Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मकरोनिया चौराहा के 200 मीटर में होगा नो पार्किंग जोन : यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने विधायक प्रदीप लारिया ने ली बैठक

मकरोनिया चौराहा के 200 मीटर में होगा नो पार्किंग जोन :  यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने विधायक प्रदीप लारिया ने ली बैठक


तीनबत्ती न्यूज : 20 अगस्त ,2025

सागर: नगर पालिका मकरोनिया सभाकक्ष में मकरोनिया की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। विधायक लारिया ने अधिकारियों से यातायात समस्याओं पर चर्चा कर सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या के लिए यातायात नियमों का पालन करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के उपायों पर विस्तृतत चर्चा की। चर्चा उपरांत यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए गए।



ये हुए निर्णय

मकरोनिया चौराहे के आसपास स्थित मॉल पार्किंग की व्यवस्था माल परिसर में सुनिश्चित कर संचालक स्वंय व्यवस्था बनाएंगे। मकरोनिया चौराहे के 200 मीटर के बाहर चारों रोड पर टैक्सी स्टैंड एवं बस स्टैंड की व्यवस्था की होगी। मकरोनिया चौराहा के 200 मीटर रेंज में नो-पार्किंग जोन होगा। हाथठेला,फ्रूट एवं सब्जी व्यापारी रजाखेड़ी बजरिया में अपने व्यापार का संचालन करेंगे। बंडा रोड पर व्यावसायिक माल एवं दुकान का नक्शा बिना पार्किंग स्थल के पास नहीं किए जाएंगे।

पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए उपाय किए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा सहित कदम उठाए गये।

ये रहे उपस्थित

बैठक में स्थानीय प्रशासन एवं यातायात विभाग के मयंक सिंह चौहान डीएसपी यातायात, तहसीलदार संदीप तिवारी, मकरोनिया टीआई रावेंद्र सिंह चौहान, सीएमओ पवन कुमार शर्मा,नपा अध्यक्ष मिहिलाल, पार्षदगण एवं माल एवं प्रतिष्ठानों के संचालक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    



Share:

सागर को मिलेगी 3500 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात : बनेंगे कई फ्लाईओवर ▪️ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी : सांसद डॉ. लता वानखेड़े की पहल : विधायक शैलेंद्र जैन साथ में मिले

सागर को मिलेगी 3500 करोड़ की  ऐतिहासिक सौगात : बनेंगे कई फ्लाईओवर

▪️ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी : सांसद डॉ लता वानखेड़े की पहल : विधायक शैलेंद्र जैन साथ में मिले


तीनबत्ती न्यूज: 20 अगस्त ,2025

नई दिल्ली : सागर लोकसभा की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने आज संसद परिसर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से भेंट की। साथ में विधायक शैलेंद्र जैन मोजूद रहे। बैठक में सांसद डॉ. वानखेड़े ने सागर शहर की ट्रैफिक समस्या पर विस्तृत प्रेज़ेंटेशन दिया और शहर के प्रमुख मार्गों—मोतीनगर, भगवानगंज, स्टेशन रोड, सिविल लाइन्स, मकरोनिया स्क्वायर से होते हुए ROB-30 (बंसल अस्पताल के पास)—को राष्ट्रीय राजमार्ग 146 भोपाल रोड से जोड़ने की मांग रखी।



DPR बनाने के निर्देश

मंत्री श्री गडकरी ने सांसद की मांग को सकारात्मक रूप से स्वीकारते हुए अधिकारियों को इस परियोजना का DPR तैयार करने के निर्देश दिए। लगभग 3500 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कई फ्लाईओवर भी बनेंगे, परियोजना के तहत कुछ फ्लाईओवर रेलवे भूमि के समीप बनाए जाएंगे, जिसमें रेलवे भी सहयोग प्रदान करेगा।

यह सागर के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा। इसमें रेलवे विभाग भी सहयोग करेगा।सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि इस परियोजना से सागर शहर के साथ-साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र को सुगम यातायात की सौगात मिलेगी।


उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  का आभार व्यक्त किया। इस अवसर शहर विधायक शैलेन्द्र जैन  भी मौजूद रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    


Share:

गुरुवर के सम्मान में: जैन समाज मैदान में: जैन मुनियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संतोष जैन पटना के पुतले पर पोती कालिख ▪️भारी संख्या में महिलाएं और जैन युवा आए विरोध में

गुरुवर के सम्मान में: जैन समाज मैदान में:  जैन मुनियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संतोष जैन पटना के पुतले पर पोती कालिख 

▪️भारी संख्या में महिलाएं और जैन युवा आए विरोध में



तीनबत्ती न्यूज : 19 अगस्त ,2025

सागर : जैन समाज इन दिनों अपने ही जैन मुनियों और आचार्य के खिलाफ समाज के लोगों द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणियां से नाराज है। हाल ही में अशोकनगर में आयोजित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के दौरान समाज के संतोष पटना द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को लेकर कीगईं रिप्पणी से अब तीव्र विरोध सामने आने लगा है। यह टिप्पणी जगत पूज्य निर्यापक सुधासागर महाराज की उपस्थिति में की गई। जिसे समाजजनों ने अत्यंत आपत्तिजनक माना है।

__________________

संतोष पटना के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो देखने नीचे क्लिक करे : 

Video: जैन समाज उतरी सड़को पर: संतोष जैन पटना के खिलाफ किया प्रदर्शन: पुतले को पोती कालिख

_________________


16 अगस्त का मामला


इसी महीने की  16 अगस्त को सागर के एक व्यवसाई संतोष जैन पटना वालों ने अशोकनगर के धार्मिक मंच से,जन जन के आराध्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति अनर्गल एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।  इतना ही नहीं उन्होंने वर्तमान आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज एवं अन्य 9 निर्यापकाचार्य के प्रति भी घोर निन्दाजनक शब्दों का प्रयोग किया।  उनके साथ खड़े लोगों ने हंसकर एवं तालियां बजाकर उस कृत्य की अनुमोदना की । मंच पर विराजमान महावृति द्वारा भी इनका उत्साहवर्धन किया गया । जैन दर्शन में आम श्रद्धालुओं द्वारा महावृति के विरुद्ध कोई शब्द तक नहीं बोला जाता,परंतु संतोष जैन द्वारा की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है। इसके विरोध में जैन समाज द्वारा इसकी निंदा हो रही है। और अनेक जगह प्रदर्शन भी हो रहे है। सागर जिले के बंडा में कल सोमवार की रात में पुतला दहन संतोष पटना का किया गया। 

यह भी पढ़ेSAGAR: रिटायर्ड फौजी को दोहरा आजीवन कारावास : अपने भाई और भतीजे की गोली मारकर की थी हत्या : बेटी हुई थी घायल


सागर में महिलाएं तक उतरी मैदान में

सकल जैन समाज सागर द्वारा आज मंगलवार को  विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरकर संतोष जैन पटना के पुतले पर कालिख पोतकर एवं जूतों की माला पहनाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।सागर की जैन समाज मांग करती है कि संतोष जैन को सभी पदों से बर्खास्त किया जाए एवं इनका सामाजिक बहिष्कार हो,यदि इनके द्वारा अशोकनगर के उसी धार्मिक मंच से माफी मांगी जाये।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    



Share:

बीटीआईआरटी में बी.टेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य स्वागत समारोह "आरब्धिः" सम्पन्न

बीटीआईआरटी में बी.टेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य स्वागत समारोह "आरब्धिः" सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज : 19 अगस्त ,2025

सागर; NACC मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान बाबूलाल तराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (बीटीआईआरटी), सिरोंजा, सागर में बी. टेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीटी ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष जैन 'घड़ी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु (वाइस चांसलर) प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन, टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेस आयन व एम पी ऑनलाइन के सीईओ  प्रशांत राठी, बीटी ग्रुप के सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन एलएसएसएम, डायरेक्टर संदीप जैन, ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह, तथा बीटीआईआरटी प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुसकेले उपस्थित रहे।

बी टी ग्रुप सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्म अतिथियों, अभिभावकगण एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों का संस्था की ओर से अभिनंदन भाव प्रेषित किया गया। उन्होंने आने वाले भविष्य में कौशल आधारित सफल इंजीनियर्स बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट करते हुए, सभी नवआगंतुक विद्यार्थियों को आगामी सफल करियर एवं उन्नत तकनीकी वातावरण में डेवलपमेंट हेतु सभी फैकल्ट्री सदस्यों के सहयोग को भी स्पष्टता से व्यक्त किया।इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं आयुषी तिवारी एवं एकता राजपूत द्वारा प्रस्तुत स्वागत लोकनृत्य ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। इसके बाद कॉलेज की डिजिटल प्रस्तुतीकरण के अंतर्गत, एमओयू, टाई-अप, एवं संस्थान की उपलब्धियों पर एक वीडियो के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुसकेले ने विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में संस्था की छात्रोन्मुख प्रगति एवं विगत वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया, जिससे वे प्राथमिकता से अपने करियर निर्माण के रोडमैप तैयार कर क्रियान्ध्यन पर लक्ष्य निर्धारित कर सकें। साथ ही साथ प्राचार्य डा. फुसकेले ने संस्था में पूर्व आयोजित सेमिनार, वर्कशॉप एवं विगत वर्ष आयोजित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) अहमदाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम की झलकियों के माध्यम से प्रस्तुति दी। विशेषकर प्रोजेक्ट बेस्इ लर्निंग एवं प्लेसमेंट की तैयारी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट किया।

 बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु (वाइस चांसलर) प्रो. श्री सुरेश कुमार जैन ने विश्वकर्मा भगवान की चर्चा करते हुए कहा कि इंजीनियरों को "योग्स और दूरदर्शी" बनना चाहिए। उन्होंने महाभारत की 'अर्जुन की चिड़िया वाली कहानी' के माध्यम से छात्रों को लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। बी टी ग्रुप के रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह ने छात्रों को नैतिक मूल्यों, कौशल विकास और जिम्मेदार नवाचार की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रतियोगी परीक्षाओं व संघ लोकसेवा आयोग परीक्षा में चयनित संस्था के सफल छात्र छात्राओं का भी उल्लेख किया। साथ ही टी & पी अधिकारी डॉ. सचिन चौधरी द्वारा प्लेसमेंट पर किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को भी सराहा।

तकनीकी आख्यान के अंतर्गत टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेस आयन व एम पी ऑनलाइन के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) प्रशांत राठी ने छात्रों को अर्जुन नहीं बल्कि श्रीकृष्ण बनने की सलाह दी । अर्थात केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि दृष्टिकोण भी महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने आधुनिक तकनीकी परिदृश्य में परप्लेक्सिटी जैसे गूगल प्रतिस्पर्धी टूल्स और क्वांटम कम्प्यूटिंग, ग्रीन एनर्जी (सोलर, विंड, हाइड्रोजन) जैसे क्षेत्रों में नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर दिये गए 2030 विजन का भी उल्लेख किया।


इसके पश्चात संस्थान के द्वितीय वर्ष छात्रा आंचल सोलंकी एवं स्पर्श सोनी द्वारा एक रंगारंग लोक-सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अन्य छात्रों की प्रस्तुति सराहनीय रही।ग्रुप एडवाइजर एवं केंद्रीय एच. एस. गौर विश्वविद्यालय, माइक्रोबायोलॉजी विभागप्रमुख (सेवानिवृत्त) डॉ. सुबोध जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए " आरंभ ही सफलता का बीज होता है" जैसे विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों की बुद्धिमत्ता, भविष्य की जैविक प्रगति, एवं डीएनए आधारित तकनीकी विकास पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में बी टी आई आर टी प्रथम वर्ष विभागाध्यक्ष  हेमंत जैन ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में संस्था माननीय चेयरमैन, समस्त मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम आयोजकों सहित सभी उपस्थित अभिभावकों व छात्रों के प्रति आभार प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर के रूप में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन्स विभागाध्यक्षा श्रीमती मेघा सोनी, ई सी एवं प्रथम वर्ष विभाग से श्रीमती कल्पना भार्गव ने महत्तवपूर्ण योगदान दिया। प्रथम वर्ष विभाग से गजेंद्र सिंह ने कोऑर्डिनेशन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागीय फैकल्टी सदस्यों, ऑफिस एवं एडमिन स्टाफ सदस्यों ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन वरिष्ठ फैकल्टी ससदस्य डॉ. मनीष श्रीवास्तव एवं एमबीए विभागाध्यक्ष श्रीमती देवग्या मुखर्जी द्वारा किया गया।


बीटी ग्रुप के परम आदरणीय चेयरमैन श्री संतोष जैन 'घड़ी' ने सभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। लिटिल स्टार शैलेश मेमोरियल के डायरेक्टर श्री संदीप जैन ने सभी बच्चों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। यह आयोजन न केवल बी टी आई आर टी के नवप्रवेशी छात्रों के लिए प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें तकनीकी एवं नैतिक दृष्टिकोण से सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                  



Share:

नवनियुक्त कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा 21 अगस्त को सागर आएंगे : शहर अध्यक्ष महेश जाटव के साथ रैली में शामिल होंगे

नवनियुक्त कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा 21 अगस्त को सागर आएंगे : शहर अध्यक्ष महेश जाटव के साथ रैली में शामिल होंगे 


तीनबत्ती न्यूज: 19 अगस्त, 2025

सागर:  कांग्रेस पार्टी नवनियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा नई जिम्मेदारी के साथ गुरुवार 21 अगस्त को सागर आएंगे। वे यहां आकर भगवानगंज स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण करने के बाद शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के साथ जन आशीर्वाद रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे इसके पहले नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय तीन बत्ती स्थित डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।  जिला कांग्रेस के प्रवक्ता एडवोकेट लक्ष्मी नारायण सोनकिया ने बताया कि जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा गुरुवार 21 अगस्त को भोपाल से सागर पहुंच रहे हैं। वे विदिशा, ग्यारसपुर, राहतगढ़ मार्ग से यहाँ आएंगे। इस दौरान दोपहर 1 बजे राहतगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस जनों द्वारा उनकी अगवानी कर स्वागत किया जाएगा यहां से रवाना होकर वे दोपहर 2 बजे सागर पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़े : SAGAR: महेश जाटव शहर और भूपेंद्र सिंह मोहासा बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष

नवनियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा मोती नगर चौराहे से भगवानगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचकर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तत्पश्चात कांग्रेस नेताओं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता का आशीर्वाद लेते हुए तीन बत्ती स्थित डॉ सर हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अन्य राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण करने के उपरांत कांग्रेसजनों व जन- सामान्य से भेंट- मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ नेताओं प्रदेश एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारीयों, नगरीय एवं ग्रामीण स्थानीय संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई समस्त विभाग प्रकोष्ठ एवं समितियां के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से उनके आगमन पर भव्य स्वागत कर रैली में शामिल होने की अपील की गई है। 

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                    

Share:

BJP स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट की: गौशालाओं को लेकर की चर्चा

BJP स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट की: गौशालाओं को लेकर की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज : 19 अगस्त ,2025

सागर। भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड  के सदस्य राम रघुवंशी मंगलवार को सागर प्रवास पर रहें। सागर आगमन पर स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन ने उनका स्वागत किया। सागर प्रवास के दौरान प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने भाजपा संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट की। भेंटवार्ता वार्ता के दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों चर्चा की। 


जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर जिले में गौ अभ्यारण्य निर्माण,गौशालाओं के हितार्थ उनके विस्तार और सुविधाएं बढ़ाने एवं सडक पर विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश के संबंध में चर्चा की। जिले में गौसेवा को लेकर चल रहे विभिन्न संस्थाओं के प्रकल्पों के संबंध में चर्चा की और उनकी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।  भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड  के सदस्य राम रघुवंशी ने संबंधित विषयों के अभिलंब निराकरण हेतु आश्वासित किया। 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,विक्रम सोनी,संजय चौबे,अंशुल परिहार दीपक दुबे,राहुल वैध,नितिन सोनी,जय सोनी चेतराम अहिरवार उपस्थित रहें।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive