Editor: Vinod Arya | 94244 37885

आगामी 8 जनवरी को सीएम डा. मोहन यादव खुरई की विशेष परंपरा से ऐतिहासिक स्वागत होगा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️फूल मालाओं की जगह शिक्षण सामग्री, कंबलों से स्वागत कराया, एकत्रित सामग्री स्कूली बच्चों और गरीबों में बांट दी

आगामी 8 जनवरी को सीएम डा. मोहन यादव खुरई की विशेष परंपरा से ऐतिहासिक स्वागत होगा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️फूल मालाओं की जगह शिक्षण सामग्री, कंबलों से स्वागत कराया, एकत्रित सामग्री स्कूली बच्चों और गरीबों में बांट दी


तीनबत्ती न्यूज: 22 दिसंबर, 2025

खुरई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आगामी 8 जनवरी का खुरई दौरा लगभग साढ़े तीन घंटे का होगा जिसमें उनका एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी हेलीपेड से नेहरू स्टेडियम स्थित सभास्थल तक रैली के रूप में पहुंचेंगे। यह जानकारी पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा यादव के खुरई आगमन की तैयारियों हेतु आयोजित बैठकों में दी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों, शाल आदि से स्वागत करवाना बंद करके उसके एवज में बच्चों की शिक्षण सामग्री, गरीबों को कंबल,फल आदि सामग्री से स्वागत कराने की परंपरा की खुरई में आज शुरुआत कर दी जिसके तहत हुए पहले ही आयोजन में स्वागत कर्ताओं की ओर से लगभग 50 हजार की शिक्षण सामग्री, कंबल आदि सामान मंच पर एकत्रित हुआ जिसे उन्होंने स्कूली बच्चों और गरीब महिलाओं के बीच मौके पर ही वितरित कर दिया।



पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित सांसद खेल महोत्सव के विकासखण्ड खंड स्तरीय समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तथा नगरपालिका सभाकक्ष में पार्षदों की बैठक ली। उनकी ओर से स्वागत परंपरा में उक्त बदलाव की सूचना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में प्रेषित कर दी गई थी। 


मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि  मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम 11 बजे आरंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव  गल्लामंडी के नजदीक स्थित मैदान में बने हेलीपेड पर उतरेंगे जहां से रैली के रूप में नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, महाकाली, झंडा चौक होते हुए सभास्थल पहुंचेंगे। नगर के मुख्य मार्गों पर खुरई की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री जी का भव्य और एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने वार्डों में कार्यक्रम की सूचना एवं स्वागत के फ्लेक्स , दीवार लेखन आदि के साथ सभी को स्वागत और सूचित करने का काम प्रारंभ करें। 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से बैठक में कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अपने विभाग से संबंधित ऐसे सभी विकास कार्यों की सूची बना कर एसडीएम श्री मनोज चौरसिया के पास प्रस्तुत करें। जो भी कार्य पूर्णता की ओर हैं उन्हें 15 दिवस के भीतर पूर्ण करते हुए लोकार्पण सूची में शामिल करें। साथ ही जो कार्य स्वीकृत हैं उनकी शासकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए भूमिपूजन हेतु प्रस्तावित करें। हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के आगमन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगे से किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बाहर से आने वाले मुख्य अतिथियों यथा मुख्यमंत्री जी के स्वागत कार्यक्रमों में ही फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों आदि का उपयोग किया जाए, मेरे स्वागत के लिए फूलमालाओं, पुष्प गुच्छों, पटाखों आदि के स्थान पर चंदन तिलक से ही स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे फिजूलखर्ची रुकेगी और स्वागत में खर्च हो रहे धन का सदुपयोग जनकल्याण में किया जा सकेगा। 



सांसद खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित किया

बैठकों के पूर्व पं केसी शर्मा स्कूल प्रांगण में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि आप लक्षित, संकल्पित होकर परिश्रम कर रहे हैं तो शिक्षा के अलावा खेलों जैसी विधाओं में भी अपना शानदार कैरियर बना सकते हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य हुआ है जिससे यहां खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित सांसद खे महोत्सव में खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अनेक खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा होती है लेकिन उस प्रतिभा को निखारने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने के लिए अच्छी खेल सुविधाओं, स्टेडियमों की व्यवस्था करने का काम खुरई विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से संकल्पित होकर किया है।


उन्होंने जानकारी दी कि खुरई के आडिटोरियम के निकट 18 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तरण ताल एवं वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। गूलर रोड पर बन रहा आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य भी जल्दी ही संपन्न हो जाएगा। खुरई में पिछले आठ सालों में ही अनेक इंडोर व आउटडोर स्टेडियमों, बेडमिंटन कोर्टों, अनेक जिमों का निर्माण किया गया है। लगातार खेल स्पर्धाओं के कारण यहां खेलों के लिए अनुकूल प्रतिस्पर्धी वातावरण बना है। खुरई की एक बेटी जयश्री पंत को झारखंड में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भेजा गया है जिसे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है। पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह इस अवसर पर 9 खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। खेल महोत्सव के मंच पर स्वागत के लिए फूल मालाओं के स्थान पर एकत्रित हुए कापी, पेन, कंपासबाक्स, वाटर बाटल आदि शिक्षण सामग्री को पं केबी शर्मा स्कूल प्रांगण में ही बच्चों को वितरित कर दिया गया। एकत्रित हुए कंबलों को नगर की गरीब महिलाओं को वितरित कर दिया गया। उनके इस कदम की नगरवासियों ने सराहनीय की और यह चर्चा का विषय बना रहा।



कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार,एसडीएम मनोज चौरसिया,मंडल भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह व रवीन्द्र सिंह, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्राचार्य, शिक्षकगण, खेल शिक्षक, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  



Share:

Sagar News : नगर विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों को मिलेगी गति: विधायक शैलेंद्र जैन ने निगमायुक्त के साथ की योजनाओं की समीक्षा

Sagar News : नगर विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों को मिलेगी गति:  विधायक शैलेंद्र जैन ने निगमायुक्त के साथ की योजनाओं की समीक्षा


तीनबत्ती न्यूज: 22 दिसंबर, 2025

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त  राजकुमार खत्री की उपस्थिति में नगर निगम सभाकक्ष में नगर निगम द्वारा किए जा रहे नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक जैन ने सभी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इन कार्यों की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान सीवर प्रोजेक्ट, टाटा पेयजल योजना, अमृत 2.0 एवं अमृत 3.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक जैन ने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने संजय ड्राइव स्थित छोटे तालाब में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन आवश्यक निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें तत्काल पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

शहर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए विधायक जैन ने निर्देश दिए कि विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे खेल मैदानों एवं ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

इस अवसर पर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में जहां अभी तक सीवर प्रोजेक्ट एवं टाटा की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां सीवर लाइन एवं पेयजल आपूर्ति हेतु टाटा की पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना, लोक निर्माण, भवन भूमि, स्वास्थ्य विभाग एवं जलप्रदाय शाखा के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में सहायक संजय तिवारी, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत सहित नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


Share:

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से चांदामऊ आगजनी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री से चांदामऊ आगजनी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की


तीनबत्ती न्यूज: 22 दिसंबर, 2025

सागरनरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदामऊ में घटित भीषण आगजनी घटना की उच्च स्तरीय जांच दल गठित कर निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है। इस जांच से घटना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। विधायक श्री लारिया ने उल्लेख किया कि यह कदम घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक है।

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि 4 दिसंबर को चांदामऊ निवासी मुकेश आठिया के आवास पर भीषण आगजनी की घटना घटित हुई। आगजनी घटना में दो नाबालिक बच्चे आग से जलकर मृत हो गए थे एक पुत्री गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज अभी जारी है।

विधायक श्री लारिया इस घटना की पूर्व से ही उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे हैं।विधायक श्री लारिया ने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन एवं पुलिस अधीक्षक, जिला सागर को भी उच्च स्तरीय जांच हेतु पत्र लिखा है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  



Share:

बड़वाह-धामनोद 4 लेन मार्ग मय पेव्हड शोल्डर के निर्माण कार्यों के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति ▪️मध्यप्रदेश धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वितीय चरण के भवन निर्माफ़ण के लिए 197 करोड़ 13 लाख रूपये स्वीकृत

 बड़वाह-धामनोद 4 लेन मार्ग मय पेव्हड शोल्डर के निर्माण कार्यों के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

▪️मध्यप्रदेश धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वितीय चरण के भवन निर्माफ़ण के लिए 197 करोड़ 13 लाख रूपये स्वीकृत

▪️मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय


तीनबत्ती न्यूज: 22 दिसंबर, 2025

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा बड़वाह-धामनोद 4-लेन मार्ग मय पेव्हड शोल्डर (लंबाई 62.795 किमी) के साथ हाइब्रिड एज्युटी मॉडल के अंतर्गत भू-अर्जन सहित उन्नयन एवं निर्माण के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना अंतर्गत 10 बायपास, 5 वृहद पुल, 23 मध्यम पुल, 12 VUP/SVUP, 7 वृहद जंक्शन एवं 56 मध्यम जंक्शन का निर्माण किया जायेगा।

निर्माण की लागत का 40 प्रतिशत हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) के अंतर्गत मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा राज्य राजमार्ग निधि से जीएसटी सहित वहन किया जाएगा। शेष 60 प्रतिशत राशि का प्रावधान संचालन अवधि में 15 वर्षों तक 6 माही एन्युटी के रूप में राज्य बजट के माध्यम से किया जाएगा।

सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमो को आगामी 5 वर्षों की निरंतरता की स्वीकृति


मंत्रि-परिषद् द्वारा सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमो को भारत सरकार द्वारा स्वीकृत मापदण्ड के अनुक्रम में 16वां वित्त आयोग निर्धारित अवधि वर्ष 2026-27 से 2030-31 में आगामी 05 वर्षों की निरंतरता की स्वीकृति प्रदान की गयी है।इस योजना में आंगनवाड़ी सेवा योजना (पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, शाला पूर्व शिक्षा, आंगनवाड़ी भवन निर्माण सक्षम आंगनवाड़ी सहित), पोषण अभियान, किशोरी बालिकाओं के लिए योजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आदि सम्मिलित है। यह योजना प्रदेश के सभी 55 जिलों की 453 बाल विकास परियोजनाओं अंतर्गत 97 हजार 882 आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित की जाती है।


मध्यप्रदेश धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वितीय चरण के भवन निर्माण के लिए 197 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति


मंत्रि-परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वितीय चरण के भवन निर्माण के लिए 197 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। द्वतीय चरण के अंतर्गत एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, कुलगुरु और कुल सचिव आवास तथा 12 मल्टीस्टोरी स्टाफ क्वार्टर्स, कैंपस बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण किया जाएगा। इस विधि विश्वविद्यालय में BA LLB (Hons), LLB(Hons) एवं PhD पाठ्यक्रम में 1,272 सीट्स स्वीकृत हैं और वर्तमान में 720 विद्यार्थी अध्यनरत हैं।तहसील स्तर पर स्वचालित मौसम केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित रेनगेज स्थापित के लिए 434 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद् द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के WINDS (वेदर इंर्फोमेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम) कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृति अनुसार प्रत्येक तहसील स्तर पर स्वचालित वेदर स्टेशन और ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित रेनगेज स्थापित किए जायेंगे। मंत्रि-परिषद् ने इसके लिए 434 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

WINDS कार्यक्रम के संचालन से मौसम आधारित आंकडे उपलब्ध होंगे, जिससे प्रदेश के कृषकों के हित में फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा सकेगा। मौसम के उच्च गुणवत्ता आंकड़े एकल डिजिटल प्लेटफार्म पर भारत सरकार को उपलब्ध कराए जाएँगे। पाँच वर्षों की योजना पर अनुमानित व्यय 434 करोड़ 58 लाख रुपये संभावित है।


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


Share:

BJP नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन : पंचतत्व में विलीन

BJP नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन : पंचतत्व में विलीन


तीनबत्ती न्यूज: 22 दिसंबर, 2025

सागर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी का 21 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। श्री मोकलपुर सुरखी से 2008 में बीजेपी के टिकिट से  विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। वे मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके है।उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 22.दिसंबर.2025 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजे निज निवास भाग्यश्री, पथरिया जाट, सागर से होगा। वे अपने पीछे दो बेटे पुष्पेंद्र सिंह (मोनू) और अरविंद सिंह (सोनू) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सहित अनेक नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

उनके निधन पर मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, बृज बिहारी पटेरिया, महापौर संगीता तिवारी, डा सुशील तिवारी  सहित अनेक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। 

पंचतत्व में विलीन हुए मोकलपुर

कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का आज पथरिया जात में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके पुत्र मोनू और सोनू ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में मंत्री गोविंद राजपूत, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।


मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल

स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर की अंतिम यात्रा में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मंत्री श्री  राजपूत ने अंतिम संस्कार स्थल पर स्व. मोकलपुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह ने हम सभी को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी (मोकलपुर) के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

लोकप्रिय नेता रहे मोकलपुर

राजेंद्र सिंह मोकलपुर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और जमीनी नेता माने जाते थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा, वे सागर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने श्री  मोकलपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी सागर के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गहन शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संवेदना संदेश में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

2008 में कांग्रेस छोड़कर आए थे भाजपा में लड़े सुरखी से चुनाव

राजेंद्र सिंह मोकलपुर का राजनीतिक सफर लंबा रहा। वे पहले कांग्रेस में थे। उनका लंबा इतिहास सागर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रूप में था है। सुरखी विधानसभा के सशक्त नेता माने जाते थे। सन 2008 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सुरखी विधानसभा से भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़े।उनको कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने चुनाव में पराजित किया था। जिसके बाद उन्हें शिवराज सिंह सरकार में मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  



Share:

BJP News: "मुझसे मिलने भोपाल, इंदौर आने की जरुरत नहीं आपसे मिलने हमेशा आपके बीच आऊंगा" : सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे

 BJP News:  "मुझसे मिलने भोपाल, इंदौर आने की जरुरत नहीं आपसे मिलने हमेशा आपके बीच आऊंगा" : सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे



तीनबत्ती न्यूज: 21 दिसंबर, 2025

सागर। आगामी 25 दिसंबर को हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  जी की जन्म जयंती मनाने जा रहे हैं। यह श्रद्धेय अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष हैं जिसे हम "अटल स्मृति वर्ष" के रुप में मना रहें हैं। श्रद्धेय अटल जी के विकसित भारत के सपने को हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही हैं। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने सागर में जिला स्तरीय कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक, एस.आई.आर टोली जिला संयोजक रामेश्वर नामदेव, वीर बाल दिवस टोली संयोजक यश अग्रवाल, मंचासीन रहें।


बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के प्रति हमारा भावनात्मक लगाव हैं और उनके प्रति हमारे मन में भावनात्मक विचार आते हैं। वह ऐसे नेता थे जिन्हे देखने सुनने लोग आतुर रहते थे। उस समय जब प्रचार प्रसार के इतने साधन नहीं थे, तब भी श्रद्धेय अटल जी की रैली व सभाओं में जन समूह उमड़ता था और ऐसी स्तिथि एक दो जगह नहीं बल्कि हर जगह होती थी। ऐसे करिश्माई नेतृत्व के धनी व भारतीय राजनीति के 'अजातशत्रु' थे श्रद्धेय अटल जी।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व को जनता तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के जरिए अटल जी के कृतित्व, व्यक्तित्व, विचारों, राष्ट्रनिष्ठा व सुशासन को जनता तक तक पहुंचाया जाएगा।

वीर बाल दिवस मनाया जायेगा

 प्रभारी गौरव रणदिवे ने कहा कि 26 दिसंबर को हम वीर बाल दिवस मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वीर साहिबजादों के बलिदान की अमर स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की थी। अब यह पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है उन्होंने साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की बहादुरी की सराहना और उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि मुगलों द्वारा किए गए तमाम अत्याचारों और प्रलोभनों के बावजूद, वे इतनी कम उम्र में भी अपने विश्वास पर अडिग रहे। उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय जिंदा दफन होना स्वीकार किया। लेकिन इस देश का दुर्भाग्य हैं कि कांग्रेस ने सदा अपने शासन काल में हमारे नायको की वीरता और साहस की गौरव गाथा के बजाये गढ़े हुए विमर्श पढाये गए। जिन्हें बदलने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया हैं। और आज जब हमारे नेतागण कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू जी के गुनाह उन्हें सदन में गिनाते हैं तो वह कहते हैं कब तक आप नेहरू जी के बारे में कहोगे तो मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि हम तब तक नेहरू जी के बारे में कहेंगे जब तक हमें याद रहेगा कि आपने किस तरह इस देश के साथ छल किया हैं। 

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि "अटल स्मृति वर्ष" के अंतर्गत सागर जिले में 23 दिसंबर को नारयावली विधानसभा के मकरोनिया में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के जाने-माने विख्यात कवि शामिल होंगे। 24 दिसंबर को अटल पार्क स्थित श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा की साफ सफाई व परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता,अभियान चलाया जाएगा, 24 दिसंबर को सांयकाल में भाजपा कार्यालय एवं अटल पार्क में दीपोत्सव मनाया जाएगा। 25 दिसम्बर को प्रातःसभी कार्यकर्त्ता सामूहिक रुप से श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तत्पश्चात जिले के सभी बूथों पर सुशासन दिवस के अंतर्गत बृहद रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे दोपहर 01 बजे से अटल पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं शामq 04 बजे श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।


जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरांत भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से क्रमशः व्यक्तिगत संवाद किया। बैठक का संचालन आत्मनिर्भर भारत अभियान टोली जिला संयोजक मनीष चौबे ने एवं आभार एस.आई.आर टोली जिला संयोजक रामेश्वर नामदेव ने व्यक्त किया। बैठक में सभी आपेक्षित कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।

Share:

महापौर ने सांईं वाटिका में 28 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का किया भूमिपूजन ▪️तिली रोड वार्ड में सीसी रोड का किया लोकार्पण

महापौर ने सांईं वाटिका में 28 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का किया भूमिपूजन

▪️तिली रोड वार्ड में सीसी रोड का किया लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज: 21 दिसंबर, 2025

सागर: महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने राजीव नगर वार्ड स्थित साईं वाटिका कॉलोनी में 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली बहुप्रतीक्षित सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, वार्ड पार्षद श्री प्रहलाद पटेल, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सांई वाटिका कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं होने के कारण यहां के नागरिकों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  यहां के निवासियों द्वारा चक्काजाम किए जाने के दौरान मैंने उन्हें शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था और आज उस आश्वासन को पूरा किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि कॉलोनीवासी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने एवं आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम को बेहतर रैंक दिलाने में सहयोग करने की अपील भी की। इसके साथ ही महापौर ने साईंवाटिका के नागरिकों की मांग पर कालोनी में पार्क निर्माण कराने की घोषणा की ।



वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए साईं वाटिका कॉलोनी के नागरिकों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा है, और यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही सड़क का प्राक्कलन तैयार करवा दिया था मगर कुछ तकनीकी समस्या थी उसे कालोनाइजर श्री अजय दुबे से चर्चा कर दूर करवाई। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के बिना कुछ नहीं मिलता और इस सड़क का निर्माण आपके संघर्ष के कारण ही हो रहा है इसलिए आज सभी के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी है कि सड़क गुणवत्तापूर्ण बनें ।

कार्यक्रम को संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष  रिशांक तिवारी ने भी संबोधित कर सभी सांई वाटिका के निवासियों को सड़क निर्माण एवं  महापौर जी द्वारा पार्क निर्माण की स्वीकृति देने पर बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र दुबे ने किया। कार्यक्रम में कालोनीवासियों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पर शुभम यादव, रितेश जैन, पीडी दुबे, द्वारका वैद्य, शुभम घोसी, रामदास अग्निहोत्री मृत्युंजय तिवारी जितेंद्र अग्निहोत्री, राजेंद्र मलैया, प्रमोद हजारी, पुष्पेन्द्र यादव,सतीष दरे,संतोष ठाकुर, दीपक भारद्वाज, अंकित पुरोहित, अभिषेक जैन, आशुतोष दुबे, आयुष शर्मा, ज्योति मलैया, यशराज मलैया, विनीता यादव, सावित्री राय, प्रीति शुक्ला, अंजू तिवारी, रश्मि कोरी, ममता सोनी सुनीता सोनी,किरण कोरी, स्वप्निल पाठक,शुभम नामदेव, प्रज्ज्वल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कालोनी निवासी उपस्थित थे।


महापौर ने तिली वार्ड स्थित महाकाली देवी मंदिर के पास बनाई गई सी सी रोड का लोकार्पण किया

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नगर निगम द्वारा तिली वार्ड में अनुकंपा हास्पिटल के पीछे महाकाली देवी मंदिर के पास नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया और नाली निर्माण कराने की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता रिशांक तिवारी भी उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि बहुत लंबे समय से महाकाली देवी मंदिर मार्ग के निर्माण की मांग यहां के निवासियों द्वारा की जा रही थी, कच्चा मार्ग होने के कारण यहां के लोगों को बारिश के समय बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ता था लेकिन अब सी सी रोड के निर्माण होने से लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण अच्छी गुणवत्ता के साथ किया गया है । सभी रहवासियों की मांग अनुसार शीघ्र ही नाली का निर्माण किया जाएगा। महापौर ने कहा कि भाजपा शासित निगम परिषद में पहली बार ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया है जो आजादी के बाद कभी बनाई नहीं गई थी। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जगदीश यादव, अशोक खरे, बी बी त्रिपाठी, घनश्याम प्रसाद दुबे, संतोष खरे, नवनीत जैन, अरविंद चौबे ,ए.एस. खान आर. के. भारद्वाज ,मोहन खरे, मनोज तिवारी, भावना तिवारी, बिलैया जी सतीश सैनी, आशीष तिवारी, शालिनी तिवारी राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive