BJP स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट की: गौशालाओं को लेकर की चर्चा
तीनबत्ती न्यूज : 19 अगस्त ,2025
सागर। भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य राम रघुवंशी मंगलवार को सागर प्रवास पर रहें। सागर आगमन पर स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन ने उनका स्वागत किया। सागर प्रवास के दौरान प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने भाजपा संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से भेंट की। भेंटवार्ता वार्ता के दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों चर्चा की।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर जिले में गौ अभ्यारण्य निर्माण,गौशालाओं के हितार्थ उनके विस्तार और सुविधाएं बढ़ाने एवं सडक पर विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश के संबंध में चर्चा की। जिले में गौसेवा को लेकर चल रहे विभिन्न संस्थाओं के प्रकल्पों के संबंध में चर्चा की और उनकी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य राम रघुवंशी ने संबंधित विषयों के अभिलंब निराकरण हेतु आश्वासित किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,विक्रम सोनी,संजय चौबे,अंशुल परिहार दीपक दुबे,राहुल वैध,नितिन सोनी,जय सोनी चेतराम अहिरवार उपस्थित रहें।
______









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें