Editor: Vinod Arya | 94244 37885

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया ▪️कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर राष्ट्रवादी विचारधारा को कुचलने का कार्य किया : राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

▪️कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर राष्ट्रवादी विचारधारा को कुचलने का कार्य किया : राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल


तीनबत्ती न्यूज : 25 जून ,2025

सागर : कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर राष्ट्रवादी विचारधारा को कुचलने का कार्य किया। लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ने वालों को जेल में ठूंसा गया। लगभग 1 लाख 40 हजार लोगों को जेल में बंद किया गया और 22 कस्टोडियल डेथ हुईं। संविधान की आत्मा को कुचला गया। मीसा कानून में संशोधन कर प्राकृतिक न्याय की भावना का उल्लंघन किया गया। यह बात राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सागर में आपातकाल की 50 वीं पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी संघ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष एड.कृष्णवीर सिंह,पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं विषय प्रस्तावना डॉ.वीरेंद्र पाठक ने प्रस्तुत की संचालन वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू ने किया । कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल पूर्व विधायक सुधा जैन,प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी एवं मोर्चा अध्यक्ष गण मंच पर रहें।  कार्यक्रम उपरांत अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों/परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि वही कांग्रेस बार-बार संविधान को बेरहमी से कुचलती रही है। कांग्रेस के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक दिखावा है। जहां कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेदों का उपयोग केवल सत्ता में बने रहने के लिए किया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रे मोदी जी की सरकार हर अनुच्छेद के महत्व को नागरिकों तक पहुंचाने की जागरूकता अभियान चला रही है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान देश को दिया, उसे कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए मोड़ा, तोड़ा और बदला। मोदी सरकार उसी संविधान को आधार बनाकर हर वर्ग के कल्याण और अधिकारों की गारंटी दे रही है— यही असली सम्मान है बाबा साहेब को। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—ये चार स्तंभ सिर्फ किताबों में नहीं, आज मोदी सरकार में नीति और शासन का आधार बन चुके हैं। कांग्रेस ने इन सिद्धांतों को दिखावे की बातें बनाकर रखा, जबकि मोदी सरकार इन्हें नीति, योजना और क्रियान्वयन के स्तर पर सशक्त कर रही है।लोकतंत्र सेनानियों का ही संघर्ष है जिसके परिणाम स्वरुप भारत में लोकतंत्र पुर्नस्थापित हुआ।


उन्होंने कहा कि आज देश की प्रगति के पीछे लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान आधार का पत्थर है। जिसके कारण लोकतंत्र पुर्नस्थापित हुआ और 2014 में भाजपा के श्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व के रूप में भारत को महान नायक मिला जिनके नेतृत्व में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत व गहरी हुईं, तुष्टीकरण संतुष्टीकरण में बदला, पूरा भारत एक हुआ, आतंकवाद की कमर टूटी, 11 वीं अर्थव्यवस्था से देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बना, सीमाएं सुरक्षित हुईं, माताओं बहनों के सम्मान की रक्षा हुई, भ्रष्टाचार, घपले, घोटालों का अंत हुआ, भारत ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया, विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि के लिए रात दिन एक करके सघन प्रयास प्रारंभ कर दिया। आज जब हम अमृतकाल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, हमें यह संकल्प लेना होगा कि ऐसे काले दिन फिर कभी न लौटें। हमें अपनी संवैधानिक संस्थाओं को और सशक्त बनाना है, नागरिक अधिकारों की रक्षा करनी है और लोकतंत्र की नींव को और गहरा करना है। जो काम कांग्रेस ने दशकों तक नहीं किया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ने उसे धरातल पर उतार कर संविधान की आत्मा को सम्मान दिया। आपातकाल के विरुद्ध लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष, बलिदान रंग लाया और भारत माता के सम्मान की रक्षा करने में सफल रहा।


पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में मुगलों की तानाशाही और अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीतियां शामिल हैं। इंदिरा गांधी ने कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री रहते हुए घिनौने षड्यंत्र के तहत अपनी वंशवादी सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया था। उनकी मानसिकता देश से लोकतंत्र समाप्त कर चीन और उत्तर कोरिया की तरह एकछत्र वंश परपरा का शासन लादने की थी जिसे हमारे लोकतंत्र के प्रहरियों मीसा बंदियों ने यातनाएं सह कर भी विफल कर दिया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आपातकाल में देश को जेल खाने में बदल दिया गया था। आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान की जिस पुस्तक को दिखाते हैं उस संविधान में आपात काल के दौरान कांग्रेस की सरकार ने 42 संशोधन किए गए और नागरिकों, प्रेस यहां तक की अदालतों की स्वतंत्रता भी खत्म कर दी। इन संशोधनों में ऐसे प्रावधान किए गए कि राजनैतिक कार्यकर्ताओं को बिना किसी सुनवाई के अनिश्चितकालीन जेल में रखा जा सकता था। न्यायालयों के अधिकार सीमित कर दिए गए थे । मीसाबंदियों की जमानत का कोई प्रावधान नहीं था।जनसंघ के 1.30 लाख कार्यकर्ताओं को महीनों के लिए जेल में डाल दिया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हटाया। 



पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आपातकाल में जेल में बंद किए गए हमारे वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की मां का स्वर्गवास हो गया लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन्हें मां के अंतिम दर्शन और  अंत्येष्टि में शामिल होने की अनुमति तक नहीं दी। इंदौर के एक कार्यकर्ता को जेल भेजा गया, परिवार में वही इकलौता कमाने वाला था। उसकी पत्नी को परिवार चलाने भीख मांगना पड़ी और बीमार होकर बिना इलाज के पत्नी की मृत्यु हो गई। ऐसी लाखों व्यथाएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि मैं आपातकाल में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वाले हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं और मीसाबंदियों के चरणों में प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता जिन  पंच निष्ठाओं की शपथ लेते हैं उनमें से एक निष्ठा के रूप में लोकतंत्र को भी शामिल किया गया है। हम एक लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक राष्ट्रवादी दल हैं जिसे दुनिया ने मान्यता दी है। 




पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी की एक लड़ाई 1947 में लड़ी गई लेकिन आजादी की एक और लड़ाई 1975 से 1977 के बीच इस देश में आपातकाल के खिलाफ लड़ी गई।


विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि  देश में आपातकाल एक बहुत बड़ी घटना थी पूरे देश में आंतरिक अशांति फैलाने का काम किया तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी कमजोरी होती जड़ों को बचाने के लिए आपातकाल जैसे हथियार का प्रयोग किया हमारे संविधान में आपातकाल लगाने के लिए मंत्रिमंडल की सहमति और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं लेकिन उसे समय की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने मंत्रिमंडल की सहमति लिए बिना यह प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेज दिया और राष्ट्रपति द्वारा बिना देखे उसे लागू कर दिया गया यह देश के लिए वास्तव में काला दिवस था जब निर्दोष नागरिकों पर अत्याचार किए गए संविधान के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को भी बांध दिया गया

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी ने आपातकाल में देश में नसबंदी का भयावह अभियान चलाया जिसमें हज़ारों युवाओं की नसबंदी कर दी गई,भय से विवश लोग गांवों को छोड़कर जंगलों में रहने मजबूर थे।  लोकतंत्र सेनानी संघ अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह ने विस्तृत रूप से आपातकाल की विभीषिका के संस्मरण को साझा किया। 

 कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी गुरभेज सिंह ,परसराम श्यामनानी,सुर्पिया नवाथे जी,रोहित सोनी,कुसुम बाई,अंजली,शबाना राही,दिवाकर वर्मा,रामदीन यादव,दानिश राही,काजू अनिल जैन,दीपक एवं सुमित भंडारी,रामसेवक शांडिल्य,अनिल यादव,नितिन यादव,अरूण पलनीतकर  सहित अनेक लोकतंत्र सेनानी परिवार जनों के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें।

______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

सबका प्यार और स्नेह जीवन की अमूल्य धरोहर, यह मुझे जीवन में आगे बढ़ने और समाज सेवा में जुटने की ऊर्जा प्रदान करती है: विधायक प्रदीप लारिया

सबका प्यार और स्नेह जीवन की अमूल्य धरोहर, यह मुझे जीवन में आगे बढ़ने और समाज सेवा में जुटने की ऊर्जा प्रदान करती है: विधायक प्रदीप लारिया


तीनबत्ती न्यूज : 25 जून ,2025

सागर : जन्मदिन जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो हमें अपने विकास, उपलब्धियों और रिश्तों की खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करता है। यह न केवल व्यक्तिगत खुशी का दिन है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपनी प्रियजनों के साथ जुड़ते हैं और उनके साथ खुशी को साझा करते हैं। उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का सुअवसर भी हैं जिन्होंने हमारे जीवन को समृद्ध बनाया है। यह बात  सागर जिले की नरयावली विधानसभा के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने आज 25 जून को अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं और आत्मीयता को देखते हुए कही।



उन्होंने कहा कि अपने अति सहजता, सरलता, मिलनसारिता, क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी होने एवं नरयावली विधानसभा के विकास के लिए सदा तत्पर एवं जुझारू होने के कारण बेहद लोकप्रिय है। क्षेत्रवासी उन्हें प्यार से लारिया न कहकर  "लहरिया" कहकर संबोधन करते है।



जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रम

 विधायक इंजी. प्रदीप लारिया का जन्मदिन सादगी एवं नवाचारों से भरा रहा। 25 जून को उनके जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों, स्वजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी हार्दिक शुभकामनाओं एवं शुभेच्छाओं से उनके जीवन की मंगलकामना, उत्तम स्वास्थ्य और प्रगति की कामनाएं की। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत रजाखेड़ी स्थित संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों के बीच पहुंचकर फल एवं मिष्ठान वितरण कर सभी की कुशलक्षेम को जाना। बच्चे अपने बीच विधायक लारिया को पाकर प्रफुल्लित एवं हर्षित होकर अपनी अबोध शुभकामनाएं व्यक्त कर खुश हुए। विधायक लारिया ने बटालियन रोड, मकरोनिया पहुंचकर वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जवाबदारी सुनिश्चित करने नवाचार का संदेश दिया। वृक्षारोपण में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



विधायक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ मंत्रोच्चार की अनुगुंजन के मध्य विधिवत पूजा अर्चना कराकर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का सभी उपस्थित स्वजनों के साथ सस्वर पाठ किया।  उन्होंने ग्राम कुड़ारी स्थित कबीर मानव सेवा आश्रम पहुंचकर आश्रम के बच्चों एवं लोगों को फल वितरण कर सब की कुशलक्षेम जाना एवं सभी बच्चों को रुचिकर भोज कराकर स्वयं भी भोज किया।




ग्राम भैंसानाका में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा रखे गए स्वागत कार्यक्रम में विधायक लारिया शामिल हुए। विधायक कार्यालय में पधारे क्षेत्रवासियों और स्वजनों से भेंट कर सबकी शुभकामनाएं संग्रहित की। विधायक कार्यालय पहुंचे सभी आगंतुकों को स्वल्पाहार एवं कॉफी से सत्कार किया गया। सभी ने गरमा गरम मंगोड़ी, भजिया,खोवा जलेबी और काफी का आनंद लिया।



संध्या बेला में सदर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान सिध्देश्वर जी की पूजा एवं अर्चना की। सदर मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की। विधायक लारिया ने जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों, स्वजनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभूत होकर अभिव्यक्त किया कि सबका प्यार और स्नेह मेरे जीवन की अनमोल धरोहर है, यह मुझे जीवन में आगे बढ़ने और समाज सेवा करने की ऊर्जा प्रदान करती है।


______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

ISCON: इस्कान सागर की श्री जगन्नाथ यात्रा 27 जून को

ISCON: इस्कान सागर की श्री जगन्नाथ यात्रा 27 जून को 



तीनबत्ती न्यूज : 15 जुलाई ,2024

सागर। इस्कॉन के सागर केंद्र द्वारा 27 जून  2025 को श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में रथ पर  भगवान जगन्नाथ, बलदेव व् सुभद्रा महारानी आरुढ़ होंगे। इस रथ के आगे पीछे कीर्तन की मंडली रहेगी।  जो निरंतर भगवान् नाम का संकीर्तन करेंगे। इस रथ के आगे व पीछे हाथी व घोड़े भी रहेंगे। इस्कॉन का यह चौथा साल हैं इस दफा मकरोनिया से यात्रा शुरू होगी। कार्यक्रम में इस्कॉन के मध्यप्रदेश के जोनल सेक्रेट्री महामन प्रभुजी शामिल होंगे।यात्रा का उद्देश्य आमजन को गीता और सनातन धर्म की भक्ति से जोड़ना है।



सागर इस्कान के प्रमुख कृष्णार्चन प्रभु जी ने मीडिया को बताया कि श्री जगन्नाथ जी की पुरी रथयात्रा की तर्ज पर रहेगी। यात्रा का उद्वेश्य सागर की जनता को भगवान कृष्ण से जोड़ने और गीता से जोड़ने का है।उन्होंने बताया वहां भजन, कीर्तन, प्रवचन, नृत्य, नाट्य, आरती व 2000 से ज्यादा भक्तों के लिए महाप्रसाद भोज रहेगा ।उन्होंने इस पुरे कार्यक्रम में भाग लेकर इस यात्रा को सफल बनाने और जगन्नाथ जी की विशेष कृपा का पात्र बनने की अपील की है। यात्रा दोपहर में मकरोनिया में पैराडाइज होटल से शुरू होगी। यात्रा मकरोनिया, बजरिया से होती हुई सिविल लाइन , गोपालगंज से होकर रविंद्र भवन पहुंचेंगी। रविंद्र भवन में शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन और नाटिका का आयोजन होगा। इसमें भोपाल, इंदौर जबलपुर सहित इस्कान के विभिन्न केंद्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे।इस मौके पर गौर कृष्णदास जी, दीनदयाल दास जी और प्रद्युम्न दास जी मोजूद रहे।


______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

सागर की बेटी पढ़ रही है हांगकांग पॉलेटेक्निक कॉलेज में : भारत की एक मात्र बेटी जिसे मिली शत प्रतिशत स्कॉलरशिप


सागर की बेटी पढ़ रही है हांगकांग पॉलेटेक्निक कॉलेज में : भारत की एक मात्र बेटी जिसे मिली शत प्रतिशत स्कॉलरशिप




तीनबत्ती न्यूज : 25 जून 2025
सागर
सागर स्थित महार रेजीमेंट में पढ़ने वाली बेटी संचिता साहू विश्व में 35वीं रैंक प्राप्त कॉलेज हांगकांग पॉलेटेक्निक कॉलेज में अपना पसंदीदा कोर्स कर रहीं। यह सब संभव हो पाया है संचिता की मेहनत और लगन से। संचिता साहू के पिता श्री शिवकांत साहू से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरी बिटिया संचिता साहू  ने महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। वे बताते हैं कि संचिता  स्कूल की पढ़ाई में हमेशा टॉप फाइव में आती रही है।
स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उसने कई तरह की एक्टिविटी भी की है जो कि विश्व स्तरीय है। इस तरह के कई सर्टिफिकेट भी संचिता के पास हैं।



महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद उसने विश्व की प्रमुख कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन किया एवं एडमिशन की विशेष प्रक्रिया को पार किया, उसकी विशेष प्रतिभा को देखते हुए विश्व के कई कॉलेजों ने संचिता को अपने कॉलेज में प्रवेश देने के लिए मंजूरी दी। बहुत से कॉलेज ऐसे थे जो कि 50 से 80 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ प्रवेश देने को तैयार थे
लेकिन संचिता के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ ही कॉलेज में प्रवेश चाहिए था।



 श्री शिवकांत साहू बताते हैं कि उसका यह प्रयास सफल हुआ और उसे अमेरिका की प्रसिद्ध कॉलेज ( Wesleyan women's College )  ने 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ प्रवेश हेतु मंजूरी दी। यह स्कॉलरशिप भारत में सिर्फ दो बच्चों को ही दी गई है। एक दूसरी कॉलेज हांगकांग पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी संचिता को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ प्रवेश मिला है, जिसकी विश्व में रैंकिंग लगभग 35 है। हांगकांग पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा यह स्कॉलरशिप भारत में सिर्फ एक ही बच्चे को मिली है और वह है  संचिता  साहू।




हांगकांग पॉलेटेक्निक कॉलेज में उसका पसंदीदा सब्जेक्ट बीबीए मिला है,  वर्तमान में वह हांगकांग में ही पढ़ रही है। पढ़ाई के साथ साथ उसने कॉलेज में कई तरह के प्रोजेक्ट में भाग लिया जिसके तहत संचिता को नेपाल, वियतनाम, अमेरिका जैसे देशों में जाकर अपना प्रोजेक्ट पूरा करने का अवसर मिला है।

______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





 


Share:

SAGAR: रहली में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने पर डीईओ, डीपीसी सहित छह को कारण बताओ नोटिस जारी ; कलेक्टर की कार्रवाई

SAGAR: रहली में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने पर डीईओ, डीपीसी सहित छह को कारण बताओ नोटिस जारी ; कलेक्टर की कार्रवाई





तीनबत्ती न्यूज : 24 जून ,2025

सागर :  सागर जिले की रहली विकासखंड की छिरारी के मदनपुर प्राथमिक शाला की छत का प्लास्टर गिरने पर दो छात्राओं को चोट आने पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश मिश्रा, बीआरसी श्री आर डी अहिरवार, प्रभारी सहायक यंत्री श्री पी.के.दास, उपयंत्री जनपद शिक्षा केन्द्र रहली श्री राजेन्द्र वैद्य, प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुरा श्रीमति रश्मि बनवारिया, को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।




कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने नोटिस में कहा की समस्त शासकीय/अशासकीय प्राथमिक /माध्यमिक शाला जो जीर्ण-शीण, क्षतिग्रस्त स्थिति में हो उनको तत्काल गिराने हेतु निर्देशित किया गया था लेकिन उक्त अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही न किए जाने के कारण दिनांक 24.06.2025 को प्राथमिक शाला मदनपुरा विकासखंड रहली के भवन की सीलिंग का प्लास्टर गिर जाने के कारण 2 बच्चे घायल हो गये हैं। उपरोक्त कृत्य स्वैच्छाचारिता, गंभीर कदाचरण की श्रेणी के फलस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। 
____________

वीडियो देखने क्लिक करे

______________

कलेक्टर ने निर्देशों के अनुपालन में  लापरवाही बरतने पर  बताओं नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रस्तावित की है।  कारण बताओं नोटिस का प्रतिउत्तर 03 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है, प्रतिउत्तर समाधानकारक नहीं होने अथवा समय सीमा में प्राप्त न होने की स्थिति में नियमानुसार  कार्यवाही करने के भी आदेश दिए हैं। 
Share:

Sagar: शासकीय प्राथमिक शाला की छत का प्लास्टर गिरा : दो छात्राएं घायल : घटना की निरीक्षण रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी

Sagar: शासकीय प्राथमिक शाला की छत का प्लास्टर गिरा : दो छात्राएं घायल : घटना की निरीक्षण रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी


तीनबत्ती न्यूज :  24 जून 2025 

सागर: शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुरा संकुल केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिरारी विकासखण्ड रहली में आज लगभग सुबह 11:30 बजे विद्यालय भवन के अध्यापन कक्ष जिसमें बच्चे अध्यापन कार्य कर रहे थे। उक्त कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक गिर जाने से बच्चों को सामान्य चोटे आई है। तथा 02 छात्राओं के सिर में चोट आई है। हादसे के दौरान अफरातफरी मच गई। घायलों का इलाज  प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र रहली में कराया गया है तथा वर्तमान में दोनो छात्रायें सुरक्षित है और अपने गृह निवास पर है।




पहले भी गिर चुका है प्लास्टर

इस संदर्भ में प्रथम दृष्टया स्थल निरीक्षण करने पर पाया कि अध्यापन कक्ष जहाँ का प्लास्टर गिरा है उक्त कक्ष में पूर्व में भी कुछ दिन पहले प्लास्टर गिर चुका है। परन्तु संस्था प्रभारी द्वारा लापरबाही बरतते हुये उसी कक्ष में अध्यापन कार्य कराया जा रहा था।



उपयंत्री ने नहीं किया सचेत

इस संदर्भ में विद्यालय के स्थल निरीक्षण में यह भी ज्ञात हुआ कि बी.आर.सी. रहली में पदस्थ संबंधित उपयंत्री राजेन्द्र वैध द्वारा समय पर सचेत तथा घटना स्थल का निरीक्षण न करने के कारण ही इस प्रकार की घटना घटित हुई है। सर्वविदित है कि विगत सप्ताह से लगातार मूसलाधार वारिस हो रही है जिसके कारण भवन लगातार जीर्णशीर्ण हो रहे है। उचित होता कि संबंधित उपयंत्री राजेन्द्र वैध द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुये उक्त भवन को जीर्णशीर्ण चिन्हित कर अध्यापन हेतु उपयोग के लिये प्रतिबंधित करना था। परन्तु ऐसा नही किया गया चूँकि कक्षा 1 से 8 तक की सभी गतिविधियों का संचालन बीआरसी श्री आर.डी.अहिरवार रहली द्वारा किया जाता है। परन्तु उनके द्वारा भी निरीक्षण न करने के कारण यह घटना घटित हुई है।

आंगनबाड़ी में शिफ्ट किया स्कूल को

वर्तमान में स्थल निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन के समीप निर्मित आंगनवाड़ी भवन में कक्षायें संचालित करने हेतु आदेशित किया गया है, तथा संस्था प्रभारी को यह निर्देश दिये गये है कि जिन बच्चों को चोटे आई है उनका विधिवत इलाज करवाते हुये लगातार संपर्क में रहें।

______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





 

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive