गैलीलियो: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का पहरेदार कुत्ता : शिकार और तस्करी से जुड़े 51 केस हल कर चुका है गैलीलियो
तीनबत्ती न्यूज : 15 जून, 2025
______________
गैलीलियो: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का पहरेदार कुत्ता : शिकार और तस्करी से जुड़े 51 केस हल कर चुका है गैलीलियो
तीनबत्ती न्यूज : 15 जून, 2025
______________
Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 16 जून से 22 जून, 2025 तक
▪️पंडित अनिल पांडेय
तीनबत्ती न्यूज : 16 जून ,2025
मशहूर शायर और गीतकार गुलजार जी ने लिखा है
हजारों उलझनें हैं राहों में, कोशिशें बेहिसाब ,
इसी का नाम है जिंदगी चलते रहिए जनाब।
हमारी जिंदगी में बहुत सारी उलझने हैं जिनको हल करने के लिए हम बहुत सारे प्रयास करते हैं । जिंदगी अगर है तो परेशानियां रहेगी । अगर दिक्कतें नहीं है तो यह समझ जाइए कि जिंदगी नहीं है । हमें अपने उलझन को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना है और इसी को जिंदगी कहते हैं । आपकी जिंदगी में आपके प्रयासों में मदद करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके सामने 16 जून से 22 जून 2025 के साप्ताहिक राशिफल के साथ उपस्थित हूं । इसमें मैं आपको स्वास्थ्य , भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता वाले और कम सफलता वाले दिनों के बारे में बताता हूं ।
इस सप्ताह सूर्य , बुध , और गुरु मिथुन राशि में मंगल सिंह राशि में , शुक्र मेष राशि में तथा शनि और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे ।
आइये अब हम राशिवार राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं ।
मेष राशि-
अविवाहित जातकों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा । विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । आपके संतान को सुख प्राप्त होगा । संतान का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा । आपके जीवनसाथी और माता जी तथा पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं । 19 और 20 जून को आपको सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
वृष राशि-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है ।व्यापार में वृद्धि होगी । जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । आपका आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है । कार्यालय में आपको शांत रहना चाहिए । जबरदस्ती की लड़ाइयां से बचें । इस सप्ताह आपके लिए 16 ,17 और 18 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है । 21 और 22 तारीख को आपके कार्यों को करने में परेशानी आ सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
मिथुन राशि-
इस सप्ताह आपका , और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है । इस सप्ताह कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा । धन आने के मार्ग में कुछ बधाएं हैं। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी । आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून लाभकारी है । सप्ताह से बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवारहै ।
कर्क राशि-
इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का तथा माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । पिताजी को थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है । कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी । कचहरी के कार्यों में अगर आप प्रयास करेंगे तो सफलता का योग है परंतु धन अधिक व्यय होगा । भाग्य से इस सप्ताह भी आपको विशेष मदद नहीं मिल पाएगी । मामूली मदद ही मिलेगी । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने हेतु लाभदायक है । 16 , 17 और 18 जून को कार्यों को करने में आपको बहुत सावधानी बरतना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
सिंह राशि-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी । धन आने का उत्तम योग है । व्यापार में वृद्धि होगी । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 16 ,17 और 18 जून कार्यों के करने के लिए अनुकूल हैं । 19 और 20 जून को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि-
इस सप्ताह कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपको अपने सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा । कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है । अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने दुश्मनों को पराजित कर सकते हैं । माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रह करके ही कार्य करना है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
तुला राशि -
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है । आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं प्राप्त हो पाएगा । संतान को कष्ट भी हो सकता है । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है । विवाह के प्रस्ताव आएंगे । अगर आप चाहेंगे तो इस सप्ताह आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है । आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयासों में समाप्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने के लिए फलदायक है । 19 और 20 जून को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि-
आपका तथा आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपको अपने कार्यालय में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आप बच जाएंगे । संतान का सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा । दुश्मनों की संख्या में वृद्धि होगी । इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 जून कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं । 21 और 22 जून को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
धनु राशि-
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । आपका व्यापार उत्तम चलेगा । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
मकर राशि-
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । माता जी को मामूली परेशानी हो सकती है । इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे । अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । थोड़ा बहुत धन आने का योग है । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जून कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि-
इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का तथा जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपको रक्त संबंधी कुछ समस्या हो सकती है । सामान्य धन आने का योग है । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । संतान की उन्नति भी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 16 , 17 और 18 जून कार्यों को करने हेतु उचित है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र के तीन माला का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि-
इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । कचहरी के कार्य में थोड़ा सावधान रहें । धन आने का बहुत सामान्य योग है । कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जून फलदायक हैं । 16 ,17 और 18 जून को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय एमएमएम
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
संगठन सृजन अभियान के तहत नरयावली विधान स्तरीय बैठक संपन्न : पर्यवेक्षकों ने कांग्रेसजनों से की वन टू वन चर्चा
तीनबत्ती न्यूज : 14 जून, 2025
सागर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहें महत्वपूर्ण कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के तहत नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली,सागर ग्रामीण,मकरोनिया एवं सदर की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सरत राऊत, प्रदेश कांग्रेस की ओर पर्यवेक्षक पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी, डॉ.आनंद अहिरवार,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में जिला ( शहर ) कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौर मूर्ति तीन बत्ती सागर में किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और घर-घर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सरद राऊत ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के रूप में एक रणनीतिक और व्यापक पहल शुरू की है।श्री राऊत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य निचले स्तर से नए नेतृत्व को उभार कर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना,जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित कर अभियान में बूथ स्तर तक जाकर काम कर इसमें हर एक वर्ग के व्यक्ति को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा सामाजिक न्याय,समावेशिता,और जन-केंद्रित विकास को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान कांग्रेस को न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत करेगा,बल्कि जनता की हर आवाज को बुलंद करने में भी सहायक होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राज कुमार पचौरी, डॉ.आनंद अहिरवार,मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बैठक को संबोधित कर संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी संगठन की मजबूती के साथ ही अभियान से महिलाओं,युवाओं, किसानों, और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने आदि आवश्यक सुझाव दिए। बैठक उपरांत पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर उनकी राय व पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक सुझाव लिए।बैठक के अंत मे अहमदाबाद विमान हादसे में जान गवाने वाले मृतकों को
दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन म.प्र.कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अशरफ खान एवं सेवादल नेता विजय साहू ने किया अन्त में आभार कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने व्यक्त किया।
ये रहे शामिल
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण ठाकुर लगन सिंह,सुरेंद्र सिंह राजपूत,देवेंद्र कुर्मी फिरदौश कुरैशी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने,पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव,पी.पी नायक,राकेश राय, डॉ.संदीप सबलोक,अभिषेक गौर मुकुल पुरोहित,राहुल चौबे,गोविंद सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह,शरद राजा सेन,एडवोकेट राजेश दुबे, मनोहर पाराशर,माधवी चौधरी, देवेंद्र तोमर,शेख समद,शैलेंद्र तोमर, राजेंद्र यादव,अमर सिंह ठाकुर,अवधेश तोमर, आनंद तोमर,पुरुषोत्तम शिल्पी,दीनदयाल तिवारी,रवि उमाहिया,महेश जाटव,राजा बुंदेला,जयदीप तिवारी,हेमंत लारिया,श्याम यादव,कोमल सिंह,मंगल पटेल,रोहित वर्मा,अक्षय दुबे, पार्षद मोहन अहिरवार, आई एम खान, हरगोविंद कुर्मी,एजाज हुसैन राइन,संदीप चौधरी,कमल चौधरी, विजय पारासर,दीपक कुर्मी,मदन सेन, कदम सिंह,सोम तिवारी, मनोज पवार, आदित्य चौधरी,हीरालाल चौधरी, निखिल चौकसे,अफजल खान,खिलान सिंह,सुदीप पटेरिया,इदरीश खान,परवेज खान,गुलाब अहिरवार,नियाज अहमद,संजय रोहिताश, पीतम अहिरवार,अजय चौधरी,राजेश श्रीवास,नन्नू बंसल, पंचम लाल,प्रेमलाल अहिरवार,सुनील चौधरी,मनोज गुप्ता, देशराज यादव,सतीश तिवारी,परम सुख कुर्मी,लच्छू दाऊ,चंदन सुहाने,बाबूलाल रजक,अखिलेश यादव, मुकेश यादव,राहुल अहिरवार,आमिर हुसैन राइन,जीवन लाल, डॉ.मेहमुद खान,आनंद हेला सहित बड़ी संख्या में नरयावली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस जन मौजूद थे।
सीएम डा यादव से स्टोन क्रेशर संचालक मिले: समस्याओं को लेकर विभागीय कमेटी हुई गठित : क्रेशर संचालकों की हड़ताल स्थगित
तीनबत्ती न्यूज : 14 जून, 2025
सागर। मध्यप्रदेश में स्टोन क्रेशर के संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर स्टोन क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से कल बुधवार को भेंट की । क्रेशर संचालकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीएम ने एक विभागीय कमेटी गठित कर समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद आज 14 जून से हड़ताल स्थगित कर दी गई।स्टोन क्रेशर संचालक देवेंद्र चावला के नेतृत्व में मिले।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डा यादव ने संगठन के सुझाव को गंभीरता से सुना और स्वयं अपनी उपस्थिति में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा एवं प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव जी के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रमुख सचिव खनिज एवं खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ वल्लभ भवन में लगभग 3 घंटे चर्चा हुई।
कमेटी हुई गठित
चर्चा में जियो टैगिंग के युक्ति युक्त कारण के विषय, रॉयल्टी की उपलब्धता के सरलीकरण, शासकीय विभाग द्वारा डायरेक्ट रॉयल्टी जमा करने पर पर्यावरण राशि भी पेनल्टी के रूप में लगाना, डीया की खदानों को B 2 कैटिगरी में करने आदि विषय पर विभाग शीघ्र सकारात्मक पहल करेगा । सभी समस्या के समाधान के लिए प्रमुख सचिव खनिज की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट संगठन को विश्वास में लेकर शासन को प्रस्तुत करेगी।
हड़ताल हुई स्थगित
मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल एवं उनके आश्वासन के बाद संगठन ने अपने साथियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया कि हड़ताल आज 14 जून 2025 से स्थगित करते हैं ।और यदि 31 जुलाई तक निर्णय नहीं हुआ तो फिर प्रदेश बंद का आवाहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चावला , सहसचिव आलोक गोस्वामी, सचिन पाटनी, हरित पाल सिंह होरा, कपिल पचौरी, अभिषेक अग्रवाल, प्रवेश शर्मा ,पंकज गुप्ता उपस्थित थे। संगठन ने नारायण यादव एवं अभय यादव का उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
______________
Sagar: अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत जनों को श्रद्धांजली दी भाजपा ने
तीनबत्ती न्यूज : 13 जून ,2025
सागर। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर देश में शोक की लहर है। सागर के ह्रदय स्थल तीन पर भारतीय जनता पार्टी के यमुना ताई मंडल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया लक्ष्मन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला मंत्री सुषमा यादव, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,राहुल साहू, मंडल महामंत्री विकास केशरवानी एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में कैंडल जलाकर एवं दो मिनिट का मौन धारण कर हादसे में दिवंगत जनों को श्रद्धांजली अर्पित की गई एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजली उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में भाई-बहनों की दुखद मुत्यु बहुत ही असहनीय है और इससे पूरा देश स्तब्ध है। हम भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस कठिन समय में पूरा देश पीडित परिवारों के साथ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखा है व घायलों से मिलकर कुशलक्षेम जाना है।
श्रद्धांजली सभा में पार्षद रानी पराग बजाज,प्रीति केसरवानी,वरिष्ठ नेता अजय लंबरदार,महामंत्री कुलदीप खटीक, उपाध्यक्ष दीपक जैन आकाश ठाकुर सोनू चौहान चिराग सबलोक जी, हर्षित साहू नमन समैया,राहुल वैघ, राहुल पडेले,कैलाश गुप्ता,अखिलेश कोठिया, सुमित यादव, हिमांशु जोशी,विजय पटेल,जय सोनी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम जन उपस्थित रहे।
______________
SAGAR: डॉ. ब्रहम्दत्त पाण्डेय की पहल : पठार पर गायों के लिए पानी की व्यवस्था
______________
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...