Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar : लापता किसान की हत्या : किसान की पुलिया के पास मिली लाश

Sagar : लापता किसान की हत्या : किसान की पुलिया के पास मिली लाश


तीनबत्ती न्यूज: 06 अगस्त ,2025

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के अकला गांव में एक लापता किसान का मर्डर कर दिया गया। उसका शव बुधवार सुबह सड़क किनारे पुलिया के पास खून से लथपथ हालत में मिला। किसान के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

रात से था लापता किसान

अकला गांव का रहने वाला 45 वर्षीय किसान हल्ले लोधी मंगलवार शाम को खेतों में फसल पर दवाई डालने गया था। वह रात को घर लौटा जरूर, लेकिन इसके बाद बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह गांव के पास अकला-खैरा मार्ग पर पुलिया के पास ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान हल्ले लोधी के रूप में की गई। शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुल्हाड़ी से वार कर किसान का मदर कर दिया गया । पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मृतक के भाई अमर सिंह लोधी का कहना है कि हल्ले लोधी का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किसने और क्यों मर्डर कर दिया गया। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

SAGAR: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ ▪️मानसिक संतुलन एवं स्वास्थ्य के लिये योग ही सर्वोत्तम औषधि : योगाचार्य विष्णु आर्य

SAGAR: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ 

▪️मानसिक संतुलन एवं स्वास्थ्य के लिये योग ही सर्वोत्तम औषधि : योगाचार्य विष्णु आर्य


तीनबत्ती न्यूज: 06 अगस्त ,2025

सागर। मानसिक असंतुलन तनाव की स्थिति में किसी दवा और औषधि से लाभ प्राप्त नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति में मानसिक स्वास्थ्य संतुलन और तनावमुक्ति केवल योगमय जीवन शैली अपनाने से ही प्राप्त होगी। उक्त उद्‌गार योगाचार्य श्री विष्णु कुमार आर्य ने जिला सागर योगासन स्पोर्टस ऐसोशियेशन द्वारा बीटी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस कालेज में आयोजित पांचवी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किये।  श्री विष्णु आर्य ने कहा कि संस्कारों के स्थापन के लिये प्राचीन काल से प्रचलित गुरु शिष्य परंपरा के निर्वहन के माध्यम से चरित्र निर्माण, नवीन पीढ़ी का निर्माण और राष्ट्र निर्माण योगमय जीवन शैली के माध्यम से ही आज के युग में संभव है l


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.विनोद कुमार मिश्रा कुलगुरु रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय ने कहा कि हमारी परंपरा में शरीर का सुख मन का सुख  बुद्धि का सुख आत्मा का सुख यह सारे मुख्य बताएं गए हैं पश्चात सभ्यता भौतिकवाद की समर्थक जहां शरीर पर ही ध्यान दिया जाता है जबकि हमारी सभ्यता में शरीर सुख को केवल माध्यम बताया गया है जिससे मानसिक सुख, बौद्धिक सुख, तथा आत्मिक सुख की उपलब्धि हो सकती है। मनुष्य योग साधना के माध्यम से इस संकल्पना को प्राप्त कर एकात्मक भाव विकसित कर परमात्मा का साक्षात्कार कर सकता है योग द्वारा संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। और यह एक श्रेष्ठ मनुष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।इस प्रतियोगिता के माध्यम युवा वर्ग में योग का बीजारोपण होगा। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने कहा कि अवंती बाई विश्वविद्यालय में भी स्नातकोत्तर  उपाधि में इस वर्ष से योग पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह योग के बढ़ते प्रभाव का ही प्रतिफल है ।


विशिष्ट अतिथि प्राणीशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुबोध कुमार जैन ने कहा कि हमारे संस्थान में गुरु शिष्य परंपरा का व्यापक असर है। विद्यासागर महाराज के विचारों के प्रभाव में संस्था मनुष्य निर्माण का कार्य कर रही है। इस दिशा में योग प्रतियोगिता का आयोजन संस्था में योग का बीजारोपण है। हम सभी योग की भावना का व्यापक प्रचार करने की कोशिश करेंगे। इसके पूर्व दीपप्रज्जवलन एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम आरंभ करने के बाद श्री विष्णु आर्य, प्रो. सुबोध जैन, संस्था के पदाधिकारी संदीप जैन, सत्येन्द्र जैन, योगाचार्य भगत सिंह, संरक्षक शैलेष केशवानी एवं डॉ. राजू टंडन ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

समाजसेवी शैलेष केशवानी ने कहा कि  मनुष्य जीवन त्याग और समर्पण के संयोग से खुशहाल होता है। यह भावना योग अपनाने से अधिक प्रबल हो जाती है। ऐसे आयोजनों से समाज में योग की गंगा बहेगी। स्वागत भाषण देते हुए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र पतंजलि समिति प्रभारी भगत सिंह ने कहा कि आजके युग में रोगों की दिनों दिन बढ़ती जटिलता ने हमें सब स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करने को मजबूर कर दिया है। शारीरिक और मानसिक संतुलन के योग की उपयोगिता समाज ने स्वीकार कर ली है, इसलिये अब परिवार और समाज में योग का प्रचलन हो गया है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य डॉ राजू टंडन ने कहा कि हमारा  महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस है लेकिन एक विधा से कालेज अभी अछूता था वह विद्या  योग विधा है। सागर को योग नगरी बनाने में अब हम भी सहभागी होकर ऐसे आयोजनों हेतु संस्था स्तर पर भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितिन कोरपाल एवं आभार ज्ञापन डॉ. अरुण साव ने किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में आबजर्वर डॉ. अजय दुबे, डॉ. ब्रजेश ठाकुर, श्री जे. पी. विश्वकर्मा, मुख्य निर्णायक डॉ. रविकांत खरे, डॉ. श्रध्दा सोलंकी, कीर्तिका ठाकुर, निधि सेन, रोहित पटेल, प्रज्ञा साव, इकबालजीत, दीक्षा, पदाधिकारी के एस ठाकुर, डॉ. रूसिया, स्कूल प्राचार्य एसबी सिंह, उपप्राचार्य जयंती हजारी आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

SAGAR: स्कूल बस टकराई कोतवाली की सीढ़ियों से : बड़ा हादसा टला: स्कूल बस का फिटनेस किया गया निरस्त

SAGAR: स्कूल बस टकराई कोतवाली की सीढ़ियों से : बड़ा हादसा टला: स्कूल बस का फिटनेस किया गया निरस्त


तीनबत्ती न्यूज: 06 अगस्त ,2025
सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए  दिल्ली पब्लिक स्कूल नरसिंहपुर रोड मकरोनिया के नाम पर रजिस्टर्ड स्कूल वाहन क्रमांक एमपी15पीए0485 के दुर्घटना ग्रस्त होने पर बस के फिटनेस प्रमाण पत्र को निरस्त करने के निर्देश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने उक्त स्कूल बस का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।
_________

_______


यह थी घटना

सागर शहर में बुधवार सुबह ज्ञानसागर कॉलेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। बड़े बाजार की ओर से तीनबत्ती आते वक्त बस अनियंत्रित होकर कोतवाली थाने की सीढ़ियों से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक छात्रा और एक शिक्षिका को चोट आई है। बस में करीब 25 छात्र-छात्राएं सवार थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना सुबह की हुई। एमपी 15 पीए 0485 नंबर की बस छात्रों को लेकर आ रही थी। जब बस बड़े बाजार से तीनबत्ती की ओर उतार पर पहुंची, तभी ब्रेक अचानक फेल हो गए। ड्राइवर ने बस को संभालने की कोशिश की लेकिन वह अनियंत्रित हो गई और सीधे कोतवाली थाने की सीढ़ियों से जा टकराई।




क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि दिनांक 06.08.2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्कूल बस शहरी क्षेत्र में स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त बस को मरम्मत के बिना संचालित किया जा सकना संभव नहीं है। मोटरयान अधिनियम 1988 के अनुसरण में फिटनेस प्रमाण पत्र ऐसे समय तक के लिए रद्द किया गया है जब तक की बस की मरम्मत न हो जाये और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा यांत्रिकी दृष्टि से फिट न मान्य कर लिया जाये। उन्होंने बताया कि कि इस बस के संबंध में रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र और प्रदान किया गया कोई अनुज्ञापत्र भी उस समय तक निलंबित समझा जायेगा जब तक कि नवीन फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं कर लिया जाता है।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

विधानसभा में विधायक शैलेन्द्र जैन ने उठाया केंद्रीय जेल के नए भवन का मुद्दा

विधानसभा में विधायक शैलेन्द्र जैन ने उठाया केंद्रीय जेल के नए भवन का मुद्दा


तीनबत्ती न्यूज: 05 अगस्त ,2025

सागर।मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सागर नगर स्थित केंद्रीय जेल के नवीन भवन के निर्माण संबंधी मुद्दे को  सदन में उठाया। उन्होंने पूछा कि नगर में वर्तमान में संचालित केन्द्रीय जेल के स्थान पर नई जेल का निर्माण कब और किस स्तर पर है।

विधायक जैन के प्रश्न के उत्तर में माननीय मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने बताया कि “सागर नगर स्थित केन्द्रीय जेल के नये भवन के निर्माण की प्रक्रिया पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से प्रचलन में है।" नई जेल के लिए ग्राम चितौरा में कुल 80 हेक्टेयर भूमि आवंटन हो गया है ,निर्माण कार्य की डी.पी.आर. (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है,अब इस प्रस्ताव को साधिकार समिति से अनुमोदन (approval) मिलना बाकी है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि नगर की वर्तमान केन्द्रीय जेल की स्थिति पुरानी, घनी और जनसंख्या भार से अधिक है, जिसके कारण सुरक्षा और सुविधा दोनों में कमी है। नई जेल का निर्माण कारावास सुधार, सुरक्षा की दृष्टि और शहर के सुनियोजित विकास के लिए अनिवार्य है,नए भवन का निर्माण सुधारित जेल प्रणाली, आधुनिक सुरक्षा तकनीक, और सुधारात्मक केंद्र के रूप में होगा,भूमि आवंटन और डी.पी.आर. की तैयारी यह दर्शाती है कि शासन वास्तविक निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में अग्रसर है।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

डॉ. दीपक पाटकर का चीन की प्रतिष्ठित पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ चयन

डॉ. दीपक पाटकर का चीन की प्रतिष्ठित पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ चयन



तीनबत्ती न्यूज: 05 अगस्त ,2025

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के पूर्व शोधार्थी डॉ. दीपक पाटकर को चीन की प्रतिष्ठित चाइनीज़ एकेडमी ऑफ साइंसेज़ पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप प्राप्त हुई है। इसके अंतर्गत वे 18 अगस्त 2025 से फुजियान इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च ऑन द स्ट्रक्चर ऑफ मैटर, फ़ूझोऊ, फ़ुजियान प्रांत, चीन में पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करेंगे।

डॉ. दीपक, पिता श्री दशरथ पाटकर एवं माता श्रीमती रजनी पाटकर के सुपुत्र हैं, जो ग्राम बम्होरी मानगढ़, जिला दमोह (म.प्र.) के निवासी हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा बी.एस. सी. और एम.एस. सी. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से ही पूर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2024 में डॉ. मिलिंद मधुसूदन देशमुख के मार्गदर्शन में रसायन विज्ञान में पी. एच. डी. पूरी की। उनका शोध कार्य सैद्धांतिक एवं संगणनात्मक क्वांटम रसायन विज्ञान पर केंद्रित रहा है, जिसका उद्देश्य जटिल रासायनिक अभिक्रियाओं और हाइड्रोजन बॉन्डिंग की गहन समझ विकसित करना है।

इस अंतर्राष्ट्रीय अवसर से डॉ. पाटकर को उन्नत शोध में वैश्विक स्तर पर योगदान देने का मंच मिलेगा। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शोध निर्देशक डॉ. देशमुख (वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं), रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समस्त प्रोफेसरों तथा विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ  प्रेषित कीं।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

बीटीआईआरटी, सागर में "ऑपरेशन सिंदूर' पर सेमिनार : "ड्रोन तकनीक एवं साइबर सिक्युरिटी से प्रेरित हुए इंजीनियरिंग छात्र"

बीटीआईआरटी, सागर में "ऑपरेशन सिंदूर' पर सेमिनार : "ड्रोन तकनीक एवं साइबर सिक्युरिटी से प्रेरित हुए इंजीनियरिंग छात्र"


तीनबत्ती न्यूज: 05 अगस्त, 2025

सागर: बाबूलाल तराबाई इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्‌नोलॉजी (बीटीआईआरटी), सागर के में "ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर एक विशेष आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल के.टी.जी. कृष्णन, स्म, वीएसएम उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रभक्ति, समर्पण, और सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन  संतोष जैन 'घड़ी' एवं समूह सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। सेमिनार की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. वीरेश फुस्केले ने की।

इस अवसर पर सभी विभागों के छात्र-छात्राओं, सभी विभागों के प्रमुखों (होड्स) तथा फैकल्ट्री स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सैन्ध्र सेवा के प्रति जागरूकता, तथा "ऑपरेशन सिंदूर" जैसे सैन्य अभियानों की जानकारी को बढ़ावा देना था। सेमिनार के दौरान मेजर जनरल कृष्णन ने सैन्य जीवन के वास्सस्विक अनुभवों, ऑपरेशन की रणनीतियों तथा देश की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्सुत किया।


 जागरूकता सेमिनार में देश की सुरक्षा, तकनीकी उन्नति और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे फर्जी प्रचार के खिलाफ भारतीय समाज की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।सेमिनार में विशेषज्ञ वक्ताओं ने बताया कि "ऑपरेशन सिंदूर एक अत्यंत सटीक और योजनाबद्ध सैन्स कार्रवाई थी, जिसमें भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें खत्म किया। इस ऑपरेशन की खास बात यह थी कि इसमें आधुनिक ड्रोन तकनीक का कुशलता से उपयोग किया गया, जिससे दुश्मन को सीमा पार घुसकर मारा गया। सेमिनार में उपस्थित इंजीनियरिंग छात्रों को बताया गया कि कैसे ड्रोन और अन्ध उन्नत तकनीकों ने आधुनिक युद्ध के स्वरूप को बदला है, और अब तकनीक सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा में भी निर्णायक भूमिका निभा रही है। छात्रों ने ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं साइबर सिक्युरिटी में गहरी रुचि दिखाई और कई ने इसे अपने भविष्य के शोध विषय के रूप में अपनाने की इच्छा जताई। वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पाकिस्तान बार-बार झूठे प्रचार और फर्जी खबरों के जरिए भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश करता रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए न केवल सीमाओं पर बल्कि सूचना के युद्ध में भी मजबूती से खड़ा है। सेमिनार में यह संदेश भी दिया गया कि सेना अकेली युद्ध नहीं लड़ रही देश के 140 करोड़ नागरिक भी इस लड़ाई का हिस्सा हैं, जो अपने-अपने स्तर पर देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता की रक्षा कर रहे हैं।

"यह सिर्फ एक सैन्स कार्रवाई नहीं थी, यह भारत की सामूहिक चेतना और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंकवादियों को जवाब दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा हम घुसकर मारेंगे," सेमिनार के मुख्य वक्ता मेजर गोपाल कृष्णन ने कहा।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और तकनीकी क्षेत्र में राष्ट्र के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने भविष्य में राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित होकर कार्यक्रम की सफलता को दर्शाया। मेजर जनरल के.टी. जी. कृष्णन एवं सैन्य अधिकारियों को संस्था प्रमुख चेयरमैन संतोष जैन घड़ी द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन देवग य मुखर्जी ने किया ।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive