगा। इस संबंध में पार्षद याकृति जड़िया ने जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की ।  निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने अनुबंध की प्रति सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। चर्चा में  अनूप उर्मिल ने भी भाग लिया। 

जलकर में वृद्धि का मामला: जब तक टाटा पेयजल वय व्यवस्था का काम पूरा नहीं करती,जलकर नहीं बढ़ेगा : महापौर

नगरनिगम के सम्मेलन में  जलकर बढ़ाने को लेकर पहले से काफी चर्चाएं थी। अब इस पर अगली बैठक में चर्चा होगी  एम.पी. यू.डी.सी. के पत्र अनुसार जलकर दर / उपभोक्ता प्रभार रू. 215 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है तथा प्रतिवर्ष एलम, चूना, क्लोरीन, वेतन इत्यादि पर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष वृद्वि प्रस्तावित की है। जलकर दर/उपभोक्ता  प्रभार में वृद्धि किये जाने के संबंध परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि विषय को अगली बैठक में रखा जाये। 

इस संबंध में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि यह जनता से जुड़ा हुआ विषय है। टाटा प्रोजेक्ट की लापरवाही से लाखों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है, कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक टाटा कंपनी द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था का कार्य पूरा नहीं किया जाता, तब तक जलकर में वृध्दि न की जाय।

प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी.सागर के पत्र एवं प्रोजेक्ट 6 बी अंतर्गत टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को सौपने एवं टाटा प्रोजेक्ट के पत्र अनुसार इनटेक एवं जलशोधन सयंत्र का संचालन किया जा रहा है जिसके द्वारा शहर के 5 जोनों की जलप्रदाय व्यवस्था को प्रोजेक्ट 6 बी अंतर्गत जलप्रदाय योजना का संचालन /संधारण टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को सौपने के संबंध में पार्षद याकृति जडिया ने जानकारी चाही कि 5 जोनों में कितनी लाईन बंद हो चुकी है और कितनी चालू हो गई है, कितने लोग टाटा प्रोजेक्ट में काम कर रहे है। श्री अनूप उर्मिल ने कहा कि टाटा द्वारा बगैर प्लानिंग के कार्य किया जा रहा है, कृष्णगंज वार्ड में तीन फुट की कुलिया में सड़क के बीच में बाल्ब लगाये हैं जिससे लोगों को परेषानी हो रही है, इसलिये टाटा के अधिकारी काम तुरंत कम्पलीट करें। उन्होने कहा कि जिन स्थानों पर पाईप लाईनें बंद करें वहॉ पर एनाउंसमेंट करा दें जिससे लोग नये कनेक्शन लें ले। उन्होने कहा कि जिन वार्डो में कुंआ है उनकी साफ सफाई करवा दी जाये तो गर्मी में लोगों को पानी के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेASI को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हर वार्ड में होगा ट्यूबवेल का खनन

निगमाध्यक्ष ने कहा कि 48 वार्डो में कुओें की सफाई के लिये संबंधित वार्ड पार्षद निगमायुक्त को पत्र देवें। परिषद की तरफ से एम.पी.यू.डी.सी.को पत्र भेजें कि कितने दिन में कार्य पूर्ण करेंगे। टाटा कंपनी पार्षद एवं निगम अधिकारियों का एक ग्रुप बनाये तथा वार्डो की समस्यायें उसपर डाले जिससे उनका निराकरण किया जा सकें। पार्षद  देवेन्द्र अहिरवार ने कहा कि टाटा कंपनी द्वारा पाईप लाईन का कार्य ठीक तरीके से नहीं किया गया है, विठ्ठलनगर वार्ड में 33 लाख रूपये की लागत से बनायी गई सड़क खराब कर दी है। पार्षद श्री धर्मेन्द्र खटीक ने कहा कि इस विषय पर गंभीरता से निर्णय करें फरवरी के बाद पानी कैसे देंगे ,इस पर भी विचार करें। चर्चा में श्री राजकुमार पटैल, श्री शैलेन्द्र ठाकुर, मेघा दुबे, शिवशंकर यादव, नीरज गोलू कोरी, रूबी पटैल, मनोज चौरिसया, बाबूसिंह यादव, श्री सूरज घोषी, पूजा सोनी, डाली सोनी ने भाग लिया। 

यह भी पढ़ेBasant Panchami 2025 : बसंत पंचमी : बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर सागर में : जहा विराजी है मां सरस्वती ▪️एकल आदमकद प्रतिमा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि राजघाट से लेकर घर-घर तक पानी आने तक कई समस्यायें है। एम.पी.यू.डी.सी.कंट्रोल कर रही है, इसलिये पूरी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें कि क्या सेटअप है, जानकारी पार्षदों को दें, सड़कें खुदी होेने कारण नागरिकों के परेशानी की शिकायत पार्षद करते हैं। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे  कर नल कनेक्शन करें, अगर टाटा कंपनी द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो शासन को पत्र भेजेंगे। निगमाध्यक्ष ने कहा कि टाटा कंपनी के कारण गर्मी में पानी की समस्या होगी इसलिये 15 वें वित्त आयोग की राशि से प्रत्येक वार्ड में एक-एक ट्यूबबेल खनन किया जाये जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की। 

सीवर पर अगले बैठक में चर्चा होगी

सागर शहर में चल रही सीवर परियोजना के सुचारू संचालन करने हेतु कार्यरत एंजेसी द्वारा एस.टी.पी.एवं चारों एस.पी.एस. के विद्युत देयकों के आधार पर गणना पत्रक एवं मेटेंनेंस करने हेतु हितग्राहियों से लिये जाने वाला उपभोक्ता शुल्क रू. 200/- प्रतिमाह एवं 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की वृद्वि प्रस्तावित किया गया है। अतः उपभोक्ता शुल्क हितग्राहियों से लिये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण तैयारी के साथ विषय को अगली परिषद में रखा जाये। चर्चा में पार्षद अनूप उर्मिल, श्रीमती रोमा हसानी, राजकुमार पटैल, शैलेन्द्र ठाकुर, मनोज चौरसिया, मेघा दुबे, रूबी पटैल, बैदेही पुरोहित, षिवषंकर यादव, याकृति जडिया आदि ने भाग लिया। 

अन्य निर्णय

मध्यप्रदेश राजपत्र, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय बल्लभभवन भोपाल दिनांक 18 अप्रैल 2023 में प्रकाशित नियम ’’ मध्यप्रदेश नगर पालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2023 के संबंध में विषय को संपूर्ण जानकारी के साथ अगली बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया। निर्माणाधीन डी.डी.काम्पलेक्स कटरा वार्ड सागर की शेष दुकानों के आवंटन हेतु प्राप्त निविदाओं में प्रथम तल दुकान क्रमंाक  29 , 08 28 एवं 32 की निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार प्राप्त उच्चतम आफर की स्वीकृति प्रदान की गई एवं  भू-तल दुकान क्रमंाक  20, 22 एवं प्रथम तल दुकान नं. 20, दुकान नं. 33 की पुष्टि की गई। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर द्वारा निर्मित शी-लांज के साथ निर्मित दुकानों के लिए दुकान नं. 04 की पुष्टि की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत क्रास सब्सिडी एकत्रित करने हेतु मेनपानी, किशोर न्यायालय एवं न्यू.आर.टी.ओ. के पीछे निर्माणाधीन मॉल की दुकानें / आफिस परिसर/छत/होटल आदि के विक्रय हेतु गठित समिति द्वारा किये गये आरक्षण एवं प्रस्तावित न्यूनतम विक्रय मूल्य की स्वीकृति प्रदान की गई।  नगर पालिक निगम सागर में वर्तमान जनसंख्या के मान से आदर्श कार्मिक संरचना अनुसार पदों में वृध्दि किये जाने हेतु गठित समिति का प्रतिवेदन के संबंध में शासन को भेजे जाने का निर्णय किया गया। म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल का आदेशानुसार राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गो के लिये लागू समयमान वेतनमान योजना को विस्तारित करते हुये चतुर्थ समयमान वेतनमान स्वीकृत के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं । इस हेतु नगरीय निकायों के अधिकारियो/कर्मचारियों के लिये चतुर्थ समयमान वेतन स्वीकृत करने हेतु नगरीय निकायों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण जानकारी के साथ विषय को अगली बैठक में रखा जाये। इसके साथ बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय लिये गये। बेठक में नगर निगम, टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 


Share:

ASI को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ASI को लोकायुक्त पुलिस ने 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज : 31 जनवरी ,2025 

विदिशा :  मध्य प्रदेश के विदिशा में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संजय सिंह को  3500 रुपए की रिश्वत लेते  हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि विक्रम अहिवार पर 10 जनवरी को लूट और मारपीट का मुकदमा कायम हुआ था। जिसकी विवेचना सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान द्वारा सिविल लाइन थाने में की गई थी। इसके बाद 16 जनवरी को विक्रम जेल से छूटकर वापस आ गया। जिसके बाद से एएसआई द्वारा लगातार 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़े : पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी

विदिशा के  देहात थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत संजय सिंह चौहान द्वारा विक्रम अहिरवार से रिश्वत लेते भोपाल लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। मामला यह है कि विक्रम अहिरवार डाबर निवासी पर 10 जनवरी को लूट और मारपीट का मुकदमा कायम हुआ था। जिसकी विवेचना सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान द्वारा सिविल लाइन थाना में की जा रही थी। विक्रम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद 16 तारीख को विक्रम जेल से छूटकर वापस आया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर संजय चौहान लगातार विक्रम अहिरवार से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। 

यह भी पढ़ेरेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस से की शिकायत 

परेशान होकर विक्रम  ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर लोकायुक्त भोपाल के समक्ष शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाए जाने पर एक टीम इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के नेतृत्व में गठित की गई। इसके बाद सिविल लाइन थाना में ए एस आई को ₹3500 लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी ए एस आई संजय सिंह चौहान पर कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ेसीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

झूठी रिपोर्ट लिखी थाने में

फरियादी विक्रम अहिरवार का कहना है कि ASI ने उस पर चोरी का केस लगाया था और कहते थे कि तू गुंडागर्दी करता है। एएसआई ने गांजा रखने की बात कही। वहीं फरियादी का कहना है कि दीपक जाटव की गाड़ी गिरवी रखी थी। उसने मेरी चोरी की रिपोर्ट डाल दी। इसके बाद मेरे पास लूट की कार्रवाई हुई और टीआई साहब मेरे घर आए पेश होने की बात कही। वहीं विक्रम 12:00 बजे थाने में पेश हुआ। इसके बाद इन्होंने झूठी चोरी की और लूट की रिपोर्ट लिखी। जबकि मैं रिपोर्ट डालने आता हूं तो ना तो रिपोर्ट लिखी जाती और ना ही कोई कार्रवाई की जाती। इसके बाद विक्रम द्वारा लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की  सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई और आज 3500 रुपए लेते लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share:

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही


तीनबत्ती न्यूज :  31 जनवरी 2025
सागर
: कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक सख्ती जारी रखते हुए सीएम हेल्पलाईन शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरतने पर एवं शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर दमोह जिले की हटा स्थित शासकीय म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि के तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएस राजपूत, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीपी ठाकुर एवं शासकीय एमएलबी कन्या उ.मा.वि. के प्राचार्य पी.सी. खटीक को निलंबित किया।


लेपटॉप की राशि नहीं हुई थी जमा

कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी जिला दमोह द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के माध्यम से अवगत कराया गया कि  मध्यप्रदेश शासन द्वारा समाधान ऑनलाईन में दर्ज शिकायत के अनुसार कुमारी सोनिया बानो ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि.हटा जिला दमोह से कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 77. 6 प्रतिशत के अंको से उर्तीण की, कु.सोनिया बानो को 12 वीं परीक्षा 77.6 प्रतिशत से उर्तीण करने पर मेधावी विद्यार्थियों को लेपटाप क्रय हेतु प्रोत्साहन राशि 25000/-रूपये नियमानुसार प्रदाय की जाना थी। पात्रतानुसार हितग्राही छात्रा के बैंक खाते में दिनांक 02-01-2022 से दिनांक 11-01-2025 तक की एन्ट्रीयां दर्ज पाई गई किन्तु हितग्राही छात्रा को देय 25000/-रू० की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में जमा नहीं की गई।

यह भी पढ़ेBasant Panchami 2025 : बसंत पंचमी : बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर सागर में : जहा विराजी है मां सरस्वती ▪️एकल आदमकद प्रतिमा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

कलेक्टर जिला दमोह के प्रतिवेदन के अनुसार सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत का दो बार त्रुटिपूर्ण निराकरण एवं अनुचित तरीके से क्लोज करनेे के संबंध में शासकीय म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि हटा के तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएस राजपूत, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीपी ठाकुर एवं शासकीय म.ल.बा. कन्या उ.मा.वि. के प्राचार्य पी.सी. खटीक जिम्मेदार प्रतीत होते हैं। इनका उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनुशासनहीनता व स्वेछाचारिता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन है। म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive