Editor: Vinod Arya | 94244 37885

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात : विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का किया अनुरोध

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात : विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का किया अनुरोध


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर, 2025

भोपालनरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंटकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता आधार पर स्वीकृत कराये जाने का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी से नपा मकरोनिया एवं कर्रापुर की स्थाई पेयजल आपूर्ति स्वीकृत कराने अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि दोनों निकायों में म.प्र.शासन से अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना स्वीकृत है। स्थानीय स्तर से दोनों परिषदों की प्राक्कलन प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किए गए जो लंबित हैं। दोनों निकायों में स्थाई पेयजल स्रोत के लिए जल संसाधन विभाग की बाबर मटिया बांध परियोजना से जल आपूर्ति हेतु स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने सेतु बंधन योजना (सीआरआईएफ) अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर चतुर्कोणीय फ्लावर का निर्माण कार्य को पुनरीक्षित फ्लावर ओव्हर की लंबाई बढ़ाने कार्यवाही कराकर स्वीकृत कराने अनुरोध किया। विधायक लारिया ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने एवं  बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नवीन सड़क मझगुवां अहीर ग्राम सुआतला से मासानझिरी की ओर सीसी सड़क निर्माण, रिछावर से टीलाखेड़ी तक सड़क मार्ग, मुहली से बामोरा तक सड़क, बहेरिया- बामोरा- पटकुई सड़क मार्ग, पुरानी सदर से जिंदा (सेमराबाग) सड़क मार्ग, भोपाल जैसीनगर तिगड्डा से पाटन मार्ग तक सड़क मार्ग लंबाई 1 किमी, खुरई मार्ग एनएच नगना ढोंगा-बरोदिया मार्ग का मजबूतीकरण कार्य एवं मदनपुरा खिरिया नीखर मार्ग तक सड़क मार्ग, लंबाई 2 किमी स्वीकृत कराए जाने का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के उन्नयन की आवश्यकता पर ध्यानाकर्षण कराते हुई शासकीय माध्यमिक शालाओं को हाई स्कूल में एवं हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन कराने एवं विधानसभा के स्कूलों में नवीन भवन एवं अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत कराने का मांग पत्र प्रस्तुत कर स्वीकृति प्रदान कराने का अनुरोध किया। विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  से नरयावली आगमन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विधायक लारिया द्वारा प्रस्तुत आधारभूत एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराने एवं शीघ्र नरयावली आने के लिए आश्वस्त किया।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

राज्यपाल और सीएम से मिले विधायक शैलेंद्र जैन : बीड़ी निर्माण को लेकर की चर्चा

राज्यपाल और सीएम से मिले विधायक शैलेंद्र जैन : बीड़ी निर्माण को लेकर की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर ,2025

सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने राजभवन में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने महामहिम को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में तेंदूपत्ता एवं बीड़ी निर्माण से संबंधित रोजगार के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथा प्रदेश के आदिवासी समाज के हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

विधायक जैन ने कहा कि तेंदूपत्ता उद्योग प्रदेश के लाखों आदिवासी श्रमिकों के जीवन-यापन से जुड़ा हुआ है अभी आदिवासी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रमिक तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य करते हैं और सीजन के बाद फ्री हो जाते हैं जिससे यह अन्य कार्यों में संलिप्त हो जाते हैं, यदि इन्हीं श्रमिकों को बीड़ी निर्माण में भी लगा दिया जाए तो साल भर उन्हें रोजगार उपलब्ध होगा और इन्हें एक अच्छी आय होने से यह अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने से बचेंगे। उचित सुधार एवं पारदर्शी व्यवस्था से न केवल इन श्रमिकों के हित सुरक्षित होंगे बल्कि ग्रामीण और वन क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। महामहिम राज्यपाल ने विधायक जैन द्वारा रखे गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि आदिवासी समाज के हितों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन एवं राजभवन के मार्गदर्शन  में आवश्यक सुधार शीघ्र किए जाएंगे, जिससे आदिवासी श्रमिकों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता


विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें सागर के समीप रिछावर क्षेत्र में विगत दिनों घटी दुखद दुर्घटना से अवगत कराया। इस हादसे में सागर विधानसभा के तुलसीनगर एवं सुभाषनगर वार्ड के चार मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

विधायक जैन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में अपने बच्चों को खो चुके शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें इस कठिन समय में संबल मिल सके। विधायक जैन की इस पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रत्येक परिवार को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सागर आने का न्योता दिया

इसके अलावा विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री को सागर के रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शिलान्यास हेतु आमंत्रित किया तथा विधायक जैन ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से बीड़ी श्रमिकों एवं आदिवासी अंचल में तेंदूपत्ता नीति के संबंध में चर्चा की उससे अवगत कराया क्योंकि इस विषय की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ही की गई थी इस पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया,इसके अलावा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विधायक जैन के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही सागर आने का आश्वासन दिया।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

EOW सागर ने स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार, खरीददार और बेचवार पर दर्ज की FIR : 03 लाख से अधिक की स्टाम्प शुल्क चोरी

EOW सागर ने स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार, खरीददार और बेचवार पर दर्ज की FIR : 03 लाख से अधिक की स्टाम्प शुल्क चोरी


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर, 2025

सागर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर में स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले डिप्टी रजिस्ट्रार ,खरीददार और बेचवार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  EOW सागर के मुताबिक आवेदक अजीत अग्रवाल, निवासी-दमोह द्वारा जगजीत सिंह वाधवा पिता सरदारीलाल वाधवा, निवासी-दमोह एवं अन्य के विरूद्ध रजिस्ट्री करते समय चतुर्सीमा में फेरबदल कर स्टाम्प शुल्क चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत आवेदन पत्र की जांच में 3,19,739/-रु. की स्टाम्प शुल्क चोरी के लिए रजिस्ट्री में भूमि की चतुर्सीमा में फेरबदल करना पाये जाने से ईओडब्ल्यू द्वारा जगजीत सिंह वाधवा, जिला दमोह एवं अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ेसीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने ▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख

जमीन की दिशा बदलकर की हेराफेरी 

ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा की गई जांच में पाया गया कि लखन लाल पटैल निवासी दमोह ने वर्ष 2018 में 0.71 हेक्टेयर भूमि 57,73,500/-रुपये में क्रय की थी। उसी भूमि को वर्ष 2020 में लखन लाल पटैल द्वारा 27,93,200/- रुपये में जगजीत सिंह वाधवा को बेचा गया। जगजीत सिंह वाधवा और लखन लाल पटैल ने तत्कालीन उप पंजीयक उल्लास नाखरे के साथ मिलकर वर्ष 2020 में भूमि को क्रय-विक्रय करते समय रजिस्ट्री में भूमि की चतुर्सीमा में बायपास रोड़ को ना दिखाते हुए जगजीत सिंह वाधवा की भूमि को दर्शाकर स्टाम्प शुल्क में 3,19,739/-रुपये की चोरी की गई थी। 

यह भी पढ़ेMP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड ▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल

इस प्रकार स्टाम्प शुल्क में अवैध लाभ प्राप्त करने लिए रजिस्ट्री के दौरान जानबूझकर भूमि की दिशाओं में फेरबदल कर भूमि को मुख्य मार्ग के स्थान पर आतंरिक भाग में दर्शाया गया। वर्ष 2018 में लखन लाल पटैल द्वारा उक्त भूमि क्रय करते समय रजिस्ट्री एवं 2020 में जगजीत सिंह वाधवा द्वारा वही भूमि क्रय करते समय रजिस्ट्री तत्कालीन उपपंजीयक उल्लास नाखरे द्वारा ही की गई थी। इस प्रकार जगजीत सिंह वाधवा, लखनलाल पटैल एवं तत्कालीन उप पंजीयक दमोह उल्लास नाखरे तीनों को वास्तविक दिशाओं का संज्ञान होने के बाद भी उनके द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर रजिस्ट्री में दिशाओं का फेरबदल कर शासन को स्टाम्प शुल्क में 3,19,739/- रुपये की क्षति कारित की गई।

यह भी पढ़ेसुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान

इन पर हुई FIR 

Eow सागर ने आरोपियों  जगजीत सिंह वाधवा पिता सरदारीलाल वाधवा, निवासी-दमोह,  लखनलाल पटैल पिता श्री राम प्रसाद पटैल निवासी-दमोह और उल्लास नाखरे तत्कालीन उप पंजीयक दमोह एवं अन्य के विरूद्ध अपराध धारा 420, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि, 7 (सी) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित 2018 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में अनियमित्ता व भ्रष्टाचार : कमिश्नर अनिल सुचारी से मिलें पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में  अनियमित्ता व भ्रष्टाचार : कमिश्नर अनिल सुचारी से मिलें पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर,2025

सागर: शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में शासन के नियम व निर्देशों के विरुद्ध कार्य कर बरती जा रहीं अनियमित्ताओं व किये जा रहें भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सम्भाग कमिश्नर अनिल सुचारी से मुलाकात कर समुचें प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर कठोर कार्यवाही की मांग की। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने संभाग कमिश्नर को प्रमाण सौंपते हुये कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री डॉ राजेन्द्र शुक्ल के प्रभार के जिलें के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया के प्रभारी अधिकारी एवं प्रशासनिक अमले के द्वारा शासन के नियम निर्देशों को बलायें ताक रखकर कार्य कर अनियमितताएं बरती जाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद कनिष्ठ अधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र का प्रभार दिया गया है जो शासन के नियम में निर्देशों के विपरीत है। 

उन्होंने कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में वर्तमान में 06 डॉक्टर नियमित एवं 11 अनुबंधित रूप से कुल 17 डॉक्टर पदस्थ हैं साथ ही डॉक्टर एवं अधीनस्थ अमले की इमरजेंसी ड्यूटी लगाने में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक डॉ की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है कुछ डॉ. की ड्यूटी दो या तीन दिन ही लगाई गई है और अनुपस्थित अमलें की उपस्थिति प्रमाणित कर वरिष्ठ कार्यालय भेजकर भुगतान कराया जा रहा है जो शासन के साथ धोखा है जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है साथ ही सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया।

श्री चौधरी ने माह अप्रैल,मई,जून 2025 में कुछ डॉ रिकॉर्ड में अनुपस्थित रहे हैं और उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति प्रमाणित कर उनका वेतन भुगतान कराया गया साथ ही मनमाने तरीके से ड्यूटी रोस्टर एवं उपस्थिति पत्रक भी बनाए गए हैं इसके साथ ही मकरोनिया स्वास्थ्य केंद्र में सोनो ग्राफी करने के नाम पर मरीजों को परेशान किया जाता है जिससे उन्हें मजबूरन निजी लेब में जाना पड़ रहा है जब कि म.प्र. सरकार के नियमानुसार ओ.पी.डी में सोनो ग्राफी प्रतिदिन सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक की जानी चाहिए परन्तु मकरोनिया स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में दो दिन और वह भी सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक ही की जाती है जिस कारण मरीजों के परेशान होना पड़ रहा हैं जिस ओर किसी का भी ध्यान नही है।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने सम्भाग कमिश्नर से कहा कि म.प्र सरकार के नियमानुसार अनुबंधित डॉक्टर की ड्यूटी एक वर्ष से पांच वर्षों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जानी है जिसकी अनदेखी करके मकरोनिया शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में 10 से 15 डॉक्टर पदस्थ कर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को चिकित्सा सेवाओं से वंचित किया जा रहा है इसके साथ ही अनाधिकृत अमलें के द्वारा ड्यूटी रोस्टर बनाया जाता है जिसमें मनमानी व भेदभाव,भ्रष्टाचार किया जाता है जिसकी निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही की जावें।जिस पर सम्भाग कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच कराकर न्यायोचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

सीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने ▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख

सीएम राईज स्कूल के शिक्षक और चपरासी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

▪️निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थे 05 लाख 


      (आरोपी शिक्षक कैलाश कुमार खरे)

तीनबत्ती न्यूज : 09 सितंबर,2025

सागर: रिश्वत संबंधी मामलों पर लोकायुक्त पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। आज लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने एक लाख की रिश्वत संबंधी ट्रैप की कार्यवाही की है। 

यह भी पढ़ेसुरों से सजी एक शाम स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के नाम " भुलाए नहीं भूलती भैया की याद " ▪️विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान इंदौर व सागर का आयोजन 14 सितंबर को ▪️सिंगर साईंराम अय्यर , इशिता विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव ,इकबाल खान व कलाकार देंगे प्रस्तुतिया : कई हस्तियों का होगा सम्मान


निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थी 05 लाख 

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक  सहायक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय बेला तहसील पलेरा अनिल कुमार खरे पिता श्यामा चरण खरे उम्र  60 वर्ष , निवासी ग्राम ग्राम आलमपुर तहः पलेरा जिला टीकमगढ़ ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की । जिसके अनुसारआवेदक के स्थानान्तरण के बाद नवीन शाला में प्रभार नहीं लेने के आरोप में जनवरी 2023 में निलंबित किया गया था एवं जुलाई 2023 को बहाल किया गया था ।

यह भी पढ़ेMP: पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ अश्लील डांस : एसपी ने ASI और कांस्टेबिल को किया सस्पेंड ▪️बार डांसरों के बीच मनी कांस्टेबल की जन्मदिन पार्टी : वीडियो वायरल

आवेदक के निलंबन अवधि के शेष वेतन का भुगतान उसके खाते में करवाने के एवज में अनावेदक गण द्वारा 05 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी ।आवेदक द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त सागर में शिकायत करने के पश्चात आवेदक के आवेदन पत्र के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर द्वारा निरीक्षक रंजीत सिंह को आदेशित किया गया।


        ( आरोपी चपरासी शंकर कटारे)

शिकायत के बाद टीम ने किया ट्रेप

सत्यापन के दौरान आरोपीगण द्वारा  आवेदक से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई एवं 01 लाख रुपए लेने को सहमत हो गए । जिन्हें आज मंगलवार को आवेदक से सीएम राईज स्कूल पलेरा में सहायक शिक्षक कैलाश कुमार खरे और चपरासी शंकरलाल कटारे को एक लाख रुपए रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों ट्रेप किया गया। मामले की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

यह भी पढ़ेडॉ गौर विश्वविद्यालय प्रो. वाय. एस. ठाकुर को मिला कुलपति का प्रभार

इसमें ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रंजीत सिंह और ट्रैप टीम में  निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं ट्रैप दल शामिल रहा ।_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

प्रो. सोनल सिंह बेस्ट एलआईएस शिक्षक अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉ. महेंद्र कुमार

प्रो. सोनल सिंह बेस्ट एलआईएस शिक्षक अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉ. महेंद्र कुमार


तीनबत्ती न्यूज: 09 सितंबर ,2025

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेंद्र कुमार को सोशल डेवलपमेंट फेडरेशन आगरा के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में बेस्ट एलआईएस टीचर अवॉर्ड 2025 प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया । वर्ष 2025 से प्रारंभ हुआ यह पहला सम्मान डॉ. महेंद्र कुमार को प्राप्त हुआ । यह अवॉर्ड प्रो. सोनल सिंह पूर्व संकायाध्यक्ष, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के नाम से प्रारंभ किया गया है । 

इस अवॉर्ड कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट सुमोधा सिंह, डॉ. रजनीश शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, प्रो. एम. मधुसूदन दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रो. पी. के. शर्मा, मेरठ, प्रो. मंगला हीरबड़े, नागपुर, विश्वविद्यालय एवं लाइब्रेरी साइंस के अनेक अध्यापक एवं शोधार्थी इस अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। डॉ. महेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी, एवं छात्र छात्राओं ने बधाई दी ।


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive