Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सेवादल परिवार सागर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

सेवादल परिवार सागर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न



तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त ,2025
सागर :  हर माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वज वंदन करके देशभक्ति की भावना का संचार करता आ रहा है। इसी श्रृंखला में ध्वजवंदन कार्यक्रम नमक मंडी, मस्जिद के पास संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष एड.रश्मि रितु जैन के करकमलों से ध्वजारोहण हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि एड.जैन ने कहा कि अनुशासन का पर्याय कांग्रेस सेवादल है,सेवादल का जो 73 वां ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है उससे मैं और मेरा परिवार गौरवान्वित है।अंत में उन्होंने सभी को गणेश उत्सव और पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि,समस्त सेवादल परिवार और उपस्थित कांग्रेस जनों ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव को उनकी निष्ठा,समर्पण और सक्रियता के कारण जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश राय उपस्थित रहे।
अंत में पूर्व पार्षद डॉ सी.व्ही.तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन दुबे,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश चौबे की माता जी श्रीमति रामदुलारी चौबे और युवा नेता प्रकाश जैन के अकस्मात् निधन पर आत्मा शांति हेतु सेवादल परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में हरिश्चंद्र सोनवार,प्रेम नारायण विश्वकर्मा,समीर खान,पार्षद ताहिर खान, राहुल चौबे,लीलाधर सूर्यवंशी दीनदयाल तिवारी,रजिया खान,नितिन पचौरी,आनंद हेला,कल्लू पटेल,अरविंद ठाकुर,बाबू मछंदर, महेश अहिरवार,लल्ला यादव,साजिद राइन, प्रवीण यादव,अंकुर यादव,परख शुक्ला, रामकिशन वसंल,वीरू चौधरी,अजय ठाकुर, नीरज चौरसिया,लोकेंद्र विश्वकर्मा,दीपक कुर्मी, देविका साहू आदि उपस्थित रहे।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

SAGAR: भाजपा की जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा : 08 जिला उपाध्यक्ष और 03 महामंत्री बनाए गए

SAGAR: भाजपा की जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा : 08 जिला उपाध्यक्ष और 03 महामंत्री बनाए गए


तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त ,2025

सागर: भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष रानी पटेल ने यह सूची जारी की है। इसमें कुल 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें  8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं।


ये रही कार्यकारिणी

जिला पदाधिकारियों में 

जिला उपाध्यक्ष :  अनिल ढिमोले, लक्ष्मण सिंह लोधी, उषा उमेश श्रीवास्तव, दौलत यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत और कस्तूरी गोविंद कुर्मी।

जिला महामंत्रीः मितेंद्र चौहान, उमा कृष्ण खटीक और राजेंद्र तिवारी।



जिला मंत्री: अमित नायक, सविता संतोष रोहित, आकांक्षा अभय जैन, महेंद्र सिंह लोधी, पूनम वैभव कुकरैले, महेश पाठक, राजेंद्र मिश्रा और प्रीतम सिंह राजपूत

जिला कोषाध्यक्षः संजय दुबे

जिला कार्यालय मंत्रीः संजय चौबे

जिला सह कार्यालय मंत्रीः राजाराम कुशवाहा


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

श्री गौर गोविंद मंदिर में राधारानी प्राकट्य उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मना: निकली विशाल शोभा यात्रा

श्री गौर गोविंद मंदिर में राधारानी प्राकट्य उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मना: निकली विशाल शोभा यात्रा


तीनबत्ती न्यूज : 31 अगस्त ,2025

सागर: श्री श्री गौर गोविंद मंदिर, रविशंकर वार्ड, सागर में भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के पावन दिवस पर श्री राधा रानी का प्राकट्य महोत्सव राधा अष्टमी के रूप में श्रद्धा, आनंद उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया । इस महापर्व में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, शोभायात्रा और आकर्षक झांकियों ने भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया हर कोई राधे कहता हुआ आनंद में डूबा हुआ लग रहा था वृदावन से पधारे हुए श्री श्री रामानंद प्रभु जी द्वारा श्री राधा जी प्राकट्य बताते हुए कहा गया कि राधा नाम के बिना कृष्ण का स्मरण अधूरा है



"राधा नाम बिना अधूरा श्याम नहीं पहचान राधे राधे जपि मनुआ, मिले कृष्ण भगवान।"फूलसिंह पंडा जी ने कहा कि राधा अष्टमी हमें यह संदेश देती है कि निष्ठा, प्रेम और भक्ति से ही आत्मा परमात्मा से मिलन आनंद प्राप्त कर सकती है।



श्री श्री गौर गोविंद मंदिर में राधाष्टमी महामहोत्वस प्रातः 07.00 बजे से श्री राधा रानी का अभिषेक से प्रारंभ हुआ दोपहर 12.00 बजे फूल बगंला जिसमें बैंगलोर, कन्नौज, शिमला, पुस्कर, कलकत्ता एवं दिल्ली से आए हुए फूलों से सजाया गया । महाआरती के साथ राधिका जी का आविभाव प्राकट्य मनाया गया तत्पश्चात् राधे-राधे मंडल द्वारा बधाई पद गायन व तीर्थ स्थलों से पधारे हुए संतों ने अपने प्रवचनों में समुद्र मंथन सहित अनेक लीलाओं का गुणगान किया भागवताचार्य रसिक बिहारी जी ने बताया कि राधा रानी का प्राकट्य कालचक्र में धर्मधीर जी की वंश परंपरा से हुआ डॉ. लक्ष्मी ठाकुर ने राधा नाम के महत्व पर प्रकाश डाला।

नगर शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें कृष्ण सुदामा मिलन, शिरोडा काशी, विष्णु, क्षीर सागर, झूलन लीला, श्री नाथद्वारा, कीरत मैय्या की गोद में राधा रानी, गौर निताई, राधाकृष्ण, कृष्ण बलराम की झांकी मनमोहक रहीं।पनारी, बंडा, छापरी, बदोना, पिपरिया,केवलारी,की भजन मंडलियां आई थी।


शोभा यात्रा में श्री विठ्ठल रूकमणी जी और उनके साथ अष्ट सखियों ने मराठा नृत्य करते हुये राधे-राधे संकीर्तन का उद्घोष किया जिससे जनसमूह भक्ति भाव में डूबा हुआ नजर आया इस नृत्य में कु. अनुराधा ठाकुर, डॉ. श्रेया ठाकुर, एकता राजपूत, शिवांगी पांडे, अमिता राजपूत, प्रिया पाण्डे, वर्षा विश्वकर्मा, आशा गौर ने मुख्य भूमिका निभाई उत्सव के समापन में कृष्णदास पंडा सेवाधिकारी, डॉ.पी.एस. ठाकुर एवं राधे गौर ने सभी का आभार माना। महाआरती में अविराज सिंह,भूपेंद्र सिंह मुहांसा,ऋतु राजपूत महाआरती में हुए।

महाआरती में शामिल हुए अविराज सिंह


श्री गौर गोविंद मंदिर में आयोजित श्री राधा अष्टमी कार्यक्रम में युवा नेता श्री अविराज सिंह ने पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की परम प्रिय श्री राधा का जन्म केवल एक कन्या के रूप में नहीं बल्कि भक्ति और प्रेम के रूप में हुआ है। ईश्वर तक पहुंचने का सरल मार्ग निस्वार्थ प्रेम और भक्ति है।उनकी भक्ति से यह संदेश मिलता है कि ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग निस्वार्थ प्रेम और भक्ति है। भूमि तत्व, जल तत्व, अग्नि तत्व, वायु तत्व, ब्रह्म तत्व, व्योम तत्व, विष्णु तत्व, गोरी है, तत्त्वं के तत्त्व, जग जीवन श्री कृष्ण चन्द्र और कृष्ण को हु तत्व श्री राधिका किशोरी है। इस दिव्य आयोजन के लिए आयोजक डॉ. पीएस ठाकुर, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर और चैतन्य महाप्रभु अस्पताल परिवार का हृदय से साधुवाद और अभिनंदन है। 

कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत



तीनबत्ती पर कांग्रेस शहर सेवादल परिवार द्वारा शोभायात्रा का भव्य और पूर्ण भक्ति भाव से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सम्मिलित भक्त जनों पर पुष्प वर्षा कर,झांकियों मे विराजमान देवी देवताओं पर पुष्प माला पहनाई गयी ।
स्वागत कर्ताओं में कांग्रेस सेवादल परिवार से प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, डॉ आशिक अली,राजेश उपाध्याय,बृजेन्द्र नगरिया,नितिन पचौरी,राजू ठाकुर,गब्बर पठान,लल्ला यादव,अन्नू घोषी,तरूण सैनी,राजीव अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के अपमान पर फूटा गुस्सा : सागर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन ▪️कॉंग्रेस कार्यालय के सामने मौन धरना देकर : राहुल गांधी के पुतले को जलाया ▪️कांग्रेसी कार्यालय से बनाए रखे प्रदर्शन पर नजर


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के अपमान पर फूटा गुस्सा : सागर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन 

▪️कॉंग्रेस कार्यालय के सामने मौन धरना देकर :  राहुल गांधी के पुतले को जलाया

▪️कांग्रेसी  कार्यालय से बनाए रखे प्रदर्शन पर नजर


तीनबत्ती न्यूज: 31 अगस्त ,2025

सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी दिवंगत माता जी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तीन बत्ती स्थित कॉंग्रेस कार्यालय के सामने मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान तनाव की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क रहा । इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की। कार्यालय में कांग्रेस नेता और  कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन के दौरान  बैठे रहे और प्रदर्शन पर नजर रखी।

________________

वीडियो देखने क्लिक करे : 

सागर में बीजेपी ने किया कांग्रेस कार्यालय के सामने मौन प्रदर्शन एलियट जलाया पुतला

______________

 

प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक प्रदीप लारिया,प्रदेश पदाधिकारी प्रभुदयाल पटेल, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन शामिल हुए। 

रामधुन बजती रही : हाथ ने तख्तियां लिए बैठी महिलाएं

मौन धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में कॉंग्रेस और इनके नेताओं के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां लेकर आक्रोश के साथ शामिल हुईं। धरना स्थल पर पूरे समय ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से "श्री राम धुन और भजन" गुंजायमान होते रहे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि  तयसमय उपरांत धरना स्थल पर उपस्थित सभी मातृ शक्ति पदाधिकारी,कार्यकर्ता ने हाथों में तख्तियां लेकर "राहुल गांधी माफ़ी मांगों-कॉंग्रेस पार्टी माफ़ी मांगों के नारों का उद्घोष करते हुए यातायात थाने की ओर जुलूस के रूप में कूच किया जंहा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा " राहुल गांधी  और कांग्रेस का पार्टी अलग अलग पुतला जलाया गया। 

कांग्रेस नेताओं की आदत है अपशब्दों का बोलना : श्याम तिवारी

विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की महिलाओं के लिए अपमानजनक अभद्र  भाषा का प्रयोग कॉंग्रेस नेताओं की आदत बन चुकी हैं जिसके विरोध में आज हम सभी इतनी बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं भगवान महावीर और भगवान बौद्ध की पवित्र भूमी बिहार से कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी कि उपस्थित में कॉंग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री जी स्वर्गीय माँ के बारे में अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने करने   कुप्रयास किया उसका जवाब उन्हें बिहार की जनता बिहार के आगामी चुनाव में देगी।

महिलाओं से माफी मांगे कांग्रेस : भूपेन्द्र सिंह

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माँ के बारे में जिस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग कॉंग्रेस के नेताओं द्वारा राहुल गांधी की उपस्थिति में किया गया है उससे पूरे देश भर की बहिनें आज दुखी और आक्रोशित हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला विषय है।न केवल यह प्रधानमंत्री जी की माँ का अपमान है ब्लकि यह देश की सभी माँओं का अपमान है समूची नारी शक्ति का अपमान है जिसके विरोध में समूचे देश में माताएं बहिनें मौन धरने पर बैठी हैं। प्रधानमंत्री जी के लिए तमाम अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कॉंग्रेसियों द्वारा किया जाता है। माँ जिन्हें हम देवी के समान मानते हैं हमारी संस्कृति में माँ का स्थान सर्वोच्च होता है ऐसी स्वर्गीय माँ को गाली देने वालों को शर्म से डूब मरना चाहिए। अगर कॉंग्रेस के लोगों में जरा भी नैतिकता और महिलाओं के प्रति सम्मान हो तो वह देश की जनता से माफ़ी मांगे क्योंकि उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री जी की माँ को अपमानित किया ब्लकि देश की सभी नागरिकों की माँ बहिनों का अपमान किया है जिसकी भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है।

पुतला दहन किया बीजेपी ने

भारतीय संस्कृति से नाता नहीं कांग्रेस का: शैलेंद्र जैन

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है हम हमेशा नारी शक्ति के सम्मान की बात करते हैं परंतु जिन्हें भारतीय संस्कृति से कुछ लेना देना जिनका भारतीय रीति रिवाजों से कोई वास्ता नहीं है  ऐसे लोग जो राजनैतिक पदों के साथ संवैधानिक पदों पर है उनके द्वारा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माँ के संबंध में जो अपमान जनक टिप्पणी की गई है यह केवल प्रधानमंत्री जी की माँ अपमान नहीं है बल्कि यह देश की सभी कामकाजी महिलाओं का अपमान हैं । 

नफरती है कांग्रेस : प्रदीप लारिया

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि समूचे विश्व में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए इंडी. गठबंधन की नफरत दिनों-दिन और बढ़ती जा रही है। नफरत की आग में जलने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के नेता अब राजनीतिक मर्यादा एवं संस्कारों को छोड़कर असभ्यता का सहारा लेने लगे हैं।

प्रदेशमंत्री प्रभुदयाल पटेल ने आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए कॉंग्रेस की ओछी मानसिकता बताया।जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा भारत में जिस तरह भगवान राम की माँ कौशल्या जी भगवान कृष्ण की माँ यशोदा जी और देवकी जी का सम्मान है उसी तरह वर्तमान में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी की माँ हीरावेन के प्रति देशवासियों का सम्मान है देश में 140 करोड़ लोगों में से कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी प्रधानमंत्री जी की माँ को अपनी माँ मानते हैं। जो अपमान जनक टिप्पणी की गई है वह निंदनीय है जिसके विरोध में आज सागर सहित समूचे देश में लाखों बहिनें सड़कों पर उतरकर इनका विरोध कर रही हैं।

महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी का जो अपमान किया है। उसकी हम सभी निंदा करते है। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा महिला विरोधी रहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच उनके नेताओं द्वारा जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे प्रत्येक भारतवासी आहत हैं।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा कि जब तक कॉंग्रेस पार्टी और इनके नेता देश की महिलाओं से माफ़ी नहीं मंगाते तब तक हम निरन्तर विरोध प्रदर्शन जारी  रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी इस पावन गणेशोत्सव में बुद्धि प्रदाता भगवान श्री गणेशजी से कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं को सदबुद्धि देने के लिए प्रार्थना करेंगे। पार्षद रानी पराग बजाज याकृति जड़िया सहित अन्य महिला नेत्रियो ने कॉंग्रेस नेता के बयान की निंदा की।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में सुषमा यादव,निवेदिता रत्नाकर, सविता साहू, मेघा दुबे,प्रतिभा चौबे, तृप्ति सिंह,नेहा जैन,नीलम  अहीरवार,शारदा कोरी,अनिता अहीरवार,सोनिया तिवारी, मोनिका प्रजापति,मीरा चौबे,सुनीता रैकवार, पूनम पटेल,राजकुमारी पटेल,उर्मिला सहारे, स्नेहलता साहू,सुमन साहू,सविता साहू,रश्मि कुशवाहा,जयंती मौर्य,सरिता खटिक,मंजू केशरवानी,आयुषी चौरसिया,रूबी पटेल,पूजा सोनी,गीता खरे,छाया केशरवानी,सोना पटेल एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति व आमजन शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यालय में पुलिस का पहरा : कांग्रेसी बैठे रहे कार्यालय में


बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर प्रशाशन अलर्ट था। कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति बनने की आशंका थी। इसको लेकर चारो तरफ भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यालय के बाहर बैरिकेटिंग की गई । पार्टी कार्यालय में पुलिस का पहरा रहा।
इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की। 

उधर माहौल देखते हुए कांग्रेसी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक सुनील जैन ,अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, सिंटू कटारे, राम कुमार पचौरी, बब्बू यादव आशीष ज्योतिषी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 01 सितंबर से 07 सितंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 01 सितंबर से 07 सितंबर 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय


Astrology   | Horoscope

Astrology Forecast 

Horoscope Weekly

तीनवती न्यूज: 01 सितंबर,2025


माह सितंबर के बारे में देवयानी भारद्वाज जी की एक कविता है जिसमें  वे लिखती हैं कि -

सितंबर में हरसिंगार फूलता है

सितंबर में पानी बरसता है

सितंबर में धूप अच्छी लगती है

और छाँव भी

 अर्थात सितंबर वह महीना है जिसमें भगवान शिव का फूल हरसिंगार खिलता है और जिस महीने में धूप और छांव दोनों अच्छी लगती है । इसी प्रकार हमारे जीवन में भी अच्छे और बुरे दिन दोनों होते  हैं । इन अच्छे और बुरे दिनों के बारे में बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके समक्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर आया हूं ।

 अगर इस सप्ताह आपको बुरे दिनों  की मात्रा ज्यादा लगे तो आपको चाहिए कि आप मेरी पुस्तक नासे रोग हरे सब पीरा में दिए गए हनुमान चालीसा के मंत्रों का संपुट पाठ करें और हनुमान जी की कृपा से अपने दुखों को समाप्त कर सुख प्राप्त करें ।

 इस सप्ताह सूर्य  और बुध सिंह राशि में रहेगा, मंगल कन्या राशि में , गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में , वक्री शनि मीन राशि में और बकरी राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।

 आई अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

 मेष राशि-

 इस सप्ताह आपका , आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  माता जी को कुछ समस्या हो सकती है  ।  गलत रास्ते से धन आने का योग है  ।  आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा  ।  संतान की उन्नति भी हो सकती है  ।  इस सप्ताह आप बगैर ज्यादा परेशान हुए अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं  ।  कचहरी के कार्यों में सावधान रहें  ।  भाई बहनों के साथ संबंध कम ठीक रहेंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है  ।  1 सितंबर को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रो का दान करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है । ‌

 वृष राशि-

 इस सप्ताह आपका , आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य थोड़ा बहुत आपका साथ दे सकता है ।  संतान को कष्ट हो सकता है  ।  संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा  ।  आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है ।  एक दो और तीन तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा के वाचन का कार्य करें  ‌ ।   सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है । 

 मिथुन राशि-

 इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे  ।   भाग्य पर आप विश्वास ना करें  ।  अपने परिश्रम और मेहनत पर विश्वास कर कार्यों को करें  ।  इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे  ।  कार्यालय में आपको अपने साथियों का बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा  ।  आपको इस सप्ताह अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए  ।   इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन सितंबर कार्यों को करने के लिए अच्छे हैं  ।   इसके अलावा बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए  ।  1 सितंबर को आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं  ।  अगर आप पहले से बीमार हैं तो 1 सितंबर को  आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

 कर्क राशि-

 इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का , माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । धन आने का अच्छा योग है  ।  थोड़े से परिश्रम से ही ज्यादा धन की प्राप्ति होगी  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा  ।  भाग्य से ना तो आपको लाभ होगा और ना हानि  ।   दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें  ।  इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए ठीक  है ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।   सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

 सिंह राशि-

 इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।  व्यापार में लाभ होगा ।  सामान्य  करणों से धन की हानि हो सकती है  ।  कचहरी के कार्यों में आति सावधान रहें  ।  आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  जीवन साथी को मानसिक कष्ट रहेगा  ।  अपनी संतान से आपको सुख प्राप्त होगा  ।  संतान आपके कार्यों में सहयोग करेगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 7 तारीख तक आप कार्यों को  पूर्ण कुशलता के साथ कर सकते हैं  ।   1 तारीख और 4  ,5 और 6 तारीख की दोपहर तक का समय आपको सावधान होकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करके हनुमान जी के सम्मुख बैठकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

 कन्या राशि-

 इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है  ।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।  माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपको इस सप्ताह कम चिंता करनी चाहिए जिससे आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल कर सकें  ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको सामान्य मदद मिल सकती है । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए लाभदायक हैं  ।  1 सितंबर को आपको अपने भाई बहनों के प्रति सचेत रहना चाहिए । 6 और 7 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

 तुला राशि-

 इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  धन आने का अच्छा योग है  ।  व्यापार में वृद्धि होगी  ।  कचहरी के कार्यों में सावधान रहें  ।  आपको अपने संतान के प्रति सचेत रहना चाहिए  ।  उसको नुकसान हो सकता है  ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी । भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी । इस सप्ताह आपके लिए 4 , 5 और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणामदायक हैं  ।  1 अप्रैल को आपको धन के प्रति सतर्क रहना चाहिए ।   सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

 वृश्चिक राशि-

 इस सप्ताह आपका ,  आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । कार्यालय में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा ।  भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी । आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा  ।  इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और सात तारीख शुभ हैं । 1 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  ‌।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

 धनु राशि-

 इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।  भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ देगा ।  व्यापार में उन्नति होगी  ।  दुर्घटनाओं के प्रति  सतर्क रहें  ।   भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है  ।  आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए  ।  आपको इस सप्ताह अपने माताजी पर भी ध्यान देना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख उत्तम है  ।  1 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें ।सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 मकर राशि-

 इस सप्ताह आपका,  आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी  ।  गलत रास्ते से धन आ सकता है  ।   भाई बहनों के प्रति सामान्य संबंध रहेंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए हितवर्धक हैं  । दो और तीन तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  ।  1 तारीख को आपको धन के प्रति सावधानी रखना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

 कुंभ राशि-

 इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का,  माता जी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  जीवनसाथी के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी  ।  दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  धन आने की मात्रा  अल्प रहेगी  ।  संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है  ।  छात्रों की पढ़ाई  थोड़ी कम हो पाएगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख के दोपहर से लेकर 7 तारीख कार्यों को करने के लिए फलदायक है । 4 5 और 6 तारीख की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी के साथ करना चाहिए  ।  1 तारीख को आपको कार्यालय में अपने कार्य बड़े सावधानी से करना चाहिए  ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें  ।  मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।   सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

 मीन राशि-

 इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी  ।  आपको कार्यालय में प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है  ।  पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।   भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा ।  शत्रुओं को इस सप्ताह आप आसानी से पराजित कर सकते हैं  ।  आपके संतान को कोई समस्या हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन सितंबर कार्यों को करने में मददगार साबित होंगे  ।   1 सितंबर को आपको भाग्य से मदद मिल सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन  मंगलवार है ।

 ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive